Muzaffarnagar Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar
मुजफ्फरनगर में ईदी विवाद में परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत, फंदे से लटका मिला शव
UP News : मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट इलाके में ईदी के 1500 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों की जान चली गई। पेंटर इरशाद (34) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी नोरीन (30) और उनके दो बच्चों—आहिल (2 वर्ष) और एक माह की बेटी अक्शा- की लाशें बिस्तर और फर्श पर पड़ी मिलीं।
ज़हर खाने की संभावना जताई गई
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला परिवार हत्या और पेंटर की आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बच्चों के मुंह से झाग पाया गया है, जिससे उनके ज़हर खाने की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह सामने आएगी।
ईदी को लेकर झगड़ा हुआ था
पेंटर के भाई ने बताया कि नोरीन और इरशाद के बीच ईदी को लेकर झगड़ा हुआ था। नोरीन ने विवाद के बाद अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया और देर रात तक घर में हंगामा जारी रहा। पड़ोसियों ने शांत करने की कोशिश की।
कमरे की कुंडी बंद थी
पुलिस ने बताया कि पेंटर के भाई ने थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि झगड़े के दौरान इरशाद को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित किया गया। पेंटर के कमरे की कुंडी बंद थी और शव अंदर पाए गए। पुलिस फोरेंसिक जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।
ये भी पढ़ें- ईरान का होर्मुज स्ट्रेट पर टोल लगाने का फैसला, अमेरिका-इजराइल के जहाजों पर रोक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई: शाहरुख खान को लेकर संगीत सोम के बयान पर जिया चौधरी का पलटवार
UP News : उत्तर प्रदेश की सियासत शाहरुख खान को लेकर गरमाई हुई है. भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम के बयान के विरोध में मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने कड़ा पलटवार किया है. जिया चौधरी ने कहा कि संगीत सोम केवल राष्ट्रीय चैनलों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देते हैं और उन्हें अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए.
मुजफ्फरनगर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिया चौधरी ने कहा कि देश संविधान से चलता है, किसी नेता के बयान से नहीं, उन्होंने कहा कि कभी मौलवियों पर टिप्पणी, कभी फिल्म अभिनेता को गद्दार कहना और कभी मदरसों पर हमला करना समाज में नफरत फैलाने वाली भाषा है. जिया चौधरी ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी किसी एक व्यक्ति की प्रवक्ता नहीं है, लेकिन किसी को देशद्रोही कहना गलत है.
जिया चौधरी ने केंद्र से बांग्लादेश रुख मांगा
जिया चौधरी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाया और कहा कि अगर वहां हमारे भाइयों पर अत्याचार होता है, तो समाजवादी पार्टी उसका विरोध करेगी, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि घटनाएं विदेश में होने पर देश के मुसलमानों को निशाना क्यों बनाया जा रहा है. जिया चौधरी ने केंद्र सरकार से विदेश नीति और पड़ोसी देशों के मुद्दों पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग भी की.
सपा ने 2027 चुनाव में जीत का संकल्प लिया
प्रेस वार्ता में सपा नेता डॉ. सत्येंद्र पाल द्वारा महापुरुषों की तस्वीरों के सामने किए गए संकल्प का भी जिक्र हुआ. जिया चौधरी ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव शालीनता, सद्भाव और संघर्ष के साथ लड़ने का संकल्प लिया है और जिले की सभी सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है, उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कोई अपमानजनक टिप्पणी होती है, तो पार्टी संविधान और कानून के दायरे में रहकर जवाब देगी.
ये भी पढ़ें – ऐसे पापों का या तो प्रायश्चित या दंड…दूषित पानी से हो रही मौतों के बीच उमा भारती का सरकार पर हमला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
मैनपुरी में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, मुजफ्फरनगर में दो गिरफ्तार
UP News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक लाख का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। जीतू के खिलाफ 13 गंभीर आपराधिक मामले थे। वहीं मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में घायल दो बदमाश विशाल और विशेष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मैनपुरी पुलिस और एसटीएफ आगरा यूनिट को जॉइंट ऑपरेशन में एक बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों टीमों की संयुक्त कार्रवाई में जिला हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन से हत्या के मामले में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू मारा गया है। जीतू जिले के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पहाड़पुर का निवासी था। यह मुठभेड़ मैनपुरी जिले में थाना एलाऊ के तारापुर कट पुलिया पर हुई। पुलिस ने जितेंद्र उर्फ जीतू के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल कई कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
जीतू का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा और संगीन था
इस मुठभेड़ के बाद जितेंद्र उर्फ जीतू को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र उर्फ जीतू लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ हत्या लूट डकैती और हथियारों के अवैध उपयोग जैसे गंभीर अपराधों के कुल 13 मामले दर्ज थे। जितेंद्र उर्फ जीतू का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा और संगीन था।
आरोपियों की पहचान विशाल और विशेष के रूप में हुई
वहीं मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने भी मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल और विशेष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार रात को वाहनों की चेकिंग के दौरान जब दोनों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विशाल और विशेष को पैरों में गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें : OnePlus 13s भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीजर आया सामने, मिलेगा दमदार प्रोसेसर और कॉम्पैक्ट डिजाइन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
UP News : 25 हजार के इनामी बदमाश को मुजफ्फरनगर पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर
UP News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। मारे गए बदमाश का नाम अजय उर्फ अजयवीर है. उसके पास से एक जर्मन मेड 9mm की पिस्टल, एक देसी तमंचा, कारतूस और लूटी हुई ज्वैलरी और नगदी बरामद हुई है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने डकैतों के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। मारे गए बदमाश का नाम अजय उर्फ अजयवीर है। उसके पास से एक जर्मन मेड 9mm की पिस्टल, एक देसी तमंचा, कारतूस और लूटी हुई ज्वैलरी व नगदी बरामद हुई है। अजयवीर के ऊपर करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। अजय उर्फ अजयवीर विनोद गड़रिया गिरोह का शातिर बदमाश था।
भागने का का प्रयास किया
मंगलवार देर शाम बुढाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जौला गांव के जंगल में कुछ बदमाश छिपे हुए हैं. जिस पर पुलिस ने जंगल की घेराबंदी करते हुए बदमाशों को सरेंडर करने की चेतावनी दी तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर भागने का का प्रयास किया।
ऐसे में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें ₹25000 का इनामी बदमाश अजय उर्फ अजयवीर गोली लगने से घायल हो गया। घायल अजय को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान घायल बदमाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बदमाश के पास से पिस्टल, कारतूस, नगदी आदि बरामद की हैं।
लगातार दबिशें दी जा रही थी
इस मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ हुई है जिसमें अजय उर्फ अजयवीर नाम के ₹25000 इनामी बदमाश की मौत हो गई है। पिछले दिनों कुछ डकैतियां हुई थीं जिसमें थाना शाहपुर, एसओजी टीम और थाना मंसूरपुर की टीम लगी हुई थी। इसी क्रम में बीते दिनों एक मुठभेड़ हुई थी जिसमें चार बदमाश घायल हो गए थे और उसमें कुल आठ लोग अरेस्ट हुए थे। जबकि, इसमें सात लोग वांछित थे इन सात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही थी।
डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
इसी बीच मंगलवार को तीन बदमाशों की लोकेशन मिल गई। जब पुलिस ने चेकिंग की तो उन्होंने पुलिस पर जानलेवा हमला किया, जिसमें पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की तभी अजय उर्फ अजयवीर नामक बदमाश घायल हो गया। जब उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीन ऑफ क्राइम को इंस्पेक्ट किया गया।
यह भी पढ़ें : Punjab : पंजाबी संस्कृति एक व्यापक अवधारणा है : कुलतार सिंह संधवां
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
CM योगी का सपा पर तीखा तंज, दिया नारा… ‘जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई’
CM Yogi to Samajwadi party : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने दावा किया कि मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की राष्ट्रवादी जनता आगामी उपचुनाव में सुशासन, सुरक्षा और विकास के लिए NDA को समर्थन देने जा रही है।
सीएम ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जहां कहीं सपा के लोग दिखें, वहां बेटियां घबराई हुई होती हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे यहां एक नया नारा सुनने को मिला था, जो पहले 12 से 17 वर्ष के बच्चों के बीच चलता था—’जिस पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई…’। अब मैं कह सकता हूं कि ‘जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई।’ इन लोगों ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया है, और इनके कारनामों को आपने अयोध्या, कन्नौज में देखा है। यह समाजवादी पार्टी का नया ब्रांड है, जिसमें लोकलाज की कोई बात नहीं है।”
योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान यह भी आरोप लगाया कि सपा में लोकलाज की कोई परवाह नहीं है और उन्होंने पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग धर्म और आस्था के मुद्दों पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते।
यह भी पढ़ें : Punjab : सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह में बोले केजरीवाल… ‘आप चाहें तो पंजाब नशा मुक्त बन सकता है…’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
UP : मुजफ्फरनगर में सर्राफ के यहां दिन दहाड़े लूट से दहशत
UP Crime : उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बदमाशों ने दिन दहाड़े एक सर्राफ की दुकान पर लूट की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है. सर्राफ का पूरा परिवार डरा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पीड़ित के अनुसार बदमाश हजारों रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवर लूट कर ले गए हैं.
मुजफ्फरनगर मे थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब दिन दहाड़े एक सर्राफ की दुकान में घुसे बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बना लिया. इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाश सर्राफ की दुकान से लाखों रुपए की सोने-चांदी की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए. वहीं लूट के बाद बदमाशों द्वारा सर्राफा के परिवार को बाथरूम में बंद कर दिया गया। किसी तरह पीड़ित परिवार ने अपने आप को बंधन मुक्त कराकर मामले की जानकारी पुलिस को दी.
एसएसपी अभिषेक सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां पर फॉरेंसिक टीम द्वारा सबूत इकट्ठे किए गए। दुकान मालिक फकरुल हसन ने बताया कि पहले बुरखा पहने एक शख्स और उसके साथ दूसरा शख्स दुकान में घुसा. कुछ ही देर बाद कई बदमाश ओर आ गए. उनके द्वारा दुकान के शटर को नीचे कर दिया गया और दुकान के पीछे बने उनके घर मे घुस गए. उनके पूरे परिवार को गन पॉइंट पर लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया.
इसमें उनकी दुकान से सोने चांदी के जेवर सहित हजार रुपए की नगदी बदमाशों के द्वारा लूट ली गई. मौके पर पहुंचे एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को जानकारी लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की. एक बदमाश की पहचान हो चुकी है. पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है.
रिपोर्टः अरविंद चौधरी, संवाददाता, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश
यह भी पढ़ें: बदला लेने के लिए अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रची, अब महिला खुद पहुंची सलाखों के पीछे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
Muzaffarnagar: न्यायालय के आदेश पर… पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश की संपत्ति हुई कुर्क
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर  पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश सुशील मूंछ की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की है। दरअसल रतनपुरी थाना क्षेत्र के मथेड़ी गांव में स्थित कुख्यात बदमाश सुशील मूंछ की लगभग 65 बीघा खेत की जमीन और एक अन्य प्लॉट को आज न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन ने कुर्क किया है। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ढोल बजवाकर मुनियादी कराते हुए जमीन कुर्क की। सरकारी नोटिस बोर्ड लगवा दिया
जानकारी के मुताबिक, कुख्यात बदमाश सुशील मूंछ नई मंडी कोतवाली से एक हत्या और गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा है। जिसके चलते कोर्ट से इस शातिर बदमाश के गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं, लेकिन कोर्ट में सरेंडर न करने के बाद न्यायालय ने इसकी संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। जिसके चलते जिला प्रशासन के द्वारा यह कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि आज कुर्क की गई संपत्ति की कीमत लगभग साढ़े 4 करोड़ है। आपको बता दे कि इससे पहले भी पुलिस इस शातिर बदमाश सुशील मूंछ और इसके एक अन्य साथी की लगभग 92 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। आज की इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि ग्राम मथेड़ी में, जो कुख्यात एवं शासन से चिन्हित माफिया है। यहां पर उसके लगभग 65 बीघा का खेत है। इसके अलावा एक प्लॉट है और आप सभी लोग जानते हैं कि सुशील मूंछ एक कुख्यात अपराधी है और यह नई मंडी के एक 302 मर्डर के मुकदमे में लगातार वांछित चल रहा है और एक गैंगस्टर के मुकदमे में भी इसके खिलाफ कोर्ट से स्थाई वारंट भी जारी हुआ था।
दरअसल,  इस अभियुक्त ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया , जो इसकी अचल संपत्ति है। न्यायालय ने कुर्की का आदेश दिया था तो आज प्रशासन और पुलिस द्वारा यहां मौके पर पहुंच कर इसके खेत की कुर्की की कार्रवाई की गई है, जो सर्कल रेट है उसके अनुसार इस खेत की लगभग ढाई करोड़ की कीमत है, लेकिन  मार्केट रेट है उसके अनुसार यहां इसकी साढ़े 4 करोड़ के आसपास  मार्केट रेट है, जो टोटल इस खेत की संपत्ति की  वैल्यू है, इससे पहले भी जनपद मुजफ्फरनगर में पिछले वर्ष सुशील मूंछ , जो इसके अन्य साथी हैं। उनकी लगभग 90 से 92 करोड़ के आसपास की संपत्ति को पहले भी कुर्क किया गया था तो जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देशन में और प्रशासन की मंशा के अनुरूप, जो भी माफिया है। उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और अपराध से, जो संपत्ति अर्जित की गई है।
रिपोर्ट : अरविंद चौधरी
ये भी पढ़ें : Uttarakhand: उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, परिवार संग बदरी-केदार धाम के किए दर्शन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
UP: मुजफ्फरनगर के प्रेमी युगल ने शामली में की खुदकुशी, खाया जहर
Suicide by Lovers: शामली जनपद में एक प्रेमी युगल की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. दोनों को गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना परिजनों को दी गई. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
दरअसल मामला बाबरी थाना क्षेत्र के गांव करोदा महाजन का है. जहां एक ईंट के भट्टे पर प्रेमी युगल ने जहर खा लिया. बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल मुजफ्फरनगर जनपद के गांव सिसोली और छोटा भोरा के रहने वाले हैं. मृतक प्रेमी युगल के नाम मोनी और निशा बताए जा रहे हैं. जिनके बीच में काफी पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने साथ में जीने मरने की कसम खाई थीं.  आज दोनों सुबह घर से फरार हो गए.
दोनों ने शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव करोदा महाजन के निकट एक ईंट भट्टे पर जाकर जहर खा लिया. दोनों बदहवास हालत में पड़े हुए थे. जिन्हें आसपास के लोगों ने देखा और इस पूरे मामले की सुचना पुलिस को दी. जिस पर तत्काल पुलिस मौक़े पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया है.
इस पूरे घटनाक्रम की सुचना परिजनों को दे दी है. सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और आनन फानन में हॉस्पिटल पहुंचे. फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कारवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्टः उमंग अग्रवाल, संवाददाता, शामली, उत्तरप्रदेश
यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने अपना फर्ज निभाया, अब दिल्ली वाले अपना धर्म निभाने के लिए तैयार- गोपाल राय
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, भरभरा कर गिरा लिंटर…1 मजदूर की मौत कई दबे, रेस्क्यू जारी
UP News: मुजफ्फरनगर जनपद के तालडा गांव में दो मंजिला इमारत में बनी 12 दुकानों को जैक लगाकर ऊपर उठाया जा रहा था। इसी दौरान लिंटर गिर गया। बताया जा रहा है कि एक की मौत और कई मजदूर दबे हुए हैं। दमकल विभाग टीम व ग्रामीण मलबे में दबे अन्य लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं। एसएसपी अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे की खबर सुनते ही सैकडों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबे में दबे लोगों को बचाने के प्रयास शुरू किए गए।
#WATCH मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: SSP अभिषेक सिंह मे बताया, "शाम करीब  5:30 बजे हमें घटना की सूचना मिली। यह 2 मंजिला इमारत थी, अभी हम ऊपरी ढांचा हटा रहे हैं। फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग काम में लगे हैं। हमने 15 लोगों को निकाला है। हमें उम्मीद है कि हम बाकी लोगों… https://t.co/hPeVTxGuFM pic.twitter.com/deZZ3XTOie
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2024
ये भी पढ़ें: सरबजीत सिंह के हत्यारे का पाकिस्तान में खात्मा, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
Election 2024: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज वेस्ट यूपी भरेंगे चुनावी हुंकार, CM योगी भी मुजफ्फरनगर में करेंगे जनसभा
राजनाथ सिंह की बुलंदशहर और सहारनपुर में होगी जनसभा
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 10 अप्रैल यानी आज यूपी के दो शहरों बुलंदशहर और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर करीब 12:30 बजे बुलंदशहर के जहांगीराबाद में जनसभा करेंगे. इसके अलावा वह सहारनपुर के बेहट में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. वह बुधवार को संभल में भी रहेंगे. वह पार्टी उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे.
Election 2024: सीएम योगी मुजफ्फरनगर में करेंगे जनसभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मुजफ्फरनगर को दौरे पर रहेंगे. वह मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के सरधना विधानसभा क्षेत्र में ठाकुर चौबीसी के रार्धना गांव में दोपहर 2.40 बजे पहुंचेंगे. इसके बाद  वह जवाहर इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप