Mamata Banerjee Meet PM Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

ममता बनर्जी का केंद्र पर आरोप, ‘मणिपुर में अत्याचार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मणिपुर में अत्याचार में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। बनर्जी ने कहा कि ‘पीएम केयर्स फंड’, राफेल सौदे, नोटबंदी जैसे मुद्दों से घिरे प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर नहीं बोल सकते हैं।

उनकी टिप्पणी से कुछ घंटे पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जी-20 भ्रष्टाचार-रोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की सख्त नीति है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘‘बिना किसी सबूत के विपक्ष पर आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि भाजपा नहीं चाहती कि देश के गरीब लोग जीवित रहें’’।

बनर्जी ने एक ऑडियो संदेश में कहा, “प्रधानमंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं। वह बिना किसी सबूत के बोल रहे हैं। भाजपा नहीं चाहती कि देश में कोई गरीब जीवित रहे। वह भ्रष्टाचार पर नहीं बोल सकते, क्योंकि भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं, चाहे वह राफेल विमान सौदा हो या नोटबंदी।” बनर्जी ने कहा, ”भाजपा ने इस पूर्वोत्तर राज्य में अत्याचार में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।”

उनकी टिप्पणी जाहिर तौर पर प्रधानमंत्री के उस आरोप का जवाब है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष संसद में मणिपुर पर चर्चा नहीं चाहता था। उन्होंने आरोप लगाया, “पश्चिम बंगाल में ग्रामीण चुनावों के दौरान उनके (भाजपा) द्वारा 15-16 लोगों की हत्या कर दी गई है। इन घटनाओं में उनकी (भाजपा की) संलिप्तता है।”

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee:’जान दे दूंगी लेकिन देश को बांटने नहीं दूंगी’ ईद के मौके पर ममता बनर्जी

4 दिवसीय दिल्ली दौरे पर ममता बनर्जी: नीति आयोग की बैठक में लेंगी भाग, PM मोदी से करेंगी मुलाकात
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee Meet PM) अपने चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं. ममता बनर्जी का यह दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है. ममता बनर्जी शाम को PM मोदी से मुलाकात करेंगी, और साथ ही देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगी. एक तरफ, जहां पश्चिम बंगाल में ED लगातार पार्थ चटर्जी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी अपने दिल्ली दौरे पर है जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कई कयास लगाए जा रहे हैं.

नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगी ममता

दिल्ली में 7 अगस्त को नीति आयोग की बैठक होने वाली है जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee Meet PM) भाग लेंगी. बैठक के बाद ममता विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी और देश और पश्चिम बंगाल के ताजा राजनीतिक हालातों पर चर्चा करेंगी. वहीं आज रात ममता TMC से राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय के आवास पर पार्टी के सांसदों से भी मुलाकात कर सकती हैं.

कल यानि 6 अगस्त को होगा उपराष्ट्रपति चुनाव का मतदान

6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव (vice president election) का मतदान होना है और इसी बीच ममता बनर्जी के दौरे पर सबकी नज़रें भी टिकी हुई हैं. बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में शामिल नहीं होने का फैसला लिया था. साथ ही उन्होंने हर संसद सत्र के दौरान दिल्ली आने का ऐलान भी किया था और लगातार वह PM मोदी को चुनौती भी दे रही थीं. बहरहाल, ममता बनर्जी के इस दिल्ली दौरे से तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का मनोबल बढ़ेगा.