Modi Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

सीजफायर पर बवाल! क्या मोदी ने ट्रंप के दबाव में दी सेना को रोकने की कुर्बानी?
Modi Silence On Ceasefire : दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी ने सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावों पर सत्ता पक्ष ने भाजपा को जमकर घेरा. नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने करारा हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की धमकियों से डरकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सीजफायर कर दिया. जब भारत से पहले ट्रम्प ने ट्वीट कर सीजफायर की जानकारी दी तो मुझे भरोसा ही नहीं हुआ. लेकिन कुछ देर बाद ही हमारी सेना ने सीजफायर की पुष्टि कर दी. उन्होंने कहा कि भाजपा की कायरता की वजह से भारतीय सेना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को पूरी तरह खत्म नहीं कर पाई. क्या अमेरिका से व्यापार हमारी बहनों के सिंदूर से ज्यादा कीमती था कि मोदी जी ने सेना और देश को धोखा दिया?

22 अप्रैल: सिंदूर का बदला मांगता पहलगाम हमला

आतिशी ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 का दिन देश का कोई भी नागरिक नहीं भूल सकता. पहलगाम में हमने अपनी बहनों को बिलखते हुए देखा, बहनों ने अपने पतियों के जान की भीख मांगी, फिर भी निर्दयी आतंकवादियों ने निहत्थे लोगों की हत्या कर दी. इससे बर्बर और अमानवीय कुछ नहीं हो सकता. हमने हमेशा देखा है कि अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के विचारों में मतभेद होता है, लेकिन पहलगाम हमले के बाद देश में कोई पक्ष-विपक्ष नहीं था. पूरा देश एकजुट था और सबने एक आवाज में बोला कि हमें अपने बहनों के सिंदूर का बदला चाहिए.

सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर दिया करारा जवाब

आतिशी ने देश की सेना को सलाम करते हुए कहा कि सेना ने दिन-रात नहीं देखी. पाकिस्तान और आतंकवादियों में कोई अंतर नहीं है. पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण देता है. जब भारत की तरफ से पहला हमला हुआ और आतंकवादियों की मौत हुई तो पाकिस्तान के सारे बड़े अफसर और नेता आतंकवादियों के परिवारों के साथ दिखे. यह स्टेट स्पांसर टेररिज्म था. हमारी सभी सेनाओं ने एकजुट होकर पाकिस्तान के अंदर घुस कर आतंकवादियों को मारा. पूरी दुनिया ने देखा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी वायु, नौसेना का अपर हैंड था. हमारी सेना हमले पर हमला कर पाकिस्तान के एयर बेस और न्यूक्लियर प्लांट को नुकसान पहुंचाया जा रहा था.

सीजफायर पर सवाल: जब ट्रम्प के ट्वीट ने चौंका दिया पूरा देश

आतिशी ने कहा कि पूरे देश का मानना था कि अब यह जंग निर्णायक होनी चाहिए. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को खत्म करना होगा. लेकिन एक दिन अचानक ट्वीटर पर एक दूसरे देश का राष्ट्रपति ट्वीट करके कहता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध खत्म हो गया और मैने यह सीज फायर करवाया है. जब मैने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रम्प का ट्वीट देखा तो पहले इसे फर्जी अकाउंट समझी. ऐसा कैसे हो सकता है कि भारत का हजारों साल का इतिहास है. हम पाकिस्तान को खत्म करने की स्थिति में थे. फिर डोनाल्ड ट्रम्प बीच में कैसे घुस गए? ट्रम्प के ट्वीट के कुछ देर बाद हमारी सेना सामने आकर सीजफायर की पुष्टि कर दी.

व्यापार बचाने के लिए सेना और देश को धोखा दिया गया: आतिशी

आतिशी ने कहा कि हमारी सेना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को निर्णायक तौर पर खत्म कर सकती थी, भाजपा की कायरता की वजह से ऐसा नहीं हो पाया. पीएम नरेंद्र मोदी ट्रम्प की धमकियों से डर गए. ट्रम्प ने दुनिया भर में जाकर 25 बार कहा कि मैंने धमकी दी कि व्यापार बंद कर दूंगा. इसलिए भारत ने युद्ध छोड़ दिया. उन्होंने भाजपा से पूछा कि क्या अमेरिका से व्यापार की कीमत हमारी बहनों के सिंदूर से ज्यादा कीमती थी कि आपने उस व्यापार को बचाने के लिए सीजफायर कर दिया. पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा था. अगर कोई एक व्यक्ति हमारे देश की सेना के साथ खड़ा नहीं था, तो वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे. जिन्होंने सेना, देश और हमारी बहनों के सिंदूर को धोखा दिया. यही पीएम मोदी की सच्चाई है.

धर्म के नाम पर नफरत फैलाना आतंकियों की मदद करना है: संजीव झा

इस दौरान “आप” विधायक संजीव झा ने कहा कि यहां एक सदस्य ने बताया कि आतंकी हमले में मासूम लोगों को धर्म पूछकर मारा गया और नृशंस हत्याएं हुईं. लेकिन आतंकियों का इरादा नफरत फैलाने और देश में गृह युद्ध भड़काने का था. दुर्भाग्य यह है कि जिस तरह का काम आतंकी कर रहे थे, वही काम इस देश में बैठे कुछ गद्दार भी कर रहे थे. वे भी धर्म के नाम पर नफरत फैलाना चाहते थे, ताकि देश बंटे और आतंकियों के मंसूबे कामयाब हों. मुझे लगता है कि जो लोग बार-बार धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, वे आतंकियों के इरादों को ही बढ़ावा देते हैं. मुझे अपनी सेना पर गर्व है. हमारी सेना ने जो कारनामा किया, उसे पूरी दुनिया ने देखा. अगर सेना को खुली छूट दी जाए, तो वह कराची तक पहुंचने का माद्दा रखती है.

वहीं, विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि सेना ने जिस तरह पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों को मारा, उस पर पूरा देश गर्व करता है. पहलगाम के आतंकी हमले में 26 निर्दाेष भाई (किसी के बेटे, पति, पिता) गोलियों से भून दिए गए. इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया. उस समय सत्ता पक्ष ने एक स्वर में कहा कि पाकिस्तान को उसकी कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. देश एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा था. हम पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर ठोक रहे थे, तब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर वापस लेने का मौका था. अगर उस समय युद्धविराम नहीं किया गया होता, तो हमारी सेना पीओके ले सकती है. उन्होंने पूछा कि जब सेना तैयार थी, देश तैयार था और हम पीओके ले सकते थे, तो युद्धविराम किसके कहने पर हुआ? देश की आजादी के बाद से स्पष्ट है कि कश्मीर और पाकिस्तान के मामले में हम किसी तीसरे देश की मध्यस्थता को सहन नहीं करेंगे. फिर डोनाल्ड ट्रंप बार-बार क्यों कह रहे हैं कि उन्होंने युद्ध रुकवाया? प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे ताकतवर नेता हैं, तो वह क्यों नहीं कहते कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं?

‘मोदी ने खुद बनाया, अब खुद…, उद्धव ठाकरे के ‘सामना’ ने धनखड़ के इस्तीफे पर लगाए बड़े आरोप
फटाफट पढ़ें

‘सामना’ ने कहा, इस्तीफा मोदी की असुरक्षा का परिणाम था

इस्तीफा पीएमओ बैठक में दिया गया

मोदी धनखड़ और भागवत की नजदीकियों से नाराज थे

अमित शाह की प्रधानमंत्री बनने की चाह चिंता का कारण बनी

इस्तीफा भाजपा और संघ के संघर्ष का संकेत है

Saamana Editorial : सामना में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा पीएम मोदी की असुरक्षा और संघ से उनकी बढ़ती नजदीकी की वजह से हुआ. यह इस्तीफा पीएमओ की बैठक में दिया गया.

शिवसेना के मुखपत्र “सामना” ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर एक बड़ा दावा किया है. “सामना” के मुताबिक धनखड़ को हटाए जाने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच बढ़ती दूरी और तनाव की अहम भूमिका है. सामना में तीखा हमला करते हुए कहा गया है कि इसके पीछे पीएम मोदी की असुरक्षा भावना मुख्य कारण है.

मोदी ने ही धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाया था : सामना

सामना में लिखा गया है कि तानाशाह को खुश रखना आसान नहीं होता, क्योंकि वह केवल अपनी ही परवाह करता है. लेख में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ का पद से हटना उन लोगों के लिए सबक है जो खुद को मोदी का करीबी मानते हैं. मुखपत्र “सामना” का कहना है कि मोदी ने ही धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाया था और अब उन्हीं के इशारे पर उनका इस्तीफा लिया गया.

मोदी धनखड़ और भागवत की नजदीकियों से नाराज थे : सामना

सामना का दावा है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच नजदीकियां लगातार बढ़ रही थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, धनखड़ ने भागवत को पांच से छह बार भोजन पर बुलाया था. सामना का कहना है कि संघ और धनखड़ के बीच बनते रिश्ते से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज थे.

इस बात को गंभीरता से लिया और संघ के करीब हो गए

सामना ने यह भी याद दिलाया कि मोहन भागवत पहले ही यह कह चुके हैं कि नेताओं को 75 की उम्र के बाद रिटायर हो जाना चाहिए. सामना का मानना है कि धनखड़ ने इस बात को गंभीरता से लिया और संघ के करीब हो गए.

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया

सामना के मुताबिक जब पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा पीएमओ में बैठक कर रहे थे, उसी समय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा भेज दिया. सामना ने तंज करते हुए लिखा कि ‘PMO की बैठक चल रही थी और तभी उपराष्ट्रपति का विकेट गिर गया.

प्रो. रामगोपाल यादव का जिक्र करते हुए लिखा

सामना ने सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव का जिक्र करते हुए लिखा है कि उन्होंने बहुत पहले कहा था कि यह व्यक्ति कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगा. जो लोग मूल रूप से बीजेपी से हैं, वे भी इतने लाचार नहीं होते. ये कुछ ज्यादा ही लाड़ उठा रहे हैं.

सामना ने अपने संपादकीय में एक और बड़ा दावा करते हुए लिखा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की महत्वाकांक्षा प्रधानमंत्री बनने की हैं. लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उन्हें भी सहज रूप से स्वीकार नहीं कर रहे.

इस्तीफा बीजेपी और संघ के संघर्ष का संकेत है

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर सामना का कहना है कि महज एक व्यक्ति की विदाई नहीं, बल्कि बीजेपी और संघ के बीच गहराते सत्ता संघर्ष का संकेत है. संपादकीय का इशारा है कि आने वाले समय में इस घटनाक्रम के और भी बड़े राजनीतिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें : संत सीचेवाल ने कामागाटा मारू को ‘गुरु नानक जहाज़’ के रूप में मान्यता देने की उठाई मांग, 23 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस घोषित करने की अपील

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

PM Modi reached Anant-Radhika’s lessing Ceremony: बॉलीवुड, खेल और आध्यात्मिक जगत की बड़ी हस्तियों ने की शिरकत
PM Modi reached Anant-Radhika’s Blessing Ceremony: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आशीर्वाद सेरेमनी 13 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित की गई। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रधानमंत्री मोदी रात करीब 8:30 बजे पहुंचे और वहां लगभग 2 घंटे 40 मिनट तक रहे। इस दौरान उन्होंने अनंत और राधिका को आशीर्वाद दिया और डिनर भी किया।

PM Modi reached Anant-Radhika’s Blessing Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी खास बना दिया। मोदी ने अनंत और राधिका को आशीर्वाद दिया, जिसके बाद दोनों ने उनके पैर छुए। पीएम मोदी ने उन्हें एक विशेष गिफ्ट भी भेंट किया। मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी की उपस्थिति में अनंत और राधिका को आशीर्वाद देते हुए कहा, “अनंत और राधिका सात जन्मों के साथी बन गए हैं।”

बॉलीवुड सितारों की चकाचौंध

सेरेमनी में भारतीय फिल्म उद्योग के कई बड़े सितारे शामिल हुए। अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, सलमान खान, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन, संजय दत्त और रश्मिका मंदाना जैसे कई प्रमुख व्यक्तित्व समारोह में उपस्थित थे।

शाहरुख खान: शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ पहुंचे। इस दौरान शाहरुख को ब्लू पठानी सूट में देखा गया।

सलमान खान: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वे ब्लू सूट में नजर आए।

संजय दत्त: संजय दत्त अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आए।

ऐश्वर्या राय बच्चन: ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं। वे इस फंक्शन में फ्लोर लेंथ सूट में दिखीं।

माधुरी दीक्षित: माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ शरीक हुईं।

इंटरनेशनल मॉडल किम कार्दशियन: इंडियन लुक में किम कार्दशियन ने भी सेरेमनी में चार चांद लगा दिए।

खेल जगत के सितारे

क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी हस्तियां भी इस समारोह में शिरकत करने पहुंचीं।

एम.एस. धोनी: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे।

सचिन तेंदुलकर: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे। वे हमेशा से अंबानी परिवार के काफी क्लोज रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह: टीम इंडिया के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह भी वाइफ संजना गणेशन के साथ नजर आए।

वर्ल्ड चैंपियन महिला मुक्केबाज मैरी कॉम: मैरी कॉम भी शुभ आशीर्वाद समारोह में पहुंचीं।

सानिया मिर्जा: पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भी सेरेमनी में दिखीं।

आध्यात्मिक और धार्मिक समुदाय

आध्यात्मिक समुदाय से भी कई प्रमुख संत और महात्मा समारोह में शामिल हुए।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी ने अंबानी परिवार को आशीर्वाद दिया।

स्वामी रामभद्राचार्य: स्वामी रामभद्राचार्य ने बिग बी को गले लगाते हुए आशीर्वाद दिया।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री: अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे।

योग गुरु बाबा रामदेव: बाबा रामदेव भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे।

अन्य प्रमुख हस्तियां

पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर: पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने भी इस समारोह में शिरकत की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस सेरेमनी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी पहुंचे।

संगीतमय प्रस्तुति

इस भव्य समारोह में संगीत भी एक प्रमुख आकर्षण था। सिंगर शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल ने भजन गाए, वहीं सोनू निगम ने भी अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी।

यह आशीर्वाद सेरेमनी एक अद्वितीय और यादगार समारोह रही, जिसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अनंत और राधिका को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/national/tamil-nadu-accused-of-murder-of-bsp-president-armstrong-killed-in-police-encounter-know-what-is-the-whole-matter/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Anant-Radhika Reception: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शाही रिसेप्शन में सितारों का जलवा, मुंबई में छाया जादू
Anant-Radhika Reception: सपनों की नगरी मुंबई में कल एक परीकथा जैसा जश्न देखने को मिला जब बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपनी पारंपरिक शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। “शुभ आशीर्वाद” नाम से आयोजित इस स्टार-स्टडेड इवेंट में बॉलीवुड, ग्लोबल सेलेब्रिटीज, राजनेताओं और बिजनेस जगत की हस्तियों का जमावड़ा लगा।

अंबानी परिवार के स्वामित्व वाले विशाल जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यह रिसेप्शन वैभव और भव्यता का प्रतीक था। उत्कृष्ट फूलों की सजावट, झिलमिलाते झूमर, और रोशनी के मनमोहक खेल ने एक ऐसा माहौल बनाया जो मंत्रमुग्ध कर देने वाला था।

Anant-Radhika Reception: सितारों की आकाशगंगा का मुंबई में अवतरण

मेहमानों की सूची में मनोरंजन और व्यापार जगत के दिग्गज शामिल थे। बॉलीवुड के सबसे बड़े नाम, जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शामिल थे, ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई, पहले से ही चकाचौंध भरे इस कार्यक्रम में अपनी स्टार पावर जोड़ दी। अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति भी कम प्रभावशाली नहीं थी, किम कार्दशियन और जॉन सीना जैसे वैश्विक प्रतीक इस उत्सव में भाग लेने के लिए मुंबई आए थे।

प्यार, परंपरा और अपव्यय का उत्सव

रिसेप्शन पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों और समकालीन तत्वों का एक सहज मिश्रण था। नवविवाहित, अनंत और राधिका, अपनी शादी के परिधान में बहुत खूबसूरत लग रहे थे, अपने सम्मानित मेहमानों का अभिवादन करते हुए खुशी और प्यार बिखेर रहे थे। शाम को प्रसिद्ध कलाकारों के मनमोहक प्रदर्शन, मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य, आत्मा को झकझोर देने वाले संगीत और चकाचौंध कर देने वाले लाइट शो द्वारा चिह्नित किया गया था।

पाक अनुभव भी उतना ही असाधारण था, जिसमें दुनिया भर के स्वादिष्ट व्यंजनों का एक भव्य प्रसार था, जिसे सबसे समझदार तालुओं के स्वाद को लुभाने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया था। मेहमानों को एक गैस्ट्रोनॉमिक यात्रा पर ले जाया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के साथ-साथ भारतीय व्यंजनों की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित किया गया, सभी को त्रुटिहीन आतिथ्य के साथ परोसा गया।

देश को मंत्रमुग्ध करने वाला एक

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का रिसेप्शन शहर में चर्चा का विषय बन गया है, देश भर के मीडिया आउटलेट भव्य उत्सव के कवरेज से गुलजार हैं। इस आयोजन ने न केवल भव्य कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए अंबानी परिवार की रुचि को प्रदर्शित किया है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय शादियों के बढ़ते प्रभाव को भी उजागर किया है।

जैसे-जैसे समारोह समाप्त हो रहा है, इस शानदार आयोजन की यादें निस्संदेह उन सभी के मन में बनी रहेंगी जो इसे देखने के लिए भाग्यशाली थे। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के रिसेप्शन को निस्संदेह भारतीय शादियों के इतिहास में एक मील के पत्थर के रूप में याद किया जाएगा, जो भव्यता, वैभव और स्टार पावर के लिए नए मानक स्थापित करेगा।

यह भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/national/us-pm-modi-expressed-concern-over-the-attack-on-trump-said-there-is-no-place-for-violence-in-politics/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Lok Sabha Elections: ‘मिशन 400 पार’ पर PM मोदी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भरेंगे चुनावी हुंकार; जनसभा को करेंगे संबोधित
Lok Sabha Elections: आगामी लोकसभा चुनाव में परचम लहराने के लिए और 400 पार का नारा सफल करने के लिए बीजेपी पूरी मेहनत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत के लिए खुद पार्टी की कमान संभाली है। पीएम मोदी हर रोज कई राज्यों के दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में आज (8 अप्रैल) भी पीएम मोदी नक्सलियों के गढ़ बस्तर (छत्तीसगढ़) में चुनावी सभा करने जा रहे हैं। पीएम मोदी की इस सभा में बड़ी आबादी में जनता के शामिल होने का अनुमान है।

Lok Sabha Elections: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पीएम मोदी की सभा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। पीएम मोदी की जनसभा के 5 किलोमीटर के दायरे तक जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन से भी पूरे इलाके में नजर रखी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि बस्तर लोकसभा में पहले चरण के अंतर्गत 19 अप्रैल को ही मतदान होगा। बस्तर लोकसभा सीट भाजपा के लिए काफी अहम है। इसके पीछ कारण है कि पिछली बार 2019 के चुनाव में भाजपा को इस सीट पर हार मिली थी। मोदी सभा संबोधित करने के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

महाराष्ट्र में भी गरजेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पार्टी के अभियान को गति देने के लिए महाराष्ट्र के चंद्रपुर भी पहुंचेंगे। यहं पीएम मोदी एक रैली को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को रामटेक में एक रैली को संबोधित करने के लिए राज्य का दौरा भी करेंगे। रामटेक में रैली को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी नागपुर में दीक्षा भूमि पर बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं, जो उत्तर प्रदेश के बाद दूसरी सबसे बड़ी सीट है। 2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने अविभाजित शिवसेना के साथ गठबंधन में लड़ी गई 25 सीटों में से 23 पर जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें- CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- घमंडिया गठबंधन की मेंढ़क को तराजू में तौलने जैसी हालत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Uttar Pradesh News : योगी सरकार ने किया हजारों करोड़ की रोडवेज परियोजनाओं का लोकार्पण,कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की भी हुई स्थापना
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में अब और सुरक्षित व सुलभ होंगी रोडवेज की बसें। योगी सरकार ने परिवहन विभाग की हजारों करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास। परिवहन निगम के मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी हुआ उद्घाटन। हो सकेगी बसों की लाइव ट्रैकिंग। आपात स्थिति में रियलटाइम लोकेशन पर तत्काल दी जा सकेगी सहायता। साथ हीं ! पैनिक बटन के अलर्ट जैसी सुविधा भी होगी उपलब्ध।

Uttar Pradesh News : 3067 करोड़ रुपए की लागत से दस नए बस स्टेशनों के नव निर्माण

प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत योगी सरकार ने,उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों को और सुलभ व सुरक्षित बना दिया है। इसके तहत योगी सरकार ने मंगलवार को निगम मुख्यालय स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया। इस कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से बसों की लाइव लाइव ट्रैकिंग, आपात स्थिति में रियलटाइम लोकेशन पर तत्काल सहायता समेत पैनिक बटन के अलर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इससे निगम की बसों को और अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। मंगलवार को निगम द्वारा 3067 करोड़ रुपए की लागत से दस बस स्टेशनों के नव निर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया गया। जबकि 1048 करोड़ की लागत से बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और तीन अन्य बस स्टेशन का भी लोकार्पण किया गया।

Uttar Pradesh News : लाइव ट्रैकिंग की भी होगी सुविधा

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निगम मुख्यालय के सभागार कक्ष में इन सभी परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि,कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना से मुख्यालय में परिवहन निगम की बसों की लाइव ट्रैकिंग उपलब्ध रहेगी। किसी आकस्मिक स्थिति में वास्तविक लोकेशन उपलब्ध रहने से तत्काल सहायता पहुंचाना संभव हो सकेगा। यात्रा के दौरान किसी अप्रिय स्थिति में यात्री द्वारा वाहन में स्थापित पैनिक बटन प्रेस करने पर,निगम मुख्यालय स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर एवं संबंधित क्षेत्रीय कंट्रोल रूम में पैनिक अलर्ट प्रदर्शित होगा। कमांड कंट्रोल सेंटर तथा क्षेत्रीय कंट्रोल रूम में मॉनीटरिंग के लिए 24×7 आधार पर उपलब्ध कार्मिक द्वारा कंट्रोल रूम में अलर्ट प्राप्त होने पर त्वरित निदान के लिए निर्धारित एसओपी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि,इस सुविधा से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा, रायबरेली में ड्राइवर ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर का भी उद्घाटन किया गया है। इससे हमें अच्छे और दक्ष ड्राइवर्स प्राप्त होंगे।

Uttar Pradesh News : सुविधाओं को ऑनलाइन किया गया

परिवहन राज्य मंत्री ने आगे बताया कि,”हमने बहुत सारी सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया है।जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। जैसे ड्राइविंग लाइसेंस को शत प्रतिशत ऑनलाइन कर दिया गया है और अब ड्राइविंग टेस्टिंग इंस्टीट्यूट का भी उद्घाटन किया जा रहा है। यह पूरी तरह ऑटोमैटिक रहेगा। इससे अब न कोई किसी को पास कर सकता है और न कोई किसी को फेल कर सकता है। परिवहन विभाग प्रदेश के प्रत्येक सेंटर में मॉडर्न ड्राइविंग टेस्टिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना करने जा रहा है। कमिश्नरी लेवल पर हमने इसे खुद बनाया है। जिसमें मारुति ने 5 सेंटर को लिया है। इसमें आज अयोध्या के ड्राइविंग टेस्टिंग इंस्टीट्यूट की शुरुआत की जा रही है।”

यह भी पढ़ें:  https://hindikhabar.com/national/lok-sabha-election-2024-mamata-banerjee-distanced-herself-from-congress-in-bengal-increasing-problems-for-indi-alliance/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Uttar Pradesh News : “राहुल गांधी हँसी का पात्र बन चुके हैं”… कपिल देव अग्रवाल (यूपी राज्य मंत्री)
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने,सीएए नोटिफिकेशन जारी होने पर मीडिया से बात की। जहां उन्होंने राहुल गांधी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि,“अखिलेश यादव हों या राहुल गांधी सबको जनता नकार चुकी है और राहुल गांधी तो एक तरीके से लोगों के लिए हँसी का पात्र बन चुके हैं।उनकी बात कोई सुनने को तैयार ही नहीं है।कोई गंभीर व्यक्ति या मीडिया राहुल गांधी को सुनने को तैयार नहीं है।मुझे लगता है कि,जनता उनको नकार चुकी है।”

Uttar Pradesh News : ममता बनर्जी पर भी किया कटाक्ष

सीएए का विरोध कर रही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि,“ममता बनर्जी हमेशा ऐसे लोगों को संरक्षण देती रही हैं,जिनको देश में रहने का अधिकार नहीं है।वह विधर्मियों और विदेशियों को हमेशा संरक्षण देती रही हैं।आज उनको इस बात की पीड़ा है कि,जो दूसरे देश के अल्पसंख्यक हैं वे इस देश के अंदर कैसे आ रहे हैं? मुझको लगता है कि,बहुत जल्दी ममता बनर्जी के शासन का भी पतन हो जाएगा।”

Uttar Pradesh News : सीएए पर की टिपण्णी

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सीएए पर टिपण्णी करते हुए कहा कि,“बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि,सीएए को भारत सरकार की कैबिनेट ने आज लागू करने का काम किया है। सरकार में आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के 2019 के मेनिफेस्टो में ये पहले से ही था कि,हमारी सरकार बनेगी तो इसको हम लागू करने का काम करेंगे। इसकी लगातार संसद में चर्चा भी हुई और लोगों ने इसका विरोध भी किया। इसके बावजूद भी सरकार ने जो कहा वह किया।”

Uttar Pradesh News : राहुल गांधी को बताया हँसी का पात्र

विपक्षी नेताओं पर टिपण्णी करते हुए उन्होंने आगे कहा कि,“चाहे अखिलेश जी हों  या चाहे राहुल गांधी हों सबकी जनता नकार चुकी है। वहीं ! राहुल गांधी तो बिल्कुल एक तरीके से लोगों के लिए एक हँसी का पात्र बन चुके हैं और उनकी बात कोई सुनने को तैयार नहीं है। राहुल गांधी को कोई गंभीर व्यक्ति या कोई गंभीर मीडिया सुनने के लिए तैयार नहीं है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीसरी बार भी बीजेपी की सरकार बननी तय है और जो सीएए यह लागू हो रहा है उसे कोई रोक नहीं सकता।”

यह भी पढ़ें:  https://hindikhabar.com/national/lok-sabha-election-2024-mamata-banerjee-distanced-herself-from-congress-in-bengal-increasing-problems-for-indi-alliance/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Uttar Pradesh News : 690.91 लाख की लागत से हुआ रोडवेज वर्कशॉप का शिलान्यास,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिखाई हरी झंडी
Uttar Pradesh News : यूपी के हमीरपुर जिले में आज रोडवेज वर्कशॉप का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया।690.91 लाख की लागत से निर्मित होने वाले इस रोडवेज वर्कशॉप में सरकारी बसों की कायाकल्प की जाएगी। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद,भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील पाठक,राजकुमार शुक्ला और रोडवेज विभाग के आला अधिकारी भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने,वर्चुअल माध्यम से वर्कशॉप के शिलान्यास को हरी झंडी दिखाई।

Uttar Pradesh News : जिला मुख्यालय की जाम से मिलेगी राहत

दरअसल अभी तक हमीरपुर जिले में बस स्टैंड और वर्कशॉप दोनों एक ही जगह पर थे।जिससे अक्सर जिला मुख्यालय बस स्टैंड में जाम की समस्या बनी रहती थी।जगह ना होने के कारण रोडवेजकर्मी अपनी-अपनी बसों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर बस स्टैंड पर  जाम की स्थिति को गंभीर बना देते थे।जिससे आम लोगो को जाम में फसाना पड़ता था। लेकिन अब जब वर्कशॉप रोडवेज बस स्टैंड से दूर स्थापित कर दिया जाएगा,तो आने वाले दिनों में जिला मुख्यालय को जाम से राहत मिल जाएगी।

Uttar Pradesh News : 6 महीने में पूरा होगा वर्कशॉप

रोडवेज वर्कशॉप के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज सभा सांसद बाबूराम निषाद की माने तो,पिछले कई सालों से रोडवेज बस स्टैंड से रोडवेज वर्कशॉप को अलग करने की मांग की जा रही थी।बस स्टैंड में लगने वाले जाम से लोगो को जूझना पड़ रहा था।क्योंकि रोडवेज बस स्टैंड और रोडवेज वर्कशाप एक ही जगह पर है।अंदर रोडवेज की रिपेरिंग वाली बसें खड़ी रहती थी।जिसके चलते अन्य बसों को सड़क पर खड़ा करना पड़ता था।ऐसे में वर्कशाप के अलग होने से बसों को खड़े करने की जगह बढ़ जाएगी और लोगो को जाम से राहत मिलेगी।

Uttar Pradesh News : बुनियादी जरूरतों पर सरकार का ध्यान

वहीं ! इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा कि,“सरकार ने हमीरपुर जिला मुख्यालय के लोगो की पुरानी मांग पूरी कर दी है।रोजवेज वर्कशाप के लिए जो जगह पहले आवंटित की जा चुकी थी,अब उस पर निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।ऐसे में अब जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।सूबे की बीजेपी सरकार आम लोगो की सुविधाओं को घ्यान में रखकर काम कर रही है और इसी तरह योजना बना रही है।”

हमीरपुर से आनन्द अवस्थी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें:  https://hindikhabar.com/national/lok-sabha-election-2024-mamata-banerjee-distanced-herself-from-congress-in-bengal-increasing-problems-for-indi-alliance/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Uttar Pradesh News : वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने अयोध्या पहुंचे रेलवे राज्यमंत्री दानवे
Uttar Pradesh News : वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने,अयोध्या पहुंचे केंद्रीय रेलवे राज्यमंत्री राव साहेब पाटील दानवे। इस दौरान राज्यमंत्री ने सीएए लागू होने पर मीडिया से बात की। जहां उन्होंने कहा कि,“अफगानिस्तान में,बांग्लादेश में और पाकिस्तान में जो लोग अल्पसंख्यक हैं। जो यहां आकर बसे हैं,लेकिन उनको अभी तक नागरिकता नहीं मिली है।उनको अब सीएए के तहत भारत की नागरिकता मिलेगी।”

Uttar Pradesh News : सीएए पर विपक्ष को घेरा

सीएए पर टिपण्णी करते हुए राज्यमंत्री राव साहेब पाटील दानवे ने आगे कहा कि,“जो अल्पसंख्यक कुछ कारणों से यहां आए,उनको नागरिकता देना सरकार का काम है। इसलिए उनको नागरिकता देने का फैसला हमारी सरकार ने किया है।” इस दौरान राज्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव पर विपक्ष के उस बयान पर भी टिपण्णी की,जिसमें विपक्ष ने भाजपा के खत्म होने की बात काही थी।

Uttar Pradesh News : विपक्षी गठबंधन पर की टिपण्णी

विपक्ष के उस बयान पर रेलवे राज्य मंत्री ने कहा कि,“भाजपा खत्म हो जाएगी या गठबंधन खत्म होने जा रहा है? पहली मीटिंग बुलाई थी बिहार में नीतीश कुमार ने, दूसरी मीटिंग बुलाई कर्नाटक में और तीसरी मीटिंग बुलाई मुंबई में। उस समय यह सभी लोग गठबंधन में थे।आज की तारीख में ममता बनर्जी ने सारे टिकट डिक्लेअर कर दिए,नीतीश कुमार भाजपा के साथ आ गए और टीडीपी भी हमारे साथ आ गई है।कहां गठबंधन रहा इनका? चुनाव के दौरान ये सभी लोग आपस में हीं लड़ेंगे।”

Uttar Pradesh News : राम मंदिर को भी किया याद

इस दौरान राम मंदिर पर केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री ने कहा कि,“जब मस्जिद टूटी तो कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे।उस समय का अयोध्या और इस समय का अयोध्या काफी बदल गया है।जो पुराना रेलवे स्टेशन था,वह आज समझ में नहीं आया किस तरह बदल गया है? अयोध्या की सड़क चौड़ी हो रही है और अयोध्या को एक अच्छा स्वरूप मिला है। आज अयोध्या हमारे लिए पवित्र स्थल है। अयोध्या में जैसी जरूरत होगी वैसे रेल हो या हवाई सुविधा और सारी व्यवस्था भारत सरकार करेगी।“

यह भी पढ़ें:  https://hindikhabar.com/national/lok-sabha-election-2024-mamata-banerjee-distanced-herself-from-congress-in-bengal-increasing-problems-for-indi-alliance/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Uttar Pradesh News : बेसिक शिक्षा अधिकारी की देखरेख में चिकन पॉक्स बचाव का चलाया गया अभियान
Uttar Pradesh News : इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में चेयरमैन व आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चिकनपॉक्स बचाव महाभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh News : दवा खिलाकर किया शुभारंभ

इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी को डॉ अनुराग द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। जहां सर्वप्रथम पंकज यादव द्वारा कम्पोजिट विद्यालय नारायणपुर के बच्चों को अपने शुभ हाथों से दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डॉ अनुराग द्वारा कम्पोजिट विद्यालय नारायणपुर के 95 और प्राथमिक विद्यालय कृष्णबिहारी नगर के 63 कुल 158 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि प्रदान की गई।

Uttar Pradesh News : डॉ अनुराग ने किया बच्चों को संबोधित

कार्यक्रम के दौरान डॉ अनुराग ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि,“मौसम परिवर्तन के साथ कई संक्रामक बीमारियों का प्रसार होता है।जिनमें चिकनपॉक्स मुख्य है।जिस वजह से शरीर में दाने निकलते हैं,दानों में पानी भरा रहता है,तेज बुखार रहता है और जलन होती है। जिससे अधिकतर बच्चे प्रभावित होते हैं। लेकिन होमियोपैथी दवा के प्रभाव से रोग की सम्भावना कम हो जाती है। साथ हीं इसके बचाव के लिए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।“

Uttar Pradesh News : बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी बच्चों को सलाह

इस दौरान डॉ अनुराग ने आगे कहा कि,“खाने से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोना चाहिए। रसीले फलों का सेवन व खाने एवं पीने के पानी को ढक कर रखना चाहिए।” वहीं ! बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डॉ अनुराग द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रश्मि अवस्थी,संगीता चौहान व अध्यापिका गौरी सिंह चौहान सहित प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी भी उपस्थित रहे।

फतेहपुर से अमर दीप त्रिपाठी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें:  https://hindikhabar.com/national/lok-sabha-election-2024-mamata-banerjee-distanced-herself-from-congress-in-bengal-increasing-problems-for-indi-alliance/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”