Mercedes Benz Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक कार, 6 सीटर और 700KM रेंज वाली लग्जरी GLC EV LWB
Mercedes Benz Electric Car : Mercedes-Benz ने चीन में आयोजित Auto China 2026 में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV GLC EV के लॉन्ग-व्हीलबेस (LWB) वर्जन से पर्दा उठाया है। यह मॉडल खास तौर पर चीनी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा स्पेस और आराम पर फोकस किया गया है।

यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें 3-रो और 6-सीटर (2+2+2) सीटिंग अरेंजमेंट दिया गया है, जो इसे फैमिली के लिए बेहद खास बनाता है।

दमदार साइज और स्पेस

नई GLC EV LWB की लंबाई 4,933 मिमी, चौड़ाई 1,902 मिमी और ऊंचाई 1,710 मिमी है। इसका व्हीलबेस 3,207 मिमी है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा बड़ा है। बड़े व्हीलबेस की वजह से केबिन में ज्यादा लेगरूम और आराम मिलता है।

डिजाइन में प्रीमियम फील

इस SUV का डिजाइन इसे एक बड़ी और स्टाइलिश फैमिली कार का लुक देता है। लंबे दरवाजे और बड़ी खिड़कियां इसे ज्यादा खुला और आरामदायक बनाती हैं।

लग्जरी इंटीरियर और फीचर्स

कार का इंटीरियर किसी प्रीमियम लाउंज जैसा अनुभव देता है। सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जिनमें हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

39.1-इंच की MBUX हाइपरस्क्रीन, जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर काम करती है, पैनोरमिक ग्लास रूफ, जिसकी पारदर्शिता को अलग-अलग स्तर पर एडजस्ट किया जा सकता है, एडवांस इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी सिस्टम।

बैटरी और रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV में 85.5 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 680 से 703 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है।

सुपरफास्ट चार्जिंग

320 kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह कार सिर्फ 22 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है, जो लंबी यात्राओं के लिए इसे काफी सुविधाजनक बनाता है।

परफॉर्मेंस और ड्राइव

इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जिससे चारों पहियों को पावर मिलती है। साथ ही, एडवांस सस्पेंशन सिस्टम खराब सड़कों पर भी स्मूद राइड सुनिश्चित करता है।

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से इसमें 11 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और ADAS (एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तीसरी लाइन के यात्रियों के लिए अलग से इमरजेंसी एग्जिट भी उपलब्ध है।

फिलहाल यह मॉडल चीन के बाजार के लिए पेश किया गया है, लेकिन Mercedes-Benz भारत में पहले से LWB मॉडल्स के लिए जानी जाती है। ऐसे में आने वाले समय में इसके भारतीय बाजार में लॉन्च होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें- RR vs SRH : पैट कमिंस ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ, बताया फेवरेट खिलाड़ी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Cyrus Mistry Death : साइरस मिस्त्री की एक्सीडेंट हुई मर्सिडीज कार का डेटा कलेक्ट करने आई कंपनी की टीम, ये है मायने
Cyrus Mistry Death : मंगलवार को जर्मन लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज की एक टीम साइरस मिस्त्री की एक्सीडेंट हुई कार का डेटा कलेक्ट करने पहुंची। यही वो कार है सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उद्योगपति साइरस मिस्त्री और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। कंपनी की टीम ने वाहन का डेटा एकत्र किया है, जिसे आगे के विश्लेषण के लिए डिक्रिप्ट किया जाएगा।

कोंकण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय मोहिते ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कार के टायर के दबाव और ब्रेक द्रव के स्तर जैसे अन्य विवरणों की भी जांच की जाएगी।

मामले से जुड़े जांच अधिकारी ने कहा, “मर्सिडीज-बेंज कंपनी के अधिकारियों ने दुर्घटना प्रभावित कार का दौरा किया और उसका एन्क्रिप्टेड डेटा एकत्र किया। डेटा का विश्लेषण, डिक्रिप्ट किया जाएगा और आगे की जांच के लिए पुलिस के साथ साझा किया जाएगा।

कम ब्रेक द्रव के कारण हवा ब्रेक लाइन में अंतराल को भर देती है, जिससे ब्रेक नरम हो जाते हैं। अधिकारी ने कहा कि स्पंजी ब्रेक पैडल खतरनाक हो सकते हैं।

54 वर्षीय मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की रविवार दोपहर उस समय मौत हो गई, जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।

दो अन्य कार सवार लोग अनाहिता पंडोले (55), जो गाड़ी ड्राइव कर रही थी और उनके पति डेरियस पंडोले (60) को चोटें आईं और उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसा सूर्या नदी पुल पर उस समय हुआ जब चारों व्यक्ति गुजरात से मुंबई जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने पहले कहा था कि मृतक ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी और कहा कि अधिक गति और चालक द्वारा “निर्णय की त्रुटि” दुर्घटना का कारण बनी। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया लग्जरी कार की रफ्तार तेज थी जब दुर्घटना हुई।

Mercedes Benz 300 SLR बनी दुनिया की सबसे महंगी कार, जानें क्यों इसे म्यूजियम में रखा जाएगा?
World Most Expensive Car: दुनिया में लग्जरी कारों की बात करे तो एक से बढ़कर एक कारें मौजूद हैं। विश्वभर में मौजूद कार कंपनियों में से एक Mercedes(मर्सिडीज) की कारें काफी  ज्यादा महंगी होती है। लेकिन अब बता दें मर्सिडीज की एक कार Mercedes Benz 300 SLR दुनिया की सबसे महंगी कार बन गई हैं।

मर्सिडीज की रेसिंग कार Mercedes Benz 300 SLR को हाल ही में हुई एक नीलामी में 1105 करोड़ रुपए में बिक गई है। बता दें साल 1955 में मर्सिडीज बेंज 300 SLR को बनाया गया था। इसके साथ ही Mercedes Benz की इस कार ने साल 1962 में बनी Ferrari 250 GTOs  को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें Ferrari GTOs  को साल 2018 में 375 करोड़ रुपये में बेचा गया था।

Mercedes Benz 300 SLR की खासियत

दुनियाभर में रेसिंग कार के लिए प्रसिद्ध Mercedes Benz 300 SLR को Mona Lisa Of Cars (मोनालिसा) के नाम से भी जाना जाता है। इसे एक रेसिंग कार के रूप में बनाया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 1960 के बाद से इस कार को रेसिंग के लिए बंद कर दिया गया था। इस कार में 3 लीटर का इंजन दिया गया हैं।  अगर इसकी क्षमता की बात करें तो ये 302 PS की है।  इस कार की टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घण्टे की है।

It has become the most expensive car ever sold at auction. https://t.co/V5fbHd6gjb
— Architectural Digest (@ArchDigest) May 22, 2022

आखिर क्यों इस कार को म्यूजियम में रखा जाएगा?

दुनिया भर में विंटेज कारों का जलवा भी है उसी के साथ केई मशहूर कंपनिया भी इस कार की नीलामी में शामिल हुए थे। हालांकि जानकारी के मुताबिक इस कार की नीलामी को गुप्त रखा गया था। बता दें इस कार की नीलामी में केवल उन्हीं लोगों को बुलाया गया जो दुनियाभर में अपने कार कलेक्शन और आर्ट की खरीदारी के लिए मशहूर हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कार को अमेरिका के एक बिजनेसमैन ने खरीदा है। बता दें इस कार के लिए इतना पैसा खर्च करने के बाद भी इस कार को घर नहीं ले जा सकते है। इस कार को डील के मुताबिक कभी कभार चलाने की इजाजत मिलेगी और इसे एक म्यूजियम में रखा जाएगा।