Pakistan Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, डीजल के दाम में 31 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी, बड़ी वजह आई सामने
Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। जिसने लोगों की समस्या और बढ़ा दी है। बढ़े दामों के मुताबिक आम जनता को अब जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। बता दें कि नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

पाकिस्तान में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी है। सरकार के फैसले के बाद पेट्रोल के दाम में 5.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 31.05 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत बढ़कर करीब 316 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 354.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ा तेल संकट

पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और ईरान-अमेरिका तनाव के कारण बढ़ रहे दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया है। मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ी है, जिसका असर पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों पर भी पड़ा है।

पहले रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थीं कीमतें

ईरान-अमेरिका और इजराइल से जुड़े तनाव के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल में डीजल की कीमत करीब 520 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत भी 458 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। इसके बाद कीमतों में कुछ गिरावट आई, लेकिन अब सरकार ने फिर से दाम बढ़ा दिए हैं।

अब रोज तय होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बदलाव को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाएंगी। पहले सरकार हर सप्ताह पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती थी, लेकिन अब ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) रोजाना अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से नई कीमतें तय करेगी।

OGRA बताएगा कीमत बढ़ने की वजह

पाकिस्तान सरकार के मुताबिक, OGRA सिर्फ नई कीमतें जारी नहीं करेगा, बल्कि यह भी जानकारी देगा कि पेट्रोल पंपों पर लागू कीमत किन अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारणों के आधार पर तय की गई है। सरकार ने तेल आपूर्ति में संभावित परेशानी को देखते हुए पहले ईंधन बचाने के उपाय भी लागू किए थे। इसके अलावा लोगों को राहत देने के लिए कुछ योजनाओं की घोषणा भी की गई थी।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर पाकिस्तान में परिवहन, व्यापार और आम लोगों के घरेलू खर्चों पर पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में 78 बच्चों समेत 120 लोग HIV पॉजिटिव, 6 की मौत, अस्पताल में लापरवाही की खुली पोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

PoK Protest : PoK में आर्मी ड्रग माफिया का गिरोह, ISI की कश्मीरियों को तबाह करने की साजिश, कश्मीरी नेता ने किया बड़ा खुलासा
PoK Protest : पाकिस्तान में विद्रोह की आग फैलने लगी है, PoK में जन आंदोलन अपने मांगों और अधिकारों को लेकर सड़कों पर है। जहां पाक आर्मी और मुनिर सेना आम जनता पर प्रहार करने का कोई मौका नहीं चूक रही। इसी बीच ISI का काला चेहरा भी जनता के सामने आ गया है। दरअसल ISI पर संगीन आरोप लगे हैं कि कश्मीरियों पर गोलीबारी ड्रग माफिया के इशारे पर की जा रही है।

कश्मीर में ड्रग माफिया बड़ा नेटवर्क

इसी बीच कश्मीरी नेता ख्वाजा मेहरान ने पाकिस्तानी सेना और ISI पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि PoK की निर्दोष जनता पर गोलियां कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना और ड्रग माफिया की और से कराई जा रही है। मेहरान ने कड़े शब्दों में कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह साबित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं कि 5 जून से PoK में जारी नरसंहार के पीछे सीधा हाथ ड्रग माफिया के बड़े नेटवर्क का है, जिसे पाकिस्तानी सेना ने खुली छूट दे रखी है।

रावलकोट समेत पूरे PoK में भारी तनाव

वहीं PoK में हो रहे नरसंहार को लेकर ख्वाजा मेहरान ने बड़े अधिकारकियों के नाम भी जनता के सामने लाकर रखे। उन्होंने कहा कि PoK के एक्टिव ड्रग माफिया नेटवर्क को पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेडियर फैक अयूब (Brigadier Faq Ayub) और कर्नल जहीर (Colonel Zaheer) से जुड़े पुख्ता सबूत हैं। जब से ये नाम सामने आए हैं, तभी से पाक आर्मी और ISI का काला चेहरा जनता के सामने आ गया है। रावलकोट समेत पूरे PoK में भारी तनाव है। साफ सुथरे वाक्यों में कहा गया कि पाकिस्तानी सेना के सुप्रीम अफसर ड्रग सिंडिकेट से करोड़ों की रिश्वत लेकर कश्मीरी युवाओं की आवाज़ गोलियों से दबा रहे हैं।

जनता का गुस्सा और अधिकारों की मांग

बता दें कि पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसके बाद से PoK में पाक सेना एक्टिव मोड में है। वहीं PoK की घेरीबंदी कड़ी कर दी गई है। जनता का गुस्सा और अपने अधिकारों की मांग चरम सीमा पर है। वहीं लोग डर के साए में हैं, क्योंकि मुनिर आर्मी जनता पर लगातार आत्मघाती प्रहार कर रही है। वहीं जनता भी सड़कों पर मुनिर आर्मी को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

तब तक नहीं होगी आग शांत

PoK की जनता की मांग है कि ISI, आर्मी और ड्रग माफिया का नेटवर्क कश्मीर और कश्मीरी युवाओं को तबाह कर देगा। ये सब एक सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। पुंछ, मुजफ्फराबाद और रावलकोट में जनता अब आर-पार के मूड में है। वहीं जब तक सेना में इन ‘ड्रग माफियाओं’ और कर्नलों को बर्खास्त (Dismissed) नहीं किया जाता व PoK को सेना मुक्त नहीं किया जाता, तब तक ये आग शांत होने वाली नहीं है।

ये भी पढ़ें- पंजाब सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को PSPCL में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय- वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

POK में पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, मुजफ्फराबाद में धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद, कई लोग घायल
POK Protest : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। मुजफ्फराबाद सहित कई इलाकों में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है, इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प के दौरान आंसू गैस और कथित फायरिंग की घटनाओं में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

आवाज दबाने की कोशिश और विरोध प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, पीओके में सरकार विरोधी प्रदर्शन अब और तेज हो गए हैं। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर खुलकर सामने आ गया है। प्रदर्शनकारी इसे जनता की आवाज दबाने की कोशिश बता रहे हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इंटरनेट बंद, जनजीवन और ज्यादा प्रभावित

मुजफ्फराबाद में हालात को काबू में रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए धारा 144 लागू की है और भीड़ जुटने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। कई क्षेत्रों में इंटरनेट बंद होने से जनजीवन और ज्यादा प्रभावित हुआ है। वहीं सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती से माहौल और तनावपूर्ण हो गया है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

रावलाकोट से सामने आई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जबकि हालात बिगड़ने पर फायरिंग की भी बात सामने आई है, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बढ़ती महंगाई को लेकर सड़कों पर लोग

स्थिति यह है कि कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं, फिर भी लोग महंगाई, बिजली दरों और बुनियादी अधिकारों को लेकर सड़कों पर डटे हुए हैं। JAAC लंबे समय से इन मुद्दों पर आंदोलन करता रहा है, लेकिन अब उस पर प्रतिबंध के बाद हालात और ज्यादा भड़क गए हैं।

प्रशासन नाकाम और बढ़ता असंतोष

पीओके में लगातार बिगड़ते हालात इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि पाकिस्तान प्रशासन जनता की नाराजगी को संभालने में नाकाम साबित हो रहा है, जिससे क्षेत्र में असंतोष और गहराता जा रहा है।

ये भी पढ़ें- TMC नेता जहांगीर खान नेपाल सीमा से भागने की कोशिश में गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहा था फरार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कुबूलनामा, कहा- मेरे पूर्वज हिंदू, पाकिस्तानी बच्चे पढ़ रहे गलत इतिहास
Pakistan News : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में दिए एक बयान से पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए हैं। उन्होंने बयान में कहा कि पाकिस्तान में बच्चों को सही इतिहास नहीं पढ़ाया जा रहा और इस कारण नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से दूर होती जा रही है।

यह मानसिकता जानबूझकर बनाई गई

आसिफ ने खुलासा किया कि हम पाकिस्तानी मुसलमान अपने हिंदू पूर्वजों से नफरत करते हैं, और कई लोग सोचते हैं कि उनके पूर्वज किसी अरब या ईरानी मूल से आए थे। उनका कहना था कि यह मानसिकता जानबूझकर बनाई गई ताकि लोगों को अपनी सभ्यता और इतिहास से कट किया जा सके।

चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक का जिक्र

उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास की किताबों में हिंदू शासकों का उल्लेख घटा दिया गया है। उदाहरण के तौर पर, चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक को पाठ्यक्रम से हटा दिया गया क्योंकि वे हिंदू थे। ख्वाजा आसिफ ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके पूर्वज हिंदू थे, और यह उनकी पाकिस्तानी पहचान को कम नहीं करता।

पाकिस्तानी बच्चों को पढ़ाया जा रहा गलत इतिहास

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि विदेशी शक्तियों, खासकर अमेरिका की रणनीतियों के तहत, समाज की सोच को बदलकर इतिहास को एक विशेष नजरिए से प्रस्तुत किया गया। इसके कारण पाकिस्तान के बच्चों को वास्तविक और तथ्यात्मक इतिहास की जानकारी नहीं मिल रही है।

इजरायल को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं

ख्वाजा आसिफ का बयान ऐसे समय आया है जब वह अमेरिका और इजरायल से जुड़े मामलों को लेकर पहले ही चर्चा में हैं। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान फिलहाल इजरायल को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं देगा और जब तक पूर्वी यरुशलम को स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की राजधानी के रूप में स्थापित नहीं किया जाता, तब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। यहां तक कि पाकिस्तानी पासपोर्ट पर भी साफ लिखा होता है कि यह इजरायल की यात्रा के लिए मान्य नहीं है।

अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल

आसिफ के इस बयान पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की ऐतिहासिक सोच को देखते हुए अमेरिका-इजरायल या ईरान से जुड़े मामलों में उसकी मध्यस्थता चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

ये भी पढ़ें- ईरान फिर कर रहा जंग की तैयारी, अमेरिका पर भरोसा नहीं, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बवाल, इज़राइल के लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पाकिस्‍तान में लश्‍कर आतंकी आम‍िर हमजा पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती, डिटेल में पढ़ें
Aamir Hamza Shot : पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक सदस्यों में शामिल आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की है। इस हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दफ्तर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर हुआ, जब हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले के पीछे कौन था और इसका मकसद क्या था, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

आतंकी की बढ़ाई गई थी सुरक्षा

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब आमिर हमजा पर हमला हुआ हो। इससे पहले पिछले साल मई में भी उन पर उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं। उस घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी, हालांकि आधिकारिक स्तर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई थी।

फंडिंग में सक्रिय भूमिका निभाई

आमिर हमजा 1987 में लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना से जुड़े शुरुआती 17 सदस्यों में शामिल रहे हैं। वे संगठन के प्रचार, फंडिंग और प्रकाशन गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इसके अलावा वह लश्कर की केंद्रीय सलाहकार समिति और अन्य सहयोगी नेटवर्क से भी जुड़े रहे हैं।

2012 में वैश्विक आतंकी घोषित

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमजा ने हाफिज सईद और अन्य शीर्ष आतंकियों के साथ मिलकर संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। उन्हें अमेरिका ने 2012 में वैश्विक आतंकी घोषित किया था।

खुद को अलग कर बनाया नया संगठन

उनका नाम कई आतंकी गतिविधियों और हमलों से भी जोड़ा जाता रहा है, जिनमें जम्मू के सुंजवां स्थित सेना ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला भी शामिल बताया जाता है। बताया जाता है कि 2018 के बाद संगठन में आंतरिक मतभेद और फंडिंग संकट के चलते लश्कर-ए-तैयबा में विभाजन की स्थिति बनी थी, जिसके बाद आमिर हमजा ने खुद को अलग कर एक नया संगठन बनाने की भी कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्पाइसजेट और अकासा विमान आपस में टकराए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को सख्त संदेश, कोई दुस्साहस तो भारत की कार्रवाई होगी अभूतपूर्व
Rajnath Singh Warns Pakistan : मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच, भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश भेजा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि अगर कोई भी देश इस वैश्विक अस्थिरता का फायदा उठाकर दुस्साहस करता है, तो भारत की प्रतिक्रिया बेहद मजबूत और निर्णायक होगी।

ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है

केरल में आयोजित एक सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने बिना किसी का नाम लिए पाकिस्तान पर स्पष्ट संकेत दिए। उन्होंने कहा, “मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में हमारा पड़ोसी देश कोई भी दुस्साहस कर सकता है। अगर उसने ऐसा किया, तो भारत की कार्रवाई अभूतपूर्व होगी। ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।”

पेट्रोल, डीजल या गैस की कमी को बताया अफवाह

रक्षा मंत्री ने ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा संकट और वैश्विक तनाव पर भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जैसे संवेदनशील मार्गों से देश के टैंकरों को सुरक्षित एस्कॉर्ट कर रहे हैं। पेट्रोल, डीजल या गैस की कमी की खबरों को उन्होंने केवल अफवाह बताया और कहा कि भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दुस्साहस का जवाब देने में पीछे नहीं रहेगा भारत

केरल में बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में काम करते हैं। राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि इस संकट के दौरान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया, जो पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए चलाया गया था। इस तरह, भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि किसी भी दुस्साहस का जवाब देने में वह पीछे नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें- NASA Moon Mission : नासा ने लॉन्च किया आर्टेमिस-2 मिशन, 53 साल बाद इंसानों को भेजा चंद्रमा के पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पाकिस्तान में 3 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध रोकने पर होगी चर्चा
Middle East Conflict : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। पाकिस्तान इस बैठक की मेजबानी कर रहा है।

मंत्री अलग-अलग करेंगे मुलाकात

मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलत्ती ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की। इसके अलावा, इशाक डार सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान के साथ भी अलग-अलग बैठक करेंगे। बैठक के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात होने की संभावना है।

ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को सीमित

पाकिस्तान पहले ही अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने का प्रस्ताव दे चुका है। उसने ईरान को 15 बिंदुओं वाला अमेरिकी प्रस्ताव दिया है, जिसमें ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को सीमित करना, मिसाइल कार्यक्रम घटाना, क्षेत्रीय समूहों से समर्थन रोकना और सैंक्शन्स में राहत जैसी बातें शामिल हैं। ईरान अब इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है।

बैठक के लिए न्यूट्रल और भरोसेमंद स्थान

वहीं, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। अमेरिकी युद्धपोत USS त्रिपोली लगभग 3,500 सैनिकों के साथ इस क्षेत्र में पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान का ईरान और सऊदी अरब दोनों के साथ अच्छे रिश्ते हैं और यह किसी एक पक्ष में शामिल नहीं है। इसलिए इसे इस बैठक के लिए न्यूट्रल और भरोसेमंद स्थान माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Accident : भीलवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

श्रीगंगानगर में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, रेकी कर पाकिस्तान भेजता था वीडियो
Rajasthan News : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है। लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क में था।

पुलिस ने बताया कि वह आतंकियों के निर्देश पर भारत के महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी करके वीडियो भेजता था। आरोपी की पहचान आकाशदीप पुत्र पीरा सिंह(19) निवासी 12H मोहल्ला केसर सिंहपुर, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी, गांव के लोगों को पाकिस्तानी आतंकवादियों से संपर्क में होने की धमकी देता था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शहजाद भट्टी से इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर बातचीत की बात स्वीकार कर ली है।

मोबाइल चैट से मिले अहम सबूत

आरोपी से जब्त मोबाइल में इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैट से पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा हुआ। व्हाट्सएप चैट पर +923249695402 नं पर भेजे गए मैसेज का जवाब अंगूठे के निशान से दिया गया था। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर शहजाद भट्टी को फॉलो भी किया था और उसकी पोस्ट पर लाइक, कमेंट करता था। आरोपी के फोन में itsoy_akash और krystal_hactor नामक आईडी पर वॉइस चैट और जानकारी साझा की गई थी।

पाकिस्तान भेजता था वीडियो

पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शहजाद भट्टी के कहने पर उसने भीड़-भाड़ वाली मुख्य जगहों पर रेकी करके वीडियो बनाए और पाकिस्तान भेजे। उसने यहां पहुंचने का पूरा प्लान भी साझा किया गया था। पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से अमृतसर पहुंचाया गया आरडीएक्स, आईईडी, डेटोनेटर और बैट्री से भी आरोपी के तार जुड़े मिले हैं।

कई राज्यों में रेकी के वीडियो भेजे

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शहजाद भट्टी के निर्देश पर उसने पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के महत्वपूर्ण जगहों की रेकी करके वीडियो बनाए और पाकिस्तान भेजे। पुलिस आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है और गहराई से नेटवर्क की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Middle East Conflict : ईरानी फौज में बच्चों की भर्ती शुरू, युद्ध में करेंगे सेना की सहायता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

शाहीन अफरीदी की हरकतों पर भड़के डेविड वॉर्नर, बोले- ‘ये सब नहीं…’
Pakistan Cricket League : भारतीय क्रिकेट लीग की तारीफों के बीच, पाकिस्तानी क्रिकेट लीग (PSL) का 11वां सीजन फिर से चर्चा में आया, लेकिन इस बार कुछ अलग वजह से. हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील बातचीत में व्यस्त थे, जिससे डेविड वॉर्नर नाराज हो गए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब वॉर्नर मीडिया से बात कर रहे थे, उसी समय अन्य कप्तान आपस में बातचीत कर रहे थे. इस पर वॉर्नर भड़क गए और उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा-“क्या दिक्कत है जेंटलमैन? माफ कीजिए, लेकिन लगता है हमारे बीच कुछ स्कूली बच्चे बैठे हैं.”

कराची किंग्स की कप्तानी संभालेंगे वॉर्नर

बता दें कि डेविड वॉर्नर ने PSL में 2025 में डेब्यू किया था. उस समय उन्होंने 11 मैचों में 368 रन बनाए और उनकी टीम तीसरे स्थान पर रही. इस साल भी वॉर्नर कराची किंग्स की कप्तानी करेंगे. पाकिस्तानी क्रिकेट लीग की शुरुआत 2016 में संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी. यह आईपीएल की तरह ही पेशेवर टी20 लीग है और इसका आयोजन पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा किया जाता है. 2016 के बाद से यह लीग हर साल आयोजित होती है.

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘अगर बहुत प्यार है तो ईरान चले जाओ’ कहकर विवादों में घिरे पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर
Pakistan News : पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि शिया धर्मगुरुओं के साथ आयोजित इफ्तार बैठक के दौरान उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणी की, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया।

धर्मगुरुओं की निष्ठा पर उठाए सवाल

बैठक के दौरान जनरल मुनीर ने शिया विद्वानों की निष्ठा पर सवाल उठाते हुए कथित तौर पर कहा कि यदि किसी को ईरान से अधिक लगाव है तो वह वहीं जाकर रह सकता है। उनके इस बयान को लेकर वहां मौजूद लोगों में असहजता की स्थिति बन गई।

शिया समुदाय में नाराजगी और विरोध

सेना प्रमुख के इस बयान को शिया समुदाय ने आपत्तिजनक और अपमानजनक बताया है। समुदाय के नेताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से उनके प्रति गलत संदेश जाता है और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है।

धार्मिक नेताओं की प्रतिक्रिया

धार्मिक नेता सैयद जवाद नदवी ने इस बयान की आलोचना करते हुए इसे सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला बताया। उनके अनुसार, इस तरह की भाषा किसी भी समुदाय के लिए सम्मानजनक नहीं मानी जा सकती और इससे विवाद और गहरा सकता है।

बैठक के माहौल पर भी उठे सवाल

बैठक में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि सेना प्रमुख ने वरिष्ठ विद्वानों से संवाद के बजाय कड़ा रुख अपनाया और बिना बातचीत पूरी किए वहां से चले गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

मध्य पूर्व तनाव के बीच बयान का असर

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब मध्य पूर्व में पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के चलते क्षेत्रीय संवेदनशीलता बढ़ी हुई है, और ऐसे में इस बयान ने पाकिस्तान में भी राजनीतिक और सामाजिक बहस को जन्म दे दिया है।

ये भी पढ़ें – लालच में क्रूरता की हदें पार, बुजुर्ग महिला का सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका शव के टुकड़े

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप