monsoon preparedness Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मॉनसून से पहले सड़क निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने की प्रगति समीक्षा
Punjab News : पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पी.आर.बी.डी.बी. कार्यालय, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में हुई बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रांत में 45000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं. इस बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य मार्गों और लिंक सड़कों से संबंधित चल रहे कार्यों की हल्का और मंडल-वार स्थिति का मूल्यांकन किया. निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉनसून सीजन की शुरुआत से पहले ही चल रहे प्रत्येक कार्य को पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह को प्रगति की रोजाना आधार पर निगरानी करने और प्रत्येक परियोजना के लिए रोजाना आधार पर प्रगति की मॉनिटरिंग शीट बनाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी कार्य समय-सीमा से न छूटे, उन्होंने आगे निर्देश दिया कि लुक और अन्य सभी आवश्यक निर्माण सामग्री का भंडारण करके कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए.

गुणवत्ता नियंत्रण पर मंत्री का जोर

गुणवत्ता नियंत्रण पर जोर देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को अच्छी गुणवत्ता के कार्य करवाने को सुनिश्चित करने की सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में आगाह किया, ताकि लोगों का पैसा किसी भी रूप में बर्बाद न हो, उन्होंने आगे निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा हर स्तर पर निरंतर जांच और निरीक्षण किया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर उच्च मानकों को सख्ती से कायम रखा जा सके, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर चरण में आवश्यक साइन बोर्ड, लेन मार्किंग और गुणवत्ता नियंत्रण मापदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें.

जल्द होगी कार्यों की दोबारा समीक्षा

कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फंड से संबंधित बकाया मांगों को तुरंत दर्ज करके भुगतान किए जाएं, ताकि कार्यों की प्रगति में कोई देरी न हो. लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही पुनः कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और बैठक के दौरान जारी निर्देशों के पालन का भी जायजा लेंगे.

बैठक में उपस्थित विभाग के अधिकारियों में इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर श्री अनिल गुप्ता, श्री अरसदीप सिंह और सभी सुपरीटैंडट इंजीनियर शामिल थे.

ये भी पढ़ें- लोनधारकों के लिए बड़ी खबर, RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई बढ़ने की जताई आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप