Points Table Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Hardik Pandya: अच्छे कप्तान के मामले में हार्दिक पांड्या फेल, नेहरा ने जिताया GT को खिताब! खुल गई पोल
Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस लगातार तीन मैच हार चुकी है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का हाल बेहाल है। टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। सीजन के शुरुआत से पहले ही हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस में काफी नाराज़ हैं। यही वजह है कि मुंबई की टीम जिस मैदान पर भी मैच खेल रही है हार्दिक पंड्या के नाम की जमकर हूटिंग हो रही है।

Hardik Pandya: ‘GT की सफलता के पीछे हार्दिक नहीं’

IPL 2022 और 2023 में गुजराट टाइटंस के लिए कप्तानी करते हुए हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया। टीम 2022 के IPL में चैंपियन बनी और 2023 में फाइनल में 5 विकेट से हार गई। चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहीं देखकर मुंबई इंडियंस के मैनेजमैंट ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया। इसके बाद हार्दिक को मुंबई की कमान सौंप दी गई। हालांकि, हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस सीजन पहले 3 मुकाबले हार चुकी है। इसके बाद से हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या गुजरात टाइटंस की सफलता के पीछे मेंटॉर आशीष नेहरा का हाथ था।

Hardik Pandya: ‘आशीष नेहरा थे GT के असली कप्तान’

2022 और 2023 के IPL सीजन में गुजरात टाइटंस के मुकाबलों के दौरान आशीष नेहरा ग्राउंड से ही टीम को दिशा-निर्देश देते नजर आए थे। उस दौरान सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हुए थे, जिनमें दावा किया गया था कि आशीष नेहरा ही GT के असली कप्तान हैं। हार्दिक और नेहरा की जोड़ी में गुजरात लगातार जीत दर्ज कर रही थी। अब मुंबई इंडियंस में हार्दिक अकेले कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं, ऐसे में उन पर जीत के साथ ही फैंस की उम्मीदों का भारी दबाव है। वहीं गुजरात हार्दिक के बगैर भी इस सीजन अच्छा परफॉर्म कर रही है, अब तक 3 में से 2 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- RCB vs LSG: चिन्नास्वामी में कांटे का मुकाबला, विराट और ‘स्पीड स्टार’ मयंक पर सबकी निगाहें, जानें संभावित प्लेइंग 11

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप