Police Officers Fired Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Fired from job: भारतीय छात्रा की मौत पर हंसा अमेरिकी पुलिसवाला
Fired from job: जाह्नवी की मौत पर पुलिस का आपत्तिजनक बयान

Fired from job: अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत का मजाक बनाने वाले पुलिस अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई घटना के डेढ़ साल बाद की गई है।

दुर्घटना का विवरण

23 जनवरी 2023 को अमेरिका के सिएटल में 23 साल की जाह्नवी कंडुला को सड़क पार करते समय पुलिस अधिकारी केविन डेव ने अपनी पेट्रोलिंग कार से टक्कर मार दी थी। हादसे के समय कार की रफ्तार 119 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी। टक्कर के बाद जाह्नवी 100 फीट दूर जाकर गिरी थी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस अधिकारी का विवादित बयान

जाह्नवी की मौत के बाद पुलिस अधिकारी डैनियल ऑडरर ने उसका मजाक बनाते हुए कहा था, “एक चेक लिख कर दे दो, 9 लाख का। वैसे भी उसकी उम्र 26 साल की थी, उसकी वैल्यू लिमिटेड थी।” इस आपत्तिजनक बयान के कारण पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

भारत की आपत्ति और जांच

इस साल फरवरी में जाह्नवी की मौत के बाद जांच में पुलिस अधिकारी को बरी कर दिया गया था। इसके बाद भारत सरकार ने इसके खिलाफ विरोध दर्ज कराया। सिएटल में भारत के वाणिज्य दूतावास ने 24 फरवरी को कहा था कि वे जाह्नवी और उसके परिवार को न्याय दिलाने में हर संभव मदद करेंगे। पूरे मामले पर दूतावास लगातार वकीलों के संपर्क में था।

मजाक का खुलासा

सितंबर 2023 में सिएटल पुलिस ने जाह्नवी की मौत का मजाक उड़ाए जाने का खुलासा किया था। पुलिस ने बताया कि डिपार्टमेंट के किसी कर्मचारी ने रूटीन चेक के दौरान बॉडी-कैम से रिकॉर्ड किए गए ऑडियो सुने।

कौन थी जाह्नवी कंडुला?

आंध्र प्रदेश की रहने वाली जाह्नवी कंडुला साउथ लेक यूनियन में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी कैंपस से इंफॉर्मेशन सिस्टम में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थी। वे 2021 में एक स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बेंगलुरु से अमेरिका आई थी। सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जाह्नवी की मां एक सिंगल मदर हैं और प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती हैं। उन्होंने अपनी बेटी को अमेरिका में पढ़ाने के लिए कर्ज लिया था।

इस घटना ने भारतीय समुदाय और अमेरिका में भारतीय छात्रों के बीच चिंता और गुस्से को बढ़ा दिया है। मामले की पुनः जांच और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद जाह्नवी के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/big-news/kupwara-encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-kupwara-2-terrorists-killed/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप