Monday Upaye Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Monday Upay: आज सोमवार के दिन करें ये उपाय, बन जाएंगे ब‍िगड़े सारे काम
सोमवार भगवान शिव की आराधना का दिन है। इस दिन भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए लोग व्रत रखकर उनकी उपासना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन शिव आराधना करने से जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन भगवान शिव को कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से जातकों को शीघ्र फल प्राप्त होता है। आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे जिन्हें सोमवार के दिन करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इन उपायों को करने से घर में सुख-शांति के अलावा समृद्धि आने की भी मान्यता है। कहा जाता है कि इन उपायों को अपनाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। जानिए सोमवार के उपाय-

मान्यता है कि इस दिन दही, सफेद कपड़ा, चीनी औ दूध आदि को दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से धन संबंधी दिक्कतें खत्म हो जाती हैं।

सोमवार की शाम काले तिल और कच्चे चावल को मिलाकर दान करने से आर्थिक लाभ होने की मान्यता है। कहते हैं कि ऐसा करने से पितृ दोष का प्रभाव भी कम होता है।

मान्यता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में चंद्रदोष होता है। इस प्रभाव को कम करने के लिए सोमवार के दिन चंदन का टीका और सफेद कपड़े धारण करने चाहिए।

इस दिन भगवान शिव को चंदन, अक्षत, दूध, धतूरा, गंगाजल, बेलपत्र या आंकड़े के फूल चढ़ाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

सोमवार के दिन भगवान शंकर को घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बने भोग को लगाना चाहिए। इसके बाद उनकी आरती करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।

सोमवार के दिन भगवान शिव की प्रदोष काल में अराधना करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शंकर की कृपा से मनोकामना पूरी हो जाती है।