new bus route Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Delhi में AAP की नई सौगात, किया नए बस रूट 711A का शुभारंभ, जान लीजिए रूट !
Delhi: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर सरपट दौड़ने वाली दिल्ली परिवहन निगम (Delhi Transport Corporation) की बसों ने दिल्लीवासियों की परिवहन सेवा को काफी सस्ता और सुलभ बनाया हुआ है, DTC की बसें दिल्ली के लगभग हर रूट को कवर करती हैं, ऐसे में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली परिवहन नेटवर्क में एक और बस रूट को जोड़ा है।

AAP ने किया नए बस रूट 711A  का हुआ शुभारंभ

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज नए बस रूट 711A  का शुभारंभ किया। दिल्ली छावनी के ओल्ड नांगल में एक कार्यक्रम में स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान के साथ उन्होंने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्तम नगर टर्मिनल से सराय काले खां तक बस रूट

बता दें कि इस नए मार्ग 711A  पर बसें उत्तम नगर टर्मिनल से सराय काले खां तक विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों को कवर करते हुए जायेंगी। इस नए बस मार्ग से जनकपुरी, तिलक पुल, जीवन पार्क, डाबरी क्रॉसिंग, जनक सिनेमा, डेसू कॉलोनी, सागरपुर, ओल्ड नंगल और किर्बी प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने किया नए बस रूट शुभारंभ

बता दे कि दिल्ली में चलने वाले इस नए बस रूट का शुभारंभ खुद दिल्ली सरकार में परिवाहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “सार्वजनिक परिवहन लोगों की स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक पहुंच को आसान बनाता है। दिल्ली में, लगभग 43 लाख लोग प्रतिदिन बसों में यात्रा करते हैं।

711A  बस मार्ग की शुरुआत दिल्ली के नागरिकों के लिए सुविधाजनक विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन विकल्प प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में हम दिल्लीवासियों को सुरक्षित, आरामदायक, विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

जान लीजिए 711A का पूरा रूट

उत्तम नगर टर्मिनल, जनकपुरी ए-1, तिलक पुल, जीवन पार्क,जनकपुरी सी-1, जनकपुरी सी 2ए, डाबरी मोड़, जनक सिनेमा, डेसू कॉलोनी जनकपुरी, सागरपुर वशिष्ठ पार्क, जनकपुरी डी ब्लाक, पुराना नांगल ब्रिज पंखा रोड, पुराना नांगल, सप्लाई डिपो, किर्बी प्लेस, थिमिया पार्क, सिग्नल अधिकारी फ्लैट, आर.आर. लाइन, गोल्फ क्लब, धौला कुआँ, सत्य निकेतन, मोतीबाग नानकपुरा गुरुद्वारा, दक्षिण मोती बाग, आर.के पुरम सेक्टर-12 संगम सिनेमा, आर.के. पुरम सेक्टर-7 सोम विहार, आर.के. पुरम सेक्टर-10, मोहन सिंह मार्केट, आर.के पुरम सेक्टर-1, आर.के. पुरम सेक्टर-4, आर.के. पुरम सेक्टर-3, आर.के. पुरम सेक्टर-2, मोहम्मदपुर गांव, भीकाजी कामा स्थान, अफ़्रीका एवेन्यू, नौरोजी नगर, राज नगर, सफदरजंग अस्पताल, एम्स, साउथ एक्सटेंशन-2, साउथ एक्सटेंशन, एंड्रयूज गंज, मूलचंद हॉस्पिटल, गुप्ता मार्किट, लाजपत नगर, डीएवी पीजी कॉलेज, नेहरु नगर, महारानी बाग़, गुरुद्वारा बाला साहिब, सराय काले खां

दिल्लीवासियों की सेवा में 8,500 से ज्यादा बसें

दिसंबर 2023 तक, दिल्ली सरकार के बेड़े में 7,232 बसें थीं, जिनमें डीटीसी द्वारा संचालित 4,391 और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) द्वारा संचालित 2,841 बसें शामिल हैं।

वर्तमान में, 1300 इलेक्ट्रिक बसें दिल्लीवासियों की सेवा में हैं। इस महीने अतिरिक्त 500 बसें जोड़ने की योजना है। वर्ष 2023 में दिल्ली सरकार की बसों में रोजाना 41 लाख लोगों ने यात्रा की।31 दिसंबर, 2023 तक कुल 147.8 करोड़ पिंक टिकट जारी किए गए। वर्ष 2023 में प्रतिदिन औसतन 10 लाख महिला यात्रियों ने पिंक टिकट का इस्तेमाल कर मुफ्त यात्रा की।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/delhi-arvind-kejriwal-govt-to-give-1-crore-rs-each-to-six-soldiers-family-who-lost-his-life-news-in-hindi/

Follow Us On Twitter–https://twitter.com/HindiKhabar