pakistan news Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

हरिपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट से भीषण हादसा, 8 की मौत, कई घायल
Haripur Blast : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां गैस पाइपलाइन में अचानक जोरदार धमाका हुआ. इस भीषण विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई.

यह घटना हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट के उस इलाके में हुई, जो ग्रैंड ट्रंक रोड के पास एक फैक्ट्री के आसपास स्थित है. विस्फोट इतना भीषण था कि तुरंत ही इलाके में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग ने पास के एक मकान को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई और राहत कार्य में मुश्किलें बढ़ गईं.

छह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

पाकिस्तान की आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के अनुसार हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग फैलने के दौरान राहत और बचाव दल ने चार महिलाओं और छह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, हालांकि कई महिलाएं और बच्चे अब भी गंभीर हालत में हैं.

मौत की वजह दम घुटना

हरिपुर के उपायुक्त वसीम अहमद ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में कई लोगों की मौत की वजह दम घुटना माना जा रहा है. घटनास्थल पर बचाव अभियान लगातार जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है. फिलहाल गैस पाइपलाइन में हुए इस विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है. धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज आसपास के कई इलाकों में सुनी गई.

ये भी पढ़ें- दोस्त से मिलने के लिए 12 किलोमीटर दौड़ी लड़की, धूल से हुआ बुरा हाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का टूटा कंधा, फोटों खिंचवाने के दौरान हुआ हादसा
Pakistan News : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां ईरान जंग में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री इशाक डार का कंधा टूट गया है। यह घटना पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित विदेश मंत्रालय के कार्यालय में मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की एक बैठक को कॉर्डिनेट करने के दौरान हुई।

फोटों खिंचवाने के दौरान हुआ हादसा

दरअसल पाक डिप्टी पीएम इशाक डार मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलाती का स्वागत कर रहे थे। इस दौरान वह रेड कार्पेट पर चलते हुए फोटो खिंचवाने और हैंडशेक करने के लिए आगे बढ़ रहे थे,  तभी उनका पैर फिसल गया और वे लड़खड़ाकर गिर पड़े। गिरने के दौरान बचने की कोशिश में उन्होंने हाथ का सहारा लेने की कोशिश की जिससे उन्हें कंधों में लग गई और कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर आ गया।

एक्स-रे में कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर निकला

उनके बेटे अली डार ने बताया कि एक्स-रे में कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर (स्ट्रेस फ्रैक्चर) की पुष्टि हुई है। यह हड्डी की सतह पर छोटी दरार होती है और पूरी हड्डी को नहीं तोड़ती। इलाज के दौरान कुछ हफ्तों तक वजन उठाने से परहेज करना पड़ता है। अली डार ने कहा कि इशाक डार ने चोट लगने के बावजूद दिन भर दवाओं की मदद से सभी महत्वपूर्ण बैठकें पूरी कीं। रात को उनके मेडिकल चेकअप में ही हेयरलाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

मध्यस्थता की अहम जिम्मेदारी

बता दें कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अहमियत दिखाने के लिए ईरान और इजरायल अमेरिका की लड़ाई में कथित मध्यस्थ की तरह काम कर रहा है। इस बैठक में पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्री एक साथ आए जो कि एक समन्वित क्षेत्रीय प्रयास का हिस्सा था। इस बैठक का उद्देश्य ईरान संघर्ष को शांत करना है।

ये भी पढ़ें – आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पाकिस्तान के कराची में बड़ा धमाका: 16 लोगों की मौत, जानें ब्लास्ट की वजह
Pakistan News : पाकिस्तान से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है. देश के प्रमुख शहर कराची में एक बड़ा धमाका हुआ है. धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत की खबर है. जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के कराची में ये धमाका संदिग्ध गैस रिसाव की वजह से हुआ है.

पुलिस के अनुसार, कराची में गुरुवार की सुबह एक आवासीय इमारत में धमाका हुआ. यह घटना ओल्ड सोल्जर बाजार इलाके की पहली मंजिल पर सुबह लगभग 4:30 बजे हुई, जब लोग सहरी के समय जाग रहे थे. बता दें कि पाकिस्तान में आज रमजान का पहला दिन है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में धमाके का मुख्य कारण गैस रिसाव बताया है.

14 लोगों के शव बरामद किए गए

पुलिस ने बताया कि धमाके वाली इमारत से अब तक 14 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. इसके अलावा 14 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. धमाके से इमारत का जर्जर हिस्सा पूरी तरह से ढह गया. फायर सर्विस ने कहा कि वे अभी भी इमारत में फंसे शव या जीवित लोगों की तलाश में जुटे हैं. मृतकों में 2 से 17 साल तक के 9 बच्चे शामिल हैं, जबकि घायलों में 7 बच्चे हैं

ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, यात्रियों पर लग सकता है रजिस्ट्रेशन चार्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Pakistan News : पाकिस्तान में राजनीतिक भूचाल, खैबर-पख्तूनख्वा CM के साथ मारपीट
Pakistan News : पाकिस्तान के राजनीतिक हालत बेहद खराब हैं। कुछ दिन पहले ही इमरान खान की मौत की खबर थी। जिसको लेकर PTI समर्थकों ने रोड़ पर जमकर हंगामा किया। वहीं इसके कुछ दिन बाद कोर्ट ने इमरान खान और उनकी पत्नी को 17-17 साल की सजा सुनाई है। अब पाकिस्तान पंजाब के CM सोहेल अफरीदी से जमकर मारपीट की खबर सामने आई है। जिसके बाद से पाकिस्तान में राजनीतिक उलट-फेर की चर्चा तेज हो गई है।

CM सोहेल अफरीदी के साथ की मारपीट

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में खैबर पख्तूनख्वा के CM सोहेल अफरीदी के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की, और उनके प्रतिनिधियों के साथ बदसलूकी भी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

CM अफरीदी के कार्यकर्ता गिरफ्तार

वीडियो में दिख रहा है कि CM अफरीदी अपने प्रतिनिधियों के साथ पंजाब विधानसभा में प्रवेश कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए। तभी CM के साथी फतेह उल्लाह बुर्की बीच में आ जाते हैं। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट और धक्का देकर उन्हें विधानसभा से बाहर निकालने की कोशिश की। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के वाहन और रास्ते रोके गए, कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया और सांसदों के साथ भी बदसलूकी की।

पहले भी अफरीदी के साथ हुई मारपीट

इससे पहले भी जब सोहेल अफरीदी रावलपिंडी की अडियाला जेल में इमरान से मिलने गए थे, तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट कर, उनके बाल नोचे और जमीन पर गिरा दिया। जानकारी के मुताबिक अफरीदी जिस समय जेल पहुंचे थे तब वहां भारी सुरक्षा तैनात थी और PTI समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ रही थी। जिस कारण हालात और बिगड़ गए थे।

अफरीदी हालात सुधारने में रहे नाकाम- राज्य मंत्री

पाकिस्तान के न्याय राज्य मंत्री अकील मलिक ने 1 दिसंबर को कहा कि खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा और प्रशासन की स्थिति बहुत खराब हो गई है। यह बयान उन्होंने उस समय दिया, जब अफरीदी के समर्थन में सेंट्रल जेल रावलपिंडी के बाहर रातभर धरना दिया गया था।

मलिक ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी हालात सुधारने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उनका कहना था कि अफरीदी न तो केंद्र सरकार के साथ तालमेल बना रहे हैं और न ही जरूरी स्थानों पर कोई ठोस कार्रवाई कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शशि थरूर ने पाकिस्तान को लेकर दी चेतावनी, कहा- खतरे को नजरअंदाज न करें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

इमरान खान को जेल में किया जा रहा है टॉर्चर ? पूर्व पीएम के परिवार ने किया बड़ा ऐलान
Pakistan News : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों ने सरकार और जेल प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया है। परिवार ने घोषणा की है कि वे हर मंगलवार अदियाला जेल के बाहर धरने पर बैठेंगे और तब तक नहीं हटेंगे जब तक परिवार के छह सदस्यों और छह वकीलों को खान से नियमित मुलाकात की अनुमति नहीं दी जाती।

इमरान को दी जा रही मानसिक प्रताड़ना

इस कदम के पीछे कारण उजमा खान की हालिया मुलाकात है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके भाई की सेहत ठीक है, लेकिन उन्हें मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है और अधिकांश समय सेल में बंद रखा जाता है। उजमा ने कहा कि खान नाराज हैं और उन्हें किसी से भी बातचीत की अनुमति नहीं दी जाती। उन्होंने सेना प्रमुख आसिम मुनीर को जिम्मेदार ठहराया।

सरकार और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

अलीमा खान ने कहा, “हम अब मौन नहीं रहेंगे। सरकार और जेल प्रशासन के प्रयासों से परिवार और पार्टी को दबाया जा रहा है, लेकिन जितना रोकेंगे, प्रतिरोध उतना ही मजबूत होगा। समाधान केवल पारदर्शिता और कानूनी अधिकारों की बहाली से ही संभव है।” पीटीआई पार्टी ने भी अपने धरना कार्यक्रम को हर गुरुवार जारी रखने का ऐलान किया है।

इस्लामाबाद में धारा 144 लागू

अदियाला जेल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रावलपिंडी और इस्लामाबाद में धारा 144 लागू है, 8 किलोमीटर का इलाका सील किया गया है, स्कूल-कॉलेज बंद हैं और नागरिकों से पहचान पत्र दिखाने को कहा जा रहा है।

पिछले एक महीने से खान के परिवार को उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिलने के कारण सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही थीं। उजमा खान को बाद में मुलाकात की अनुमति दी गई, लेकिन परिवार इसे देरी से लिया गया मजबूरन फैसला बता रहा है। पीटीआई ने चेतावनी दी है कि यदि खान के साथ कुछ भी हुआ, तो जिम्मेदारों को पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाब देना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें पंजाब : CM मान व मंत्री अरोड़ का जापान दौरा सफल, राज्य में निवेश के लिए जापानी कंपनियां तैयार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अडियाला जेल में पूर्व पीएम इमरान खान से मिली बहन उजमा खान, सेहत के बारे में दी जानकारी
Pakistan News : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर पिछले चार हफ्तों से चल रही अफवाहों के बीच मंगलवार को उनकी बहन उजमा खान ने अडियाला जेल में उनसे मुलाकात की। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उजमा को विशेष अनुमति दी, जिसके बाद यह स्पष्ट हुआ कि इमरान खान जिंदा हैं और उनकी सेहत सामान्य है।

उजमा खान ने जेल से बाहर आने के बाद मीडिया को बताया कि इमरान खान की सेहत ठीक है और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं है। इससे पहले उनके स्वास्थ्य और स्थिति को लेकर पाकिस्तान में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह की अफवाहें फैली हुई थीं, जिनमें उनकी मौत की खबरें भी शामिल थीं।

पिछले छह हफ्तों से डेथ सेल में थे पूर्व पीएम

इस मुलाकात से पहले इमरान खान के बेटे कासिम खान ने बताया कि उनके पिता को पिछले छह हफ्तों से डेथ सेल में रखा गया था और उन्हें किसी से मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी। कासिम ने कहा कि जेल प्रशासन ने इमरान खान के साथ मुलाकातों पर पूरी तरह रोक लगा रखी थी।

दरअसल, यह मुलाकात केवल इमरान खान के स्वास्थ्य और उनके ठिकाने को लेकर फैली अफवाहों को शांत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। राजनीतिक हलकों में अब चर्चा है कि इस मुलाकात से उनके समर्थकों और विपक्षी दलों के बीच स्थितियों पर असर पड़ सकता है।

अंततः, उजमा खान की यह मुलाकात न केवल पारिवारिक स्तर पर महत्वपूर्ण रही, बल्कि सार्वजनिक और राजनीतिक तौर पर भी यह स्पष्ट संदेश देती है कि अफवाहों पर ध्यान दिए बिना वास्तविक जानकारी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें पंजाब : 71 साल बाद भाखड़ा डैम से निकाली जाएगी गाद, केंद्र सरकार ने योजना पर जताई सहमति

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

इमरान खान के करीबी नेताओं को अदालत ने सुनाई सजा, PTI ने फैसले को बताया साजिश
Pakistan : पाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ PTI के 75 नेताओं और कार्यकर्ताओं को 9 मई 2023 को हुई हिंसा के मामले में दोषी ठहराते हुए तीन से दस साल तक की सज़ा सुनाई है. यह मामला पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज PML-N के वरिष्ठ नेता राणा सनाउल्लाह के घर पर हमले से जुड़ा है.

75 को सज़ा, 34 को राहत

फैसलाबाद स्थित आतंकवाद रोधी अदालत ATC ने सुनवाई के दौरान कुल 109 आरोपियों में से 75 को सज़ा सुनाई, जबकि 34 को बरी कर दिया गया. कोर्ट ने 59 आरोपियों को 10-10 साल और 16 अन्य को 3-3 साल की कैद दी. जिन नेताओं को सज़ा दी गई है, उनमें पीटीआई के कई वरिष्ठ नाम शामिल हैं. इससे पहले इन्हीं नेताओं को आईएसआई कार्यालय पर हमले के एक अन्य मामले में भी 10-10 साल की सज़ा दी जा चुकी है, जो इस सज़ा के साथ समानांतर चलेगी.

बड़े नाम भी दोषी, कुछ को राहत

सज़ा पाने वालों में पूर्व विपक्षी नेता उमर अयूब, पूर्व सीनेट नेता शिबली फराज़, जरताज गुल, अशरफ सोहना, अहमद चट्ठा और शेख राशिद शफीक जैसे नाम शामिल हैं. वहीं, कुछ नेताओं को राहत भी मिली है. पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बेटे ज़ैन कुरैशी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया.

पीटीआई ने फैसले को बताया पक्षपातपूर्ण

यह मामला 9 मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों से जुड़ा है, जब बड़ी संख्या में पीटीआई समर्थकों ने सैन्य और सरकारी संस्थानों को निशाना बनाया था. पार्टी ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि यह झूठे मामलों और गढ़े गए गवाहों के आधार पर दिया गया है और इसका उद्देश्य राजनीतिक प्रतिशोध है.

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बढ़ाकर 11,000 प्रति माह की

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाला पाकिस्तानी मेजर TTP मुठभेड़ में ढेर
Pakistan Army Major Killed : पाकिस्तानी सेना के मेजर रैंक के अधिकारी मोइज अब्बास की दक्षिणी वजीरिस्तान में मौत हो गई है. मोइज अब्बास वही अधिकारी थे जिन्होनें फरवरी 2019 में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने का दावा किया था. यह घटना उस समय हुई थी जब अभिनंदन का विमान पाकिस्तान की सीमा में दुर्घटनागग्रस्त हो गया था, जब वह पाकिस्तान के फाइटर जेट की घुसपैठ का जवाब दे रहे थे. दुर्घटना के बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया था. अब पाकिस्तानी मीडिया ने मोइज अब्बास की मौत के बारे में जानकारी दी है.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेजर मोइज अब्बास की मौत सोमवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के साथ मुठभेड़ के दौरान हुई है. यहां पाकिस्तानी सेना के जवानों पर टीटीपी ने घात लगाकर हमला किया था. इस हमले में पाकिस्तानी सेना के दो और अधिकारी भी मारे गए हैं.

पायलट अभिनंदन को पकड़ने वाले वो पहले पाकिस्तानी अधिकारी थे

फरवरी साल 2019 में मोइज अब्बास का नाम उस समय चर्चा में आया था जब दावा किया गया था कि भारतीय पायलट अभिनंदन को पकड़ने वाले वो पहले पाकिस्तानी अधिकारी थे. मोइज अब्बास ने बाद में कई इंटरव्यू भी दिए थे. इस इंटरव्यू में वो बताते थे कि किन परिस्थितियों में उनका सामना अभिनंदन वर्धमान से हुआ था.

टीटीपी की जड़ें अफगानिस्तान के तालिबान आंदोलन से जुड़ी हुई

बता दें कि दिसंबर 2007 में तहरीक-ए-तालिबान की स्थापना पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में हुई थी. इस संगठन का उद्देश्य पाकिस्तान सरकार समेत सेना को टारगेट करना है और देश में शरिया कानून लागू करना है. टीटीपी की जड़ें अफगानिस्तान के तालिबान आंदोलन से जुड़ी हुई हैं, लेकिन यह संगठन स्वतंत्र रूप से पाकिस्तान में सक्रिय रहा है. इसकी स्थापना बैतुल्लाह महसूद ने की थी, जो दक्षिण वजीरिस्तान के एक प्रभावशाली नेता थे.

टीटीपी ने पाकिस्तान की स्वात घाटी पर कब्जा कर लिया था

साल 2009 में तहरीक -ए- तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने पाकिस्तान की स्वात घाटी पर कब्जा कर लिया था, जिसे बाद में पाकिस्तान सेना ने ऑपरेशन “राह-ए-रास्त” के जरिए खाली कराया. साल 2014 में पेशावर के एक आर्मी पब्लिक स्कूल पर टीटीपी का हमला भयावह था, इसमें 140 से अधिक छात्रों और शिक्षकों की मौत हो गई थी. 2020 के बाद टीटीपी ने कई बिखरे हुए गुटों को दोबारा एकजुट किया है और संगठन ने हमलों में तेजी लाई है.

यह भी पढ़ें : बैलिस्टिक मिसाइल हमले में आठ इजरायलियों की मौत, इजराइल के बेर्शेबा में आग और धुएं का मंजर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पाकिस्तान में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 7 की मौत और 21 घायल, बीएलए ने गिनाया 90 का आंकड़ा
Pakistan terrorist attack : पाकिस्तान में सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। जिसमें 7 सैनिकों की मौत हुई है जबकि 21 घायल हुए हैं। वहीं  बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है। आपकों बता दें कि सैनिकों का काफिला क्वेटा से ताफ्तान जा रहा था।

BLA ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हुआ। इस हमले के बाद सेना ने इलाके में हेलिकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं।

सेना का काफिला ताफ्तान जा रहा था

सेना का काफिला शनिवार को ताफ्तान जा रहा था। इस काफिले में सेना की सात बसें और दो अन्य वाहन थे, जिन पर हमला किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, IED से लदे हुए वाहन की सेना के काफिले की एक बस से टक्कर हो गई। यह आत्मघाती हमला था।

SHO जफुरुल्लाह सुलेमानी ने दी जानकारी

नोशकी स्टेशन के SHO जफुरुल्लाह सुलेमानी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि ये एक आत्मघाती हमला था। घटनास्थल से मिले सबूतों से पता चला है कि हमलावर ने विस्फोटक से भरे वाहन की टक्कर जानबूझकर सेना के काफिले की गाड़ी से कर दी। जिस वजह से यह घटना हुई।

मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है

उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती ने हमले की निंदा करते हुए मारे गए सैनिकों की मौत पर शोक जताया है।

BLA ने जारी किया बयान

वहीं बीएलए ने बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली। बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायीन यूनिट द मजीद ब्रिगेड ने नोशकी में आरसीडी हाईवे पर पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला किया। इस काफिले में सेना की आठ बसें थी। इनमें से एक बस विस्फोट में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले के तुरंत बाद बीएलए की फतेह स्क्ववैड ने सेना की दूसरी बस को पूरी तरह से घेर लिया और उसमें सवार सेना के सभी सैनिकों को मार गिराया। इस तरह मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 90 हुई है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने दी इफ्तार पार्टी, CM रेखा गुप्ता समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Pakistan News: पाकिस्तान में भीषण बस हादसा, 37 लोगों की हुई मौत
Pakistan News: पड़ोसी देश पाकिस्तान में रविवार 25 अगस्त को हुई दो अलग-अलग बस हादसे में 11 श्रद्धालुओं समेत 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.

बलूचिस्तान में बेकाबू हुई बस, 11 की मौत

पहली दुर्घटना उस समय हुई जब 70 लोगों को ले जा रही एक बस बलूचिस्तान प्रांत में मकरान तटीय राजमार्ग से बेकाबू हो गई. हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए. बता दें कि हादसे का शिकार हुई बस शिया तीर्थयात्रियों को लेकर ईरान से पंजाब प्रांत वापस लौट रही थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए अधिकांश लोग लाहौर या गुजरांवाला के रहने वाले थे.

Pakistan News: खाई में गिरी बस, 26 की मौत

वहीं इस भीषण हादसे के कुछ ही घंटों के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में करीब 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. दरअसल हादसे का शिकार हुई बस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 35 लोगों ले जा रही इसी दौरान खाई में गिर गई है, सूत्रों के मुताबिक, इस भीषण हादसे के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

साधनोती के डिप्टी कमिश्नर उमर फारूक ने कहा कि मृतकों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं और सभी साधनोती जिले के रहने वाले हैं। पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें- Nepal Bus Accident : नेपाल में हुआ बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 40 लोग थे सवार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप