nitin gadkari Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

स्लीपर बसों के रजिस्ट्रेशन नियम सख्त, अब फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट की होगी सख्ती से जांच
Sleeper Bus Rules : केंद्र सरकार ने स्लीपर बसों के रजिस्ट्रेशन और निर्माण नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि अब किसी भी नई स्लीपर कोच बस का रजिस्ट्रेशन तभी किया जाएगा जब उसमें फायर सेफ्टी सिस्टम और आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की पूरी तरह से भौतिक और वीडियो जांच कर ली जाएगी।

बसवर्ल्ड इंडिया कॉन्क्लेव 2026

नए संशोधित ‘बस बॉडी कोड’ के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है ताकि बसों में आग लगने जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। गडकरी ने ‘बसवर्ल्ड इंडिया कॉन्क्लेव 2026’ में बताया कि सड़क परिवहन मंत्रालय पहले ही 1 सितंबर 2025 से संशोधित बस बॉडी कोड लागू कर चुका है।

जांच पूरी होने के बाद रजिस्ट्रेशन की अनुमति

उन्होंने कहा कि अब हर स्लीपर बस का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा और उसकी रिपोर्ट ‘वाहन’ पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। नियमों के अनुसार, फायर फाइटिंग सिस्टम, आपातकालीन हथौड़े से निकलने वाले एग्जिट और इमरजेंसी लाइट जैसी सभी सुरक्षा सुविधाओं की जांच पूरी होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी जाएगी।

सुरक्षा और डिजाइन से जुड़े मानक

यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब स्लीपर बसों का निर्माण केवल ऑटोमोबाइल कंपनियों या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिट्स में ही किया जा सकेगा। भारत का ‘AIS-052’ बस बॉडी कोड पहले से ही सुरक्षा और डिजाइन से जुड़े मानकों को तय करता है, जिसे अब और सख्ती से लागू किया जा रहा है।

बसों में आग लगने की घटनाएं

सरकार का कहना है कि हाल के वर्षों में बसों में आग लगने की कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान गई। इन घटनाओं को देखते हुए यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 : मिचेल स्टार्क की वापसी से दिल्ली को उम्मीद, लेकिन बल्लेबाजी बनी सबसे बड़ी चिंता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
फटाफट पढ़ें

नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली

पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल आया

पुलिस ने आरोपी उमेश राउत को गिरफ्तार किया

आरोपी ने गडकरी के घर को उड़ाने की धमकी दी

पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि मंशा का पता चल सके

Bomb Threat : नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. नितिन गडकरी इस समय नागपुर में मौजूद हैं. कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी भरा कॉल पुलिस कंट्रोल रूम में आया, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. कुछ ही समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह पुलिस कंट्रोल के 112 नंबर पर नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी का कॉल आने के बाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस थाने को मामले की जानकारी दी है. कंट्रोल रूम को कॉल आने के बाद प्रताप नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. पुलिस और डॉग स्कॉयड की टीम ने गडकरी के घर में सर्च ऑपरेशन भी चलाया.

पुलिस ने आरोपी उमेश राउत को गिरफ्तार किया

कुछ ही घंटों बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम उमेश विष्णु राउत है. उमेश विष्णु राउत मेडिकल चौक स्थित एक देसी शराब की दुकान पर काम करता है. पुलिस ने उसे नागपुर के बीमा दवाखाना के पास से गिरफ्तार किया है.

पुलिस पूछताछ कर रही है

यह जानकारी भी सामने आई है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस समय नागपुर में ही मौजूद हैं. पुलिस की टीम अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि धमकी देने के पीछे उसकी क्या मंशा थी और कहीं इस घटना में कोई और पहलू तो नहीं है.

यह भी पढ़ें : बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ी, विजीलैंस ब्यूरो ने गिलको डिवैलपरों से जुड़ी संपत्तियों पर मारा छापा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

देश में बढ़ती आर्थिक असमानता पर नितिन गडकरी की चिंता, बोले-धन कुछ हाथों में सिमट रहा, गरीबों की संख्या…
Nitin Gadkari on wealth inequality : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में बढ़ती आर्थिक असमानता पर चिंता जताई है, नितिन गडकरी ने कहा कि गरीबों की संख्या बढ़ रही है और धन कुछ अमीरों के हाथों में केंद्रित हो रहा है. नितिन गडकरी ने धन के समान वितरण की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास की ओर मोड़ना जरूरी है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में बढ़ती आर्थिक असमानता पर चिंता व्यक्त की है, उन्होंने शनिवार को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश में गरीबों की संख्या में बढ़ रही है और धन कुछ गिने-चुने अमीरों तक सीमित होता जा रहा है. नितिन गडकरी ने इस स्थिति पर चिंता जताई और संपत्ति के समान बंटवारे की जरूरत पर जोर दिया.

जिससे रोजगार पैदा हो और गांवों का उद्धार हो

नितिन गडकरी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को इस तरह बढ़ाना होगा, जिससे रोजगार पैदा हो और गांवों का उद्धार हो. नितिन गडकरी ने कृषि मैन्युफैक्चरिंग टैक्सेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप जैसे कई बड़े मुद्दों पर भी बात की.

धीरे-धीरे गरीबों की संख्या बढ़ रही

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, धीरे-धीरे गरीबों की संख्या बढ़ रही है और संपत्ति कुछ अमीरों के पास इकट्ठा हो रही है, ऐसा नहीं होना चाहिए, उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को ऐसा रास्ता देने की बात कही, जो रोजगार दे और गांवों को मजबूत करे.

देश में उदारवादी आर्थिक नीतियों को अपनाया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि संपत्ति का विकेंद्रीकरण बहुत जरूरी है और इस दिशा में कई बदलाव भी हुए है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों पी.वी. नरसिम्हा राव और डॉ मनमोहन सिंह की तारीफ की, जिन्होंने देश में उदारवादी आर्थिक नीतियों को अपनाया. नितिन गडकरी ने कहा, “पी.वी. नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को उदारीकरण को राह पर अग्रसर किया, लेकिन इसके बावजूद वे संपत्ति के केंद्रीकरण को रोकने में सफल नहीं हो पाए.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान करीब 22 से 24 प्रतिशत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की आर्थिक संरचना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान करीब 22 से 24 प्रतिशत है. वहीं सर्विस सेक्टर 52 से 54 प्रतिशत योगदान देता है. ग्रामीण आबादी का 65 से 70 फीसदी हिस्सा कृषि पर निर्भर होने के बावजूद इसका योगदान केवल 12 प्रतिशत के आसपास है. नितिन गडकरी ने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए कहा, “खाली पेट वाले को दर्शन नहीं सिखाया जा सकता.

यह भी पढ़ें : ऋषभ पंत ने हैरी ब्रूक को दिया जवाब, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा खूब वायरल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Pm Modi ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
Cm Pinarayi Vijayan : प्रधानमंत्री (Pm Modi) नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को उनके 80वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, “केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को जन्मदिन की बधाई. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.” पार्टी सूत्रों की मानें तो इस साल उनके जन्मदिन पर कोई समारोह नहीं रखा गया है. लेकिन उनके बारे में एक डॉक्यूमेंट्री जारी किए जाने की उम्मीद है.

25 मई 2016 को पहली बार ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ

बता दें 24 मई 1945 को जन्मे विजयन ने 25 मई 2016 को मुख्यमंत्री पद पर तैनात किए गए थे. उन्होंने 20 मई 2021 को दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. राज्य के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री पांच वर्ष के कार्यकाल के बाद भी अपने पद पर जमा हुआ है.

बात 1970 की है जब विजयन ने 25 साल की उम्र में कुथुपरम्बा विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी. जिसके बाद वह केरल के सबसे युवा विधायक बनकर सामने आए थे, जिसका रिकॉर्ड आज भी कायम है. विजयन साल 1970, 1977 और 1991 में कुथुपरम्बा से, 1996 में पय्यानूर के साथ-साथ 2016, 2021 में धर्मादोम से विधानसभा बने थे.

यह भी पढ़ें : Bihar विधानसभा चुनाव 2025: सियासत के दंगल में क्या CPI का परचम रहेगा बुलंद या बदलेगा समीकरण

नेता और अभिनेताओं ने दी शुभकामनाएं

अब उनके जन्मदिन को लेकर कई नेता और अभिनेताओं ने उन्हे शुभकामनाए दी हैं.  फिल्म अभिनेता मोहनलाल (Mohanlal) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हैं, “केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई.” लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा, “केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली, समृद्धि और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने लिखा, “केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पेश करता हूं. यह अवसर आपके लिए खुशियां लेकर आए और आपका आने वाला साल स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो.”

अभिनेता कमल हासन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

वहीं फिल्म अभिनेता कमल हासन भी उन्हें शुभकामनाएं देने से पीछे नहीं थे, सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखते हैं, “केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) को उनके 80वें जन्मदिन के अवसर पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. एक दृढ़ नेता जिनकी जनसेवा के प्रति स्थायी प्रतिबद्धता ने केरल की प्रगति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आने वाले वर्षों में उन्हें निरंतर शक्ति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जातिगत जनगणना के फैसले को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया ऐतिहासिक कदम
Nitin Gadkari on Caste Census : नितिन गडकरी ने जाति जनगणना के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में जातिगत जनगणना कराने का फैसला लिया है। इस फैसले को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रतिक्रिया आई है। नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस फैसले का स्वागत किया है। नितिन गडकरी ने लिखा सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने आगामी जनगणना में जाति-आधारित गणना को शामिल करने को मंजूरी दे दी है।

न्यायपूर्ण सामाजिक ढांचे की दिशा में एक प्रगतिशील कदम

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में (CCPA) की बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यह फैसला समानता समावेशन और आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित समुदायों के सशक्तिकरण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अधिक प्रतिनिधि और न्यायपूर्ण सामाजिक ढांचे की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है।

आरक्षण में 50 फीसदी सीमा की दीवार भी तोड़ेंगे

बता दें कि केंद्र सरकार ने जातिगत गणना का फैसला ऐसे वक्त में लिया है जब हर दस साल में होने वाला कास्ट सेंसस भी साल 2021 में नहीं हो पाया था। इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया आई थी। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही कहती थी कि जातिगत जनगणना करवाकर मानेंगे और आरक्षण में 50 फीसदी सीमा की दीवार भी तोड़ेंगे। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नरेंद्र मोदी सिर्फ चार जातियां बताते थे लेकिन अब अचानक उन्होंने कास्ट सर्वे की घोषणा कर दी है।

सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हैं

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि वह सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हैं, लेकिन इसकी टाइमलाइन तय की जानी चाहिए। जातिगत जनगणना का काम कबसे शुरू होगा और कबतक पूरा होगा यह बात बताई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : मुख्तार अंसारी के परिवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जेल में जहर खिलाकर मारने की जांच की मांग खारिज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली में बीजेपी की जीत, प्रवेश वर्मा, नितिन गडकरी, प्रमोद सावंत ने दी बधाई
Delhi Assembly Election Result 2025 : दिल्ली में भाजपा ने 15 विधानसभा सीटें जीत ली हैं और 32 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा मुख्यालय पर लोग भाजपा की जीत का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में बीजेपी के कई पार्टि नेताओं के बयान सामने आए हैं। आइए जानते किसने क्या कहा?

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैं नई दिल्ली के अपने मतदाताओं, लाखों कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की है क्योंकि दिल्ली के लोगों ने उन पर अपना विश्वास जताया है।

प्रवेश वर्मा ने बताई अपनी प्राथमिकताएं

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि हमारी प्राथमिकता महिलाओं को 2500 रुपये, भ्रष्टाचार पर SIT का गठन, यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण, दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाना है। हम ऐसी पार्टी में काम करते हैं, जहां पार्टी का विधायक दल (मुख्यमंत्री) तय करता है, फिर पार्टी नेतृत्व फैसला करता है और वह फैसला सभी को स्वीकार्य होता है।

यह जीत जनता की जीत है- भाजपा प्रत्याशी हरीश खुराना

वहीं मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरीश खुराना ने कहा, “मैं दिल्ली की जनता, अपने मोतीनगर के परिवार, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं, यह जीत जनता की जीत है। अब दिल्ली में डबल इंजन की सरकार चलेगी।”

दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाना चाहते हैं

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “दिल्ली की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, ये बहुत महत्वपूर्ण है। हम दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त और दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की तस्वीर बदलेगी। हमें अपेक्षा से भी अच्छी जीत मिली है।”

दिल्ली में कमल खिला है

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “दिल्ली में कमल खिला है, डबल इंजन की सरकार बनी है। मैं दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में कमल खिला है, मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे डबल इंजन की सरकारों ने पूरे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया है, वैसा ही विकास दिल्ली में भी होगा। सुशासन ही एकमात्र मॉडल है। यह सभी कार्यकर्ताओं की जीत है।”

यह भी पढ़ें : लीगल मेट्रोलॉजी विंग द्वारा लीगल मेट्रोलॉजी अधिनियम, 2009 के उल्लंघनकर्ताओं से 21 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना एकत्रित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

समान टोल नीति से यात्रियों को मिलेगी राहत, गडकरी ने की घोषणा
Delhi : सरकार यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर राहत देने के लिए एक समान टोल नीति पर काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “हम एक समान टोल नीति पर काम कर रहे हैं, जो यात्रियों को होने वाली समस्याओं का समाधान प्रदान करेगी।”

सोशल मीडिया पर यात्रियों द्वारा की गई शिकायतों को भी गंभीरता से लेता है मंत्रालय

गडकरी ने यह भी बताया कि अब भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों का बुनियादी ढांचा अमेरिका से मेल खाता है। इसके अलावा, मंत्रालय सोशल मीडिया पर यात्रियों द्वारा की गई शिकायतों को गंभीरता से ले रहा है और इसमें शामिल ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

60 प्रतिशत यातायात राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी कारों का है

वर्तमान में, लगभग 60 प्रतिशत यातायात राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी कारों का है, लेकिन इन वाहनों से प्राप्त टोल राजस्व का हिस्सा 20 से 26 प्रतिशत के बीच है। गडकरी ने स्वीकार किया कि टोल शुल्क में वृद्धि हुई है, और पिछले 10 वर्षों में टोलिंग प्रणाली के तहत अधिक हिस्से आए हैं, जिससे कई उपयोगकर्ताओं का असंतोष बढ़ा है।

2023-24 में भारत में कुल टोल संग्रह 64,809.86 करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 35 प्रतिशत अधिक है। वहीं, 2019-20 में टोल संग्रह 27,503 करोड़ रुपये था।

नितिन गडकरी ने यह भी भरोसा जताया कि इस वित्तीय वर्ष में राजमार्ग मंत्रालय 2020-21 के दौरान हर दिन 37 किलोमीटर राजमार्ग निर्माण के रिकॉर्ड को पार करेगा। अब तक, इस वित्तीय वर्ष में लगभग 7,000 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : एडम जम्पा बनें टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टस को भी मिला अवॉर्ड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारत का ऑटो इंडस्ट्री होगा अगले 5 साल में दुनिया में नंबर 1: नितिन गडकरी
Auto Expo innovations : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को वाहन उद्योग की सफलता और भविष्य की दिशा पर जोर देते हुए कहा कि भारत का वाहन उद्योग अगले पांच साल में दुनिया में पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। उन्होंने वाहन उद्योग में अब तक 4.5 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा होने का उल्लेख किया और कहा कि भारतीय वाहनों की वैश्विक मांग में तेजी से वृद्धि हो रही है। वर्तमान में भारतीय वाहन उद्योग का आकार 22 लाख करोड़ रुपये है, और आने वाले समय में यह अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुंचेगा। बता दें कि गडकरी ने यह बयान वाहन डीलरों के निकाय ‘फाडा’ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।

तेजी से बड़ा हो रहा भारत का ऑटो इंडस्ट्री

गडकरी ने कहा कि 2014 में जब उन्होंने परिवहन मंत्रालय का कार्यभार संभाला था, तब वाहन उद्योग का आकार सिर्फ 7.5 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये हो चुका है। उन्होंने फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के कार्यक्रम में बताया कि भारतीय वाहन उद्योग ने अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां उत्पन्न की हैं, जो देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही, यह उद्योग राज्य और केंद्रीय सरकार को जीएसटी के रूप में अधिकतम राजस्व भी प्रदान कर रहा है। गडकरी ने बताया कि भारत में बनने वाले सभी दोपहिया वाहनों में से 50 प्रतिशत का निर्यात किया जाता है।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक वाहनों का शानदार प्रदर्शन

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में न केवल भविष्य के ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन हो रहा है, बल्कि एक से बढ़कर एक नई तकनीक और डिजाइन भी पेश की जा रही हैं। इस एक्सपो में जितेंद्र न्यू ईवी टेक ने हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक दोनों से चलने वाली गाड़ी Hydrix को शोकेस किया। जितेंद्र ईवी के को-फाउंडर समकीत शाह ने बताया कि यह हाइड्रिक्स गाड़ी एक बार में 400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है और इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। गाड़ी की सुरक्षा को लेकर 360 डिग्री कैमरा जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं, और इसका डिजाइन खासतौर पर युवाओं के ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इसके अलावा, कंपनी ने Classo का भी अनावरण किया, जो एक स्टाइलिश और उच्च प्रदर्शन वाला इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन है। यह स्कूटर 3 kW की मोटर के साथ 100 किमी/घंटा की अधिकतम गति प्राप्त करेगा और 2025 में लॉन्च के लिए तैयार है। जितेंद्र ईवी टेक ने Unique नामक एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जो आधुनिक शहरी परिवहन के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

गौरतलब है कि भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग न केवल रोजगार सृजन में बल्कि पर्यावरण मित्रवत तकनीकों को अपनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। गडकरी का विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भारतीय वाहन उद्योग दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली उद्योगों में शामिल होगा।

यह भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देखी फिल्म इमरजेंसी, एक्स पर तस्वीरें की शेयर
Emergency Special Screening : कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले बीते शनिवार को कंगना रनौत ने नागपुर में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। इस स्क्रीनिंग में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को नागपुर में कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी देखी। इमरजेंसी की स्क्रीनिंग पर अनुपम खेर भी मौजूद रहे। स्क्रीनिंग के बाद अपने विचार साझा करते हुए, नितिन गडकरी ने भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण लेकिन गंभीर अध्याय पर प्रकाश डालने के लिए फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कंगना एक बेज रंग की साड़ी में शानदार लग रही थीं और उनके बालों में जूड़ा था। जबकि अनुपम खेर गहरे नीले रंग के सूट में थे। स्क्रीनिंग के बाद तीनों ने मीडिया से बातचीत की और फिल्म व इसकी सब्जेक्ट के बारे में विचार साझा किए।

समर्थन के लिए धन्यवाद दिया

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। स्क्रीनिंग से तस्वीरें साझा करते हुए कंगना रनौत उन्हें कैप्शन दिया, ‘#emergency @gadbari.nitin जी के साथ। 17 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। नितिन गडकरी ने अपने विचार साझा करने के लिए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा आज नागपुर में @KanganaTeam जी और श्री @AnupamPKher जी की फिल्म इमरजेंसी की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुआ।

अभिनेताओं को तहे दिल से धन्यवाद

हमारे देश के इतिहास के काले अध्याय को इतनी प्रामाणिकता और उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत करने के लिए फिल्म निर्माताओं व अभिनेताओं को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। मैं सभी से इस फिल्म को देखने का आग्रह करता हूं, जो भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अवधि को चित्रित करती है। इमरजेंसी फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, विशाक नायर, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन, लैरी न्यूयॉर्कर और रिचर्ड क्लेन जैसे कलाकार शामिल हैं।

दर्शकों के लिए रिलीज किया जा रहा

कंगना रनौत ने ही ‘इमरजेंसी’ फिल्म को डायरेक्ट किया है। साथ ही कंगना खुद ही इस फिल्म में लीड रोल भी निभा रही हैं। ये फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के रिलीज के लिए कंगना को काफी इंतजार भी करना पड़ा है। सेंसर बोर्ड में ये फिल्म लंबे समय तक अटकी रही है। अब इस फिल्म को दर्शकों के लिए रिलीज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद ने कहा- “RSS तो हिंदू संगठन है ही नहीं”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- विधायक के साथ रहने वाले लोगों को स्कूल, कॉलेज …
Nagpur: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, आश्रम, विधायक और विधायक के साथ रहने वाले लोगों को बांटने का धंधा बंद करें। बच्चों को कौशल विकास प्रेरित शिक्षा दी जाए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को नागपुर के एक कार्यक्रम के दौरान कहां कि स्कूल, कॉलेज, आश्रम शाला, विधायक और विधायक के साथ रहने वाले लोगों को देना बंद किया जाए। नितिन गडकरी ने कहा कि जब वो महाराष्ट्र में मंत्री थे, तब उन्होंने भी स्कूल कॉलेज और आश्रम शाला बांटी, लेकिन उन्होंने कहा था कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दो, उन्हें अच्छा खाना दो, वह अपने पैरों पर खड़े हों। यह बात नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय क्रीड़ा स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में कही। यह कार्यक्रम ट्राइबल अफेयर डिपार्टमेंट की तरफ से आयोजित किया गया था।

आदिवासी विकास की बात करो

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एक साथ स्कूल, कॉलेज ,आश्रम शाला, विधायक और विधायक के साथ रहने वाले लोगों को बाटने का धंधा नहीं करें। उन्होंने कहा कि वो जब मंत्री थे, तब उन्होंने भी बांटा, लेकिन उन्होंने कहा था कि ईमानदारी से काम करो, बच्चों को अच्छी शिक्षा दो, उन्हें अच्छा खाना दो, वह अपने पैरों पर खड़े हों, इसका ध्यान रखो। दो पैसे तुम कमाओ, लेकिन सभी पैसे अपने जेब में रखो और आदिवासी विकास की बात करो यह नहीं चलेगा।

बच्चों को अच्छी तरह सिखाना चाहिए

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा “तुम्हें अच्छा काम करना चाहिए, बच्चों को अच्छी तरह सिखाना चाहिए, उन्हें उत्तम नागरिक भी बनाना चाहिए। इससे रेटिंग अच्छी रहेगी, रेटिंग रखिये, स्पर्धा होनी चाहिए, मंत्री के सिफारिश से चयन नहीं होना चाहिए। रेटिंग के हिसाब से जो अच्छा काम करेगा ,उसे प्रोत्साहन दीजिए, जो खराब काम करेगा उसे सिस्टम से बाहर करें। इससे गुणवत्ता सुधरेगी, गुणवत्ता सुधरेगी तो भविष्य में अच्छे नागरिक ,अच्छे खिलाड़ी ,अच्छे बच्चे तैयार होंगे।

यह उसका कौशल है

नितिन गडकरी ने कौशल विकास का जिक्र करते हुए कहा कि, एक पांच सितारे होटल के सैफ जो सब्जी बनाता है, उसे 15 लाख की तनख्वाह मिलती है। यह उसका कौशल है। गडकरी ने कहा सभी लोग सब्जियां बनाते हैं, लेकिन सबकी सब्जी हर आदमी को पसंद नहीं आती। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा “एक गली में नाले के किनारे पकोड़े बनाने वाले के पास लाइन लगती है और होटल में एयर कंडीशन में उत्तम फर्नीचर होने के बावजूद कोई ग्राहक वहां झांक कर भी नहीं देखता है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी दिल्ली वासियों को आज देंगे बड़ी सौगात, कई परियोजनाओं की रखेंगे नींव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप