Minimum Temperature 21°C Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

दिल्ली में 6 दिनों तक गर्मी करेगी बेहाल, पारा पहुंचेगा 42 डिग्री के पार, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट?
Delhi Weather : मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में सोमवार से शनिवार तक गर्मी और लू का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार को लू के साथ आसमान साफ ​​रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक लू चलने का अनुमान लगाया है।

धूप की वजह से गर्मी तेजी से बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक लू का असर देखने को मिलेगा। सुबह से ही तेज धूप की वजह से गर्मी तेजी से बढ़ेगी। लोगों को बाहर जाने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली वालों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर जानें से बचें। पानी ज्यादा से ज्यादा पीने की कोशिश करें। लाइट कलर में सूती कपड़े पहनें।

अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 3.1 डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसमी औसत से 1.5 डिग्री कम था।

औसत तापमान से 0.7 डिग्री अधिक

दिल्ली में पांच अप्रैल को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 0.7 डिग्री अधिक था।

42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी छह दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति रहेगी और अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बता दें कि 0-50 के बीच एक्यूआई को अच्छा 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने रामनवमी पर तमिलनाडु में पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप