PATIENT Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

भागलपुर में डेंगू का कहर जारी, बच्चों में ज्यादा फैल रही बीमारी
Dengue News: बिहार(BIHAR) में डेंगू(DENGUE) का कहर जारी है। इसी क्रम में भागलपुर में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय, अस्पताल(JLNMCH) भागलपुर में 130 डेंगू मरीज भर्ती हैं। भर्ती मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है।

Dengue News- अब तक 600 पहुंच चुका है मरीजों का आंकड़ा

बरसात के मौसम में भागलपुर डेंगू के कहर से जूझ रहा है। यहां डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले यहां दो बच्चियों की डेंगू बीमारी से मौत हो गई थी। फिलहाल जेएलएनएमसीएच(JLNMCH) में भर्ती मरीजों में अधिकांश 10 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं। अभी तक दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत की वजह डेंगू से हुई है।

ज्यादातर बच्चे हैं Dengue के मरीज़

बीते शनिवार को भीखनपुर निवासी महिला की मौत हुई थी मौत के बाद महिला की एलिजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। राजधानी पटना के बाद भागलपुर में ही सबसे ज्यादा मरीज देखने को मिल रहे हैं। डेंगू मरीजों का आंकड़ा अब तक 600 पहुंच चुका है। डॉ हेमशंकर शर्मा ने कहा अभी 100 से अधिक डेंगू के मरीज मायागंज अस्पताल में भर्ती हैं,  जिसमें ज्यादातर बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि निजी क्लीनिकों में भी काफी संख्या में डेंगू के मरीज हैं।

रिपोर्टः अमरजीत कुमार सिंह, संवाददाता, भागलपुर, बिहार

ये भी पढ़ें: AURANGABAD: अस्पताल में हाथापाई, मरीज के परिजन और गार्ड भिड़े

AURANGABAD: अस्पताल में हाथापाई, मरीज के परिजन और गार्ड भिड़े
औरंगाबाद के सदर अस्पताल की सुरक्षा में तैनात एक गार्ड मरीज के परिजन से उलझ गया। पहले तो दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई। इसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। मरीज के परिजन ने आरोप लगाया कि गार्ड महिला मरीजों के साथ बदसलूकी करता है।

दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

सोमवार को सदर अस्पताल में एक ओर मरीजों की भीड़ थी तो वहीं दूसरी ओर एक मरीज के परिजन और अस्पताल में तैनात गार्ड के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। हाथापाई होते देख अस्पताल में तैनात सुपरवाइजर देवबली सिंह वहां पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा- बुझाकर मामला शांत करवाया। मरीज के परिजन का आरोप था कि गार्ड हमेशा महिला मरीजों के साथ बदसलूकी करता है। आज भी उसके द्वारा ऐसा ही किया गया। जब उसकी बदसलूकी का विरोध किया तो वह लड़ाई पर उतर आया। वहीं गार्ड अक्षय कुमार का आऱोप था कि व्यक्ति के साथ आई महिला मरीज जबरन मरीजों के बीच घुस रही थी। इनका नंबर अभी नहीं आया था। ऐसा करने से मना किया तो वे बदसलूकी करने लगे। मरीज के परिजन ने मामले की जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर रवि भूषण श्रीवास्तव को दी है। सिक्युरिटी एजेंसी के फील्ड ऑफिसर उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा जाएगा। यदि सिक्युरिटी गार्ड की गलती होगी तो उसके विरूद्ध कारवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद, बिहार

ये भी पढ़ें:BIHAR: नीतीश का विकास भवन और विश्वेश्वरैया भवन में औचक निरीक्षण