Moradabad Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मुरादाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते भाइयों ने की सगी बहन की हत्या, प्रेमी को भी उतारा मौत के घाट
Moradabad Honour Killing : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला शिक्षक और उसके प्रेमी की कथित तौर पर युवती के तीन भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों के शव गांव के मंदिर के पीछे खेत में दफना दिए गए.

पुलिस ने बुधवार रात मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से दोनों शव निकलवाए और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है. प्रेमी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवती के भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पाकबड़ा में प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

घटना मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र की है. उमरी सब्जीपुर गांव की रहने वाली काजल पढ़ाई कर रही थी और साथ ही एक निजी स्कूल में शिक्षिका के तौर पर काम भी करती थी. गांव के ही अरमान के साथ उसका पिछले करीब दो सालों से प्रेम संबंध था.

18 जनवरी, रविवार की रात अरमान अपनी प्रेमिका काजल से मिलने उसके घर पहुंच गया. इसी दौरान परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया. इससे नाराज होकर घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया और गुस्से में आकर काजल व अरमान की बेरहमी से हत्या कर दी.

शव छिपाने के लिए नदी किनारे दफनाए गए

सबूत मिटाने की नीयत से आरोपी दोनों के शवों को गांव से काफी दूर गागन नदी के किनारे नीम करोली बाबा मंदिर के पास ले गए. वहां गड्ढा खोदकर दोनों को जमीन में दफना दिया गया. यह जगह गांव से दूर होने के कारण आरोपियों को लगा कि शवों का पता आसानी से नहीं चल पाएगा.

तीन दिन तक भटकते रहे परिजन

उधर, अरमान के परिजन पिछले तीन दिनों से उसकी तलाश में थाने के चक्कर काट रहे थे. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. इसी लापरवाही और टालमटोल के चलते आरोपियों को तीन दिनों तक सबूत छिपाने का मौका मिलता रहा.

वहीं, मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि युवक-युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे और जांच के दौरान शक युवती के भाइयों पर गया. पुलिस ने दो भाइयों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, तो उन्होंने बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शव मंदिर के पीछे खेत में दबाने की बात कबूल कर ली.

तीन दिन तक भटकते रहे परिजन

बुधवार को कई थानों की पुलिस ने पाकबड़ा पुलिस के साथ गागन नदी किनारे खुदाई कर नीम करौली मंदिर के पास से दोनों शव बरामद किए. शव निकलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी.

इसको देखते हुए CO सिविल लाइन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा PAC को भी बुला लिया. फिर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. प्रशासन ने सांप्रदायिक तनाव की आशंका को देखते हुए सभी संभावित सावधानियां बरतीं. ग्राम प्रधान बबलू सैनी ने बताया कि हमें पता नहीं था कि दोनों का अफेयर कितने दिनों से चल रहा था. अभी शाम को पुलिस के जरिए पता चला है कि मृतक लड़के के घरवालों की तरफ से शिकायत भी दी गई थी. छानबीन से पता चला है कि दोनों का मर्डर कर दिया गया.

तीसरे की तलाश जारी

वही, मृतक युवक के परिजनों की तहरीर पर थाना पाकबड़ा में केस दर्ज किया गया है. यह मुकदमा बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत युवती के तीन भाइयों के खिलाफ दर्ज किया गया है. पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है. दोनों शव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में, आरोपियों की निशानदेही और वीडियोग्राफी के साथ बरामद किए गए हैं.

हत्या में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने सभी अहम सबूत सुरक्षित कर लिए हैं, ताकि अदालत में मजबूत मामला पेश किया जा सके. फिलहाल तीसरे आरोपी भाई की तलाश जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दोषियों को सख्त सजा का भरोसा

मुरादाबाद एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरत रहा है.

बता दें कि यह घटना एक बार फिर ऑनर किलिंग जैसी गंभीर सामाजिक समस्या को सामने लाती है. सामाजिक संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. विशेषज्ञों का कहना है कि समाज की सोच में बदलाव और कानून का प्रभावी पालन ही ऐसी घटनाओं को रोकने का एकमात्र रास्ता है.

ये भी पढ़ें- तेलंगाना में 100 कुत्तों की जहर देकर हत्या, पशु प्रेमियों में आक्रोश, सरपंच समेत तीन गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

संजय सिंह की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा को मुरादाबाद में अपार जनसमर्थन
Vote Bachao Sanvidhan Bachao : आम आदमी पार्टी की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा के दूसरे दिन सोमवार को संघर्ष और जनसमर्थन और मजबूत होता दिखा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 6 दिवसीय पदयात्रा सोमवार सुबह जे.आर. पैलेस, अंबेडकर पार्क के पास, सीआरपीएफ के सामने, मुरादाबाद रोड, रामपुर से शुरू हुई।

उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी वोटों की चोरी

पदयात्रा जैसे ही मुरादाबाद के दलपतपुर पहुंची, मुरादाबाद की जनता ने संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया, मुरादाबाद की सीमा में प्रवेश करते ही जहां से भी पदयात्रा गुजरी, उसे जनता का अपार जनसमर्थन मिला। यह पदयात्रा एसआईआर के नाम पर भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी वोटों की चोरी, मतदाता सूची से नाम काटने, गरीब-दलित-पिछड़े-अल्पसंख्यकों को वोट के अधिकार से वंचित करने और संविधान को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ जनता को सचेत करने का अभियान है।

SIR को हथियार बनाया

पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की तैयारी की जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि वोट केवल एक अधिकार नहीं बल्कि जनता की सबसे बड़ी ताकत है, और इसी ताकत को कमजोर करने के लिए एसआईआर को हथियार बनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी इस साजिश को हर जिले, हर गांव और हर मोहल्ले में बेनकाब करेगी।

अधिकारों की रक्षा की लड़ाई

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक चुनाव या एक सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि अगर आज वोट पर हमला सफल हो गया, तो कल जनता की आवाज़ हमेशा के लिए दबा दी जाएगी। इसलिए आम आदमी पार्टी जनता को इस लड़ाई का पहरेदार बना रही है, ताकि कोई भी सरकार संविधान और मताधिकार के साथ खिलवाड़ न कर सके।

अधिकार और काम की राजनीति

संजय सिंह ने कहा कि आज देश में गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति चल रही है। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की परेशानी, स्कूलों और अस्पतालों की बदहाली जैसे सवालों से भागकर नफरत और डर की राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी नफरत नहीं, अधिकार और काम की राजनीति करती है और सत्ता में आने पर सबसे पहले शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देगी।

संजय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत

बताते चलें कि पदयात्रा का दूसरा दिन विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए जनता से सीधा संवाद करता हुआ आगे बढ़ा। यह पदयात्रा शाम को इंशा गार्डन, चमोरा, रेलवे फाटक के पास, दलपतपुर, मुरादाबाद पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। पदयात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने संजय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और पदयात्रा में शामिल होकर वोट और संविधान बचाने के इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

ये भी पढ़ें- आदिवासी कल्याण के 50 करोड़ रुपए गुजरात सरकार ने VIP स्वागत में फूंके, AAP पार्टी ने किया खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुरादाबाद में 79 करोड़ से बने अटल आवासीय विद्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, विपक्ष पर बोला करारा हमला
CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुरादाबाद में ₹79 करोड़ की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए आदर्श शिक्षा मंदिर बताया. इस अवसर पर उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए तुष्टीकरण की राजनीति को प्रदेश की पिछली समस्याओं की जड़ करार दिया. मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में स्पष्ट कहा कि पहले जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति कर सत्ता में आते थे, वे अब न समाज के हैं, न भविष्य के. भाजपा की योजनाएं तुष्टीकरण नहीं बल्कि संतुष्टीकरण पर आधारित हैं, और इसी वजह से बिना किसी भेदभाव के प्रदेश का हर नागरिक उन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहा है.

रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात

योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने सत्ता को एक दुकान समझ लिया था और शिक्षा को नकल, अराजकता और जातिवाद का केंद्र बना दिया था. लेकिन आज वही लोग संतुलित और पारदर्शी शासन के सामने बेचैन हैं, क्योंकि जनता का भरोसा अब भाजपा की नीतियों के साथ खड़ा है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं. साथ ही उन्होंने यह घोषणा की कि 8, 9 और 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश की सभी बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी.

अटल जी की स्मृति में समर्पित शिक्षा का नया मंदिर

मुख्यमंत्री ने इस विद्यालय को मुरादाबाद मंडल के श्रमिक परिवारों और बच्चों को समर्पित करते हुए कहा कि यह संस्थान अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष में प्रारंभ किया गया है, जिससे नई पीढ़ी उनके विचारों और मूल्यों से प्रेरित हो सके. उन्होंने इसे केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की पाठशाला बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, यह विद्यालय बीओसी फंड के सदुपयोग के तहत स्थापित किया गया है, जिसका पहले की सरकारों में बंदरबांट और भ्रष्टाचार में उपयोग होता था. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह धन श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा और विकास में लगाया जा रहा है.

निशुल्क शिक्षा के साथ मेडिकल और आईआईटी तक का खर्च उठाएगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 18 अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं, जो 18,000 से अधिक श्रमिक और अनाथ बच्चों को पूरी तरह से निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं. इन विद्यालयों में आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाएं, हॉस्टल, खेलकूद और कौशल विकास की सुविधाएं मौजूद हैं. कक्षा 12 के बाद यदि कोई छात्र मेडिकल या आईआईटी जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेता है, तो उसका पूरा खर्च भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नकलमुक्त और ईमानदार परीक्षा प्रणाली लागू कर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में ला खड़ा किया है. आज उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में तीसरे और पांचवें स्थान पर पहुंच गया है.

समाजवादी पार्टी पर आरोप: “ग से गणेश नहीं, ग से गधा” की सोच रखी

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जब कल्याण सिंह की सरकार में ‘ग से गणेश’ पढ़ाया जा रहा था, तब सपा ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि ‘ग से गधा’ होना चाहिए. उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया.

साथ ही उन्होंने कहा कि सपा शासन में शिक्षकों की समय पर भर्ती नहीं होती थी, शिक्षा का स्तर गिरता गया और पूरा प्रशासन जातिवाद और भाई-भतीजावाद में जकड़ा हुआ था. माफियाराज, दंगे और नकल के चलते युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया.

यूपी आज अपनी विरासत और विकास दोनों पर कर रहा गर्व

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज केवल विकास नहीं बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत पर भी गर्व कर रहा है. ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ जैसी योजनाओं ने प्रदेश को नई पहचान दी है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर समाजवादी पार्टी को शिक्षा का वास्तविक मॉडल देखना है, तो उन्हें अटल आवासीय विद्यालय जरूर देखना चाहिए. योगी आदित्यनाथ ने बताया कि ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत अब तक 1.54 लाख जर्जर विद्यालयों को नया जीवन दिया जा चुका है. इसके अलावा मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय योजना के अंतर्गत 57 जनपदों में अत्याधुनिक शैक्षणिक मॉडल खड़े किए जा रहे हैं, जो राज्य की शिक्षा प्रणाली को मजबूत बना रहे हैं.

बच्चों के साथ बिताया समय, सेल्फी और चॉकलेट के पल

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए बच्चों से संवाद किया. उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं से विद्यालय की सुविधाओं को लेकर चर्चा की. बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट बाँटी, कुछ को ऑटोग्राफ दिए और अंत में बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई.

आधुनिक सुविधाओं से युक्त मुरादाबाद का अटल आवासीय विद्यालय

मुरादाबाद स्थित अटल आवासीय विद्यालय उत्तर प्रदेश सरकार की दूरदर्शी योजना का उत्कृष्ट उदाहरण है. यह परिसर कुल 13.5 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है और इसकी कुल निर्माण लागत ₹79 करोड़ रही है. विद्यालय में कुल 1000 छात्रों की आवासीय क्षमता है, जिनमें से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 640 छात्रों को प्रवेश मिलेगा.

यहाँ 28 स्मार्ट क्लासरूम, 11 आधुनिक प्रयोगशालाएं, 6 ट्यूटोरियल कक्ष और एक समृद्ध लाइब्रेरी मौजूद है. सीनियर गर्ल्स और बॉयज़ हॉस्टल में 300-300 बेड हैं, जबकि जूनियर छात्रों के लिए 200-200 बेड की डॉर्मिटरी बनाई गई है.

शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए टाइप-1 और टाइप-2 के 6-6 फ्लैट्स तथा टाइप-3 (ए, बी, सी) श्रेणी के कुल 30 फ्लैट्स बनाए गए हैं. परिसर में प्रिंसिपल के लिए अलग आवास की भी व्यवस्था है.

विद्यालय में 100 किलोवाट क्षमता की ऊर्जा संरक्षण प्रणाली (ESS) लगाई गई है जिससे ऊर्जा आपूर्ति लगातार बनी रहती है. छात्रों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और पोषक आहार उपलब्ध कराने हेतु लड़कियों और लड़कों के लिए पृथक मेस की सुविधा भी प्रदान की गई है.

शिक्षा का भविष्य गढ़ता उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद का अटल आवासीय विद्यालय न केवल श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए नई आशा की किरण है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश के शिक्षा मॉडल को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान भी दे रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल राज्य को शिक्षा, अनुशासन, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई ऊंचाई पर ले जा रही है.

यह भी पढ़ें : कांवड़ यात्रा से कनेक्टिविटी तक: बरेली में बोले योगी, अब विकास ही पहचान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुरादाबाद में आईपीएस रोहन झा की अजीबो-गरीब हरकतो से पुलिस महकमे में खलबली!
Moradabad : मुरादाबाद में तैनात ट्रेनी आईपीएस रोहन झा की हरकतें इन दिनों चर्चा का विषय बन गई हैं। खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताने वाले इस आईपीएस ने पुलिस विभाग और शहर को हिलाकर रख दिया है। उनकी गतिविधियां इतनी विचित्र रहीं कि पुलिस महकमे में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

शुरुआत 23 जनवरी की रात से हुई जब रोहन झा ने परेड ग्राउंड में गाड़ी चलाई कपड़े उतारे और मिट्टी में लोट लगाए। अगले दिन उन्होंने मुंशी को अपने आवास पर बुलाकर बंद किया और मरे हुए चूहों की गर्दन दिखाते हुए कहा हवन करेंगे और इन्हें जिंदा करेंगे। मुंशी ने भागकर इसकी सूचना आरआई को दी।

एडमिट कराया गया

इसके बाद एसपी ट्रैफिक के ऑफिस में तोड़फोड़ और कर्मचारियों की पिटाई ने इस मामले को और गंभीर बना दिया। महिला आईपीएस से बदसलूकी और कर्मचारियों को धमकाने के बाद उन्हें साइकेट्रिक वार्ड में एडमिट कराया गया।

रोहन झा को दस दिन की छुट्टी पर भेजा गया है और उनके परिवार को सूचित किया गया है। इस पूरे मामले ने मुरादाबाद पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। पुलिस लाइन से लेकर शहर तक आईपीएस रोहन झा की अजीब हरकतों के किस्से चर्चाओं में हैं।

यह भी पढ़ें : सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, शरीफुल ही निकला सैफ का हमलावर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

असदुद्दीन ओवैसी ने मॉब लिंचिंग को लेकर योगी सरकार पर बोला हमला, कही ये बात
UP News : एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला किया और प्रदेश सरकार से इंसाफ करने की मांग की है।

यूपी के मुरादाबाद में गोकशी के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले पर अब सियासत गर्मा गई है। एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश में हत्या करना आज भी जुर्म है। गौ रक्षकों के भेष में मुजरिमों की पुलिस रक्षा नहीं कर सकती है ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार से इंसाफ करने की मांग की हैं।

मुजरिमों का कोई दल नहीं इंसाफ करिए

असदुद्दीन ओवैसी ने मुरादाबाद में मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला किया और अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर इंसाफ की मांग की असदुद्दीन ओवैसी सीएम योगी को संबोधित करते हुए कहा कि ‘इंसान का क़त्ल करना भारत में अभी भी जुर्म है, चाहे फिर वो इंसान मुसलमान ही क्यों ना हो और उत्तर प्रदेश अभी भी भारत का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश पुलिस बस याद दिलाना चाहता था के आप पुलिस हैं। गौ रक्षकों के भेस में बेरोजगार मुजरिमों का कोई दल नहीं इंसाफ करिए।

कानून का राज कहां हैं?

वहीं सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने मॉब लिंचिंग की घटना पर आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। एसटी हसन ने कहा कि अगर ये मान भी लिया जाए कि मृतक वहां गाय काट रहा था तब भी उसे सजा देने का हक कानून को है। भीड़ उसे पकड़ती और पुलिस को सौंप देती पुलिस उसे कोर्ट में पेश करती और कोर्ट उसे जेल भेज देती और फिर ये तय करती कि वो गुनहगार है या नहीं। अगर भीड़ इस तरह किसी को पीट-पीटकर मार डालती है तो कानून का राज कहां हैं?

थाने में एफआईआर दर्ज की गई

यह मामला मुरादाबाद में हुई मॉब लिंचिंग से जुड़ा है जहां एक गौ तस्कर को कुछ लोगों ने गौवंश को काटते हुए पकड़ लिया जिसके बाद भीड़ ने आरोपी को बेरहमी से पिटाई की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची और उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने देर रात मे ही पोस्टमार्टम कराकर पुलिस की कड़ी निगरानी में शव को सुपुर्द ए खाक करवाया. भाई की शिकायत पर मझोला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं मरने वाले का कोई आपराधिक इतिहास नही था पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक ने जताई अपनी हत्या की आशंका, अखिलेश यादव ने कसा तंज, कही ये बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कुमार विश्वास के बयान पर यूपी में सियासत, सपा भड़की तो योगी के मंत्री ने कही ये बात
UP: अभिनेता सैफ अली खान के बेटे के नाम पर कवि कुमार विश्वास ने जो बयान दिया उस पर अब सियासत शुरू हो गई है सपा ने इसका विरोध किया तो अब बीजेपी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

कवि कुमार विश्वास ने अभिनेता सैफ अली खान के बेटे को लेकर जो बयान दिया, उस पर यूपी की सियासत गर्मा गई है। सपा ने जहां कुमार विश्वास के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी तो वहीं अब योगी के मंत्री दयाशंकर सिंह का बयान भी सामने आया है।

बच्चे का नाम रखना शोभा नहीं देता

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कुमार विश्वास के बयान का बचाव किया और कहा कि वो ये ही तो कह रहे हैं कि देश को लूटने वाले आक्रमणकारी के नाम पर बच्चे का नाम रखना शोभा नहीं देता। यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “तैमूर लंग आक्रमणकारी था हजारों-लाखों को मारने वाला था देश को लूटने वाला था। ऐसा नाम अपने बच्चे का रखना शोभा नहीं देता कुमार विश्वास ने यही तो कहा है।

कुमार विश्वास के बयान पर आपत्ति जताई

इससे पहले सपा के नेता उदयवीर सिंह ने कुमार विश्वास के बयान पर आपत्ति जताई और उन्हें बीजेपी से जोड़ा और उदयवीर सिंह ने बीजेपी की राजनीति का उग्र विंग बताया। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास अपनी राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं जो शोभा नहीं देता है। उदयवीर सिंह ने कुमार विश्वास के बयान को घटिया बताया और कहा कि जिन फिल्मी सितारों का राजनीति से लेना देना नहीं उनके बच्चों को घसीट रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

कुमार विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, ये वीडिया मुरादाबाद के निजी यूनिवर्सिटी की बताया जा रहा है, जिसमें वो फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का नाम लिए बिना ये कहते है कि मुझे यह पता है कि यहां रिकॉर्ड करने वाले बैठे हैं लेकिन मैं बता दूं कि अब मायानगरी में बैठने वाले लोगों को समझना पड़ेगा कि देश क्या चाहता है। अब ये नहीं चलेगा कि पैसा हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरो हिरोइन हम बनाएंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से जो औलाद होगी तो उसका नाम तुम आक्रमणकारी के नाम पर रखोगे।

कुमार विश्वास ने आगे कहा कि जिस बदतमीज लंगड़े आदमी ने हिन्दुस्तान आकर हमारी मां-बहनों का रेप किया आप लोगों को अपने बेटे का नाम रखने के लिए वहीं लफंगा मिला। अब इसे हीरो बनाओंगे तो इसे खलनायक तक नहीं बनने देंगे ये नया भारत है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी दिल्ली वासियों को आज देंगे बड़ी सौगात, कई परियोजनाओं की रखेंगे नींव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

महाराष्ट्र में बीजेपी हारेगी और उत्तरप्रदेश में कुर्सी छिन जाएगी : अखिलेश यादव
Akhilesh to Yogi : मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा में प्रचार करने पहुंचे अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देखना आप महाराष्ट्र में बीजेपी हारेगी और उत्तरप्रदेश में कुर्सी छिन जाएगी. उन्होंने कहा कि यह गुस्सा जो आजकल सरकार को है वह अपनी कुर्सी बचाने का गुस्सा है। दिल्ली वालों ने तय कर लिया है कि महाराष्ट्र के चुनाव के बाद उनकी कुर्सी बचेगी नहीं. इनकी कुर्सी छिन जाएगी।

‘अब तो पुलिस लूटने आ रही’

अखिलेश ने कहा कि ये दिल्ली गए कि कुछ तो अपना बना पाएं. लेकिन बात नहीं बनी. यूपी पुलिस में सबसे बड़े अधिकारी भी कार्यवाहक हैं. वो आज तक पर्मानेंट नहीं हो पाए. अभी तक कार्यवाहक ही चल रहा है. 100 नंबर सुविधा के लिए बना था, जनता की सेवा के लिए कि फोन करो पुलिस मदद के लिए आ जाए, अब तो पुलिस लूटने आ रही है। क्या सरकार को नहीं पता कि इतनी लूट मची हुई है?

‘जैसी सेवा आप कर रहे ऐसी सेवा आपको भी मिलेगी’

उन्होंने कहा कि मैं यही कहता था कि जहां से बीजेपी आई है वहीं से बीजेपी जाएगी। INDIA गठबंधन और PDA की रणनीत की आपने मदद करने का काम किया। ये लोग PDA से घबराए हुए हैं, ये लोग बहुत ही नेगेटिव लोग हैं। यह जो लाठी चला रहे हो तो सुन लो, जैसी सेवा आप कर रहे ऐसी सेवा आपको भी मिलेगी। सुना है वेशभूषा बदल के वोट मांग रहे हैं, वह कुछ बदल गए हैं पहनावे में। हमारी सीता मां का भी अपहरण भेष बदलकर हुआ था इसलिए सावधान हो आप लोग। अखिलेश ने कहा, यह वही लोग हैं जो अपमानित कर रहे हैं हजारों साल से और फिर साजिश करके सत्ता में रहना चाहते हैं, यह लड़ाई बहुत पुरानी है।

‘हमारे मुख्यमंत्री जी अंग्रेजी नहीं जानते’

ये लोग हमें जातिवादी कहते हैं, हम उनसे पूछना चाहते हैं जाति को मिटाने के लिए आपने क्या किया? हमारे मुख्यमंत्री जी अंग्रेजी नहीं जानते हैं, PDA का फुल फॉर्म क्या निकाला उन्होंने? हमें तो यही नहीं समझ में आ रहा कि PDA में H कहां से आ गया? ये लोग PDA से नफरत करते हैं, इससे इनके पेट में दर्द हो रहा है।

‘भारतीय जनता पार्टी के लोग डर के व्यापारी’

उन्होंने कहा…दुनिया के इतिहास में कभी ऐसा नारा नहीं आया होगा कि बटोगे तो कटोगे। यह नारा वही अंग्रेजों से सीख कर आए हैं जिन्होंने कभी कहा था डिवाइड एंड रूल। भारतीय जनता पार्टी के लोग डर के व्यापारी हैं। सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं किसी सरकार में है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में है। संविधान की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि यह लोग संस्थानों पर कब्जा कर के बैठे हैं। PDA परिवार के लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें : Bihar : खाली कर दिया राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय, ठेले पर लदा दिखा सामान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नाबालिग के साथ ममेरे भाई ने की हैवानियत, गर्भवती होने पर खिलाई ऐसी दवा कि बिगड़ गई तबीयत…
Rape case : उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिग से रेप की घटना सामने आई है. मामले में पीड़िता का ममेरा भाई ही आरोपी है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया गया कि जब आरोपी को यह पता लगा कि नाबालिग गर्भवती है तो उसने नाबालिग को एसिड की दवा खिला दी. इससे पीड़िता ही हालत नाजुक बनी हुई है.

मुरादाबाद के भगतपुर की घटना

घटना मुरादाबाद के भगतपुर की है. यहां एक नाबालिग से उसके ही ममेरे भाई ने रेप किया. नाबालिग ने जब उसे बताया कि वो गर्भवती हो गई है तो आरोपी उसे शादी का झांसा देता रहा. बात में उसने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर उसे दवा खिला दी. आरोप है कि दवा के नाम पर नाबालिग को एसिड की टैबलेट खिलवाई गई. अब अब पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है.

दर्ज करवाई रिपोर्ट

पीड़िता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस मामले की शिकायत पीड़िता के घरवालों ने भरतपुर थाने में दर्ज करवाई है. शिकायत में पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को एसिड की टैबलेट खिलवाई गई है. इससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. वहीं आरोपी जावेद के खिलाफ नाबालिग के साथ रेप कर उसे गर्भवती करने का भी आरोप है. कहा गया कि उसने डरा धमकाकर नाबालिग से रेप किया.

तीन लोगों को बनाया गया आरोपी

मामले में पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. युवक पर आरोप है कि उसने गर्भपात के नाम पर नाबालिग को गलत दवाई खिला दी. जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. इस मामले में आरोपी जावेद सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें : DNA टेस्ट रिपोर्ट ने 10 साल की शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल मचाई, जिससे की शादी वो निकला चचेरा भाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Moradabad: CM योगी ने भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के घर जाकर दी श्रद्धांजलि
Moradabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (23 अप्रैल) को मुरादाबाद में बीजेपी के प्रत्याशी रहे कुंवर सर्वेश कुमार सिंह के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी तस्वीर पर पुष्प भी अर्पित किए। साथ ही उनके परिजनों को सांत्वना भी दी।

Moradabad: बीते शनिवार को हुआ था निधन

मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का बीते शनिवार को 71 वर्ष की आयु में एम्स में निधन हो गया था। इस सीट पर 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान संपन्न हुआ था। कुंवर सर्वेश सिंह 4 बार मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट से विधायक रह चुके थे, जबकि 2014 में भाजपा से मुरादाबाद के सांसद भी चुने गए। हालांकि, 2019 में वो हार गए थे, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने इस बार उन्हें फिर से लोकसभा टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था।

ये भी पढ़ें- UP: आचार संहिता का कड़ाई से किया जा रहा अनुपालन, 22 अप्रैल को कुल 239.20 लाख रुपए कीमत की शराब, ड्रग समेत नकदी जब्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UP: महिला शौचालय में घुस गए बीजेपी प्रत्याशी…भागते हुए वीडियो वायरल
UP: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में केंद्रीय गृहमंत्री ने लोकसभा 6 मुरादाबाद और लोकसभा 8 संभल के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसभा का संबोधन किया। इस दौरान कुछ गजब ही नजारा देखने को मिला।

जनसभा के मंच पर जहां एक तरफ केंद्र के गृहमंत्री अमित शाह जनता को संबोधित कर रहे थे, वहीं लोकसभा आठ के भाजपा प्रत्याशी परमेश्वरी लाल सैनी बहुत ही तेज गति से बाथरूम करने की जगह ढूंढने लगे और आनन फानन में भागते हुए बिना देखे महिला टॉयलेट में जा घुसे।

जिस शौचालय में बाथरूम करने के लिऐ बीजेपी संभल प्रत्याशी परमेश्वरी लाल सैनी घुसे थे, उस के गेट पर बड़े-बड़े अक्षरों में महिला शोचालय लिखा था। बाथरूम करके प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी पत्रकारों के सवालो से भागते नज़र आए और कैमरे के आगे हाथ जोड़ते नजर आए।

महिला शौचालय में घुस गए बीजेपी प्रत्याशी | @BJP4India @BJP4UP @PMOIndia #election2024 #Loksabha #BJP4India #hindikhabar pic.twitter.com/pdnvIByldY
— हिन्दी ख़बर | Hindi Khabar  (@HindiKhabar) April 13, 2024

यह भी पढ़ें: Baisakhi 2024: बैसाखी पर सीएम योगी ने गुरुद्वारे में टेका माथा, सभी को दी बधाई व शुभकामनाएं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप