Mission 2022 Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

IND VS NZ T-20 SERIES: टीम इंडिया का WC ‘मिशन 2022’ शुरू, पांड्या की बढ़ी मुश्किलें, टीम को मिले ये ऑलराउंडर
नई दिल्ली: रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप किया है. न्यूजीलैंड को 3-0 के अंतर से हरा दिया. भारत की यह जीत विश्वकप में खराब प्रदर्शन के बाद क्रिकेट प्रशंसकों की निराशा को जरूर कम करेगी. इस सीरीज से भारत को क्या मिला है आइए जानते है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारत को दो आलरांउडर मिले है. जिनके बल्लेबाजी क्रम में होने से निचले क्रम तक भारतीय बल्लेबाजी में गहराई दिखाई दी. रविवार को तीसरे टी-20 में भारत के एक समय 146 रनों पर 6 विकेट गिर जाने से संघर्ष कर रहा था लेकिन, आखिरी के ओवरों में हर्षल पटेल और दीपक चाहर ने तेजी से रन बनाए और टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया. इतना ही नहीं वेंकटेस अय्यर ने भी शानदार प्रदर्शन किया.

टी-20 सीरीज में तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

वेंकटेश अय्यर- 36 रन, 1 विकेट

हर्षल पटेल- 18 रन, 4 विकेट

दीपक चाहर- 21 रन, 3 विकेट

हार्दिक पांडया की बढ़ी मुश्किलें

आपको बता दे कि हार्दिक पांडया ने टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन किया था. जिसके बाद टीम को संतुलन नहीं मिल पा रहा था. पांडया ने गेंदबाजी भी आधे अधूरे से तरीके से की. वहीं, IPL में भी हार्दिक पांडया ने गेंदबाजी नहीं की थी. जिसके बाद से न्यूजीलैंड सीरीज से भी हार्दिक का पत्ता काट दिया गया.

अब टीम के नए कोच राहुल द्रविड़ और छोटे फॉरमेट के कप्तान रोहित शर्मा के  लिए 11 महीने में एक ऐसी टीम तैयार करना है. जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप को जीत सके सिर्फ ग्रुपस्टेज मैंचों तक ही संघर्ष ना करे.

दीपक चाहर- 21 रन, 3 विकेट

देहरादून:’मिशन 2022′ में जुटी बीजेपी, जेपी नड्डा ने भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से किया वर्चुअल संवाद, बोले- BJP की असली ताकत पार्टी के कार्यकर्ता
नई दिल्ली/ उत्तराखंड: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड भाजपा के सभी शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचबद्री, पंचकेदार, पंचप्रयाग की पावन धरा देवभूमि उत्तराखंड को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं। मैं जब भी यहां आता हूं तो मुझे अनंत ऊर्जा की अनुभूति होती है। यह आध्यात्मिक संस्कार की धरती है। कहा जाता है कि सनातन धर्म को अपनी आध्यात्मिक शक्ति यहीं से मिलती है।

‘मिशन 2022′ में जुटी बीजेपी

BJP अध्यक्ष बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा की श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, श्री तीरथ सिंह रावत जी और अब पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार ने राज्य के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। उत्तराखंड से निकले सपूत हर क्षेत्र में देश के पुनर्निर्माण में अपना योगदान देते मिल जाते हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस महान देवभूमि की सेवा का अवसर मिला है। मेरा बूथ-कोरोना मुक्त अभियान को सफल बनाने में भी बूथ कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है।

जेपी नड्डा ने भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से किया वर्चुअल संवाद

आगे उन्होनें कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल भाजपा को चुनाव जिताया है बल्कि उन्होंने देश के विकास में योगदान देने वाले हर आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया है। कोरोना काल में बूथ कार्यकर्ताओं ने मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।  संगठन की दृष्टि से उत्तराखंड को देखें तो राज्य में कुल 14 जिले, 252 मंडल, 2,364 शक्ति केंद्र और 11,234 बूथ हैं। सभी जिलों एवं मंडलों में भाजपा की संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन हो चुका है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और उत्तराखंड में श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, श्री तीरथ सिंह रावत और अब श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में विकास की नई गाथा लिखी है।

– श्री @JPNadda pic.twitter.com/JWBx4ClvFF
— BJP (@BJP4India) September 29, 2021

जेपी नड्डा ने भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करते हुए कहा कि मैं सभी बूथ कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहता हूं कि आप सब बूथ पर पार्टी की आत्मा बनें और श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के बताए रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रण लें। भारतीय जनता पार्टी विचारधारा और संगठन के आधार पर राजनीति करती है। लोकतंत्र में जनता की सेवा के लिए चुनाव जीतना भी एक माध्यम होता है और हमारे लिए चुनाव जीतने के शस्त्र भी हमारे बूथ कार्यकर्ता ही हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई।

मिशन 2022: फुल एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज
जौनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास एवं लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि आज कोई घटना होती है तो सबसे पहले सरकार जनता के पास पहुंचती है। विधायक, सांसद, मंत्री स्वयं आकर आपका हाल जानते हैं। प्रधानमंत्री जी स्वयं समीक्षा करते हैं और हमारा प्रयास होता है कि समय से पीड़ित परिवार को राहत पहुंचा सकें। पहले होता था कि मैं और मेरा खानदान, उससे बाहर कोई नहीं निकलता था, जब प्रदेश के लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में होते थे, तब सैफई का परिवार सैफई में बड़ी-बड़ी हस्तियों को बुलाकर नाच-गाने का कार्यक्रम करता था। तब प्रदेश की जनता दिखाई नहीं देती थी।

कोरोना को लेकर सभी सावधानियां बरतें:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम बोले कि मेरी आप सभी से अपील है कि कोरोना को लेकर सभी सावधानियां बरतें। दुर्गा पूजा में सभी जगहों पर इजाजत दी जाएगी, लेकिन क्या पहले इस तरह से दुर्गा पूजा, रामलीला और यज्ञ करने दिया जाता था? लेकिन आपने 2017 के बाद प्रदेश की तस्वीर बदली हुई देखी है। पहले सड़के नहीं बनती थीं, जहां से गड्ढ़े शुरू हो जाएं, पता लगता था कि यूपी आ गया। जहां से अंधेरा प्रारंभ होता था, वहां से समझा जाता था कि यूपी आ गया। जहां बेटियों की इज्जत तार-तार होती थी, समझा जाता था कि यूपी आ गया। पहले जहां बड़े-2 दंगे होते थे, वो यूपी था।

क्या सपा सरकार में आपको राशन मिलता था? सपा सरकार से पहले बहन जी की सरकार में तो हाथी का पेट इतना बड़ा था कि पता ही नहीं लगता था कि जनता का राशन कहां गया। हमने मुफ्त राशन बांटा: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) September 20, 2021

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने ये कभी नहीं कहा कि गोरखपुर, काशी में बिजली आएगी, जौनपुर में नहीं आएगी। हमने सभी जिलों में समान रूप से बिजली दी। क्या 2017 से पहले ऐसा होता था मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या पहले एक समान बिजली आती थी? हमने एक समान बिजली वितरित की। क्या सपा सरकार में आपको राशन मिलता था? सपा सरकार से पहले बहन जी की सरकार में तो हाथी का पेट इतना बड़ा था कि पता ही नहीं लगता था कि जनता का राशन कहां गया। हमने मुफ्त राशन बांटा।