MLC Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

एमएलसी राधाचरण के आवासों पर छापामारी के दौरान मिली ‘खास’ डायरी
बिहार(Bihar) में बुधवार सुबह चार बजे ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ के कई ठिकानों पर छापेमारी की। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उनके फार्म हाउस से एक डायरी मिली है जिसमें कविता और अंकों में कोडवर्ड लिखे हैं। ईडी की टीम इनको डिकोड करने में लगी है। टीम ने उनके पटना स्थित दो और आरा स्थित चार आवासों पर छापेमारी की। एमएलसी पर आरोप है कि उन्होंने अवैध बालू कारोबार से अरबों की संपत्ति जुटाई है।

कोडवर्ड को डिकोड करना अहम

जानकारी के मुताबिक बरामद डायरी में हिसाब किताब का पूरा ब्यौरा कोडवर्ड में है। जिसको ईडी डिकोड करने में लगी है। छापेमारी में पता चला कि उन्होंने बिहार के विभिन्न जिलों के साथ ही यूपी, दिल्ली, हिमाचल, मुंबई, बंगलौर, हरिद्वार, झारखंड सहित कई अन्य जगहों पर प्रॉपर्टी खरीदी है।

तीसरी बार छापेमारी

राधा चरण सेठ के खिलाफ 8 महीने में तीसरी बार कार्रवाई हुई है। फरवरी में आयकर विभाग की टीम को छापेमारी में 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पता चला था। 6 जून को ईडी ने पटना, धनबाद, हजारीबाग और कोलकाता में एक साथ 27 जगहों पर छापेमारी की थी। जिसमें डेढ़ करोड़ कैश, 11 करोड़ के संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए। बैंक में जमा 6 करोड़ रुपये और 60 बैंक खातों को भी फ्रीज किया है।

ये भी पढ़ेःBihar suicide case: टूटते हौसलों के अल्फाज़, खत्म होती जिंदगी की आवाज़

UP में 9 जून को MLC चुनाव के नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख, डिप्टी CM केशव मौर्य का हो रहा कार्यकाल पूरा
Lucknow: उत्तर प्रदेश में MLC (विधान परिषद) की रिक्त सीटों के लिए 2 जून यानी की आज से नामांकन शुरु हो गया है। फिलहाल अब 9 जून को नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख तय किया गया है। इसके साथ ही 20 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच MLC (विधान परिषद) चुनाव के लिए मतदान होगा। हालांकि 20 जून को ही वोटिंग के बाद ही MLC चुनाव का नतीजा घोषित कर दिया जाएगा। यूपी में 13 MLC (विधान परिषद)  सदस्यों का कार्यकाल अब पूरा हो रहा है। जिसके कारण MLC चुनावों का ऐलान कर दिया गया है।

20 जून को MLC चुनाव के लिए वोटिंग

उत्तर प्रदेश में MLC (विधान परिषद) के 13 सदस्यों का कार्यकाल 6 जुलाई 2022 को ही पूरा होने जा रहा है। इसके साथ बता दें उत्तर प्रदेश में जो 13 सीटें खाली हो रही है  उनमें भाजपा के 3, सपा के 6, बसपा के 3 और कांग्रेस का एक MLC (एमएलसी) का कार्यकाल पूरा हो रहा है। बता दें इस लिस्ट में योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है। केशव प्रसाद मौर्य का 6 जुलाई को विधान परिषद के सदस्य के रूप में उनका भी कार्यकाल पूरा हो जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक 20 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन एमएलसी चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, YouTube पर मचाया तहलका

इनका पूरा हो रहा कार्यकाल

डॉक्टर कमलेश कुमार पाठक, अतर सिंह राव,  जगजीवन प्रसाद, बलराम यादव, दिनेश चंद्र का नाम शामिल है। तो वही कांग्रेस के MLC (एमएलसी) दीपक सिंह का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल है। इसी तरह MLC  भूपेंद्र, रणविजय सिंह, राम सुंदर का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है। शतरुद्र प्रकाश और सुरेश कुमार कश्यप भी इस लिस्ट में शामिल है।

जारी है चुनावी दल-बदल का सिलसिला, सपा के चार MLC बीजेपी में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मौसम आते ही विधायकों के दल-बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। दो हफ्ते पहले ही सैदपुर विधानसभा से विधायक सुभाष पासी ने सपा का साथ छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लिया था।

अब नया फेर-बदल फिर से सपा के खेमें से हुआ है। समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

कौन-कौन बीजेपी में हुए शामिल?

बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में समाजवादी पार्टी के बलिया से एमएलसी रविशंकर सिंह उर्फ़ पप्पू, गोरखपुर से सपा एमएलसी सीपी चंद, जालौन से सपा एमएलसी रमा निरंजन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सपा एमएलसी नरेंद्र भाटी शामिल हैं

रविशंकर सिंह उर्फ़ पप्पू पिछले 18 साल से विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। वहीं नरेंद्र भाटी तीन बार समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा सीपी चंद सपा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

समाजवादी पार्ट में रहते हुए एमएलसी नरेंद्र भाटी काफ़ी बार विवादों से घिरे। साल 2013 में भाटी ने अवैध खनन की कार्रवाई कर रहीं आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपल का विरोध किया था, जिसके बाद उन्हें सपा की अखिलेश सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। उस दौरान दुर्गा शक्ति नागपल ग्रेटर नोएडा में तैनात थीं।

एमएलसी को शपथ दिलाने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज अखिलेश को निंद नहीं आएगी।

अखिलेश को नींद नहीं आएगी- स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “आज नींद नहीं आएगी अखिलेश यादव को। इन सभी नेताओं के आने से बीजेपी को मज़बूती मिलेगी। इन लोगों से निवेदन है कि ये नेता हर स्तर पर पार्टी से लोगों को जोड़ने की कोशिश करें।”

समाजवादी पार्टी से इतनी बड़ी संख्या में एमएलसी का शामिल होना अखिलेश यादव और पार्टी के लिए बड़ा झटका हो सकता है।