misdeed with girl Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

इंसानियत हुई शर्मसार: शादी का झांसा देकर बनाएं शारीरिक संबंध, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म
नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्ते के फूफा ने ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पेट दर्द हुआ, तो पता चला कि वो गर्भवती है। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की। पीड़िता ने रविवार को एक बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में फूफा लगने वाले एक युवक ने डरा-धमकाकर नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया। परिजनों को इसका पता तब चला, जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने जांच कर उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। परिजनों के पूछने पर नाबालिग ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म उस समय हुआ, जब वह अपने बुआ के यहां गई थी। वहां आरोपी ने नाबालिग को पहले शादी का झांसा दिया और फिर उसे डरा-धमकाकर बार-बार दुष्कर्म किया।

अस्पताल में भर्ती नाबालिग ने रविवार की सुबह बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है। तहरीर देकर पीड़िता के पिता ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला रिश्तेदार छोटू का उसके घर आना जाना था।

उन्होंने बताया कि 29 सितंबर 2021 को वह पत्नी के साथ खेतों पर गए थे और दोपहर में घर आए छोटू ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। अक्तूबर 2021 को उनकी बेटी अपनी बुआ के घर बबेरू गई थी और वहां वह एक माह तक रही। इस दौरान छोटू ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया।

उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि धमकी के डर से उनकी बेटी ने यह बात किसी को नहीं बताई। 13 जुलाई को बेटी की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले गए, तो उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद सारी बात सामने आई। रविवार की सुबह किशोरी ने सरकारी अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।