Noida Metro station Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Noida Metro: सेक्टर 122-नॉलेज पार्क लाइन, नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ेगा
Noida Metro: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच जल्द ही एक सीधा मेट्रो लिंक बनेगा। नोएडा मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन ने संशोधित डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी है। इसे कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। NMRC ने टेंडर जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि अभी तक, नोएडा मेट्रो सेक्टर 51 पर समाप्त होती है। सरकार नोएडा सेक्टर 51 टोल नॉलेज पार्क -5 से नोएडा सेक्टर 122 के माध्यम से मेट्रो का विस्तार करने की योजना बना रही है। ये लिंक ग्रेटर नोएडा वेस्ट से भी जुड़ा होगा।

Noida Metro के इस कदम के बाद, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विभिन्न सोसायटियों में 2.5 लाख से अधिक लोग रहते हैं। इस क्षेत्र में 30 से अधिक गांव भी हैं। ये क्षेत्र यातायात के लिए सबसे बड़ी बाधा है। पीक आवर्स में, दिल्ली से ग्रेटर नोएडा के बीच लोग लंबे ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं। मेट्रो लिंक बन जाने से इन लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी।

इस दौरान अप्रैल तक परथला और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच सिग्नेचर ब्रिज का काम भी पूरा हो जाएगा। इससे ट्रैफिक से काफी राहत मिलेगी। रिपोर्टों के अनुसार, परियोजना को मंजूरी मिलने इसे पूरा होने में 3 साल का समय लगने की संभावना है। बाद में इस मेट्रो लाइन को नॉलेज पार्क से बोडाकी तक बढ़ाया जाएगा।

आपको बता दें कि परियोजना की लंबाई 14.958 km होगी। पहले फेज में 5 स्टेशन बनाए जाएंगे। दूसरे फेज में 4 और स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके बाद इस रूच पर कुल 9 स्टेशन तैयार हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: कार्ड रिचार्ज के लिए DMRC Metro और एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने की पार्टनरशिप

Noida Metro: NMRC ने किया खुलासा! नई लाइन में होंगे कितने स्टेशन?
Noida Metro: जल्द नोएडा सेक्टर 142 और बोटैनिकल गार्डन मैजेंटा लाइन के बीच एक सीधा मेट्रो रूट बनने वाला है। आपको बता दें कि इसके लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को प्रोजेक्ट रिपोर्ट मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, इस नए रूट के लिए 8 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। उनके नाम और स्थान अभी तय किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि डीएमआरसी मार्च तक डीपीआर देगी।

ये नई मेट्रो लाइन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ चलेगी। इस बीच बता दें कि इसके लिए एक फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा, जो अंदर से आने वाले वाहनों को कनेक्टिविटी देगा। इस रूट नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोग आसानी से दिल्ली पहुंच सकेंगे।

हाल ही में एक बैठक के दौरान नोएडा प्राधिकरण और मेट्रो अधिकारियों ने आम जनता को कई सुविधाएं देने के लिए चर्चा की है। अगले हफ्ते DMRC और NMRC के बीच होने वाली बैठक में मेट्रो स्टेशनों के स्थान तय किए जाएंगे। वो फिलहाल स्टेशनों को अंतिम रूप देने के लिए सलाहकारों की मदद ले रहे हैं।

Noida Metro में नहीं होंगे 11 स्टेशन

शुरुआत में, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 11 स्टेशनों के निर्माण की योजना बनाई थी। हालांकि, बाद में इसे घटाकर 8 स्टेशनों पर लाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेट्रो लाइन सेक्टर 142 से शुरू होगी और नोएडा सेक्टर 125, नोएडा सेक्टर 97, नोएडा सेक्टर 98, नोएडा सेक्टर 91 से होकर गुजरेगी। ये लाइन बॉटनिकल गार्डन पर खत्म होगी। बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन दिल्ली से नोएडा और ग्रेटर नोएडा आने वालों के लिए इंटरचेंज का काम करेगा। गौरतलब है कि इस लाइन पर हर महीने 10 लाख से ज्यादा यात्री सफर करेंगे।

NMRC और DMRC बहुत तेजी से अपने रूट का विस्तार कर रहे हैं। केंद्र सरकार पहले से ही दिल्ली और एनसीआर में पैसा लगा रही है। आपको बता दें कि जल्द ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाली मेट्रो लाइन बनाई जाएगी।