National Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अमेरिका में 20 फरवरी की जन्मसिद्ध अधिकार की समय-सीमा से पहले भारतीय दम्पति करा रहे सी-सेक्शन
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 20 फरवरी से जन्मसिद्ध नागरिकता समाप्त करने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद गर्भवती दंपतियों में चिंता का माहौल बन गया है। यह फैसला ट्रंप की कड़ी आव्रजन नीतियों का हिस्सा है, जिसके तहत 20 फरवरी के बाद जन्म लेने वाले बच्चों को अमेरिकी नागरिकता स्वतः नहीं मिलेगी। इस आदेश के चलते अमेरिका में रहने वाले भारतीय दंपति, जो अपने बच्चों के जन्म के जरिए स्थायी नागरिकता की योजना बना रहे थे, अब समय पूर्व सी-सेक्शन का विकल्प चुन रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यू जर्सी स्थित एक मैटरनिटी क्लिनिक की डॉ. एस डी रमा ने बताया कि ट्रंप की घोषणा के बाद से भारतीय दंपतियों के बीच समय पूर्व डिलीवरी के अनुरोध तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर महिलाएं गर्भावस्था के आठवें या नौवें महीने में हैं और 20 फरवरी से पहले बच्चे को जन्म देने की कोशिश कर रही हैं। कुछ महिलाएं तो प्रसव की पूर्ण अवधि से दो महीने पहले सी-सेक्शन कराने की मांग कर रही हैं।

समय पूर्व डिलीवरी के मामले

डॉ. रमा ने एक उदाहरण साझा करते हुए कहा कि एक महिला, जो गर्भावस्था के सातवें महीने में थी और मार्च में प्रसव होने वाला था, अपने पति के साथ समय पूर्व डिलीवरी के लिए आई। वहीं, टेक्सास स्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एस जी मुक्काला ने दंपतियों को समय पूर्व प्रसव के जोखिमों के बारे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में बच्चे के अविकसित फेफड़े, कम वजन, खाने में कठिनाई और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं जैसी जटिलताएं हो सकती हैं।

इस आदेश का सबसे बड़ा असर उन भारतीय दंपतियों पर पड़ा है जो अस्थायी वीजा, जैसे एल1 और एच-1बी, पर अमेरिका में काम कर रहे हैं और कई वर्षों से ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इन दंपतियों को उम्मीद थी कि उनके अमेरिका में जन्मे बच्चे 21 वर्ष की उम्र के बाद उन्हें स्थायी निवास दिला सकते हैं। अब इस फैसले के बाद, यह संभावना खत्म हो जाएगी।

परिवार को स्थिरता का डर

एक महिला, जो मार्च की शुरुआत में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं, उसने कहा कि उनके परिवार की स्थिरता का एकमात्र आधार उनका बच्चा था। वे छह साल से ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रही हैं और अब इस अनिश्चितता से डरी हुई हैं। एक अन्य व्यक्ति, जो वित्तीय पेशेवर हैं, ने बताया कि उन्होंने अमेरिका आने के लिए काफी त्याग किया था, लेकिन अब उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनके लिए रास्ते बंद हो रहे हैं।

इस आदेश ने न केवल भारतीय बल्कि अन्य प्रवासी दंपतियों के लिए भी भविष्य की योजनाओं को अनिश्चित बना दिया है।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार की एक्शन-ड्रामा फिल्म स्काई फोर्स, देखें वीर योद्धाओं की यह कहानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी का ऑस्ट्रेलिया में भव्य स्वागत
Punjab News: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी का आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के सिडनी हवाई अड्डे पर पंजाबी समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह 3 नवंबर से 8 नवंबर, 2024 तक आयोजित 67वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं।

पंजाबियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया

इस अवसर पर अपने संबोधन में डिप्टी स्पीकर श्री रौड़ी ने दुनियाभर में बसे पंजाबियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनकी सफलताओं की सराहना की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पंजाबियों की मेहनत और उपलब्धियों को देखते हुए कहा कि ये सफलताएँ पंजाब का गौरव बढ़ाया हैं। उन्होंने विदेशों में बसे पंजाबियों के पंजाब की तरक्की में योगदान की सराहना की और कहा कि यह समुदाय पंजाब के विकास और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतीयों की भूमिका

श्री रौड़ी ने कहा, “पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के सपने को साकार करने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।” उन्होंने अपने समुदाय की भलाई और पंजाब की वैश्विक छवि को और ऊंचा उठाने के लिए प्रवासी पंजाबियों के योगदान और समर्थन का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : विजिलेंस ब्यूरो ने ए.एस.आई को 2000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कल भारत बंद, BSP देगी दलित संगठनों के आंदोलन को धार, वापस मिलेगा खोया हुआ जनाधार?
BSP Support Protest : पिछले दस सालों में यूपी की सत्ता की जंग में हाशिए पर खिसकी बीएसपी एक बार फिर अपनी सियासी जमीन मजबूत करने की तैयारी में हैं. इस बार फिर BSP उसी समाज के मुद्दे को लेकर सड़कों पर नजर आएगी, जिस समाज को उसका सबसे मजबूत जनाधार माना जाता रहा है. देखना यह होगा कि बीएसपी इस सड़क के रास्ते सत्ता की राह दोबारा पकड़ने में कामयाब होगी या नहीं. बता दें कि BSP ने आरक्षण मुद्दे पर दलित संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान को समर्थन दिया है.

दलित संगठनों ने फैसले पर जताई है नाराजगी

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को सब-कैटेगरी बनाने का अधिकार राज्यों को दे दिया है. साथ ही एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने का भी जोर दिया है. अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के दलित संगठनों में नाराजगी है. उन्होंने इसी के चलते 21 अगस्त यानि कल भारत बंद का आह्वान किया है. बसपा प्रमुख मायावती ने भी दलित संगठनों का समर्थन करते हुए कहा कि बसपा इस आंदोलन में शामिल रहेगी.

35 साल बाद सड़कों पर उतरेंगे BSP कार्यकर्ता

35 साल बाद ये फिर देखने को मिलेगा BSP कार्यकर्ता किसी मुद्दे को लेकर लामबंद होकर सड़कों पर उतरेंगे. ऐसे में कभी दलित वोटर्स के दिल में राज करने वाली BSP एक बार फिर अपना खोए वोट बैंक को यह भरोसा दिलाने का भरसक प्रयास करेगी कि BSP ही उनकी पुरजोर आवाज है. राजनीतिक विशेषज्ञ भी BSP के इस फैसले को पार्टी के भविष्य के लिहाज से टर्निंग प्वाइंट मान रहे हैं.

बसपा के इस फैसले के समर्थन में आकाश आनंद ने ट्वीट किया कि आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ SC/ST समाज में काफी गुस्सा है। फैसले के विरोध में हमारे समाज ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है। हमारा समाज शांतिप्रिय समाज है। हम सबका सहयोग करते हैं। सबके सुख-दुख में हमारा समाज शामिल होता है। लेकिन आज हमारी आजादी पर हमला किया जा रहा है। 21 अगस्त को इसका शांतिपूर्ण तरीक़े से करारा जवाब देना है।

आकाश आनंद के ट्वीट में क्या है खास

कभी दलित और ब्राह्मणों की राजनीति करने वाली BSP ने इस आंदोलन को समर्थन देकर अपनी खोई हुई सियासी जमीन फिर से पाने की कोशिश की है. वहीं आकाश आनंद के ट्वीट में ‘हमारा समाज’ यह दो शब्द साफ इंगित करते हैं कि बीएसपी अब अपने पुराने तरीके से राजनीति करने को तैयार है.

अलग रहा है बीएसपी की राजनीति का फंडा

आमतौर पर देखा जाए तो बसपा का राजनीति करने का स्टाइल अन्य पार्टियों से काफी अलग रहा है. वह न तो मीडिया पर ज्यादा ध्यान देती है और न ही सड़कों पर उतरकर राजनीति करती है. बसपा का सत्ता तक पहुंचने का फंडा अपने हर कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक को अंदर ही अंदर पार्टी की नीति-रीति की जानकारी देकर पार्टी पक्ष में करना रहा है. बसपा ने इसी फंडे के जरिए यूपी के सत्ता के शिखर को भी हुआ है. मायवती खुद चार बार सीएम रह चुकी हैं. लेकिन बीते वर्षों की हार के बाद बीएसपी की रणनीति अब पहली बार यह अहम बदलाव देखने को मिला है कि वो अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए उनके साथ सड़कों पर उतरेगी.

बीएसपी के लिए साबित हो सकता है टर्निंग प्वाइंट

बता दें कि यूपी में तकरीबन 21 फीसदी दलित वोट है. वहीं इस वोट बैंक पर BSP की अच्छी पकड़ रही है. लेकिन बीते दिनों में बसपा का वोट बैंक खिसकता चला गया. 2019 के चुनावों में BSP का वोट शेयर 19.43 प्रतिशत रहा तो वहीं 2024 में यह खिसक कर महज 9.39 पर आ गया. ऐसे में यह साफ हो गया कि अब सिर्फ नॉन जाटव ही नहीं जाटव वोट भी BSP के पाले से सरकने लगा है.

यह सियासी नुकसान BSP की राजनीति की दृष्टि से काफी बड़ा है. ऐसे में अब बीएसपी को एक बार फिर अपनी सियासी जमीन पाने का मौका मिला है. अगर इस बार बीएसपी इसमें सफल रहती है तो वो यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में बड़ा उलटफेर करने में कामयाब हो सकेगी.

यह भी पढ़ें : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने कोलकाता पीड़ित के माता-पिता के लिए 10 करोड़ रुपये के एक्स-ग्रेशिया, न्याय की मांग की

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

स्वतंत्रता दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे… ‘आज के हुक्मरान विभाजनकारी सोच को हवा दे रहे…’
Mallikarjun on Independence Day : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस कार्यालय पर झंडा फहराया. इस दौरान उन्होंने स्वाधीनता संग्राम के नायकों को नमन करते हुए बीजेपी पर कई आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों के योगदान और उनके विजन पर चलने के बदले आज के हुक्मरान विभाजनकारी सोच को हवा दे रहे हैं। वे नफरत फैलाने की मंशा से ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ मनाते हैं। अंग्रेजों की षड्यंत्रकारी सोच- फूट डालो और राज करो को आगे बढ़ाने का काम संघ परिवार ने किया है.

‘लाखों बलिदानों के बाद गुलामी की जंजीर टूटी और देश आजाद हुआ’

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, आप सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई। कई दशकों के संघर्ष और लाखों बलिदानों के बाद गुलामी की जंजीर टूटी और देश आजाद हुआ। स्वाधीनता आंदोलन में अनगिनत भारतीयों ने शहादत और कुर्बानी दी। हम स्वाधीनता आंदोलन के सभी नायकों को नमन करते हैं।

‘आजादी की लड़ाई में सभी जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया’

उन्होंने कहा, महात्मा गांधी जी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी, सरदार पटेल जी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी, मौलाना आजाद जी, राजेंद्र प्रसाद जी सरोजनी नायडू जी और बाबा साहब अंबेडकर ने भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। गर्व से लहराता हमारा तिरंगा अनगिनत योद्धाओं और देश प्रेमियों के बलिदानों की याद दिलाता है, जो हंसते-हंसते फांसी की फंदे पर लटक गए या अंग्रेजी सैनिकों की गोलियों के शिकार बने। आजादी की लड़ाई में सभी जाति, धर्म, संप्रदाय और क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया और सभी ने देश के लिए कुछ ना कुछ त्याग किया। सभी प्रांत, भाषा, प्रदेश के लोग मिलकर एक सशक्त भारत का निर्माण करते हैं। अनेकता में एकता हमारी ताकत है, यह कमजोरी नहीं है।

‘जिन्होंने आजादी के आंदोलन में भाग नहीं लिया, वे कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते’

वहीं उन्होंने तंज किया कि कुछ लोग आज प्रचार करते हैं कि हमें आजादी आसानी से मिल गई थी, लेकिन हकीकत ये है कि लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी, अपना घर छोड़कर भटकते रहे। संपन्न होते हुए भी आजादी का बड़ा हिस्सा जेल में काटा। क्रांतिकारियों के योगदान और उनके विजन पर चलने के बदले आज के हुक्मरान विभाजनकारी सोच को हवा दे रहे हैं। वे नफरत फैलाने की मंशा से ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ मनाते हैं। जिन्होंने आजादी के आंदोलन में भाग नहीं लिया, वे कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हैं। वे नाखून काटकर शहीद बनते हैं। जबकि सच्चाई है कि उनकी नफरत भरी राजनीति ने देश को दो टुकड़ों में बांट दिया। यह विभाजन उन्हीं के कारण हुआ। अपने स्वार्थ के लिए जानबूझकर अंग्रेजों की षड्यंत्रकारी सोच- फूट डालो और राज करो को आगे बढ़ाने का काम संघ परिवार ने किया है। इसके प्रमाणों की कोई कमी नहीं है।

‘लोगों को हर घर नौकरी और हर घर न्याय चाहिए’

उन्होंने कहा, आज मोदी सरकार – ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। हमें खुशी है कि 6 दशक के बाद उन्हें प्रायश्चित करने की सूझी है, अपनी गलती का एहसास हुआ है। उससे पहले उन्हें तिरंगे को फहराने से परहेज था। सच्चाई ये है कि हमारे देश के लोग पिछले 100 वर्षों से ‘हर दिल तिरंगा’ मना रहे हैं। ये देश अगर कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कोहिमा तक एक है, तो ये 140 करोड़ लोगों की एकता की वजह से है। इस जज्बे को पूरी दुनिया ने राहुल गांधी जी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान देखा है। आज देश के लोगों को हर घर नौकरी और हर घर न्याय चाहिए- सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय राजनीतिक न्याय। यह देश आर्थिक असमानता और बेरोजगारी से मुक्ति चाहता है। इन मुद्दों को अनंत काल तक भटकाया नहीं जा सकता। इसमें जितनी देरी होगी, समस्याएं उतनी बढ़ जाएगी।

‘बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से लोग जूझ रहे’

कहा कि ये मोदी सरकार का 11वां साल है, लेकिन लोगों का जीवन बेहतर होने की जगह बदतर होता जा रहा है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से लोग जूझ रहे हैं। सरकार अपने अहंकार के कारण हर तरह की बात से इनकार कर रही है। पंडित नेहरू जी ने कहा था- Where freedom is menaced or justice is threatened, or where aggression takes place, we cannot be and shall not be neutral. इसलिए जब भी वक्त आता है, हम देश को बचाने के लिए आगे बढ़ते हैं। हमें न्यूट्रल बनकर बैठने की जरूरत नहीं है। मैं यहां से कांग्रेस से कार्यकर्ताओं को संदेश देना चाहता हूं। आप जनता के बीच बुनियादी मुद्दों को लेकर बने रहिए। जनता की बात सुनिए और बताइए कि देश में बदलाव की हवा चल पड़ी है।

‘कांग्रेस लोगों की तरक्की और बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध’

उन्होंने कहा कि आज लोग नेता विपक्ष राहुल गांधी की तरफ नई आशा और नई उम्मीद से देख रहे हैं। जब से उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की है, तब से देश में एक नया जोश आया है। 2024 के चुनाव में हमने उसका परिणाम हासिल किया। कांग्रेस पार्टी इस देश के लोगों की तरक्की और बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी प्राथमिकता गरीब, दलित, आदिवासी, महिला, किसान और कमजोर वर्ग के लोग हैं। हम उनसे जुड़ी योजनाओं को प्रथम पंक्ति में रखेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि यह देश फिर से तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़े और हम सभी इसमें बराबरी का हिस्सा लेकर देश को आगे बढ़ाएं।

‘विपक्ष लोकतंत्र का ऑक्सीजन जैसा’

उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र का ऑक्सीजन जैसा है। सरकार के असंवैधानिक रवैये को रोकने के साथ वह जनता की बात उठाता है। यह चिंता की बात है कि संवैधानिक और Autonomous संस्थाओं को सरकार ने कठपुतली बना दिया है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था अनेकता में एकता बनी रहे। लेकिन कुछ ताकतें देश पर अपने विचार ज़बरदस्ती थोप कर हमारे भाईचारे को समाप्त करने में लगी हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी संविधान में दिए गए अभिव्यक्ति, जीवन, खान-पान, पहनावे, पूजा-पद्धति और किसी भी हिस्से में आने-जाने की आज़ादी के प्रति सजग रहें।

मैं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के नाते तमाम देशवासियों को यक़ीन दिलाना चाहता हूं कि हम बेरोज़गारी, महंगाई, ग़रीबी, भ्रष्टाचार और ग़ैर-बराबरी के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे। संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार रहें। यही हमारे पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें : विद्यार्थियों के सामने ही शिक्षक-शिक्षिका में हाथापाई, पुलिस में शिकायत करने की नौबत आई… वीडियो वायरल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की पीटी ऊषा से बात, सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा
PM talks to PT Usha : विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन का मुद्दा इस समय देश में हर ओर चर्चा में है. स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाया था. अब उन्होंने इस मुद्दे पर IOA अध्यक्ष पीटी ऊषा से बात की है.पेरिस ओलंपिक 2024 विनेश फोगाट के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IOA यानि भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे प्रत्यक्ष जानकारी मांगी है.

साथ ही उन्होंने विनेश को फाइनल में अयोग्य करार होने के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं इसके बारे में भी जानकारी ली है प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश के मामले में मदद करने के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा है साथ ही उन्होंने पीटी उषा को विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने का आग्रह भी किया है.

वहीं इस मुद्दे पर पीटी ऊषा ने कहा  कि “मैं इस खबर से हैरान और निराश हूं। मैं विनेश फोगाट से मिली। वह ठीक हैं। वह थोड़ी निराश हैं। उनका वजन कम करने के लिए उनका सपोर्ट स्टाफ और हमारा पूरा स्टाफ उनके साथ था। वे अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे थे… हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं.. मैं विश्व कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष से भी मिलने जा रही हूं…”.

रिपोर्ट : दीपक शर्मा, संवाददाता, दिल्ली

यह भी पढ़ें : IOA अध्यक्ष पीटी ऊषा बोलीं… ‘मैं विश्व कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष से भी मिलने जा रही हूं’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पिछले 10 वर्षों में आपकी सरकार ने हर दिन ‘संविधान हत्या दिवस’ ही तो मनाया : खड़गे
Kharge to BJP :  केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित करने के बाद इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है. सत्ता पक्ष के नेता जहां इसके समर्थन में बयान दे रहे हैं. वहीं इस मुद्दे पर विपक्ष केंद्र पर हमलावर है. अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मामले में अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से एक ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में आपकी सरकार ने हर दिन “संविधान हत्या दिवस” ही तो मनाया है। आपने देश के हर गरीब व वंचित तबके से हर पल उनका आत्मसम्मान छीना है।

वहीं उन्होंने बिंदुवार मुद्दे उठाकर बीजेपी को घेरा है.

जब मध्य प्रदेश में भाजपा नेता आदिवासियों पर पेशाब करता है, या जब यूपी के हाथरस की दलित बेटी का पुलिस जबरन अंतिम संस्कार कर देती है …तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है ?

जब हर 15 मिनट में दलितों के खिलाफ एक बड़ा अपराध घटता है और हर दिन 6 दलित महिलाओं के साथ बलात्कार होता है…तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है ?

जब अल्पसंख्यकों पर ग़ैरक़ानूनी बुलडोज़र न्याय का प्रकोप होता है, जिसमें 2 वर्षों में ही 1.5 लाख घरों को तोड़कर 7.38 लाख लोगों को बेघर बनाया जाता है…तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है ?

जब मणिपुर पिछले 13 महीनों से हिंसा के चपेट में है और आप वहाँ कदम तक रखना नहीं पंसद करते…तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है ?

मोदी जी, आपको मुँह से संविधान की बातें अच्छी नहीं लगती।

BJP-RSS-Jansangh ने संविधान को कभी नहीं माना। क्या ये सच नहीं है कि RSS के मुखपत्र Organiser ने 30 नवंबर, 1949 के अंक में संपादकीय में लिखा था कि — “भारत के इस नए संविधान की सबसे बुरी बात यह है कि इसमे भारतीय कुछ भी नहीं है” और क्या यहां RSS साफ तौर पर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता यानी बाबासहेब डॉ अंबेडकर जी के विरोध में और मनुस्मृति के समर्थन में नहीं खड़ी हुई?

जब आपने मनमाने तरीक़े से नोटबंदी लागू करके, RBI जैसी संस्था को कुचला, बैंकों की लाइनों में खड़ा कर 120 लोगों की जान ली और ताली बजा-बजाकर “घर में शादी है, पर पैसे नहीं है” कहकर आम जनता का माखौल उड़ाया …तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है ?

जब आपने कोविड महामारी के दौरान लाखों मज़दूरों को उनके पैरों के छाले की परवाह न किए बिना, बस-ट्रेन नहीं उपलब्ध कराई और सैंकड़ों किलोमीटर चलने को मजबूर किया, क्योंकि आपके मन में आया कि लॉक-डाउन बिना तैयारी के लगाना ज़रूरी है…तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है ?

जब सुप्रीम कोर्ट के 5 मौजूदा जजों ने सार्वजनिक रूप से प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर आपकी सरकार की कोर्ट में दख़लंदाज़ी पर सवाल उठाए…तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है ?

जब आपकी सरकार ने ED, CBI, IT का इस्तेमाल कर के 95% विपक्ष के नेताओं पर केस थोपे, कई चुनी हुई सरकारें गिराईं, राजनीतिक दलों को तोड़ा, चुनाव से दो हफ़्ते पहले देश की मुख्य विपक्षी दल के बैंक खाते फ़्रीज़ करवाए, दो-दो चुने मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला…तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है ?

जब अन्नदाता किसानों पर तीन काले क़ानून थोपे जाएँ, उनको एक साल तक दिल्ली की दहलीज़ पर दर्दनाक तरीक़े से बैठने को मजबूर किया जाए, उनपर लाठी-डंडे बरसाए जाए, ड्रोन से आँसू गैस व रबर बुलेट बरसाई जाए, जो 750 किसानों की जान ले लें…तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है ?

जब संसद को सत्तारूढ़ दल का मैदान बना दिया जाए, जिसमें एक साथ 146 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर एकतरफ़ा ढंग से, तानाशाह की तरह, महत्वपूर्ण क़ानून पारित करवाए जाएँ…तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है

जब अधिकतर मीडिया को अपना चाटुकार बनाकर, विपक्ष पर 24×7 उँगलियाँ उठाई जाएँ, कॉरपोरेट दोस्तों से मीडिया को खरीदवाकर संविधान के चौथे स्तंभ को नेस्तनाबूद किया जाए…तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है ?

जब Electoral Bonds Scheme को संसद में जबरन पारित करवाकर भाजपा को “चंदे के धंधे” व ED, CBI, IT का डर दिखवाकर, भाजपा को ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से मालामाल किया जाए…तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है ?

जब विश्वविद्यालयों में छात्रों से लेकर, स्वतंत्र पत्रकारों तक, जब Civil Society संस्थानों से लेकर IIT, IIM, FTII, NCERT, UGC तक और हर वो नागरिक जो स्वायत्तता व स्वतंत्रता से बोलना चाहता है, उस पर तानाशाही की लगाम लगाई जाए…तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है ?

उन्होंने लिखा… मोदी जी, BJP-RSS संविधान को मिटाकर, मनुस्मृति लागू करना चाहती है। जिससे दलितों, आदिवासियों, व पिछड़े वर्ग के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा सके! तभी वो “संविधान” जैसे पवित्र शब्द के साथ “हत्या” जैसा शब्द जोड़कर बाबासाहेब डॉ अंबेडकर का अपमान कर रही है।

यह भी पढ़ें : महाकुंभ : लागू होगा ‘डिजिटल अटेंडेंस’ सिस्टम, AI बेस्ड फेशियल रिकग्निशन मोबाइल ऐप बनेगा माध्यम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

PM मोदी की रूस यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछे सवाल, बोले… क्या रिश्तों में आ रहा ठंडापन?
Jairam Ramesh to PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए. इस दौरे को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि अगले तीन दिनों में मैं रूस और ऑस्ट्रिया में रहूंगा। ये यात्राएं इन देशों के साथ संबंधों को गहरा करने का एक शानदार अवसर होगा, जिनके साथ भारत की पुरानी मित्रता है। मैं इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं। वहीं पीएम मोदी के इस दौरे के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तंज कसा है. उन्होंने पूछा कि भारत-रूस के संबंधों में कुछ ठंडापन आ रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, मैंने आज प्रधानमंत्री से तीन सवाल पूछे हैं. मनमोहन सिंह और पुतिन तथा रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव के बीच 10 वर्षों में 16 बार मुलाकात हुई। लेकिन पुतिन और पीएम मोदी के बीच 10 सालों में केवल 11 बार मुलाकात हुई है। क्या रूस और भारत के बीच संबंधों में कुछ ठंडापन आ रहा है?

उन्होंने कहा, भारत का निर्यात मुश्किल से लगभग 3.5 बिलियन डॉलर है लेकिन रूस से हमारा आयात लगभग 46 बिलियन डॉलर है। ये भयंकर व्यापार असंतुलन है. हमारे प्रधानमंत्री की क्या रणनीति है? क्या वे रूस के राष्ट्रपति से इस बारे में बात करेंगे?. उन्होंने कहा कि कि 50 भारतीय युवा रूसी सेना में लड़ रहे हैं। इसका मतलब है कि यहां कोई नौकरी नहीं है. हमारे प्रधानमंत्री इस पर क्यों चुप हैं?

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मॉस्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 9 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे।

यह भी पढ़ें: महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, फिर पति के मोबाइल पर भेजा वीडियो, गैंगरेप का भी आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

NEET विवाद: पूछताछ में आरोपी ने बताया… ‘जो सवाल रटने को दिए गए थे, वही सवाल परीक्षा में आए’
NEET Controversy : बिहार में नीट परीक्षा लीक मामले में गेस्ट हाउस कनेक्शन का खुलासा होने के बाद अब इसमें सियासत भी गर्मा गई है. बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का आरोप है कि आरोपियों के तार आरजेडी से जुड़े हैं. वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ में भी कई अहम खुलासे हुए हैं.

इस मामले में आरोपी अनुराग यादव से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. आरोपी ने बताया कि मंत्री के लेटर की मदद से वो गेस्ट हाउस में रूका. NHAI पटना गेस्ट हाउस के रजिस्टर में भी आरोपी की एंट्री है. वहीं, आरोपी ने बताया कि उसे गेस्ट हाउस में जो सवाल रटने को दिए गए थे, वहीं सवाल परीक्षा में आए.

पुलिस ने गेस्ट हाउस से कई कागजात जब्त किए. आरोप है कि पटना के NHAI गेस्ट हाउस में इस परीक्षा का पेपर लीक हुआ. कुछ परीक्षार्थियों को यहां रोका गया और उन्हें प्रश्नों के उत्तर रटाए गए. आरोप यह भी है कि एक मंत्री की पैरवी पर सॉल्वर गैंग की मार्फत परीक्षार्थियों को गेस्ट हाउस में रोका गया था.

वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आरोप लगाया है जो भी आरोपी इस मामले में पकड़े गए हैं उन सभी के तार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से जुड़े है. बता दें कि यह गेस्ट हाउस पटना एयरपोर्ट के सामने है. आरोप है कि यहां परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए कथित तौर पर एक मंत्री ने पत्र लिखा था. गेस्ट हाउस के एंट्री रजिस्टर में भी अनुराग यादव नामक छात्र के नाम के आगे ब्रैकेट में ‘मंत्री जी’ लिखा हुआ है.

पुलिस ने अनुराग को अरेस्ट भी किया है. बताया गया कि वो अपनी मां और अन्य छात्रों के साथ यहां रुका था. मामले में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टः संजीव ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Haryana: हरियाणा में एक व्यक्ति पर केंद्रित हो गई कांग्रेस पार्टी… वो नहीं चाहते कि आगे बढ़े : किरण चौधरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मोदी सरकार का ‘Old is Gold’ फॉर्मूला, नितिन गडकरी, जयशंकर, राजनाथ, सीतारमण पर ‘वही’ भरोसा
MP Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरे कार्यकाल का दौर शुरू हो चुका है. आज हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. इसमें नितिन गडकरी को एक बार फिर से सड़क और परिवहन मंत्रालय दिया गया है. जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री के साथ साथ मिनिस्टर ऑफ केमिकल और फर्टिलाइजर की भी जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय और सहकारिता विभाग दिया गया है. रेल मंत्री की जिम्मेदारी अश्वनी वैष्णव को दी गई है. साथ ही उन्हें  इन्फोर्मेशन, ब्रॉडकास्टिंग की भी जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में विदेश मंत्री का पद संभाल रहे एस जयशंकर को फिर से विदेश मंत्री की जम्मेदारी सौंपी गई है. दूसरी ओर ख़बर आ रही है कि हर्ष मल्होत्रा और अजय टमटा को भी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में ही राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा जा सकता है. वहीं शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय  सौंपा गया है. राजनाथ सिंह को एक बार फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय के साथ ही  शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. श्रीपद नाईक को इन विभागों का राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है. निर्मला सीतारमण को वित्त और औद्योगिक मंत्रालय दिया गया है. सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग और जेडीएस के कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है.

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के सांसद जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. उनके इस  विभाग में शोभा करंदलाजे को राज्य मंत्री बनाया गया है.  राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय, अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में राज्य मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. सुरेश गोपी और राव इंद्रजीत सिंह को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है.

प्रह्लाद जोशी को खाद्य, उपभोक्ता और रिन्यूएबल एनर्जी विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. हरदीप सिंह पुरी को पैट्रोलियम मंत्रालय दिया गया है. भूपेंद्र यादव पर्यावरण मंत्रालय, मनसुख मंडाविया को लेबर मिनिस्ट्री के साथ युवा और खेल मंत्रालय, बिहार के सांसद गिरिराज सिंह को टैक्सटाइल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। जोतिरादित्य सिंधिया को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और दूरसंचार मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. LJP(R) प्रमुख चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज,मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री का मंत्रालय दिया गया है.

पीयूष गोयल को कॉमर्स मंत्रालय, भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह और जहाजरानी,बंदरगाह,  एवं जलमार्ग मंत्री, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. डॉ. वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, किंजरापु राममोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्री, जुएल ओराम को जनजातीय मामले में मंत्री,  जी. किशन रेड्डी को कोयला मंत्री और खान मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

राज्य मंत्रियों को मिले ये विभाग

जितिन प्रसाद- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

श्रीपद येसो नाइक- ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

कृष्ण पाल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री.

पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

रामदास अठावले- मंत्रालय में राज्य मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को मिले ये विभाग

डॉ. जितेन्द्र सिंह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री.

राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री.

जाधव प्रतापराव गणपतराव- आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.

अर्जुन राम मेघवाल- कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री.

जयंत चौधरी- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री.

यह भी पढ़ें: अजीत पवार के बाद शिवसेना की भी नाराजगी आई सामने, कैबिनेट में जगह न मिलने पर कही यह बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नरेंद्र मोदी को NDA का नेता चुने जाने पर जेपी नड्डा और अमित शाह ने दी बधाई
Greetings to Modi: नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुने जाने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें बधाई दी है. वहीं अमित शाह ने भी अपने एक्स हैंडल से नरेंद्र मोदी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं. वहीं दूसरी ओर मीटिंग खत्म होने के बाद जेडीयू से राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने भी अपनी बात रखी.

जेपी नड्डा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा… माननीय PM श्री नरेंद्र मोदी जी को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। पिछले दशक में, पीएम मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमने समग्र दृष्टिकोण के माध्यम से उल्लेखनीय वृद्धि और विकास का अनुभव किया है। एनडीए अटूट समर्पण के साथ देश और उसके नागरिकों की सेवा करने के अपने मिशन में दृढ़ है, सभी के लिए एक उज्जवल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है।

अमित शाह ने लिखा… PM श्री नरेंद्र मोदी जी को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुने जाने पर बधाई। पिछले 10 वर्ष मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विकास और कल्याण के युग के रूप में सामने आए हैं। एनडीए नई ताकत और गति के साथ देश और उसके लोगों की सेवा करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

दिल्ली में JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, अभी NDA की बैठक हुई है, NDA के सभी घटक दल वहां थे। सबने अपनी बात रखी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी बात रखी। सबने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन किया। जल्द ही NDA के सभी सांसदों की बैठक बुलाई गई है।

NDA का हिस्सा होने के बारे में पूछे जाने पर TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, अगर हम NDA का हिस्सा नहीं हैं तो हम चुनाव कैसे लड़ सकते हैं? हमने यह सामूहिक रूप से लड़ा। बैठक अच्छी रही.

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी को चुना गया एनडीए का नेता, नीतीश और नायडू ने भी किए हस्ताक्षर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप