Marathi Identity Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

महाराष्ट्र की अस्मिता पर एकजुट हुए राज और उद्धव ठाकरे, बीस साल बाद एक मंच पर नजर आए
Raj Thackeray : करीब दो दशक बाद उद्धव और राज ठाकरे एक मंच पर साथ नजर आए. दोनों ने गले मिलकर एकता का संदेश दिया. राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की अस्मिता के आगे कोई राजनीति मायने नहीं रखती.

मुंबई में आयोजित एक संयुक्त रैली में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे बीस साल बाद एक साथ एक मंच पर नजर आए. इस भावनात्मक पल में दोनों चचेरे भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी, जिससे मंच पर मौजूद समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई.

तीसरी भाषा के रूप में लागू करने के फैसले को रद्द कर दिया

बता दें कि इस कार्यक्रम की पृष्ठभूमि उस समय बनी जब महाराष्ट्र सरकार ने हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने के फैसले को रद्द कर दिया, जिससे महाराष्ट्र में भाषा संबंधी राजनीतिक बहस एक बार फिर से तेज हो गई.

आज बीस साल बाद मैं और उद्धव एक साथ आए

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपने संबोधन में कहा, मैंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरे लिए महाराष्ट्र किसी भी राजनीतिक लड़ाई से बढ़कर है. आज बीस साल बाद मैं और उद्धव ठाकरे एक साथ आए हैं. जो बालासाहेब नहीं कर पाए, वो काम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया.

सत्ता के बल पर लिए गए फैसले लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ

राज ठाकरे ने कहा कि वह हिंदी भाषा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसी भी भाषा को जनता पर थोपना सहीं नहीं. राज ठाकरे ने जोर देते हुए कहा, महाराष्ट्र जब एकजुट होता है तो उसका असर पूरे देश में दिखता है. किसे कौन सी भाषा सीखनी चाहिए, यह लोगों का अधिकार है, उसे जबरन थोपा नहीं जा सकता. सत्ता के बल पर लिए गए फैसले लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ हैं.

सत्ता के बल पर ऐसा फैसला लेना सही नहीं था

राज ठाकरे ने बताया कि उन्होंने सरकार को तीन बार पत्र लिखा और मंत्री उनसे मिलने भी आए थे लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया “मैं आपकी बात सुन लूंगा, लेकिन मानूंगा नहीं” उन्होंने आगे कहा, अगर कोई महाराष्ट्र की तरफ आंख उठा कर देखेगा तो सबसे पहले उसे हमारा सामना करना पड़ेगा, बीस साल बाद हम साथ आए हैं. इसकी जरूरत नहीं थी. बीजेपी यह सब कहां से लेकर आ गई? किसी से पूछे बीना, सिर्फ और सिर्फ सत्ता के बल पर ऐसा फैसला लेना सही नहीं था.

नगर निगम चुनावों से पहले एक बड़ा राजनीतिक संकेत

वहीं ठाकरे बंधुओं का यह ऐतिहासिक मिलन आने वाले नगर निगम चुनावों से पहले एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है. भाषा, स्वाभिमान और महाराष्ट्र की अस्मिता जैसे मुद्दों पर दोनों नेताओं की एकता न केवल शिवसेना और मनसे के कार्यकर्ताओं में जोश भर सकती है, बल्कि विपक्षी दलों के समीकरण को भी बदल सकती है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह एकता केवल मंच तक सीमित रहेगी या आने वाले चुनावी रणनीति में भी दिखाई देगी.

यह भी पढ़ें : अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा: ब्रेक फेल होते ही टकराईं 4 बसें, 25 श्रद्धालु घायल – मचा हड़कंप!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

20 साल बाद ठाकरे ब्रदर्स की धमाकेदार वापसी! मराठी गर्व की गूंज से हिली महाराष्ट्र की सियासत!
Maharashtra Politics on 3 language : महाराष्ट्र में चुनाव की तारीख नजदीक हैं ऐसे में वहां की राजनीती ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है क्योकि महाराष्ट्र मे 20 साल बाद एक बार फिर ठाकरे ब्रदर्स एक साथ एक मंच पर देखने को मिलेंगे. बता दें कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोंनो भाई एकसाथ आज सुबह 10 बजे से मुंबई में आयोजित हुए विजय रैली मे शामिल होंगे . साथ मे NSCI वर्ली डोम में एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि काफी अधिक संख्या में मराठी लेखक, कलाकार और अन्य गणमान्य लोगें को इस कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण पत्र भेज दिया गया है.

क्यो शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

दरअसल यह सारा मुद्दा इसलिए गरमाया हुआ है क्योकि  3 भाषा विवाद पर दोनो पार्टी के नेताओं ने इसका विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था. उनका मानना है कि राज्य सरकार महाराष्ट्र में जबरदस्ती हिंदी नहीं थोप सकती. इस ही कारण दोनों नेताओं ने हिंदी थोंपे जाने के फैसले पर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया . जिसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस 3 लैंग्वेज फॉर्मूले को महाराष्ट्र में लागू करने के अपने आदेश को रद्द कर दिया और एक कमेटी गठित कर इसके जांच के आदेश दिए. इस कमेटी के सुझावों के आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा.

विरोध प्रदर्शन के जगह निकाली गई विजय रैली

3 भाषा वाले फैसले को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रद्द कर दिया है जिसे दोनों पार्टियां अपनी बड़ी जीत मान रही है. इसलिए यह विजय रैली निकाली जाएगी.  बताया जा रहा है कि इस थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले के विरोध को लेकर आज ही के दिन उद्धव और राज ठाकरे एक बड़ा विरोध प्रदर्शन रैली निकालने वाले थे, लेकिन अब जबकि सरकार ने अपने फैसले को रद्द कर दिया हैं. तो अब इस रैली को विजय रैली में बदल दिया गया है.

भाषा असीमता पर राजनीती करने की कोशिश

मोजूदा हालात पर महाराष्ट्र मे बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति गठबंधन की सरकार सत्ता मे है जो कि हिन्दुत्ववादी विचारधारा के साथ राजनीती मे आगे बड़ रही है. यही कारण है कि ठाकरे ब्रदर्स आज मराठी भाषा को अपना वोट बैंक बनाने के लिए एकजुट हुए हैं. माना जा रहा है कि वे मराठी मानुष जैसी एक बार फिर भावनात्मक अपील के सहारे जनता का भरोसा जीतना चाहते है. वही इस पर राजनीति के जानकारों का कहना हैं कि यह सिर्फ गठबंधन या रणनीति नहीं, बल्कि एक तरह से अतीत के उस प्रयोग को दोहराने की कोशिश है, जिसमें “मराठी गर्व” सबसे बड़ी ताकत बना था.

यह भी पढ़ें : मंत्री डॉ. बलजीत कौर के हस्तक्षेप से नाबालिग लड़की का जबरन विवाह रुका, शहीद भगत सिंह नगर की टीम ने की त्वरित कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप