MI vs RR Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

राजस्थान के खिलाफ जीत-हार तय करेगी हार्दिक पांड्या का भविष्य, कप्तानी से होगी छुट्टी?
Hardik Pandya: लगातार दो मुकाबले हार कर आ रही मुंबई इंडियंस आज तीसरा मुकाबला अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेलने उतरेगी। IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वे सीजन के अब तक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन 13 मुकाबलों में सबसे ज्यादा अगर किसी टीम की चर्चा है तो वो मुंबई इंडियंस है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी में खेल रही है।

शुरुआती दो मुकाबलों को देखकर कोई भी क्रिकेट फैन नहीं कहेगा कि टीम 5 बार की चैंपियन है। मुंबई ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में गुजरात टाइटंस और दूसरे में सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया है।

राजस्थान रॉयल्स को हराना आसान नहीं

हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी में टीम आज सीजन का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। पिछले दो मुकाबलों में टीम की खराब परफॉर्मेंस को देखकर क्रिकेट फैंस का मानना है कि मुंबई के लिए ये मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। गेंदबाजी के साथ उनके बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर गजब की लय में है। वहीं पिछले दो मुकाबलों में मुंबई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में वो संतुलन नहीं दिखा है कि जिससे टीम को जीत नसीब हो।

हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाने की मांग

वहीं मुंबई इंडियंस की अब तक परफॉर्मेंस को देखकर क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर कप्तान हार्दिक पांड्या को काफी भला-बुरा कह रहे हैं। हार्दिक की कैप्टेंसी पर भी सवाल उठाते हुए फैंस का कहना है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने हर सीजन में बढ़िया परफॉर्म किया है। हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान गुजरात टाइटंस टीम के लिए अच्छे रहे होंगे पर मुंबई टीम को संभालना उनके बस की बात नहीं है। इसलिए अगर आज का मुकाबला मुंबई राजस्थान से हार जाती है तो हार्दिक की कप्तानी से छुट्टी कर देनी चाहिए और रोहित शर्मा को ऑफिशियल तौर पर टीम की कमान सौंप देनी चाहिए।

मुंबई की संभावित 11 – हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी, क्वेना मफाका।

राजस्थान की संभावित 11 – जोश बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, यजुवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा

यह भी पढ़ें – बिहार में आस्था का अद्भुत केंद्र: चीन यात्री ह्वेनत्सांग ने की थी पूजा, गांव भर में नहीं जलता चूल्हा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

IPL 2023: रोहित को मिला जन्मदिन का गिफ्ट, मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया
आईपीएल मैच में रविवार (30 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को शिक्सत दी। आईपीएल के 1000वें मैच में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से हराकर मैच में रोमांचक जीत दर्ज की है। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 212 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 214 रन बनाकर जीत हासिल की।

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों का अच्छा साथ देती है। ऐसे में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिससे मुंबई के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखा जा सके। राजस्थान की पारी में हुआ भी कुछ ऐसा ही राजस्थान के बल्लेबाज चले लेकिन दूसरी तरफ होमग्राउंड पर मुंबई का जादू चल गया।

राजस्थान की तरफ पहले बल्लेबाजी करने के लिए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर क्रीज पर उतरे। दोनों खिलाड़ियों ने टीम को अच्छी शुरूआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने तेजी से रन बनाए। जायसवाल और बटलर ने अपना विकेट संभाले रखा। बिना कोई विकेट गवांए टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार किया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। 72 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा है। जोस बटलर 19 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पीयूष चावला ने बटलर को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया।

बटलर के पवेलियन लौटने के बाद एक बड़ी पारी खेलने के मकसद से आए टीम के कप्तान संजू सैमसन ज्यादा देर नहीं टिक पाए। 95 रन के स्कोर पर संजू सैमसन चलते हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 10 गेंदों में 12 रन बनाए। दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल ने पारी संभाल रखी थी, उन्होंने 32 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। 103 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिर। देवदत्त पडीक्कल चार गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

देवदत्त के बाद क्रीज पर आए जेसन होल्डर ने 9 गेंदों में मात्र 11 रन बनाए। 4 विकेट के नुकसान पर राजस्थान की टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार किया। 159 रन के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गए। शिमरोन हेटमेयर नौ गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल ने क्रीज पर अपने पैर जमाए रखे। उन्होंने आईपीएल 2023 का अपना पहला शतक जड़ा। जायसवाल की पारी ने टीम को एक बड़े स्कोर पर भी पहुंचाया।

राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 124 रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। हालांकि किसी भी दूसरे खिलाड़ी ने ज्यादा देर तक उनका साथ नहीं दिया। उनके साथ ओपनिंग पर आए जोस बटलर ने पैर जमाने की कोशिश की लेकिन वो भी वापस लौट गए। लेकिन जायसवाल क्रीज पर टिके रहे। उनकी पारी की वजह से राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गवांकर 212 रन बनाए।

मुंबई ने 6 विकेट से जीता मैच

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की तरफ कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन पिच पर आए। हालांकि दोनों की जोड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। 14 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिर गया। कप्तान रोहित शर्मा जन्मदिन के मौके पर मात्र 3 रन बनाकर वापस लौट गए। उनके बाद कैमरन ग्रीन ने पारी संभाली। दोनों खिलाड़ियों ने पारी को संभालकर आगे बढाया। मुंबई को 9वें ओवर में 76 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। ईशान किशन 23 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई को 101 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। ग्रीन ने 26 गेंद में 44 रन की पारी खेली। इसके बाद मैच का रूख बदल गया। जब सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मुंबई को जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 55 रन की एक शानदार पारी खेली तो दूसरी तरफ टिम डेविड ने मैच में मुंबई के तेजी से रन ठोककर जान डाल दी। टिम ने 14 गेंदों 45 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। टिम की पारी के दम पर मुंबई ने इस रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। मुंबई ने मैच में 3 गेंद बाकी रहते राजस्थान से मिले लक्ष्य को हासिल किया। मुंबई ने 19.3 ओवर में 4 विकेट गवांकर 214 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: IPL: आज खेला जा रहा है 1000वां मैच, जानें कैसा रहा है IPL का इतिहास

MI vs RR: मुंबई और राजस्थान के बीच टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट
आईपीएल में रविवार (30 अप्रैल) को दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम शाम 7.30 बजे शुरू होगा। बता दें कि आईपीएल का खिताब सबसे ज्यादा (5 बार) अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस की स्थिति कुछ ठीक नहीं है।

अगर बात की जाए आईपीएल के सीजन 16 में मुंबई इंडियंस के परफोमेंस की तो मुंबई ने इस सीजन में अब तक अपने 7 मैच खेल चुकी है, जिनमें से टीम को केवल 3 मैचों में जीत मिली है बल्कि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। बता दें कि राजस्थान ने अब तक अपने 8 मैच खेल लिए हैं, जिनमें से राजस्थान को 5 मैचों में जीत मिली है और 3 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन आंकड़ों के हिसाब से एक बात तो साफ है कि आगे के लिए मुंबई की परेशानियां बढ़ सकती हैं जबकि राजस्थान के पास अच्छा मौका है।

अंक तालिका में किस स्थान पर
यदि बात की जाए अंक तालिका की तो अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स 10 प्वाइंटस के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं अंक तालिका में मुंबई इंडियंस के स्थान की बात की जाए तो मुंबई 6 प्वाइंटस के साथ नौवें स्थान पर है।

आज के मैच की पिच रिपोर्ट

आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। आपको बता दें कि वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों का अच्छा साथ देती है। इस स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज आसानी से रन बना पाते हैं। वहीं दूसरी तरफ स्टेडियम की पिच स्पिनर गेंदबाजों का भी साथ देती है क्योंकि इसकी पिच लाल मिट्टी की है। यदि अच्छी लाइन और लेंथ में गेंदबाजी की जाए तो पिच गेंदबाजों के लिए भी काफी किफायती साबित होगी।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें 28 बार आमने-सामने हुई हैं। आंकड़े बताते हैं कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 15 बार हराया है. जबकि राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 13 बार शिकस्त दी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला और अर्जुन तेंदुलकर

राजस्थान रॉयल्स की टीम: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Birthday: रोहित के नाम दर्ज हैं ये रिकार्ड, जो हिटमैन को बनाते हैं सबसे अलग