Naxals surrender Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

“अब वह जमाना चला गया जब यहां गोलियां चलती थीं और बम धमाके होते थे” छत्तीसगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह
Union Home Minister Amit Shah : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। अमित शाह ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन किए और बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। मैं अभी माता दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर आया हूं। प्रार्थना करता हूं कि अगले चैत्र नवरात्रि तक यहां से लाल आतंक (माओवादी खतरा) का खात्मा हो जाए और हमारा बस्तर पूरी तरह से समृद्ध हो जाए।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अब वह जमाना चला गया जब यहां गोलियां चलती थीं और बम धमाके होते थे। मैं उन सभी लोगों से, जिनके हाथ में हथियार हैं, सभी नक्सली भाइयों से, हथियार छोड़ने का आग्रह करने आया हूं। जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई खुश नहीं होता, लेकिन इस क्षेत्र को विकास की जरूरत है।

#WATCH | दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अब वह समय चला गया जब यहां गोलियां चलती थीं और बम धमाके होते थे। मैं उन सभी लोगों से, जिनके हाथ में हथियार हैं, सभी नक्सली भाइयों से, हथियार छोड़ने का आग्रह करने आया हूं। जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई खुश… pic.twitter.com/DvUKVSQEOp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2025

गृह मंत्री ने कहा, विष्णु देव साय और विजय शर्मा ने घोषणा की है कि जो गांव हर नक्सली को सरेंडर करवाएगा, उस गांव को नक्सल मुक्त घोषित किया जाएगा और विकास राशि के रूप में एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसलिए आप सभी नक्सलवाद को छोड़कर मुख्यधारा से जुड़िए, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार आपका पूरा संरक्षण करेगी।”

साल 2025 में तीन महीने में 521 का सरेंडर

अमित शाह ने मंच से कहा कि “साल 2025 में अब तक 521 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। साल 2024 में 881 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। जो सरेंडर करेंगे वो मेन स्ट्रीम में आएंगे और जो हथियार लेकर आएंगे उनके साथ सुरक्षा कर्मी निपटेंगें।”

कांग्रेस ने गरीब हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी नहीं हटाई

अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने गरीब हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी नहीं हटाई। मोदी जी गरीब के लिए काम कर रहे हैं, गरीब को राशन दे रहे हैं। उन्होंने कहा, हमलोग पूरे क्षेत्र को लाल आतंक से मुक्त कराने का काम करेंगे। अगले साल तक नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा, हर गांव नक्सल से मुक्त हो जाएगा। शाह ने कहा इसके लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है।

तेंदूपत्ते का पैसा अब दलालों के हाथों में नहीं जाता

उन्होंने कहा, “विकास हथियार के साथ नहीं हो सकता। नरेंद्र मोदी बस्तर का चेहरा बदलना चाहते हैं। विष्णु देव साय राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बने हैं। तेंदूपत्ते का पैसा अब दलालों के हाथों में नहीं जाता। बस्तर के हर एक क्षेत्र में विकास हो रहा है। बीजेपी सरकार ने बस्तर के समग्र विकास के लिए कड़ी मेहनत की है। हमारा लक्ष्य है कि बस्तर के युवा आगे बढ़ें, अपनी भाषा और परंपराओं को सम्मान दें। आज बस्तर पूरी तरह से लाल आतंक से मुक्त होने के कगार पर है और विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।”

बस्तर पंडुम की तारीफ

अमित शाह ने बस्तर पंडुम के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की। शाह ने कहा कि इस साल बस्तर पंडुम छत्तीसगढ़ के एक उत्सव के रूप में मनाया गया है। इस बार सात श्रेणी में बस्तर पंडुम मनाया। अगली बार 12 श्रेणी में मनाएंगे, जिसमें देश भर के आदिवासी कलाकार आएंगे। बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाएगा ताकि आदिवासी बच्चों की कला को पूरे विश्व में प्रदर्शित किया जा सके।

डबल इंजन की सरकार करेगी सरेंडर नक्सलियों का संरक्षण

अमित शाह ने अंत में कहा, “अब सुकमा से सब इंस्पेक्टर बनना है, बस्तर से वकील (बेरिस्टर) बनना है, कांकेर से कलेक्टर बनना है—यहीं असली विकास है। किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार को हर गांव को नक्सलमुक्त बनाने का अभियान शुरू करना चाहिए।”

यह भी पढ़ें : श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- यह गहरी मित्रता का सम्मान है

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप