memory chip shortage Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

स्मार्टफोन और लैपटॉप खरीदना हुआ और महंगा, जल्द राहत की उम्मीद नहीं
Memory Shortage Crisis : बीते कुछ समय से लैपटॉप और स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. हाल में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बिकने वाले करीब 80 स्मार्टफोन मॉडलों के दाम लगभग 15 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं. स्थिति यह है कि कीमतों में राहत मिलने के कोई संकेत भी नहीं दिख रहे हैं.

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह मेमोरी चिप्स की कमी बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिप की सप्लाई में आई इस कमी के चलते उत्पादन लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर ग्राहकों को चुकाना पड़ रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह समस्या तुरंत खत्म होने वाली नहीं है और आने वाले समय में भी जारी रह सकती है.

चिप बाजार में कुछ कंपनियों का दबदबा

जानकारी के अनुसार, चिप बनाने वाली बड़ी कंपनियां सैमसंग, एसके हाइनिक्स और माइक्रोन मिलकर वैश्विक बाजार का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा नियंत्रित करती हैं. इनमें माइक्रोन ने अधिक फोकस एआई डेटा सेंटर के लिए चिप उत्पादन पर किया है, जबकि बाकी दो कंपनियों ने उत्पादन बढ़ाने की योजना तो बनाई है, लेकिन यह पूरी मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं माना जा रहा है.

एआई सेक्टर की तेजी से अन्य क्षेत्रों पर दबाव

बताया जा रहा है कि बढ़ती डिमांड और सीमित सप्लाई के कारण कंपनियां कुल मांग का लगभग 60 प्रतिशत ही पूरा कर पा रही हैं, जिससे बाजार में कमी बनी हुई है. इस कमी के पीछे एआई सेक्टर में तेजी को बड़ा कारण माना जा रहा है, क्योंकि अब चिप बनाने वाली कंपनियां ज्यादा ऑर्डर एआई डेटा सेंटर से ले रही हैं, जिससे मोबाइल और लैपटॉप सेक्टर प्रभावित हो रहा है.

उत्पादन बढ़ाने की कोशिशें

इस स्थिति में स्मार्टफोन कंपनियों को चिप्स ज्यादा कीमत पर खरीदने पड़ रहे हैं, जिसका असर सीधे तौर पर अंतिम उत्पाद की कीमतों पर दिख रहा है. इसके साथ ही कुछ वैश्विक परिस्थितियों को भी सप्लाई चेन पर असर डालने वाला माना जा रहा है.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सैमसंग इस साल एक नया प्लांट शुरू करने की तैयारी में है, लेकिन वहां बड़े स्तर पर उत्पादन अगले साल से ही संभव होगा. इसी तरह एसके हाइनिक्स और माइक्रोन भी अपनी क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन इनका प्रभाव तुरंत देखने को नहीं मिलेगा. ऐसे में जानकारों का मानना है कि मेमोरी चिप की यह कमी आने वाले कुछ वर्षों तक बनी रह सकती है.

ये भी पढ़ें- वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप