Manish Sisodia Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

आबकारी मामले में दिल्ली HC ने केजरीवाल-सिसोदिया को जवाब दाखिल करने का दिया आखिरी मौका
New Delhi : दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अंतिम मौका दिया है। अदालत ने कहा कि यदि प्रतिवादी एक सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल नहीं करते हैं, तो उनका जवाब देने का अधिकार समाप्त हो जाएगा।

ईडी की याचिका और ट्रायल कोर्ट की टिप्पणी

इस मामले में ईडी ने याचिका दायर की थी, जिसमें ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपमुक्त किए जाने के फैसले में जांच एजेंसी के खिलाफ की गई टिप्पणी को हटाने की मांग की गई थी। ट्रायल कोर्ट ने 29 मार्च को केजरीवाल और अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त किया था और ईडी के खिलाफ कड़ी टिप्पणियां की थीं।

जवाब दाखिल करने की अंतिम तिथि

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि प्रतिवादियों को अब केवल एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद यदि कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया, तो उनके जवाब दाखिल करने का अधिकार खत्म हो जाएगा। अदालत ने मामले की सुनवाई पर सख्ती बरती है और सभी पक्षों से नियमों का पालन करने को कहा है।

ये भी पढ़ें – मुजफ्फरपुर में केक काटकर मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, ‘जय बजरंग बली’ के लगे नारे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक ज़िम्मेदारी लें, हर गांव की जवाबदेही करें सुनिश्चित- मनीष सिसोदिया
Drug Free Punjab : आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अमृतसर में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम के तहत पार्टी नेताओं, विधायकों, ब्लॉक इंचार्ज और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायकों को पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी और हर गांव की रोजाना जवाबदेही पक्की करनी होगी। उन्होंने पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ एक मजबूत और मिशन-मोड लड़ाई की अपील की, और इस बात पर जोर दिया कि ‘आप’ की नींव संघर्ष और कुर्बानी में है, न कि पावर या सुविधाओं में।

सहयोग से 14 दिन की भूख हड़ताल

भारी सभा को संबोधित करते हुए, आप के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “आम आदमी पार्टी जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल जी, हम सभी और आप में से कई लोगों के सहयोग से 14 दिन की भूख हड़ताल से निकली है। यह पार्टी सत्ता का आनंद लेने या विधायक मंत्री बनने के लिए ड्राइंग रूम में नहीं बनी। यह संघर्ष से पैदा हुई पार्टी है और हमने कभी हिम्मत नहीं हारी है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की पॉलिसी

दिल्ली सरकार के सामने आई चुनौतियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद पहला हमला केंद्र सरकार द्वारा किया। जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने, तो हमने तहसीलदार से लेकर एसडीएम तक, सभी लेवल पर भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की पॉलिसी अपनाई। केंद्र को खतरा महसूस हुआ और उसने दिल्ली सरकार से एंटी-करप्शन ब्रांच (एसीबी) छीन ली। बाद में आईएएस अधिकारियों से लेकर शिक्षकों और सेवादारों तक के ट्रांसफर की पावर भी छीन ली गई। सभी पावर छीन लेने के बावजूद, हमने काम करना जारी रखा और नतीजे दिए।

बिजली और पानी पर नीतियां बन गईं मिसाल

उन्होंने आगे कहा कि सत्ता जाने के बाद भी, हमने ऐसे स्कूल और अस्पताल बनाए जो भारत में पहले कभी नहीं देखे गए। हमने बिजली और पानी पर ऐसी नीतियां लागू कीं जो एक मिसाल बन गईं। अरविंद केजरीवाल कह सकते थे कि वह शक्तियों के बिना काम नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने करके दिखाया। यही वजह है कि दिल्ली के लोगों ने उन्हें 2020 में 70 में से 62 सीटें दीं।

केजरीवाल को भ्रष्ट साबित करने की कोशिश

आप नेताओं को राजनीति तौर पर निशाना बनाने के बारे में मनीष सिसोदिया ने कहा कि ईमानदारी की इस इमेज को तोड़ने के लिए नरेंद्र मोदी जी ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्ट साबित करने की कोशिश की। सत्येंद्र जैन को झूठे केस में गिरफ्तार किया गया। मुझ पर भी कथित शराब घोटाले का आरोप लगाया गया। पहले उन्होंने 10,000 करोड़ कहा, फिर 1,000 करोड़, फिर 100 करोड़ और कोर्ट में यह ज़ीरो हो गया। कोर्ट ने कहा कि कोई केस नहीं है।

गुरुओं और शहीदों की धरती

हिम्मत बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आपमें हिम्मत होनी चाहिए। यह एक दिन की लड़ाई नहीं है। यह एक लंबी लड़ाई है। आप गुरुओं और शहीदों की धरती पर पैदा हुए हैं। आपको वहीं से ताकत लेनी चाहिए। आज हम अपने लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के लिए लड़ रहे हैं। क्या आप गारंटी दे सकते हैं कि 10 साल बाद आपका बच्चा नशे में नहीं पड़ेगा? गारंटी बस यही है कि हम सब मिलकर पंजाब को नशा मुक्त बनाएं।

नशा बिक रहा है, तो नींद नहीं आनी चाहिए

विधायकों और लोकल लीडरशिप को सीधे संबोधित करते हुए पंजाब आप प्रभारी ने कहा कि अगर एक भी गांव या एक भी वार्ड में नशा बिक रहा है, तो आपको नींद नहीं आनी चाहिए। कोई विधायक अपने ब्लॉक इंचार्ज को फोन करके क्यों नहीं पूछता कि क्या हो रहा है? विधायक खुद गांव क्यों नहीं जाता? ज़िम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता।

गांव नशा मुक्त है या नहीं और…

उन्होंने जवाबदेही और तालमेल की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, “24 मार्च से 31 मार्च तक सभी ब्लॉकों में मीटिंगें की जाएंगी। हर VDC रिपोर्ट देगी कि उनका गांव नशा मुक्त है या नहीं और किस हद तक नशा अभी भी बाकी है। अगर नशा बिक रहा है तो जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए। विधायक और हलका इंचार्ज ब्लॉक इंचार्जों का पूरा साथ दें।

नशों में शामिल व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

इस मुहिम के सामूहिक स्वरूप के बारे में उन्होंने कहा, “पंजाब में पहली बार सरकार, पुलिस और जनता ‘नशों के खिलाफ जंग’ जैसी मुहिम में ईमानदारी से मिलकर काम कर रहे हैं। पहले ऐसा समय था जब मंत्री भी नशा तस्करी में शामिल होते थे और माफिया की बजाय ईमानदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाती थी। आज अरविंद केजरीवाल जी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की स्पष्ट हिदायत है कि नशों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

आप की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

उन्होंने ‘आप’ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दोहराते हुए कहा, “अगर ‘आप’ का कोई दूर का कार्यकर्ता भी नशा तस्करी से जुड़ा पाया जाता है या नशा तस्करों से उसके संबंध पाए जाते हैं, तो उसे जेल भेजा जाना चाहिए। पार्टी और शासन दोनों में जीरो टॉलरेंस लागू होनी चाहिए।

लोग निडर होकर रिपोर्ट करें

मनीष सिसोदिया ने शिकायतों के लिए गोपनीय रिपोर्टिंग प्रणाली के बारे में बताते हुए कहा, “शिकायतों के लिए तैयार की गई ऐप पूरी तरह गोपनीयता सुनिश्चित करती है। यहां तक कि मंत्री, कमिश्नर या मुख्यमंत्री को भी यह पता नहीं चल सकता कि जानकारी किसने दी है। सिर्फ की गई कार्रवाई को ही ट्रैक किया जा सकता है। इसलिए लोग निडर होकर रिपोर्ट करें।

भावुक अपील करते हुए उन्होंने कहा, “अगर हम पंजाब के हर गांव और शहर को नशा मुक्त नहीं कर सकते, तो हमारा राजनीति में होना बेमानी है। अरविंद केजरीवाल इस बारे में बहुत गंभीर हैं और कहते हैं कि अगर हम असफल रहे तो हमें शर्म महसूस करनी चाहिए।

जरूरत पड़े तो नशा तस्करों को 40 बार जेल भेजो

उन्होंने पंजाब की आध्यात्मिक और क्रांतिकारी विरासत का हवाला देते हुए कहा, “यह गुरु साहिबान की, सेवा और हिम्मत की धरती है। यह शहीद-ए-आजम भगत सिंह, ऊधम सिंह, करतार सिंह सराभा और मदन लाल ढींगरा की धरती है। उनसे प्रेरणा लो। अगर शहीद-ए-आजम भगत सिंह हिचकिचाते तो आज हम कहां होते? अगर जरूरत पड़े तो नशा तस्करों को 40 बार जेल भेजो, लेकिन रुको मत।

पार्टी नेताओं को सख्त संदेश देते हुए उन्होंने कहा, “अगर आपमें नशा माफिया से टक्कर लेने की हिम्मत नहीं है, तो अरविंद केजरीवाल को शर्मिंदा मत करो। पार्टी छोड़ दो। यह पार्टी लड़ने के लिए बनी है।

तीन साल तक झूठे आरोपों का बोझ

अपना निजी अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, “CBI ने मेरे घर छापा मारा, अलमारियां खंगालीं, यहां तक कि पैसों की तलाश में तकिए भी फाड़ दिए। मैंने तीन साल तक झूठे आरोपों का बोझ उठाया। मुझसे पार्टी छोड़ने और विधायकों को तोड़ने के लिए कहा गया। लेकिन अरविंद केजरीवाल को छोड़ने का मतलब है ईमानदारी और शिक्षा के जरिए राष्ट्र निर्माण के सपने को छोड़ना। मैंने नहीं छोड़ा और आपको भी नहीं छोड़ना चाहिए।”

हर हलके को पेश करना होगा डेटा

भविष्य की रणनीति की बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि 31 मार्च के बाद वह गांव-गांव की प्रगति का जायजा लेने के लिए निजी तौर पर ब्लॉक इंचार्जों और विधायकों से मिलेंगे। हर हलके को यह डेटा पेश करना होगा कि कितने गांव नशा मुक्त हो गए हैं और नशों को पूरी तरह खत्म करने के लिए समय-सीमा तय करनी होगी। यह लड़ाई सिर्फ लड़नी ही नहीं, बल्कि जीतनी भी है। उन्होंने भरोसा जताया कि पूरी टीम नए इरादे के साथ लौटेगी और सामूहिक कोशिशों तथा दृढ़ संकल्प के साथ नशा मुक्त पंजाब का निर्माण करेगी।

ये भी पढ़ें- गौरक्षक ‘‘फरसा वाले बाबा’’ की हत्या, गौ तस्करों ने दिया अंजाम, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमेरिका-ईरान युद्ध पर PM Modi की चुप्पी भारत के लिए खतरनाक संकेत- मनीष सिसोदिया
US-Iran War : आम आदमी पार्टी ने अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह चुप्पी भारत के लिए खतरनाक संकेत है।

अमेरिका ने पीएम को गुमराह किया

अमेरिका इस युद्ध की तैयारी कई महीने से कर रहा था। उसे पता था कि युद्ध शुरू होने के बाद तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। फिर भी अमेरिका ने ट्रेड डील के जरिए भारत को रूस से तेल नहीं लेने के लिए मना लिया। ऐसे में देशवासी जानना चाहते हैं कि क्या अमेरिका ने पीएम को गुमराह किया या फिर खुद पीएम ने अमेरिका को खुश रखने के लिए भारत के हितों से समझौता किया?

भारत रूस से तेल आयात नहीं करेगा

‘‘आप’’ पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज एक भारतीय होने के नाते मन में कुछ बेहद गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ठीक एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के साथ एक ट्रेड डील करते हैं। उस डील में अमेरिका की एक अहम शर्त मान ली जाती है कि भारत रूस से तेल आयात नहीं करेगा। भारत अपनी ज़रूरत का ज्यादातर तेल खुद पैदा नहीं करता।

देश में तेल की सप्लाई स्थिर रहेगी या नहीं

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले तेल का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदते हैं। इसलिए किसी एक या दो स्रोत को बंद कर देना सिर्फ़ एक कूटनीतिक फैसला नहीं होता। यह सीधे इस बात से जुड़ा होता है कि देश में तेल की सप्लाई स्थिर रहेगी या नहीं, कीमतें नियंत्रित रहेंगी या नहीं और संकट के समय देश के पास विकल्प बचेंगे या नहीं। इसी को ऊर्जा सुरक्षा कहा जाता है।

अमेरिका ने प्रधानमंत्री को गुमराह किया या फिर…

मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस फैसले के सिर्फ़ 20 दिन बाद अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो जाता है। खुद अमेरिका की सरकार कह रही है कि इस युद्ध की तैयारी कई महीनों से चल रही थी। मतलब उन्हें पहले से पता था कि युद्ध होने वाला है। उन्हें यह भी पता था कि इससे तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसके बावजूद भारत से रूस का तेल छोड़ने का फैसला करवा लिया गया। अब देश के सामने सीधा सवाल है कि क्या अमेरिका ने भारत के प्रधानमंत्री को गुमराह किया या फिर, मोदी जी ने अमेरिका को खुश रखने के लिए खुद ही भारत के हितों को पीछे रख दिया?

प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बात यहीं खत्म नहीं होती है। कल अमेरिका ने इस युद्ध को लगभग भारत के दरवाज़े तक ला खड़ा किया। 24 घंटे बीत गए, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला। यह चुप्पी सिर्फ़ चुप्पी नहीं है, बल्कि यह एक खतरनाक संकेत है। दुनिया में क्या संदेश जा रहा है कि भारत की सीमाओं के पास कोई भी आकर युद्ध कर सकता है और भारत का प्रधानमंत्री चुप बैठा रहेगा? यह सवाल उठना स्वाभाविक है। यह चुप्पी आखिर किसके हित में है?

अमेरिका ने मार गिराया जहाज़

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारत के बुलावे पर “मिलन युद्धाभ्यास 2026” में शामिल होने के लिए ईरान ने अपना जहाज़ भेजा था। राष्ट्रपति जी के सामने उस जहाज़ की खूबियां बताई गई थीं। वही जहाज़ अमेरिका ने मार गिराया। 100 से ज्यादा लोग मारे गए। वे हमारे मेहमान थे। भारत के निमंत्रण पर आए थे, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री खामोश हैं।

जो मंचों पर करता था बड़ी-बड़ी बातें

अंत में मनीष सिसोदिया ने कहा कि इतिहास बहुत कठोर होता है। वह नेताओं को उनके भाषणों से नहीं, उनके फैसलों और उनकी चुप्पियों से याद रखता है। अगर यही हाल रहा, तो दुनिया नरेंद्र मोदी को एक ऐसे नेता के रूप में याद करेगी जो मंचों पर बड़ी-बड़ी बातें करता था, लेकिन असली संकट के समय अमेरिका के सामने झुक गया। और आज देश यह भी पूछ रहा है कि एपस्टीन फाइल के दबाव में भारत को और कितना झुकाया जाएगा? देश जानना चाहता है। देश जवाब चाहता है।

ये भी पढ़ें- यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 मे़ं ‘‘आप’’ को देगा 100 सीटों का तोहफा- भगवंत सिंह मान
New Delhi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जंतर मंतर पर आयोजित रैली में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने भाजपा और मोदी सरकार को आइना दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत में तानाशाही राजनीति को बदलने में पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। 2027 मे़ं पंजाब की जनता ‘‘आप’’ को 100 सीटों का तोहफा देगी। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पूरी आम आदमी पार्टी चट्टान की तरह डटकर देश की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा ने एक साजिश के तहत ‘‘आप’’ को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन अब वह साजिश देश के सामने बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंजाब विरोधी है। इसलिए आरडीएफ, जीएसटी समेत पंजाबियों के हक का करोड़ों रुपए रोककर बैठी है। हम देश से नफ़रत और झूठ की राजनीति को ख़त्म करने आए हैं और उस तरफ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।

मुसीबत में और मजबूत बनती है AAP – भगवंत मान

जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आयोजित रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब भी आम आदमी पार्टी पर कोई मुसीबत आती है, तो वह दोगुनी-चौगुनी ताकत से उभरती है। भगवान हमें हमेशा उसी नीम के पेड़ के नीचे, इसी जंतर-मंतर पर ले आते हैं, जो आम आदमी पार्टी का जन्म स्थान है। यह कार्यक्रम पहले से ही तय था, लेकिन हमें यह नहीं पता था कि जज साहब का यह ऐतिहासिक फैसला इतनी जल्दी आ जाएगा। आज पूरे देश को यह बताने का मौका मिला है कि सच हमेशा सच ही होता है।

भगवंत मान ने कहा कि सच बोलने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसे एक बार बोलकर दोबारा याद नहीं रखना पड़ता, जबकि झूठ बोलने वालों को हमेशा याद रखना पड़ता है कि पिछली बार क्या कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले जीएसटी का विरोध करते थे, लेकिन बाद में उन्हें ही इसे लागू करना पड़ा। पहले वे तेल की बढ़ती कीमतों पर बोलते थे, लेकिन अब जब कीमतें उससे भी ज्यादा बढ़ गई हैं, तो वे इसे मास्टर स्ट्रोक कहते हैं। आम आदमी पार्टी देश की राजनीति को बदलने और उसमें ईमानदारी भरने आई है। अरविंद केजरीवाल ने दूसरी राजनीतिक पार्टियों को मजबूर कर दिया है कि वे नफरत और धर्म की बातों के बजाय अपने घोषणापत्र में स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर की बात लिखें।

झूठे केस बनाकर नेताओं को जेल भेजा – मान

भगवंत मान ने बताया कि कैसे निजी अस्पताल वालों ने प्रधानमंत्री से शिकायत की होगी कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और अच्छा इलाज होने के कारण उनका धंधा ठप हो गया है, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया। इसी तरह, निजी स्कूल वालों ने शिकायत की होगी कि बच्चे सरकारी स्कूलों में जा रहे हैं और वे अब पार्टी को चंदा नहीं दे पाएंगे, तो प्रधानमंत्री ने मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। जब देखा गया कि मुफ्त बिजली, मुफ्त दवाइयां, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, बजट 30 करोड़ से बढ़कर 60 हजार करोड़ हो गया और इस कारण चुनाव में जीतना मुश्किल हो जाएगा, तो कोई झूठा मामला ढूंढकर अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी टीम को ही अंदर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सजा शायद उतनी कड़ी नहीं होती, लेकिन अदालतों के चक्कर काटना ही असल सजा होती है।

भगवंत मान ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि जब पार्टी के शीर्ष पांच नेता और पूरा थिंक टैंक जेल में था, तब जालंधर का उपचुनाव आ गया था। फैसला लेने वाली कोई अथॉरिटी बाहर नहीं थी। ऐसे में हमने अपनी बैकअप टीम के साथ मिलकर काम चलाया। जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान मिले मार्गदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने हमें हिम्मत दी थी कि भगवान साथ देगा, लोगों के दरवाजे खटखटाओ। इसके बाद हमने जालंधर उपचुनाव और दूसरी सांसद सीट भी बड़े अंतर से जीती, जिससे हमारा हौसला और बढ़ा।

जेल में भी पंजाब की चिंता करते केजरीवाल – पंजाब सीएम

भगवंत मान ने बताया कि जब मैं जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए जाता था, तब भी अरविंद केजरीवाल केवल पंजाब और वहां के लोगों का हाल पूछते थे। वे पूछते थे कि लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है या नहीं, खेतों के लिए पानी का काम चल रहा है या नहीं और क्या कोई दिक्कत तो नहीं है? वे हमेशा यही निर्देश देते थे कि जो भी भ्रष्टाचार करे, जिसकी भी रिपोर्ट आए, उसे अंदर कर दो, क्योंकि हमें देश को सुधारना है।

भगवंत मान ने आगे कहा कि क्रांतिकारियों के लिए जेल घी की तरह काम करती है। उन्होंने शहीद भगत सिंह का उदाहरण देते हुए बताया कि जब असेंबली में बम फेंकने की योजना बनी थी, तब सूची में उनका नाम नहीं था। भगत सिंह ने अपना नाम खुद सूची में जोड़ा था। इस पर चंद्रशेखर आजाद (नौजवान भारत सभा के प्रमुख) ने उन्हें चेतावनी दी थी कि सांडर्स की हत्या के मामले में उन्हें लाहौर ले जाकर फांसी दे दी जाएगी। लेकिन भगत सिंह ने तर्क दिया कि पार्टी की लहर थोड़ी धीमी पड़ गई है और उसे उभारने की जरूरत है। भगत सिंह ने कहा था कि बम फेंकने वालों में केवल वे ही अंग्रेजी बोल सकते हैं, इसलिए वे अपना मुकदमा खुद लड़ेंगे और अदालत में मीडिया को बुलाएंगे, जिससे उनकी बात पूरे देश में जाएगी और पार्टी को ताकत मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि ठीक वैसा ही हुआ और पूरे देश में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के नाम की धूम मच गई।

AAP अब राष्ट्रीय शक्ति बनकर उभरेगी – CM मान

भगवंत मान ने इस ऐतिहासिक प्रसंग को वर्तमान से जोड़ते हुए कहा कि आज इतिहास खुद को दोहरा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने भी जेल से यही संदेश दिया था कि झुकना नहीं है। आम आदमी पार्टी अब और बड़ी होकर निकलेगी। आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि जब अदालत का फैसला आया, तो लोग मुझे बधाई देते हुए कह रहे हैं कि अब आम आदमी पार्टी को कोई नहीं रोक सकता, जैसे दरिया अपना रास्ता खुद बनाता है, उस पर कोई रोक नहीं लगा सकता।

देश किसी का निजी मकान नहीं है – सीएम मान

भगवंत मान ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को संदेश दिया कि वे देश की गद्दी पर बैठे किरायेदार हैं, यह देश उनका निजी मकान नहीं है। इस देश की मिट्टी में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, करतार सिंह सराभा और अशफाक उल्ला खान जैसों का खून शामिल है, यह किसी के बाप का हिंदुस्तान नहीं है।

भगवंत मान ने पंजाब के साथ केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश की आजादी में 90 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दीं, लेकिन आज केंद्र सरकार पंजाब का 8000 करोड़ रुपए का आरडीएफ रोक लेती है और जीएसटी का पैसा नहीं देती। पंजाब में आई ऐतिहासिक बाढ़ के लिए मात्र 1600 करोड़ रुपए की घोषणा की गई, लेकिन उसमें से कुछ भी नहीं दिए गए।

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा पंजाब विरोधी और आम आदमी पार्टी विरोधी हो चुकी है। उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से इतना डर लगने लगा है कि सपने में भी आम आदमी पार्टी और झाड़ू नजर आता होगा। उन्होंने कटाक्ष किया कि अगर केंद्र सरकार का बस चले तो वे राष्ट्रगान से भी पंजाब शब्द निकाल कर उसे ‘यूपी सिंध गुजरात मराठा’ कर दें।

हर मोर्चे पर पंजाब ने देश संभाला – भगवंत मान

सीमाओं की सुरक्षा और देश के लिए पंजाब के योगदान को याद करते हुए भगवंत मान ने कहा कि जब भी दुश्मन की पहली गोली आती है, तो सरहदों पर पंजाबियों के सीने ही तने होते हैं। जब देश में अनाज की कमी हुई, तो पंजाबियों ने अपनी मिट्टी से सोना (हरित क्रांति) उगाकर देश के भंडार भर दिए। जब देश को आजादी की जरूरत थी, तब भी पंजाबियों ने 90 फीसदी कुर्बानियां दीं। भगवंत मान ने याद दिलाया कि जब आम आदमी पार्टी का पौधा लगा था, तब भी सबसे पहले चार हरे पत्ते (सांसद) पंजाबियों ने ही दिए थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पंजाब भारी बहुमत (सेंचुरी) के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर हमें तोहफा देगा।

विरोधी दलों पर कटाक्ष करते हुए भगवंत मान ने एक शेर सुनाया, ष्झूठों ने झूठों से कहा कि सच बोलो, घर के अंदर झूठों की मंडी है, दरवाजे पर लिखा है सच बोलो। गंगा मैया, डूबने वाले सभी अपने थे, यह कश्ती में छेद किसने किया है? सच बोलो।ष् उन्होंने कहा कि सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है, लेकिन सच का सूरज कभी छुपता नहीं है।

पंजाब हर संकट में साथ खड़ा रहेगा – पंजाब सीएम

भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी टीम को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पंजाब हमेशा एक चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कहीं भी आफत आए, चाहे तुर्की में भूकंप हो, श्रीलंका में सुनामी या नेपाल में बाढ़, रेड क्रॉस की टीम पहुंचे न पहुंचे, लेकिन पंजाबियों और गुरु नानक देव जी का लंगर सबसे पहले शुरू हो जाता है। पंजाबी सरबत दा भला (सबका भला) मांगने और कुर्बानियां देने वाले लोग हैं। उन्होंने कश्मीरी पंडितों और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को भी याद किया और सच के साथ खड़े रहने का प्रण लिया।

ये भी पढ़ें – US-इजरायली हमले में हुई खामेनेई की मौत के बाद चीन और रूस ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा – कानून का घोर उलंघन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अरविंद केजरीवाल-सिसोदिया ने हनुमान जी से लिया आशीर्वाद, दिल्लीवाले बोले ‘आपको बहुत याद कर रहे
Aam Aadmi Party : दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में कट्टर ईमानदार साबित होने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सांसद संजय सिंह, विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सभी ने हनुमान मंदिर के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा कर बजरंग बली से सुख-शांति और साहस देने की प्रार्थना की।

बजरंग बली जी के चरणों में माथा टेका

बजरंग बली के दर्शन करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के अन्य साथियों के साथ शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान बजरंग बली जी के चरणों में माथा टेका। प्रभु सभी के जीवन में सुख, शांति और साहस बनाए रखें। सबका कल्याण करें। जय बजरंग बली।

उन्होंने कहा कि जनता व बजरंग बली के आशीर्वाद और बाबा साहब के बनाए संविधान की बदौलत कोर्ट से हम सभी को न्याय मिला। वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिनके ऊपर संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद हो, उनको डराना और हराना नामुमकिन है।

कट्टर ईमानदार की छवि वापस

अरविंद केजरीवाल को प्राचीन हनूमान मंदिर आने की सूचना पाकर उनसे मिलने बड़ी तादात में दिल्ली की जनता भी पहुंची। लोगों ने अरविंद केजरीवाल से हाथ मिलाए, सेल्फी ली और कोर्ट में फर्जी केस से आरोप मुक्त होकर कट्टर ईमानदार की छवि वापस मिलने के लिए बधाई दी। इस दौरान महिलाओं में अरविंद केजरीवाल से मिलने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

दीर्घायु होने का दिया आशीर्वाद

महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल के सिर पर हाथ रखकर दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए उन्हें फर्जी केस बनाकर फंसाया गया था। आज दिल्ली में भले ही भाजपा की सरकार है, लेकिन दिल्लीवालों के असली मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल ही हैं। पूरी दिल्ली अरविंद केजरीवाल को दिल से याद कर रही है।

सच्चाई की जीत, अंततः वही हुई

उधर, पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी, हमारे नेताओं और हम सभी पर बजरंगबली की एक अलग स्तर की कृपा है और उनकी कृपा से ही हम सभी लोग इस पूरे मामले से आरोप मुक्त हुए हैं। यह पूरा मामला अब खत्म हो गया है। इस मामले में हम पहले दिन से कहते आ रहे थे कि सच्चाई की जीत होनी चाहिए, अंततः वही हुई है। इसलिए हम यहां भगवान का धन्यवाद करने आए हैं और प्रभु के चरणों में नतमस्तक होकर उनका धन्यवाद करेंगे।

भाजपा को देश से मांगनी चाहिए माफी

दुर्गेश पाठक ने भाजपा के बयानों पर पटलवार करते हुए कहा कि भाजपा को अब बयान देने के बजाय माफी मांग लेनी चाहिए और इस मामले को यहीं खत्म कर देना चाहिए। उनको यह स्वीकार करना चाहिए कि हां, उन्होंने षड्यंत्र किया, उन्होंने छोटापन दिखाया और देश के संस्थानों का गलत इस्तेमाल किया। भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिए कि अब वे आगे ऐसा नहीं करेंगे। भाजपा को फिर से उसी लड़ाई-झगड़े में जाने के बजाय, अब माफी मांगने वाली मुद्रा में जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Iran Attack in Dubai : ईरान ने दुबई में किए दो बड़े हमले, 7 देशों पर हमले बुर्ज खलीफा पर धमाके की आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केजरीवाल की बरी होने से संवैधानिक लोकतंत्र की जीत, सत्य की विजय हुई – कुलतार सिंह संधवां
Punjab News : पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि आबकारी नीति मामले में माननीय न्यायालय का हालिया निर्णय संवैधानिक नैतिकता और कानून के शासन की सशक्त पुनर्पुष्टि है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों के विरुद्ध मामलों को निरस्त किया जाना स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि राजनीतिक क्षेत्र में प्रचारित आरोप न्यायिक जांच में टिक नहीं सके।

मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोपों पर सवाल

स्पीकर संधवां ने कहा, जब लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित मुख्यमंत्री का नाम बिना ठोस साक्ष्य के लिया जाता है और जांच एजेंसियां प्रथम दृष्टया भी कोई मामला स्थापित करने में असमर्थ रहती हैं, तो यह संस्थागत शुचिता और विधिसम्मत प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। जांच अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के संबंध में न्यायालय का निर्देश हमारे संवैधानिक ढांचे में जवाबदेही की सर्वोच्चता को रेखांकित करता है।

सत्य सिद्ध होकर उभरे हैं – संधवां

निर्णय के व्यापक राजनीतिक और नैतिक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए स्पीकर संधवां ने कहा, अरविंद केजरीवाल केवल बरी ही नहीं हुए, बल्कि सत्य सिद्ध होकर उभरे हैं। जमीनी संघर्षों से तपे हुए नेता के रूप में उन्होंने सदैव आम नागरिकों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व किया है। वे आधुनिक दृष्टि के दूरदर्शी नेता हैं, जो पारदर्शिता, जनसेवा और सहभागी लोकतंत्र पर आधारित ‘जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए’ शासन की अवधारणा को साकार करते हैं।

‘संवैधानिक लोकतंत्र में सत्य की विजय होती है’

उन्होंने आगे कहा, “यह फैसला इस धारणा को मजबूत करता है कि उन्हें बदले की राजनीति का शिकार बनाया गया, किंतु साथ ही यह एक बड़े सत्य की पुष्टि भी करता है, संवैधानिक लोकतंत्र में सत्य की विजय होती है और ईमानदारी भय और दबाव के बावजूद अडिग रहती है। अरविंद केजरीवाल का संघर्षपूर्ण सफर उनकी दृढ़ता, नैतिक साहस और जनता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अंततः जब न्याय की विजय होती है, तभी लोकतंत्र सशक्त होता है, और यह निर्णय उसी शाश्वत सिद्धांत का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें – पंजाब में जनगणना 2027 का पहला चरण 15 मई से होगा शुरू, 30 अप्रैल से आरंभ होगी स्व-गणना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बरी होने के बाद केजरीवाल ने की प्रेसवार्ता, मोदी-शाह पर षड्यंत्र रचने का लगाया आरोप
New Delhi : तथाकथित शराब घोटाले में सभी आरोपियों को आरोप मुक्त किए जाने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि शराब घोटाला, आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था। मैंने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है और आज कोर्ट ने भी कह दिया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सत्ता पाने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह ने राजनीतिक षड्यंत्र रचा। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने केस चलाने योग्य भी नहीं माना। मोदी जी को पता है कि जनता केजरीवाल को कट्टर ईमानदार मानती है। इसलिए उन्होंने मेरी ईमानदारी पर चोट की।

शुक्रवार को ‘‘आप’’ मुख्यालय पर पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज व पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के साथ प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने पिछले चार साल से ‘शराब घोटाला’ शब्द का भारतीय राजनीति में खूब इस्तेमाल किया है। सभी जान रहे हैं कि किस तरह से पिछले चार साल से ईडी, सीबीआई और सारी संस्थाओं का इस्तेमाल करके हमारे ऊपर शराब घोटाले नाम का एक आरोप लगाया गया। सीबीआई और ईडी ने उसमें चार्जशीट फाइल की। आज कोर्ट को प्रथम दृष्टया यह निर्णय लेना था कि क्या सबूत और गवाहों के बयानों के आधार पर इतनी पर्याप्त सामग्री है कि इसमें मुकदमा चलाया जाए। अभी मुकदमा चला नहीं था।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कोर्ट ने लगभग 600 पन्नों के आदेश में सारे सबूतों और सारे गवाहों को मद्देनजर रखते हुए यह कहा है कि केस में इतना भी सबूत और गवाहों के बयान नहीं हैं कि इसमें मुकदमा तक चलाया जा सके। अगर मुकदमा चलाया जाता, 15-20 साल मुकदमा चलता, उसमें बहुत सारे गवाह बुलाए जाते, सबूत रखे जाते, उसके बाद जो होता, वह तो अलग बात है। कोर्ट का यह कहना है कि यह इतना टुच्चा, फर्जी, बेकार और गलत केस है कि इसमें मुकदमा भी नहीं चलाया जा सकता। यह कोर्ट की भाषा है। यह आर्डर एक ऐतिहासिक आर्डर है।

मोदी-शाह पर षड्यंत्र रचने का आरोप

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पूरा षड्यंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर रचा। आज उन दोनों को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन दोनों ने मिलकर षड्यंत्र रचा कि आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए, आम आदमी पार्टी को बर्बाद किया जाए। उस षड्यंत्र के तहत उन लोगों ने आजाद भारत का सबसे बड़ा और सबसे घिनौना षड्यंत्र रचा। वे जान रहे थे कि भाजपा दिल्ली में आम आदमी पार्टी को नहीं हरा सकती। मोदी जी को पता था कि दिल्ली की जनता “आप” के कामों से बहुत खुश है। वे देख रहे थे कि दिल्ली में कामों की राजनीति के आधार पर वे कहीं खड़े नहीं होते। इसलिए उन्होंने यह षड्यंत्र रचा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता जानती है कि केजरीवाल ईमानदार है। इसलिए मोदी-शाह ने सोचा कि केजरीवाल की ईमानदारी पर चोट करो। जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी ईमानदार है। इसलिए इन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ईमानदारी पर चोट करो। इन्होंने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रचा और बोले कि केजरीवाल बेईमान है। इन्होंने झूठ फैलाया कि केजरीवाल ने शराब घोटाला किया, केजरीवाल पैसे खा गया, केजरीवाल ने 100 करोड़ खा लिए।

मैंने अपने जीवन में पैसा नहीं, केवल ईमानदारी कमाई- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी और इज्जत कमाई है। अपनी जिंदगी में एक नया पैसा नहीं कमाया है। मैं इन लोगों की तरह नहीं हूं। मैंने जिंदगी में एक नया पैसा नहीं कमाया, केवल ईमानदारी कमाई है और ये लोग उसी ईमानदारी के ऊपर चोट करना चाहते थे। उसके लिए इन्होंने षड्यंत्र रचा था। आज कोर्ट के आर्डर के बाद यह देश के सामने साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक सहित पूरी आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। यह हम लोग नहीं कह रहे हैं, बल्कि कोर्ट ने सारे देश के सामने यह बोला है।

अब मोदी जी से केजरीवाल संभलने वाला नहीं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने हमारे ऊपर इतने केस कर लिए, हमारे पीछे ईडी, सीबीआई, पुलिस और आयकर विभाग छोड़ दिया। मोदी जी ने आम आदमी पार्टी के पांच सबसे बड़े नेताओं को जेल भेज दिया। एक समय ऐसा था, जब आम आदमी पार्टी के सबसे टॉप के पांच नेता एक साथ जेल में थे। फिर भी मोदी जी केजरीवाल का कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब तो मोदी जी के पास केजरीवाल से निपटने का एक ही तरीका बचा है कि उन्हें केजरीवाल का कत्ल करवाना पड़ेगा। केजरीवाल की हत्या करवानी पड़ेगी। इसके अलावा अब केजरीवाल उनसे संभलने वाला नहीं है। अब यह उनके बस का नहीं है। उन्होंने सब कुछ करके देख लिया है, अब उन्हें केजरीवाल का कत्ल ही करवाना पड़ेगा।

केजरीवाल को खत्म करने के लिए मोदी जी को काम करना पड़ेगा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक और तरीका है, लेकिन वह मोदी जी के बस का नहीं है। मैंने दिल्ली में 500 स्कूल बनवाए, मोदी जी 5000 स्कूल बनवाएं। मैंने दिल्ली की सड़कें अच्छी कीं, मोदी जी पूरे देश की सड़कें ठीक कर दें। फिर देखिए केजरीवाल को कोई पूछेगा ही नहीं। मैंने सैकड़ों मोहल्ला क्लीनिक बनाए, मोदी जी 20 हजार मोहल्ला क्लीनिक बनाकर दिखाएं। मोदी जी तो देश के प्रधानमंत्री हैं, उन्हें अच्छे काम करने चाहिए। लेकिन वह उनसे नहीं होता है।

मोदी-शाह की सत्ता की हवस में हमारे परिवार झुलसे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से आगे कहा कि यह केवल मोदी जी और अमित शाह की सत्ता की हवस है। यह उसी का नतीजा है कि यह षड्यंत्र रचा गया। मैं बहुत छोटा हूं, हमारे परिवार ने बहुत कुछ भुगता है। मैं जेल गया। मेरी मां बहुत ज्यादा बीमार रहती हैं, उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा और मेरी मां बहुत रोईं। मनीष सिसोदिया की पत्नी को मल्टीपल स्क्लेरोसिस की बीमारी है। जब सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा था, तब जस्टिस संजीव खन्ना ने भी कहा था कि यह बहुत गंभीर बीमारी है। उनके शरीर का निचला हिस्सा काम नहीं करता और धीरे-धीरे बीमारी बढ़ती जा रही है।

एक साल में भाजपा सरकार ने दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमारे परिवारों ने बहुत भुगता है, लेकिन वह महत्वपूर्ण नहीं है। हम लोग महत्वपूर्ण नहीं हैं और हमारा परिवार भी महत्वपूर्ण नहीं है। लेकिन मोदी जी और अमित शाह जी के षड्यंत्र का खामियाजा जो दिल्ली भुगत रही है, दिल्ली के 3 करोड़ लोग भुगत रहे हैं, उसकी भरपाई कौन करेगा? आज दिल्ली में कहीं चले जाएं, सारी सड़कें टूटी पड़ी हैं। अस्पतालों में दवाइयां मिलनी बंद हो गई हैं और मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जा रहे हैं। स्कूलों का बुरा हाल हो रहा है। पूरी दिल्ली में प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ गया है, जितना दिल्ली की जनता ने कभी नहीं देखा था। यमुना का बहुत बुरा हाल हो गया है। उन्होंने भाजपा से एक ऐसी चीज बताने को कहा जो उन्होंने दिल्ली में ठीक की हो। एक साल में भाजपा की सरकार ने पूरी दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया है।

इस षड़यंत्र का खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल कहा कि मोदी जी और अमित शाह जी की सत्ता की हवस का सबसे बड़ा खामियाजा दिल्ली के 3 करोड़ लोगों ने भुगता है। दिल्ली के लोगों से जाकर पूछिए। उन्होंने मोदी जी को चुनौती दी कि अगर मोदी जी में हिम्मत है, तो वे दिल्ली में दोबारा चुनाव करा के दिखा दें। अगर भाजपा की 10 से ज्यादा सीटें आ जाएं, तो केजरीवाल राजनीति छोड़ देगा। दिल्ली की जनता भाजपा के लोगों से त्रस्त हो चुकी है।

जनता ने मोदी जी को देश संभालने की जिम्मेदारी दी लेकिन केजरीवाल में उलझ गए- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें सत्ता हासिल करनी है, तो कुछ सकारात्मक काम करके सत्ता हासिल करें। आज देश के सामने बहुत बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं। आज देश का युवा, व्यापारी और उद्योगपति दुखी है। आज अमेरिका भारत को आंखें दिखा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिम्मत नहीं है कि वे डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक शब्द भी बोल सकें। ट्रंप रोज प्रधानमंत्री और भारत को गालियां देता है, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री भीगी बिल्ली बने हुए हैं। मोदी जी, देश संभालिए न। जनता ने उनको देश चलाने की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन वे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी में उलझ कर रह गए। सकारात्मक काम करके सत्ता हासिल कीजिए और ये नकारात्मक काम करना बंद कर दीजिए।

मैं नेता नहीं हूं, बेइमान कहने पर मुझे फर्क पड़ता है – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने इस बात का भी जवाब दिया कि कई लोग यह कहते हैं कि जेल से आने के बाद केजरीवाल चुप क्यों हो गया? केजरीवाल गायब क्यों हो गया? केजरीवाल कहां गया? उन्होंने कहा कि मैं कोई राजनेता नहीं हूं। राजनेताओं को फर्क नहीं पड़ता, उन्हें चार गाली दे दो, उनकी चमड़ी मोटी होती है। लेकिन मैंने अपनी जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। मुझे जब कोई बेईमान बोलता है, तो मुझे फर्क पड़ता है। मुझे जब जेल भेजा जाता है और मेरे परिवार के ऊपर ताने मारे जाते हैं, तो मुझे फर्क पड़ता है। केजरीवाल को फर्क पड़ता है। इसीलिए मैंने तय किया था कि जब तक मैं सारे देश के सामने निर्दाेष साबित नहीं हो जाऊंगा, तब तक मैं चुप रहूंगा। आज मेरे दिल से बहुत बड़ा बोझ उतर गया है।

मुश्किल वक्त में साथ देने वाले वकीलों समेत देश की जनता का धन्यवाद- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि न्यायालय और न्याय प्रणाली का यह बहुत ऐतिहासिक फैसला है। इसके लिए मैं न्यायपालिका और जज साहब का धन्यवाद करता हूं। आज के इस माहौल में जब सारी संस्थाओं को डराया-धमकाया जा रहा है। ऐसे में इतना बड़ा न्याय करने के लिए जज साहब ने वाकई बहुत हिम्मत दिखाई है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने “आप” का साथ दिया और कोर्ट में लड़ाई लड़ने वाले अभिषेक मनु सिंघवी, हरिहरन, रेबेका, विक्रम चौधरी, दयान कृष्णन, रमेश गुप्ता, शादान, मोहित माथुर, विवेक जैन, रजत, मोहम्मद इरशाद, करन, मुदित जैन का भी धन्यवाद। साथ ही उन्होंने देश भर के उन सारे लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने पिछले 4 साल से “आप” के ऊपर हो रहे अत्याचार के बीच इतने कठिन समय में पार्टी का साथ दिया।

रोड शो कर पार्टी मुख्यालय पहुंचे केजरीवाल

कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय पर शाम 4 बजे प्रेसवार्ता की। वह पार्टी मुख्यालय पर पहुंचते, उससे ही उनके आवास पर भारी तादात में नेताओं और कार्यकर्ताओं भी भीड़ जमा हो गई। सभी में खुशी का माहौल था और एक-दूसरे को गले लगाकर सबने इस जीत की बधाई दी। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने वहां से रोड शो के जरिए पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता करने पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

उधर, आम आदमी पार्टी ने कहा कि तथाकथित दिल्ली आबकारी घोटाला मामले को खारिज करने वाली सीबीआई की विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला मोदी सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है। यह आम आदमी पार्टी को खत्म करने के इरादे से भाजपा से साठगांठ करने वाली कांग्रेस पार्टी और मीडिया के एक वर्ग के लिए भी तमाचा है। इस मीडिया ने लगभग चार साल तक खुलेआम झूठी खबरें चलाईं।

अदालत का 598 पन्नों का फैसला इस मामले को मुकदमे के लायक भी नहीं मानता है। यह आम आदमी पार्टी के उस लगातार स्टैंड को सही साबित करता है कि यह मामला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जेल भेजने की एक गहरी साजिश थी। यह अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों की ईमानदार छवि को खराब करने की एक हताश कोशिश थी। उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर पार्टी को तोड़ने की साजिश रची गई थी।

इस ऐतिहासिक फैसले ने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की झूठ और राजनीतिक दुश्मनी पर आधारित गंदी राजनीति को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। वे अपने उन राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करना चाहते थे जिन्हें मोदी और उनके साथी चुनावों या जनता की अदालत में नहीं हरा सकते थे।

कोर्ट के फैसले ने पहले से ही दागदार केंद्रीय एजेंसियों की साख को और भारी ठेस पहुंचाई है। ये एजेंसियां अपने राजनीतिक आकाओं की सेवा करने के लिए अपनी पेशेवर ईमानदारी से पूरी तरह समझौता कर चुकी हैं। वे बेशरमी से एक राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रही हैं। आबकारी मामले में सीबीआई पर की गई टिप्पणियों से साफ है कि देश की इस प्रमुख जांच एजेंसी को इतना बदनाम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

अदालत के फैसले से मोदी जी की भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी पूरी तरह बेनकाब हो गई है। यह कांग्रेस ही थी जिसने काल्पनिक आरोपों के साथ इस मनगढ़ंत मामले की शुरुआत की थी। आम आदमी पार्टी को राजनीतिक रूप से खत्म करने की गुप्त सहमति के तहत इसे भाजपा को सौंप दिया गया था।

फैसले को पढ़ने से यह साफ हो जाता है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के गुर्गे बेहद अक्षम साबित हुए। उन्हें बड़े पैमाने पर झूठ गढ़कर अरविंद केजरीवाल सरकार को अस्थिर करने का काम सौंपा गया था। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और उनके करीबी पूर्व मुख्य सचिव नरेश कुमार को आज भी अपने दुर्भावनापूर्ण कृत्यों के लिए कोई शर्म नहीं होगी। लेकिन उनके आकाओं को यह समझना चाहिए कि यह टीम बेहद औसत दर्जे की थी। उनके द्वारा सीबीआई को परोसा गया झूठ अदालत में आरोप पत्र के संज्ञान की सीमा भी पार नहीं कर सका।

अदालत ने अपने फैसले में जोर देकर स्पष्ट किया है कि कोई भी आपसी लेन-देन नहीं हुआ था। किसी भी संस्था या व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ किसी भी गलत काम से जोड़ने का कोई सबूत नहीं था।

अदालत का फैसला उस मीडिया को भी आईना दिखाता है जिसने बिना किसी जांच-पड़ताल के सालों तक केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दिए गए झूठ को चलाया। मीडिया ने रिश्वत की रकम, नीतिगत बदलावों और कुछ समूहों को फायदा पहुंचाने के बारे में काल्पनिक सुर्खियां बटोरीं। आज ये सब औंधे मुंह गिर गए हैं।

ये भी पढ़ें – विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन जारी, पटवारी को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

AIMIM नेता असीम वकार ने केजरीवाल-सिसोदिया को दी बधाई, क्रिमिनल अकाउंटेबिलिटी लॉ की मांग
Delhi Politics : AIMIM के नेता असीम वकार ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को ‘सत्य की जीत’ की बधाई दी और सांसदों से अपील की कि संसद में क्रिमिनल अकाउंटेबिलिटी लॉ बनाया जाए, उन्होंने संजय सिंह और पूरे विपक्ष से आग्रह किया हैं कि ऐसे सख्त कानून बनें, जो निर्दोष लोगों को जेल भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें.

AIMIM नेता असीम वकार ने कहा कि अगर वह कभी संसद पहुंचे तो उनकी पहली मांग सरकार से यही होगी कि जो लोग बेगुनाह लोगों को फंसाते हैं, उन्हें नौकरी से निलंबित कर जेल भेजा जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को फंसाया गया, उसी तरह शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ भी झूठी साजिश रची जा रही है और आने वाले समय में वे भी निर्दोष साबित होकर बरी होंगे.

झूठे आरोपों से कई लोगों का भविष्य बर्बाद

असीम वकार ने कहा कि झूठे आरोपों की वजह से न जाने कितने लोगों की जिदगियां और भविष्य बर्बाद हुए हैं, और यदि अभी कानून नहीं बनाया गया तो यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- Toll Plaza से गुजरने वालों के लिए खुशखबरी, 340 रुपए में अनलिमिटेड टोल पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘कोई कितना भी हो जाए…’, शिव शक्ति से नहीं हो सकता ऊपर’, कोर्ट के फैसले पर जानिए नेताओं का रिएक्शन
Court Verdict Reaction : दिल्ली शराब घोटाला मामले पर AAP को बड़ी राहत मिली है. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. केजरीवाल कोर्ट से बाहर आकर मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोने लगे और अपने ऊपर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि अब कोर्ट ने भी माना है कि वह ईमानदार हैं.

शराब घोटाले मामले पर आम आदमी पार्टी के नेताओं के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी का पहला बयान सामने आया है. सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाए, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता. सच की हमेशा जीत होती है.’

इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाये,शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता । सच की हमेशा जीत होती है ।
— Sunita Kejriwal (@KejriwalSunita) February 27, 2026

हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी गईं

वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये पूरा षडयंत्र था. हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी गईं थी, संजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया. इससे ये साबित हो गया की देश की सत्ता पर एक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है. जिसने साजिश रच कर देश के सबसे लोकप्रिय ईमानदार नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सबसे बेहतरीन ईमानदार पार्टी AAP को बदनाम किया. आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में यातनाएं दी. देश से माफी मांगो.’

कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया।
ये साबित हो गया की देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है।
जिसने साजिश रच कर देश के सबसे लोकप्रिय ईमानदार मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal सबसे योग्य ईमानदार शिक्षा मंत्री @msisodia सबसे बेहतरीन ईमानदार पार्टी @AamAadmiParty को बदनाम…
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 27, 2026

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी

आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस फैसले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने लिखा, “सोचिए, दोनों बच्चे IIT से पढ़े और IITian IRS बने, फिर भी CM पिता अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा गया. भाजपा की इस गंदी सोच पर लानत है.”

सोचिए दोनों बच्चे IIT से पढ़े और उनके IITian IRS रहे , CM पिता@ArvindKejriwal को जेल में सड़ाया गया

लानत है भाजपा की गंदी सोच पर pic.twitter.com/3TibgGhVTR
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) February 27, 2026

ये भी पढ़ें- Toll Plaza से गुजरने वालों के लिए खुशखबरी, 340 रुपए में अनलिमिटेड टोल पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

शराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल, बोले झूठे आरोप लगाए गए
Arvind Kejriwal : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को इस आरोप में नामजद किया था. आज कोर्ट ने ठोस सबूतों के अभाव में दोनों नेताओं को दोषमुक्त कर दिया.

सुनवाई के बाद कोर्ट से आरोपमुक्त होने पर केजरीवाल की आंखों से आंसू छलक पड़े. मीडिया से बातचीत में उन्होंने खुद को संभालते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया. केजरीवाल ने कहा, “केंद्र सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया. सत्ता मिली है तो उसका सही इस्तेमाल करें और देश की जनता के लिए काम करें. देश में सड़कें टूटी पड़ी हैं, उन्हें ठीक करें.”

CBI की जांच पर नाराजगी जताई

सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI की जांच पर कई बार नाराजगी जताई. जज ने चार्जशीट और दस्तावेजों के बीच विसंगतियों पर सवाल उठाए और कहा कि अभी तक उन्हें कन्फेशनल स्टेटमेंट की कॉपी भी नहीं दी गई.

ये भी पढ़ें – http://पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर अफगानिस्तान का पलटवार, 19 चौकियां कब्जे में, 55 पाक सैनिक ढेर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप