Muzaffarnagar Latest viral video Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Muzaffarnagar: लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में “एक कप और…” पुस्तक का लोकार्पण
Muzaffarnagar: जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में विपिन त्यागी के द्वारा लिखी गई “एक कप और..” पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया। विमोचन के दौरान न्यूज़नेशन चैनल के एसोसिएट एडिटर धीरेंद्र पुंडीर, हरिओम प्रधानाचार्य लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज,आरएम तिवारी पूर्व प्रोफेसर DAV और सुचित्रा सैनी जीआईसी की अध्यापिका मौजूद रही।

Muzaffarnagar: लेखक विपिन त्यागी ने कहा कि यह किताब लिखने के लिए है उनके स्वर्गीय पुत्र विकल्प त्यागी ने उन्हें प्रेरित किया और उन्होंने कहा कि उनका पुत्र किसी भी काम की प्रशंसा नहीं करता था. वह बहुत बड़ा आलोचक था और उसी ही ने किताब लिखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मैं जब कभी भी सोचा की किताब लिखूंगा तो उसे किताब का नाम एक कप और रखेगा.

उन्होंने कहा कि एक कप और का आशय कॉफी या चाय से नहीं है यह दुनिया मोह है और जब यहां कोई व्यक्ति आता है तो वह चाहता है कि उसे ओर मिले और ज्यादा मिले और ज्यादा से ज्यादा मिलता रहे। उन्होंने कहा कि इस स्टूडेंट से ही एक कप और थीम दिमाग में आई उन्होंने कहा कि इस किताब में वह सब कुछ मिलेगा जो हमारे जीवन में घटा और हुआ है।

(मुजफ्फरनगर से अरविंद चौधरी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Azamgarh: 27 मिनट में Modi की गारंटी का मतलब समझा गए PM, कहा- तुष्टिकरण का जहर कम हो रहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

खरगे के BJP पर आरोप- ‘मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड के पीछे बीजेपी की नफरत की राजनीति’
Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के एक स्कूल में एक बच्चे की पिटाई भाजपा की नफरत भरी राजनीति का नतीजा है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं देश की छवि को खराब करती हैं और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग करती हैं ताकि कोई भी इसे दोहराने की हिम्मत न कर सके।

मुजफ्फरनगर में एक स्कूल शिक्षिका द्वारा अपने छात्रों से एक मुस्लिम लड़के को थप्पड़ मारने और उसके समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर कई राजनीतिक दलों ने कड़े शब्द कहे हैं।

“खड़गे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा “यूपी के एक स्कूल में धार्मिक भेदभाव के कारण जिस तरह से एक शिक्षक ने दूसरे बच्चों से एक बच्चे की पिटाई करवाई, वह भाजपा-आरएसएस (BJP-RSS)की नफरत भरी राजनीति का परेशान करने वाला परिणाम है। ऐसी घटनाएं हमारी वैश्विक छवि को खराब करती हैं। यह संविधान के खिलाफ है।”

ये भी पढ़ें:Dehradun: ब्रांडेड शराब की तस्करी में नामी कॉलेज के चार छात्र गिरफ्तार

UP: मुठभेड़ में गौवंश चोर घायल, CCTV में कैद हुई थी गौवंश की चोरी
Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस और गोवंश चोरों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस ने बुधवार की रात्रि संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। उसी दौरान एक संदिग्ध कार को आते देख पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें कार सवार दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें पुलिस के द्वारा जहाँ उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वही मौके से पुलिस ने इन बदमाशों के पास से एक संदिग्ध अल्टो कार दो तमंचे और कुछ  कारतूस भी बरामद किये है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली लगने से घायल हुए ये दोनों बदमाश शातिर गोवंश चोर हैं। जिन्होंने 3 दिन पूर्व 20 फरवरी की रात्रि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र से एक गोवंश को चोरी किया था उस दौरान ये शातिर बदमाश गोवंश को अपनी कार में डालकर फरार हो गए थे इन बदमाशों की यह करतूत पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिन्हें बाद में वायरल कर दिया गया था।

हिमांशु गौरव ( सीओ नई मंडी – मुजफ्फरनगर )

दरअसल आपको बता दें कि बुधवार रात्रि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने जौली रोड पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था उसी दौरान एक संदिग्ध अल्टो कार को आते देख पुलिस ने जब चेकिंग के लिए कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें दो बदमाश इसरार और शादाब पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें पुलिस के द्वारा जहां उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वही मौके से पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे एक अल्टो कार और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में इन बदमाशों ने बताया है कि इन पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में गोकशी जैसे लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं साथ ही इन बदमाशों ने यह भी बताया कि 20 फरवरी की रात को इन्होंने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र से रात्रि में आवारा घूम रहे 1 गोवंश बछड़े को जबरदस्ती कार में डालकर चुरा लिया था। गोवंश चोरी की यह घटना पास ही के मकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।जिसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया था।जिसके बाद आज ये शातिर गोवंश चोर मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि ये थाना नई मंडी पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध नियंत्रण हेतु जौली रोड के ईदगाह के पास चेकिंग की जा रही थी इसमें आईसी कुकड़ा और आईसी बीबीपुर के द्वारा चेकिंग की जा रही थी जौली रोड से एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। जो भी हमारी पुलिस गाड़ी चेक कर रही थी इस गाड़ी को चेकिंग के उद्देश्य से रोका गया लेकिन यह गाड़ी नहीं रुकी। बहुत तेजी से कुकड़ी रोड की और यह लोग मुड़े। जो हमारी पुलिस चेकिंग कर रही थी उनके द्वारा एक मैसेज वायरलेस सेट पर पास किया गया एक संदिग्ध कार भोपा रोड की तरफ से कुकड़ी के जंगल की तरफ जा रही थी।

भोपा रोड पर हमारी पुलिस सेकंड मोबाइल जाम खुलवाने के लिए गई हुई थी उधर से जैसे ही भोपा रोड से कुकड़ी की ओर मुड़ती है इस मारुति कार में जो भी लोग थे इनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया।जवाबी कार्यवाही पुलिस द्वारा भी की गई जिसमें दो व्यक्तियों को गोली लगी है जो भी घायल है उनको उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है पूछताछ में यह जानकारी प्रकाश में आई है यह जो भी व्यक्ति है दोनों कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं और इन पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं जिनमें गोकशी के भी मुकदमे हैं। और जो यहां मौके से मारुति कार बरामद हुई है इनके द्वारा बताया गया है कि 20 फरवरी को रात्रि के दौरान थाना नई मंडी क्षेत्र से भी इसी गाड़ी द्वारा घटना की गई है।

जिसकी शिनाख्त इस गाड़ी को लेकर जो कि 20 फरवरी को रात्रि के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटनाक्रम हुआ था उससे भी हुई है। इनके द्वारा थाना नई मंडी क्षेत्र से एक जिंदा गौवंश को उठा लिया गया था जिसमें यही गाड़ी प्रयुक्त की गई थी।इनके कब्जे से दो तमंचे और 06 कारतूस बरामद किए गए हैं।

नाराज दूल्हे ने की फायरिंग, वधू पक्ष से एक शख्स की गोली लगने से मौत
उत्तर प्रदेश के जिले मुजफ्फरनगर में इन दिनों सोशल मीडिया पर दू्ल्हे द्वारा कुछ लोगों पर गोली चलाते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामला बसीकलां गांव का हैं जहां डीजे बजाने को लेकर दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया है। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें एक 50 वर्षीय व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, जहां आज उसकी मौंत हो गई है।  विवाद के बाद आधा दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस हिरासत में ले लिया है।

क्या था पूरा मामला

दरअसल मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव का है। जहां इस्तेकार का निकाह गांव के ही अफजाल की बेटी के साथ तय हुआ था। रविवार को गांव के पास स्थित एक बैंकट हॉल में बारात आनी थी। लेकिन शनिवार की रात दूल्हे पक्ष के घर डीजे बज रहा था। जिसमे दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग नाच रहे थे। उसी दौरान डीजे पर किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। उस समय तो मामला किसी तरह शांत हो गया था, लेकिन अगले दिन रविवार को जब बारात जानी थी। उस दिन फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर पथरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान दूल्हे इस्तेकार ने अपने घर की छत से दुल्हन पक्ष के लोगों पर सीधा गोली चला दी जिसमे गोली लगने से दुल्हन पक्ष की तरफ से एक 50 वर्षीय व्यक्ति जफर घायल हो गया था।

जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची और किसी तरह मामले को शांत कराया। जिसके बाद घायल जफर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से घायल की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई।

थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि छत पर चढ़कर फायरिंग करने की एक वीडियो वायरल हुई है। फायरिंग करने वाला युवक दूल्हा इस्तकार है, जो फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात की है। अभी तहरीर नहीं आई है। पहचान के लिए दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की वीडियो, नाम पत नोट किए जा रहे है।