MP Heat Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

उत्तर भारत में दिखा गर्मी का ट्रेलर, दिल्ली समेत कई राज्यों में 42 डिग्री पहुंच सकता है तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Weather Update : अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में तापमान वृद्धि दर्ज की गई है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में चिलचिलाहट वाली गर्मी ने अभी से ही सबकी हालत खराब दी है। 5 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है, जोकि इस मौसम के अनुपात तापमान से 1.7 डिग्री अधिक है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार (6 अप्रैल) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई है। साथ ही आसमान साफ रहने और लू को लेकर के अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली में 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह में दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ेगी और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं IMD ने अगले दो दिनों तक दिल्ली में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अप्रैल के महीने में गर्मी और लू को लेकर सख्त चेतवानी दी है। IMD के अनुसार, राज्य के कई जिलों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने लू चलने की भी संभावना जताई है। यूपी में खास तौर पर प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली और हमीरपुर जिले के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट किया गया है।

हरियाणा और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी, लोग परेशान

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा के कई जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा, और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने गुरुग्राम, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, फरीदाबाद और पलवल में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह, मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें विशेष रूप से उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुरकलां, चंबल, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम और राजगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा, राजधानी भोपाल और इंदौर में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

कई राज्यों में बारिश की संभावना

भारत के उत्तरी हिस्से में जहां गर्मी का असर बढ़ गया है, वहीं मौसम विभाग ने दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, कर्नाटक के उत्तरी हिस्से, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने रामनवमी पर तमिलनाडु में पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप