murder conspiracy Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पूर्व सरपंच के बेटे ने 7 लाख की सुपारी देकर रची हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jhalawar Police Action : खानपुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंजिश के चलते रची गई हत्या की साजिश का खुलासा किया है. मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने कथित तौर पर 7 लाख रुपये की सुपारी देकर एक व्यक्ति की हत्या कराने की योजना बनाई थी.

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार, 5 अप्रैल को दर्ज हुए प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के आधार पर लाखाखेड़ी निवासी धनराज मीणा उर्फ धनजी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में सामने आया कि उसका गांव के ही दुर्गाशंकर नागर के साथ पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने हत्या की साजिश रची.

हत्या करने से मना करने पर धमकाया

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने एक व्यक्ति को सुपारी देकर वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया, लेकिन उसने हत्या करने से इंकार कर दिया. इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाकर तय राशि से डेढ़ गुना रकम वसूलने के लिए दबाव बनाया और जबरन खाली चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए. पीड़ित ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ.

विवाद ही साजिश की मुख्य वजह बना

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी और उसके परिवार का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वहीं जिस व्यक्ति को निशाना बनाया गया, उसके परिवार का भी स्थानीय राजनीति से जुड़ाव है. दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद ही इस साजिश की मुख्य वजह बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

इसी बीच, जिले के झालरापाटन क्षेत्र में भी पुरानी रंजिश के चलते हिंसक वारदात सामने आई. गोमती सागर तालाब के पास स्थित चौपाटी पर मंगलवार दोपहर एक युवक पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया. घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पहले भी हो चुका था आपसी झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, नगारची मोहल्ला निवासी नासिर अली जब अपनी दुकान जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर डंडों और लोहे की सरियों से हमला कर दिया. हमले में उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर सहित कई गंभीर चोटें आई हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और कुछ समय पहले भी इनके बीच झगड़ा हो चुका था.

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और चार मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें – ईरान पर अमेरिका के हवाई हमले, खर्ग और काशान में टारगेट किए गए करीब 50 ठिकाने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, हत्या की साजिश रचने का आरोप, दो पिस्तौल बरामद
Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता में, पंजाब पुलिस ने अमेरिका आधारित हुसनदीप सिंह द्वारा चलाए जा रहे जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर झूठी पहचान बनाकर हत्याएं करने की साजिश को नाकाम कर दिया है और उनके कब्जे से पी एक्स 5 पिस्तौल और .32 बोर पिस्तौल समेत दो हथियार बरामद किए हैं. यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) पंजाब गौरव यादव ने दी.

खुफिया जानकारी पर आधारित कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि खुफिया जानकारी पर आधारित यह कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब और अमृतसर ग्रामीण व ज़िला बटाला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी.गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लवप्रीत सिंह, सिकंदर कुमार उर्फ गोला और ओंकारप्रीत उर्फ जशन, तीनों निवासी गांव शाहबाद, बटाला; गगनदीप उर्फ ज्ञानी, निवासी गांधी कैंप, बटाला; और महिकप्रीत सिंह, निवासी अमृतसर के रूप में हुई है.

टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रची थी

डी जी पी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कैदी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, जो इस समय सिलचर जेल (असम) में बंद है, ने हाल ही में अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए एक कथित विरोधी गैंग सदस्य की टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रची थी.

टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रच रहा था

डी जी पी ने कहा कि जग्गू भगवानपुरिया अपने अमेरिका आधारित साथी हुसनदीप सिंह के माध्यम से इस टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रच रहा था, जिसके तहत उसने लवप्रीत सिंह समेत ग्राउंड हैंडलरों और निशानेबाजों से तालमेल किया, उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए अगली जांच जारी है.

जिसकी पहचान महिकप्रीत सिंह के रूप में हुई

उल्लेखनीय है कि इस कार्रवाई में पहली सफलता तब मिली जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह के नेतृत्व में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक व्यक्ति, जिसकी पहचान महिकप्रीत सिंह के रूप में हुई, को गिरफ्तार किया. पूछताछ उपरांत उसने खुलासा किया कि सिकंदर कुमार उर्फ गोला को निशानेबाजों और हत्या की योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी है.

गगनदीप उर्फ ज्ञानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया

बटाला के एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि इस जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए बटाला पुलिस ने सिकंदर कुमार का पता लगाकर उसे उसके सहयोगी ओंकारप्रीत उर्फ जशन समेत गिरफ्तार कर लिया, उन्होंने कहा कि और पूछताछ के बाद उसके एक और साथी गगनदीप उर्फ ज्ञानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

एक अलग ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया

उन्होंने कहा कि लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी सिकंदर कुमार ने खुलासा किया कि इस साजिश को लवप्रीत सिंह, जो कि मुख्य साजिशकर्ता था, द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था, जिसे अंततः बटाला पुलिस ने एक अलग ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया.

विरोधी गिरोह के सदस्य को खत्म करना था

एसएसपी ने बताया कि आरोपी लवप्रीत ने खुलासा किया कि सारी योजना जग्गू के नजदीकी साथी हुसनदीप सिंह, जो कि अमेरिका में है, द्वारा रची जा रही थी, उन्होंने आगे कहा कि साजिश का उद्देश्य एक कथित विरोधी गिरोह के सदस्य को खत्म करना था. इस संबंध में बटाला थाना रंगड़ नंगल में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) और 111 के तहत एफआईआर नंबर 80/2025 दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें : जहां मुस्लिम भाई करते हैं शिवभक्तों की सेवा – आतिशी ने कांवड़ शिविर से दिखाई देश को एकता की मिसाल!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सोनम ने राज कुशवाह से प्रेम संबंध और साजिश की बात कबूली
Honeymoon Murder Case : मध्य प्रदेश के इंदौर में चर्चीत राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर हर एक दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. हाल ही में हुई पूछताछ में सोनम ने स्वीकार किया कि वह और राज कुशवाह के बीच प्रेम संबंध में थे.

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मेघालय पुलिस की जांच के दौरान सोनम रघुवंशी ने खुलासा किया है कि उसके और राज कुशवाह के बीच प्रेम संबंध थे. सोनम ने यह भी स्वीकार किया कि दोनों राजा रघुवंशी को अपनी जिंदगी से हटाना चाहते थे. इस चौकाने वाले बयान ने मामले को और उलझा दिया है, जिससे अब जांच की दिशा नए रहस्यों की तरफ मुड़ रही है.

मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी

राजा रघुवंशी की 23 मई को मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी. राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सोनम, राज कुशवाह, और सुपारी किलर शामिल हैं.

राज कुशवाह ने इसके लिए मल्टीलेवल तैयारी भी की थी

मेघालय पुलिस के अनुसार सोनम ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह और राज कुशवाह के बीच प्रेम संबंध में थे. ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया कि सोनम ने कहा हमें किसी को अपनी जिंदगी से बाहर करना था, जिससे उनका इशारा राजा रघुवंशी की तरफ था. सोनम ने यह भी कबूल किया कि उसने राज कुशवाह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. यह साजिश शादी से पहले ही शुरू हो गई थी, और राज कुशवाह ने इसके लिए मल्टीलेवल तैयारी भी की थी.

सीसीटीवी फुटेज ने मामले को और पुख्ता किया

मेघालय पुलिस की जांच में एक सीसीटीवी फुटेज ने मामले को और पुख्ता किया, जिसमें राज कुशवाह राजा के अंतिम संस्कार में शामिल नजर आया. वह राजा के पिता को सांत्वना देता दिखा और कफन लेकर मौजूद था, जिससे उसकी साजिश में गहरी संलिप्तता का पता चलता है. पुलिस का मानना है कि राज कुशवाह ने यह सब एक सोची-समझी रणनीती के तहत किया ताकि किसी को शक न हो.

संजय वर्मा नाम के व्यक्ति से सौ से अधिक बार फोन पर बात की थी

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सोनम ने शादी से पहले संजय वर्मा नाम के व्यक्ति से सौ से अधिक बार फोन पर बातचीत की थी. बाद में पता चला कि यह संजय वर्मा कोई और नहीं, बल्कि राज कुशवाह है जिसने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी नाम का इस्तेमाल किया. यह खुलासा इस साजिश की गहराई को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें : बैलिस्टिक मिसाइल हमले में आठ इजरायलियों की मौत, इजराइल के बेर्शेबा में आग और धुएं का मंजर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप