PoliticalComedy Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

कुणाल कामरा को सता रहा गिरफ्तारी का डर, अग्रिम जमानत के लिए मद्रास HC का किया रुख
Kunal Kamra Controversy : कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामले में मद्रास हाईकोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया है। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में एकनाथ शिंदे को लेकर जो विवादित टिप्पणी की थी उसके बाद मुंबई की खार पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। अपने खिलाफ इसी एफआईआर के संबंध में कुणाल कामरा ने मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया है।

झूठा फंसाया गया

कुणाल कामरा ने बृहस्पतिवार देर रात हाईकोर्ट के सामने ई-फाइलिंग के जरिए याचिका दायर की है। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने इस दौरान तर्क में कहा है कि उन पर लगे अपराधों में निर्दोष हैं और उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है।

एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था

बता दें कि कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने एक शो में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने गाने के अंदाज में कहा था ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों में चश्मा, हाय… एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए, मेरी नजर से तुम देखो, गद्दार नजर वो आए उनके इस तंज को शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने एक्स पर पोस्ट किया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया।

एकनाथ शिंदे गुट नाराज हो गया

कॉमेडियन कुणाल कामरा के इस विवादित बयान से एकनाथ शिंदे गुट नाराज हो गया और उनके ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा कुणाल ने जिस होटल में एकनाथ शिंदे पर तंज किया वहां पर तोड़फोड़ की गई और अब उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब कुणाल कामरा अपने बयानों की वजह से विवादों में आए हैं।

हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे

इस विवाद पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी बयान सामने आया था। सीएम ने कहा स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने जिस तरह से एकनाथ शिंदे का अपमान करने की कोशिश की है वह गलत है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। लोगों ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव में हमें वोट दिया है और हमारा समर्थन किया है। जो देशद्रोही थे उन्हें लोगों ने घर भेज दिया है। बालासाहेब ठाकरे के जनादेश और विचारधारा का अपमान करने वालों को लोगों ने उनकी जगह दिखा दी है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा बजट 2025-26: वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के भ्रामक दावों का किया खंडन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप