Mulayam Singh Yadav Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना सांसद ने सपा के सुर में मिलाए सुर
UP News : आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक बयान देकर राजनीतिक बहस को नया मोड़ दे दिया है. चंद्रशेखर ने दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान कथित गोलीबारी और अयोध्या में कारसेवकों पर चली गोली के मुद्दे को जोड़ते हुए जवाबदेही तय करने की बात कही है.

दरअसल, चंद्रशेखर आजाद संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे थे. इस मामले में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि गोली चलाने का आदेश किसी मंत्री द्वारा नहीं, बल्कि संबंधित अधिकारी द्वारा दिया जाता है.

कारसेवकों पर चली गोली का किया जिक्र

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसी भी मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है, इसलिए यह स्पष्ट होना चाहिए कि कार्रवाई किसके आदेश पर हुई.

कारसेवकों पर चली गोली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अक्सर यह कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश में कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश उस समय के मुख्यमंत्री ने दिया था. यदि आज यह कहा जा रहा है कि मौजूदा गृह मंत्री ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया, तो यह दावा भी जांच के दायरे में होना चाहिए कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने ही कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था.

अधिकारियों ने लिया था फैसला

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह जानना जरूरी है कि आखिर गोलियां और आंसू गैस के गोले किसके आदेश पर दागे गए. उनके मुताबिक, यह एक गंभीर घटना है और इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए.

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से यह आरोप लगाती रही है कि कारसेवकों पर गोलीबारी तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में उनके आदेश पर हुई थी. वहीं, समाजवादी पार्टी का कहना रहा है कि यह फैसला उस समय के अधिकारियों ने लिया था और इसमें मुलायम सिंह यादव की कोई भूमिका नहीं थी.

अब दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सामने आए बयानों के बाद यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है. समाजवादी पार्टी भी इसे अपने पुराने रुख के समर्थन के तौर पर देख रही है.

ये भी पढ़ें- विजिलेंस इन एक्शन मोड, 8 लाख रुपये रिश्वत के आरोप में एसडीओ गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Ramlala Pran Prathishtah: कारसेवकों पर गोली चलाने वाले मामले पर अपर्णा यादव का पहला बयान,कहा- ‘जो घटना हुई वो…’
Ramlala Pran Prathishtah: सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या मेें प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह होगा। जिसके बाद से  रामलला नए मंदिर में विराजमान होंगे। लेकिन इन सबके बीच कारसेवकों पर गोली चलाने वाली घटना पर बयानबाजी भी जारी है। बता दें, कि  पहले समाजवादी पार्टी ने गोली चलवाने का समर्थन किया था। तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने उन्हें राम विरोधी बता डाला। और अब मुलायम सिंह यादव की  छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव का बयान आया है।

कारसेवकों पर चली गोली पर अपर्णा यादव का बयान

वहीं सपा पर कारसेवकों पर गोली चलाने के लगे आरोपों पर अपर्णा यादव ने क0हा, ‘मैं इस बारे में इसलिए नहीं बोलना चाहती हूं क्योंकि राम मेरे इष्ठ देव हैं। जो भी घटना उस समय हुई वो हो चुकी है। और आज हमारे यहां राम मंदिर बन गया है। खासकर  प्रधानमंत्री के विशेष संदर्भ में बना है। साथ ही सभी लोग अपने घर में एक दीप जलाएं या पूरे घर में दीप जलाएं। और अपने घरों को सजाएं और उत्सव मानाएं। आज शीतलहर भी है लेकिन रामलहर भी है.’

पीएम मोदी हमारे मार्गदर्शक

हालांकि नेताजी की बहू ने कहा, ‘हर भारतीय के लिए और हर सनातनी के लिए राम लहर है। प्रधानमंत्री जी हमारे और बीजेपी के लीडर भी हैं। हमारे सबके मार्गदर्शक भी हैं। जो प्रधानमंत्री जी कहते हैं उसपर हम सभी को अमल करना चाहिए.’

वहीं इससे पहले कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं बुलाने की मांग की थी। बता दें, कि उन्होंने  कहा था कि राम भक्तों पर गोली चलाने और हत्या करने वालों को निमंत्रण नहीं देना चाहिए। हालांकि ट्रस्ट के ओर से सपा प्रमुख को निमंत्रण भेजा गया है। और अखिलेश यादव ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर जाने का एलान किया है।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/sports/sania-mirza-shoaib-malik-divorce-and-sania-mirza-family-reaction-on-her-divorce-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Political News: कारसेवकों पर गोली चलाने का फैसला सही-शिवपाल यादव
Political News: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। एक तरफ जहां यूपी समेत पूरा देश इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, तो दूसरी तरफ राम मंदिर पर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इसी बीच एक बार फिर से 1990 में हुई कारसेवकों पर फायरिंग का मुद्दा उठाया गया।

कारसेवकों पर फायरिंग को सही ठहराया

दरअसल, कुछ दिन पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस घटना का समर्थन किया था। वहीं, अब सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने एक बार फिर इस मुद्दे को उजाले में लेकर अपनी बात रखी है। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल यादव ने अयोध्या में 1990 में कारसेवकों पर फायरिंग की घटना को सही ठहराया है। शिवपाल यादव ने कहा कि यह कदम लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखने के लिए बेहद जरूरी था। अयोध्या में हुई इस फायरिंग में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कई कारसेवकों की मौत हुई थी। उस समय यूपी में मुलायम सिंह यादव की सरकार थी।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या कहा था

बता दें, 10 जनवरी को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहले कारसेवकों को अराजतक तत्व बताया था। उन्हें यह भी बताया गया कि तत्कालीन सपा सरकार ने कारसेवकों को गोली मार दी क्यों? स्वामी प्रसाद ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की घटना हुई थी, तोड़फोड़ बिना किसी न्यायालय या प्रशासनिक आदेश के हुई थी। स्वामी प्रसाद ने कहा कि तत्कालीन सरकार ने अमन-चैन कायम करने के लिए गोली चलाई थी। सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

1990 की घटना

1990 में, अयोध्या के हनुमान गढ़ी जा रहे कारसेवकों पर गोली चलाई गई। उस समय उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी और मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे। उन दिनों अयोध्या में बहुत सारे श्रद्धालु आने लगे। अयोध्या में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा रखा था, इसलिए श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। बाबरी मस्जिद से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी थी। कारसेवकों की भारी भीड़ बेकाबू हो गई। 30 अक्टूबर, 1990 को कारसेवकों पर चली गोलियों में पहली बार पांच लोग मारे गए। इस घटना के बाद अयोध्या से लेकर पूरे देश में बहुत गर्मी छा गई। जुलाई 2013 में, 1990 की घटना के 23 साल बाद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उन्हें गोली चलवाने का अफसोस है, लेकिन उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था।

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: जमीनी विवाद में हुई फायरिंग, 3 घायल…

Follow us on- https://twitter.com/home

Facebook- https://www.facebook.com/

कार सेवक थे अराजक तत्व, गोलियां चलवाना सही निर्णय- स्वामी प्रसाद मौर्य
Swami Prasad Controversial statement: राम मंदिर में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने फिर एक बार विवादित बयान दिया है। स्वामी प्रसाद नें कारसेवकों को अराजक तत्व बताया है। उन्होंने राम मंदिर के आंदोलन के समय कारसेवकों पर चली गोलियों को जायज बताया है। उनके इस बयान से सियासत फिर गरमा गई है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने साथ ही कारसेवकों पर चलाई गई गोलियों के पीछे का कारण भी बताया है।

Swami Prasad Controversial statement: ‘कानून की रक्षा के लिए चलवाई थीं गोलियां’

सपा नेता स्वामी प्रसाद मोर्य ने राम मंदिर के आंदोलन में शामिल कारसेवकों को अराजक तत्व बताया है। उन्होंने कहा कि, ‘जब राम मंदिर को लेकर घटना घटी थी तो उस वक्त उन्होंने बिना किसी न्यायपालिका या प्रशासन के आदेश के उन्होंने तोड़फोड़ की थी। तत्कालीन सरकार ने कानून और संविधान की रक्षा, अमन-चैन को कायम रखने के लिए गोली चलवाई थी।’ उन्होंने आगे कहा कि ये सरकार का कर्तव्य था और सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया था।

#WATCH कासगंज, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी, बिना न्यायपालिका के किसी निर्देश के, बिना किसी आदेश के अराजक तत्वों ने जो तोड़-फोड़ की थी, उसपर तत्कालिन सरकार ने संविधान की, कानून की रक्षा के लिए उस समय… pic.twitter.com/X2PDMiOKbB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2024

कारसेवक गोलीकांड के बारे में जानकारी

कारसेवक गोलीकांड 30 अक्टूबर 1990 को हुआ था। उस समय सत्ता में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की सरकार थी। कारसेवकों के साथ-साथ भारी संख्या में साधू-संतो की भीड़ हनुमानगढ़ी की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही थी। ज्यादा भीड़ को देखते हुए अयोध्या में मुलायम सरकार ने कर्फ्यू का आदेश दे दिया।

आदेश के बाद वहां मौजूद कारसेवकों और साधू-संतो की भीड़ बेकाबू हो गई। बाबरी मस्जिद के आसपास के 1.5 किलोमीटर के दायरे में पुलिस ने बेरिकेड़िंग कर रखी थी। लेकिन फिर भी भीड़ आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी। खबरों के मुताबिक, कारसेवकों का एक जत्था पुलिस के वैन के जरिए बैरिकेडिंग तोड़तकर बाबरी मस्जिद के अंदर घुसने लग गया। उसी समय पुलिसवालों के लखनऊ से गोली चलाने का ग्रीन सिग्नल मिल गया। जिसमें कई कारसेवकों की मौत हो गई थी।

ठीक दो दिन बाद 2 नवंबर 1990 को इस कांड के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जिसमें उमा भारती और अशोक सिंघल जैसे कई नेता शामिल थे। हनिमान गढ़ी की ओर बढ़ रहे मार्च में काफी संख्या में लोगों में मार्च में हिस्सा लिया। भीड़ को आगे बढ़ता देख फिर से सरकार ने फायरिंग के आदेश दिए। 48 घंटों के अंदर दूसरी बार गोली के कारण कई मौतें हुई।

ये भी पढ़ें: MP News: ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत जारी होगी 8वीं किस्त, शिवराज ने CM को दी बधाई

Uttar Pradesh: जब राजा भैया की शादी में शामिल हुए थे नेता जी, रस्म अदायगी के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि मच गया था हड़कंप
Lucknow: राजा भैया और भानवी कुमारी की शादी में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शिरकत की थी। राजा भैया के ससुराल में दिवंगत नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ एक ऐसा वाकया हुआ जिससे शादी में हड़कंप मच गया।

प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी धर्मपत्नी भानवी के रिश्तों में खटास चल रही है। बात इस कदर बढ़ चुकी है की दोनों के बीच तलाक की नौबत आ चुकी है। इसको लेकर जनसत्ता दल प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने पत्नी भानवी कुमारी से तलाक लेने के लिए दिल्ली साकेत कोर्ट में अर्जी लगाई है। राजा भैया की अर्जी पर 10 अप्रैल सोमवार को सुबह 10 बजे दिल्ली पारिवारिक न्यायालय सुनवाई करेगा।

राजा भैया और भानवी कुमारी की शादी 1995 में हुई थी। भानवी का ताल्लुक राजघराने से है। वो बस्ती राजघराने के कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। राजा भैया और भानवी की शादी साल 1995 में बड़े धूमधाम से हुई थी। दोनों की शादी में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव से जुड़ा एक किस्सा बहुचर्चित है।

दरअसल, राजा भैया और भानवी कुमारी की शादी में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शिरकत की थी। राजा भैया के ससुराल में दिवंगत नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ एक ऐसा वाकया हुआ जिससे शादी में हड़कंप मच गया। दरअसल, जब राजा भैया और भानवी की पूरे विधि-विधान से शादी हो रही थी। इसी दौरान भानवी की मां ने नेताजी पर रंग फेंक दिया। जिसके बाद मंडप में हड़कंप मच गया।

बाद में पता चला की बस्ती राजघराना मुलायम सिंह यादव को समधी मानता था। लिहाजा शादी की रश्मों के दौरान परंपरा और रश्म अदायगी के तौर पर मंडप में बैठे पूर्व सीएम दिवंगत नेता जी पर भानवी कुमारी की मां ने उनपर रंग फेंक दिया था। बहरहाल, आज राजा भैया के परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा रहा है।

ये भी पढ़ें: Aligarh: अस्पताल में कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

Lucknow: मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिलाने पर अड़ी सपा नेता डिंपल यादव
हाल ही में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। जिसके बाद अब उन्हें भारत रत्न  देने की मांग की जा रही है। आपको बता दे की यह मांग मुलायम सिंह यादव की बहु और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने लखनऊ(LUCKNOW) के एक समारोह में की।

पिता को सम्मान मिलने पर अखिलेश चुप

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को सम्मान मिलने पर अखिलेश यादव अभी तक कुछ नहीं बोले हैं।लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर इस सम्मान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुप क्यों हैं। जबकि लखनऊ(LUCKNOW)  में एक कार्यक्रम के दौरान डिम्पल यादव ने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई है।

ये भी पढ़े :झाँसी फैक्ट्री में आग लगने से मकान में आयी दरारें

जयवीर ने कसा तंज-‘जब अखिलेश प्रधानमंत्री बनें तो मुलायम को दिला दें भारत रत्न‘

डिंपल यादव के नेताजी को भारत रतन दिलाने की मांग पर जयवीर सिंह ने तंज कसा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि-‘ डिम्पल यादव के मुताबिक मुलायम सिंह को भारत रत्न मिलना चाहिए। वह तो कहती हैं कि एक दिन उनके पति अखिलेश यादव सिंह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। तो जब वे पीएम बनेंगे, उन्हीं से मुलायम सिंह को भारत रत्न दिलवा दें।

पद्म विभूषण देकर नेता जी का उपहास उड़ाया है !

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भारत सरकार ने नेताजी को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर, नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किए गए योगदान का उपहास उड़ाया है। यदि नेताजी को सम्मान देना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए था। हालांकि शिवपाल यादव इस पर तीखी प्रतिक्रिया से बचे हैं लेकिन उन्होंने भी इस पर डिंपल का समर्थन किया।

अलाया हादसे को लेकर केंद्र पर भड़के अखिलेश

अलाया हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सपा अध्यक्ष का कहना है सरकार से बड़े स्तर पर लापरवाही हुई है। हादसे के बाद ठीक प्रकार से बचाव कार्य भी नहीं हुआ आपको बता दे कि दो दिन पहले ही लखनऊ के वजीर हसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट के हादसे में सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर और उनकी माँ का निधन हो गया था। जिसके चलते अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे।

राजकीय सम्मान के साथ धरती पुत्र मुलायाम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन, बेटे अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि
सैफई से शुरू हुआ मुलायम का सफर आज सैफई में ही समाप्त हो गया। धरतीपुत्र और राजनीति के सफर में अपनी धाक छोड़ने वाले मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। बेटे अखिलेश यादव ने मुखाग्नि देते हुए नम आंखों से अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर अलविदा कहा।

#WATCH उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई में किया गया। इस दौरान लोगों ने नेताजी अमर रहे के नारे भी लगाए। pic.twitter.com/5nxBK5Mxft
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022

धरतीपुत्र मुलायाम सिंह का कल लंबे समय की बीमारी के बाद गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 की उम्र में निधन हो गया। अखिलेश ने बड़े भावुक के साथ ट्विट करते हुए लिखकर जानकारी दी कि आप सभी के प्यारे नेताजी और मेरे पिता अब सबके बीच नहीं रहे। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं मुलायम सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम गणमान्य लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक जगत की सबसे बड़ी क्षति बताया।

मुलायम को अंतिम विदाई देने के लिए भीड़ का जनसैलाब उमड़ा हुआ है बड़े बड़े नेताओं के सात बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी पहुंचे। मुलायम को अंतिम विदाई देने के लिए बाबा रामदेव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और सुप्रिया सुले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन, मां जया बच्चन, जया प्रदा भी शामिल हुए। वहीं नेता जी के समर्थक और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जबतक सूरज चांद रहेगा, नेता जी का नाम रहेगा जैसे नारे लगते रहे।

‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव का आज सैफई में राजकीय सम्मान के साथ दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूरे देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में मेदांता गुरुग्राम में आखिरी सांस ली। इसी के साथ आज ही ‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं मुलायम सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम गणमान्य लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक जगत की सबसे बड़ी क्षति बताया है।

उत्तर प्रदेश: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल ले जाया जा रहा है। pic.twitter.com/r2Rgch7BQt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022

हालांकि नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई राजनेता सैफई पहुंच सकते हैं।

सैफई में 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज यानी 11 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे सैफई में ही किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए आज माननीय नेता जी के पार्थिव शरीर को उनके सैफई आवास से मेला ग्राउंड ले जाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से यह सूचना दी गई है कि नेताजी का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे किया जाएगा।

कैसे 20 साल छोटी साधना गुप्ता ‘लकी चार्म’ साबित हुईं मुलायम के लिए?
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 82 साल की उम्र में निधन हो गया। यूपी की खास बात यह है कि  जिस अस्पताल में मुलायम सिंह ने अंतिम सांस ली, उसी अस्पताल में आज से ठीक 93 दिन पहले मुलायम की पत्नी साधना गुप्ता ने भी अपनी आखिरी सांस ली थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रतीक यादव की मां साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी है।

राजनीति में मुलायम सिंह यादव का एक खास स्थान रहा है। वो राजनीति के बहुत मंझे हुए खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। मुलायम भले ही भारतीय राजनीति में अपना एक अलग ही दबदबा रखते हों, मगर आज हम उनका एक अगल ही पहलू आपको बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं राजनीति से हटके मुलायम के दूसरे प्यार और लव स्टोरी की… पर इससे पहले ये बता दें मुलायम सिंह ने 2003 में साधना को आधिकारिक तौर पर अपनी पत्नी का दर्जा दिया था।

आइए जानते हैं कि मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता की मुलाकात कैसे हुई थी और कैसे वो अपनी उम्र से 20 साल छोटी साधना को दिल दे बैठे थे?

कैसे हुई थी मुलायम और साधना गुप्ता की मुलाकात?

साधाना की पहली शादी 4 जूलाई साल 1986 को फर्रुखाबाद के व्यापारी चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। इसके एक साल बाद 7 जुलाई साल 1987 को उन्होंने बेटे प्रतीक यादव को जन्म दिया। प्रतीक के जन्म के करीब दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए। दोनों का तलाक हो गया।

अखिलेश यादव की बायोग्राफी ‘बदलाव की लहर’ में मुलायम सिंह और साधना गुप्ता के रिश्ते का भी जिक्र है। कहा जाता है कि मुलायम सिंह साधना से अपनी मां की वजह से करीब आए। दरअसल औरैया के विधूना कस्बा निवासी साधना गुप्ता एक अस्पताल में नर्स थीं। उसी अस्पताल में मुलायम की मां मूर्ति देवी भर्ती थीं। तब साधना गुप्ता मूर्ति देवी की देखभाल करती थीं।

एक बार सैफई मेडिकल कॉलेज में एक नर्स गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी, उस वक्त साधना ने ही नर्स को रोका था। दरअसल, वो भी नर्स रही थीं। उन्होंने नर्सिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक नर्सिंग होम में काम भी किया था। जब ये बात मुलायम को मालूम हुई तो वह साधना गुप्ता से काफी प्रभावित हुए। अस्पताल में ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब गए इसके बाद मालती देवी की मृत्यु के बाद मुलायम सिंह यादव ने दुनिया की परवाह किए बगैर साधना गुप्ता को अपना लिया।

राजनीति में सक्रिय रही थीं साधना

साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी की राजनीति में काफी सक्रिय रही थीं। हालांकि, मुलायम सिंह यादव से विवाह होने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ दी। वे औरैया जिले के बिधूना की रहने वाली थीं। साधना गुप्ता का परिवार राजनीति में सक्रिय था। एक सियासी दिग्गज और एक नर्स के बीच मोहब्बत की कहानी में तमाम हिचकोले आए, लेकिन प्रेम की अमरबेल परवान चढ़ती गई।

‘लकी चार्म’ साबित हुईं साधना

1987 में पति से अलग होने के बाद साधना मुलायम की जिंदगी में आईं। दोनों की मुलाकात बढ़ती गई और प्यार भी। इस बीच, साधना मुलायम के लिए लकी साबित हुईं। 1989 में मुलायम यूपी के मुख्यमंत्री बन गए।

इसके बाद मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी हैं जिनका 2003 में निधन हो गया था जिसके बाद 23 मई 2003 को मुलायम ने साधना गुप्ता से दूसरी शादी कर ली थी।  साधना गुप्ता को पत्नी स्वीकार करने पर अखिलेश यादव अपने पिता से काफी नाराज हुए थे। हालांकि, इसके पहले भी साधना के बेटे प्रतीक यादव के स्कूल में पिता की नाम की जगह मुलायम सिंह यादव ही लिखा जाता था।

कहा जाता है कि तब समझौता हुआ था कि साधना के बेटे प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहेंगे। साधना भी राजनीति से दूर ही रहीं। हालांकि, बाद में साधना की बहू और प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव ने जरूर राजनीति में कदम रखा। अपर्णा विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। अपर्णा फिलहाल भाजपा में हैं।

Mulayam Singh Death: कल सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, UP में 3 दिन का राजकीय शोक
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूरे प्रदेश में योगी सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। बता दें मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में मेदांता गुरुग्राम में आखिरी सांस ली। वहीं मुलायम सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम गणमान्य लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक जगत की सबसे बड़ी क्षति बताया है।

आदरणीय नेताजी का आज दिनांक 10/10/2022 को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सैफ़ई ले जाया जा रहा है।

कल दिनांक 11/10/2022 को दोपहर तीन बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 10, 2022

सैफई में कल 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

उनका पार्थिव शरीर मेदांता अस्पताल से यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ इक्स्प्रेसवे से होकर करहल कट से सैफई के लिए जाएगा। बता दें उनका अंतिम संस्कार कल 11 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे सैफई में होगा। अंतिम दर्शन के लिए आज माननीय नेता जी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा। समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से यह सूचना दी गई है कि नेताजी का पार्थिव शरीर लखनऊ की बजाय सीधे सैफई ले जाय जाएगा।