MuslimProperty Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

संजय राउत ने मोदी सरकार पर मुसलमानों की संपत्ति पर नियंत्रण करने का लगाया आरोप, वक्फ बिल को बताया प्रॉपर्टी वॉर
Sanjay Raut on Waqf Amendment Bill : राज्यसभा सांसद संजय राउत ने वक्फ बिल को प्रॉपर्टी वॉर बताया है। संजय राउत ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह मुसलमानों की संपत्ति पर नियंत्रण करना चाहती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुहर लगने के बाद वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन गया है। हालांकि इसका विरोध करने वाले राजनीतिक दल संतुष्ट नहीं हैं। इसी क्रम में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने एक बार फिर आपत्ति दर्ज की है। उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में वक्फ बिल को लेकर एक आर्टिकल लिखा है जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

इसमें हिंदू-मुसलमान का मुद्दा कहां है?

सामना संपादकीय में दावा किया गया है कि वक्फ बिल और हिंदुत्व का कोई संबंध नहीं है। वक्फ संशोधन विधेयक का हिंदुत्व से क्या संबंध है? मुसलमानों की संपत्ति पर सरकारी नियंत्रण लाने के लिए मोदी सरकार ने यह विधेयक लाया। यह सीधे तौर पर प्रॉपर्टी वॉर है। इसमें हिंदू-मुसलमान का मुद्दा कहां है?

अपना काम साधा जा रहा है

वहीं सामना संपादकीय में लिखा गया कि वक्फ बोर्ड के पास करीब सवा दो लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है जिसमें मौके की जमीनें हैं। जगह-जगह हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत भड़काई जा रही है और फिर अपना काम साधा जा रहा है। राम मंदिर, हिंदुत्व की तीखी आलोचना करने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार चिराग पासवान उस बाजार में मौजूद हैं।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने यह विधेयक वक्फ की इफरात संपत्ति को देखते हुए लाया है। समाज सुधार जनसेवा गरीब मुसलमानों का हित वगैरह झूठ है।

इतिहास को कितना पीछे ले जाओगे?

सामना के संपादकीय में लिखा गया महत्वपूर्ण बात यह है कि आप कितनी मस्जिदों व प्राचीन इमारतों की खुदाई करेंगे? तीस हजार मस्जिदें हैं उन्हें खोदेंगे? इतिहास बदलने के लिए यह प्रयोग क्यों? इतिहास को कितना पीछे ले जाओगे?

लगाम को कसने का काम किया है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिक्र करते हुए राज्यसभा सांसद संजय राउत ने लिखा संघ ने मोदी के बेलगाम घोड़े की लगाम को कसने का काम किया है। यह कहना गलत है कि मोदी इतने ताकतवर हो गए हैं कि संघ के पास उनसे लड़ने की ताकत नहीं है। संघ को ईडी सीबीआई पुलिस का भय नहीं है। इसलिए संघ की एक विशाल संस्था मोदी से नहीं डरेगी।

औरंगजेब की कब्र खोदने की जरूरत क्या है?

संघ को लेकर यह बात संजय राउत ने इसलिए कही क्योंकि संघ के पूर्व मुख्य कार्यवाह ने कहा था औरंगजेब की कब्र खोदने की जरूरत क्या है? ये हिंदुत्व नहीं है। औरंगजेब की मौत महाराष्ट्र में हुई इसलिए उसकी कब्र महाराष्ट्र में है। औरंगजेब की कब्र संघ का एजेंडा नहीं है। ऐसे में संजय राउत ने कहा कि हिंदुत्व के मुद्दे पर अनावश्यक निरर्थक काम होने की बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जाहिर की है। संघ के अगले कदम महत्वपूर्ण नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- यह गहरी मित्रता का सम्मान है

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप