mathura news today Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मथुरा में रामनवमी पर मस्जिद से सटी दुकानों पर फहराया भगवा, अब होगी कार्रवाई
मथुरा में बीते दिन (30 मार्च) को रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कुछ युवकों ने चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद के नजदीक बनी दुकान पर चढ़कर भगवा झंडा लहराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मस्जिद के नजदीक बनी दुकान पर चढ़कर भगवा झंडा लहराने के बाद कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि शोभायात्रा में साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने युवकों को दुकान से नीचे उतारकर माहौल को शांत किया। इसके बाद घीया मंडी स्थित प्राचीन राम मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस अपने निर्धारित स्थान पर पहुंची। इस दौरान शहर वासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और श्रीराम जी की आरती की. यह शोभायात्रा ‘राम जन्म महोत्सव शोभायात्रा समिति’ द्वारा निकाली गई थी।

शोभायात्रा के दौरान कुछ देर के लिए उत्पन्न हुई तनाव की स्थिति के बाद एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभायात्रा को संपन्न कराया गया। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पुलिस नजर बनाए हुए है।

एसएसपी ने कही कार्रवाई करने की बात

एसएसपी ने बताया माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान की जा रही है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए वीडियो पोस्ट की है। एसएसपी ने दोनों समुदाय के धर्म गुरुओं से बात की। उन्होंने कहा कि मथुरा हमेशा से शांत प्रिय रहा है, यह शहर गंगा जमुनी तहजीब का शहर है। यहां के लोग आपस में प्रेम से रहते हैं। शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से निकली और किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा है कि जिन लोगों ने मस्जिद के समीप बनी मार्केट के ऊपर चढ़ कर झंडा लहराया है, उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(मथुरा से प्रवेश चतुर्वेदी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: विधानसभा के सामने नमाज पढ़ने का दावा, CAA-NRC प्रोटेस्ट से नाता, FIR दर्ज, कौन हैं उजमा परवीन?

मथुरा के मंडी में आग, शार्ट सर्किट से करोड़ों का अनाज जलकर स्वाहा
नई दिल्ली।  मथुरा की अनाज मंडी में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग मंडी के नीलामी चबूतरा में लगी, जिसमें किसानों से खरीदा गया हजारों कुंतल अनाज रखा हुआ था। कुछ ही पलों में आग ने भयंकर रूप ले लिया। विकराल लपटों को देखकर मंडी परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों कुंतल अनाज जलकर राख हो गया। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।

आग से हजारों कुंतल अनाज जला

अनाज मंडी के नीलामी चबूतरा परिसर में हजारों कुंतल अनाज रखा हुआ था। सुबह करीब 8:45 बजे नीलामी परिसर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। विकराल लपटों को देखकर मंडी परिसर में अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद व्यापारी और किसान आग को बुझाने के प्रयास करने लगे, लेकिन सूखा हुआ अनाज जलने से आग और विकराल होती गई। कुछ ही पलों में पूरा नीलामी चबूतरा आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण

दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन आग में हजारों कुंतल अनाज जलकर राख बन गया। नीलामी चबूतरा परिसर में रखा व्यापारियों का अन्य सामान भी जल गया। हिसाब-किताब के कागजात भी जल गए। मंडी सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों और व्यापारियों का करीब चार करोड़ रुपये का अनाज जलकर खाक हो गया है। परिसर में गेहूं के अलावा धान, चावल, दाल आदि अनाज रखा हुआ था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।