Mallikarjun Kharge Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज, 543 से 850 सीटें, डिलिमिटेशन को लेकर सरकार-विपक्ष आमने-सामने
Delhi Politics : महिला आरक्षण को लेकर संसद सत्र से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। विपक्षी दलों ने सरकार की रणनीति पर गंभीर सवाल उठाते हुए मोर्चा खोल दिया है। आज दोपहर 3 बजे कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के आवास पर INDI Alliance की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

चुनावों में राजनीतिक लाभ लेना

विपक्ष का आरोप है कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर डिलिमिटेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाना चाहती है, जिसका उद्देश्य 2029 के चुनावों में राजनीतिक लाभ लेना हो सकता है।

लोकसभा में इस विषय पर होगी बहस

संसद में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा कल से शुरू होगी। 16 और 17 अप्रैल को लोकसभा में इस विषय पर बहस होगी, जबकि 18 अप्रैल को राज्यसभा में चर्चा और मतदान प्रस्तावित है। सरकार ने बजट सत्र को तीन दिन अतिरिक्त बढ़ाकर इस महत्वपूर्ण विधेयक पर व्यापक चर्चा का रास्ता बनाया है।

543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने की योजना

विपक्ष का सवाल है कि महिला आरक्षण को डिलिमिटेशन से जोड़ने की आवश्यकता क्यों है। उनका कहना है कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने की योजना पर भी गंभीर सवाल उठते हैं। विपक्ष का तर्क है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मौजूदा सीटों पर ही लागू किया जाना चाहिए।

राजनीतिक संतुलन होगा प्रभावित

लोकसभा और विधानसभा की वर्तमान सीट संरचना में ही आरक्षण देने की मांग को लेकर विपक्ष एकजुट है। उनका दावा है कि सीटों के पुनर्गठन से दक्षिण भारत के राज्यों को नुकसान हो सकता है, जिससे राजनीतिक संतुलन प्रभावित होगा और इसका फायदा सत्तारूढ़ दल को मिल सकता है।

केवल महिला आरक्षण नहीं बल्कि डिलिमिटेशन

इस मुद्दे पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पार्टी कार्यसमिति में अपनी राय रखते हुए कहा था कि आरक्षण व्यवस्था के भीतर ओबीसी वर्ग को भी उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विशेष सत्र का असली एजेंडा केवल महिला आरक्षण नहीं बल्कि डिलिमिटेशन से जुड़ा है।

वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

इसी बीच कांग्रेस की रणनीति समिति की बैठक में वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi, Shashi Tharoor, Pramod Tiwari, Tariq Anwar, Kumari Selja, Jairam Ramesh, K C Venugopal और Manish Tewari समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जहां आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। विपक्ष का कहना है कि वह इस मुद्दे पर संसद और सड़क दोनों मोर्चों पर अपनी स्थिति मजबूत रखेगा।

ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में शाहरुख खान की एंट्री, अहम रोल में आएंगे नजर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरातवासियों से मांगी माफी, विवादित बयान पर जताया खेद
Political Controversy : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने हालिया बयान को लेकर गुजरात के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. खरगे ने कहा कि उनका कभी भी यह उद्देश्य नहीं था कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाई जाए और गुजरात के लोगों के प्रति उनका हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और रहेगा.

यह विवाद तब शुरू हुआ था जब रविवार को केरल के इडुक्की जिले में आयोजित एक चुनावी रैली में खरगे ने केरल के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि वे पढ़े-लिखे और समझदार हैं और आसानी से गुमराह नहीं हो सकते. इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के लोगों की तुलना कर उन्हें अनपढ़ बताया. उनके इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

राहुल गांधी से माफी की अपील

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियाँ किसी भी वरिष्ठ नेता की गरिमा के अनुकूल नहीं हैं, उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बयान से सहमत हैं, और उन्होंने इसे सार्वजनिक रूप से नकारते हुए माफी मांगनी चाहिए. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि खरगे का यह बयान न केवल अपमानजनक है बल्कि बेशर्मी भरा और बेहद निंदनीय भी है.

गुजरातवासियों से माफी मांगी

विवाद बढ़ने के बाद बुधवार को खरगे ने माफी की घोषणा की, उन्होंने कहा कि केरल में दिए गए उनके भाषण की कुछ टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया है, फिर भी वे अपनी तरफ से खेद प्रकट करते हैं, उन्होंने दोहराया कि गुजरातवासियों के प्रति उनका सम्मान हमेशा सर्वोच्च रहा है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुँचाना उनका कभी उद्देश्य नहीं था.

ये भी पढ़ें- पंजाब में हेल्थ सेक्टर को बूस्ट, 300 बेड अस्पताल, 8 OT और AI-आधारित सुविधाएं तैयार करेगा मान सरकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली, राहुल बोले- मोदी जी का कॉन्फिडेंस खत्म, हमारा वंदे मातरम् भी चुराया- खड़गे
Rahul Gandhi : दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने रविवार को ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली आयोजित की। रैली में पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास खत्म हो गया है और केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी परेशान हैं, हाथ कांपते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग अपनी नीतियों में धोखाधड़ी कर रहे हैं।

बात तो सही है  pic.twitter.com/HUFE4w7d30
— Congress (@INCIndia) December 14, 2025

नेताओं के बीच दरार डालने की कोशिश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के प्रतीकों और नेताओं की विरासत को नुकसान पहुंचाया है और देश में नेताओं के बीच दरार डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि ऐसे नेताओं को हटाना जरूरी है।

BJP 'वोट चोरी' कर देश से गद्दारी कर रही है। हमें इन गद्दारों को सत्ता से हटाना होगा।

: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge

रामलीला मैदान, दिल्ली pic.twitter.com/0teLJi9XvC
— Congress (@INCIndia) December 14, 2025

न्यायपालिका और मीडिया पर दबाव- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि न्यायपालिका और मीडिया पर बाहरी दबाव है। कई कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगाए गए और उन्हें जेल जाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सरकार की नीति में शामिल हुए, उनका फायदा सरकार ने उठा लिया।

तुम घुसपैठिए की सेवा में लगे रहो,
हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे!#IndiaSupportsSIR pic.twitter.com/o0lvZqqDrw
— BJP (@BJP4India) December 14, 2025

भाजपा ने कसा तंज

बीजेपी ने पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा कि, ‘तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।

1. ज्ञानेश कुमार
2. सुखबीर सिंह संधू
3. विवेक जोशी

सत्य-असत्य की इस लड़ाई में ये चुनाव आयुक्त, BJP के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने इन चुनाव आयुक्तों को बचाने के लिए कानून बदल दिया, जिसमें ये कुछ भी करें, इन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा सकता है।

लेकिन याद रखिए- हम इन… pic.twitter.com/C1c19QzLeY
— Congress (@INCIndia) December 14, 2025

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 की मौत, बॉन्डी बीच पर मना रहे थे त्योहार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जगदीप धनखड़ को लेकर चिंतित हुए खड़गे, कहा- धनखड़ को फेयरवेल नहीं मिला, इसका दुख है, जेपी नड्डा ने दिया जवाब
Winter Session 2025 : संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। सत्र शुरु होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बाहर मीडिया से 10 मिनट बात की। उन्होंने कहा कि विपक्ष को हाल के चुनावों में मिली हार की निराशा से बाहर आकर सदन में मजबूत मुद्दे उठाने चाहिए। अगर विपक्ष चाहे तो वह उन्हें सुझाव देने के लिए तैयार हैं कि कैसे बेहतर काम किया जाए।

हार-जीत का मैदान नहीं संसद

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सत्र हार या जीत का मैदान नहीं होना चाहिए। नई पीढ़ी के सांसदों को अनुभव का लाभ मिलना चाहिए। यहां नाटक नहीं, बल्कि काम और नीति पर ध्यान देना चाहिए।

जगदीप धनखड़ को लेकर बोले खड़गे

इसके बाद प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में नए सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया और उनका अभिवादन किया। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सभापति का अभिवादन किया और पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सदन को पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ को अलविदा कहने का मौका नहीं मिला।

जेपी नड्डा ने किया पलटवार

इस पर भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली हार से बहुत तकलीफ हुई है और इसे डॉक्टर को बताना चाहिए।

ये भी पढ़ें- PM Modi ने संसद सत्र से पहले विपक्ष को घेरा, कहा- हार पचा नहीं पातीं पार्टियां, सदन में ड्रामा नहीं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कांग्रेस ने की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान की बैठक, गहलोत ने मीडिया पर कसा तंज
Rajasthan Congress Meeting : राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय में आज यानी शनिवार (29 नवंबर) को ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान और SIR  को लेकर बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में अभियान की रणनीति तय की जा रही है और दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली सभा की तैयारियों के लिए नए जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जाएगी.

इस बैठक से पहले अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा, “राजस्थान में नए जिला अध्यक्ष जमीन पर मजबूती से काम करेंगे. राजस्थान कांग्रेस की टीम अब पूरी तरह मजबूत है. 14 दिसंबर को दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के खिलाफ कांग्रेस अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी.” कर्नाटक सरकार के घटनाक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि तलाक की खबर बनती है लेकिन दोस्ती की नहीं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का नाश्ते पर मिलना शुभ संकेत है. कोई झगड़ा नहीं.

अशोक गहलोत का मीडिया पर तंज

अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि मीडिया वालों के लिए प्यार मोहब्बत की न्यूज नहीं बनती. अगर कोई तलाक हो रहा है, तो न्यूज बनती है. यहां तलाक नहीं हो रहा, यहां प्यार मोहब्बत है. कांग्रेस राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में सब एकजुट है. अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार बनने के समय क्या फैसला हुआ, ढाई साल का कोई वादा किया गया या नहीं, यह सब केवल अंदाज है, उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे या फिर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से करवा लें, तभी इसे सही माना जा सकता है.

अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नाम पर निराधार खबरें फैलाई जाती है. कुछ लोग कहते है कि मुझे तो मुख्यमंत्री बनाने के लिए भेजा गया था या ढाई साल की कोई बात हुई थी, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी यह मामला चलता रहा और इससे पार्टी को नुकसान हुआ. अब यही कर्नाटक में भी दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें अर्धकुंभ 2027 : आस्था की डुबकी लगाने के लिए हो जाएं तैयार, शाही व अन्य स्नानों की तिथियां तय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

PM – CM को हटाने वाले विधेयक पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘यह लोकतंत्र पर बुलडोजर चलाने जैसा है’
Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा भवन में हरियाणा और मध्य प्रदेश के नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्षों के साथ एक बैठक की. इस दौरान उन्होंने वोट चोरी और नए विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नया विधेयक 30 दिन के अंदर सरकार गिराने के लिए लाई है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जो विधेयक लाई है, उससे वो नागरिकों से उनकी चुनी हुई सरकार बनाने या हटाने का अधिकार छीन लेंगे. यह अधिकार ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों को मिल जाएगा. यह लोकतंत्र पर बुलडोजर चलाने जैसा है.

‘सुनियोजित साजिश के तहत कथित तौर पर वोट ‘चुराए’ गए’

कांग्रेस अध्यक्ष ने वोट चोरी पर कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में एक सम्बोधन के दौरान विस्तृत जानकारी पेश की थी कि कैसे कर्नाटक के महादेवपुरा निर्वाचन क्षेत्र में एक सुनियोजित साजिश के तहत कथित तौर पर वोट ‘चुराए’ गए. कांग्रेस को ये सब 6 महीने की खोजबीन में पता चला.

कांग्रेस अध्यक्ष ने SIR के मुद्दे पर कहा कि विपक्ष चाहता था कि संसद चले और प्रमुख सार्वजनिक मुद्दों पर बहस हो, लेकिन भाजपा सरकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ जैसे मामलों पर चर्चा से बचती रही. भाजपा पर आरोप लगाते हुए खरगे ने कहा कि सरकार चाहती है कि एसआईआर का इस्तेमाल कर विपक्ष के वोटों को छिन लिया जाए.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा पर तेजप्रताप का तंज, बोले- ‘चुनाव में पापड़ बेलने में लगे…’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

“लोकसभा उपाध्यक्ष की कुर्सी फिर खाली: क्या लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा?”
Mallikarjun Kharge : राज्यसभा में हाल ही में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लोकसभा में उपाध्यक्ष की नियुक्ति की मांग की है. इस मुद्दे को लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय बताया जा रहा है. भारत के संविधान में लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति का स्पष्ट प्रावधान है. मालूम हो कि उपाध्यक्ष का काम अध्यक्ष की अनुपस्थिति में कार्यवाही संचालित करना ही नही, बल्कि वह पूरे सदन का एक निष्पक्ष प्रतिनिधि भी होता है.

क्यों जरूरी है लोकसभा उपाध्यक्ष?

दरअसल लोकसभा उपाध्यक्ष का पद लोकतंत्र के संतुलन के लिए बहुत जरूरी होता है. बीते समय से ही इस पद पर विपक्ष के किसी वरिष्ठ सांसद की नियुक्ति की जाती है. इससे सभी पक्षों को सदन में प्रतिनिधित्व मिलता है और चर्चा व बहस में संतुलन बना रहता है. वहीं 17वी लोकसभा (2019–2024) में उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई थी. दूसरी और अब 18वी लोकसभा का गठन हो चुका है, बवाजूद इसके यह पद खाली है, यह पहली बार है जब लगातार दो लोकसभा कार्यकालों तक यह संवैधानिक पद रिक्त रहा है.

संवैधानिक और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण से नुकसान

बता दें कि उपाध्यक्ष की नियुक्ति को टालना संविधान की भावना के खिलाफ माना जाता है. यह न केवल एक परंपरा का उल्लंघन है, बल्कि लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने जैसा है. संसद में सभी पक्षों की निष्पक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उपाध्यक्ष की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है.

यह भी पढ़ें : “11 साल में मोदी का जादू! पद्मश्री कालूराम बामनिया बोले– अब गरीबों को भी मिल रहा है सम्मान”

अब समय है निर्णय का

हालांकि इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गंभीरता से विचार करना चाहिए. लोकतंत्र को मज़बूत बनाए रखने के लिए लोकसभा उपाध्यक्ष की नियुक्ति तुरंत होनी जरूरी है. यह कदम न केवल संविधान का सम्मान माना जाएगा, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा को भी बनाए रखेगा. लोकसभा उपाध्यक्ष का पद कोई औपचारिकता नहीं बल्कि लोकतांत्रिक प्रणाली का एक अनिवार्य हिस्सा है. अब समय आ चुका है कि इस पद को बरकरार कर संसद में संतुलन और निष्पक्षता की मिसाल पेश की जाए.

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने सेना की सराहना की
Operation Sindoor : पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेना की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, ‘हमे अपने सुरक्षाबलों पर गर्व है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है और लोग भारतीय सेना के पराक्रम का सरहाना कर रहे है। इसी बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी भारतीय सेना के इस साहसिक कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमे अपने सुरक्षाबलों पर गर्व है।

Proud of our Armed Forces. Jai Hind!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 7, 2025

आतंकवाद के खिलाफ एक अडिग राष्ट्रीय नीति

राहुल गांधी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा भारत के पास पाकिस्तान और POK से निकलने वाले सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ एक अडिग राष्ट्रीय नीति है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पोस्ट में आगे लिखा, हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया है। हम उनके दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं।

हमारे लिए देश हित सबसे पहले है : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले के दिन से ही कांग्रेस सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कोई भी निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सशस्त्र बलों और सरकार के साथ खड़ी है। उनका कहना है कि एकजुटता वक्त की मांग है और कांग्रेस हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है। हमारे नेताओं ने अतीत में रास्ता दिखाया है और हमारे लिए देश हित सबसे पहले है।

आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करते हुए उन्हें तबाह कर दिया

बता दें कि भारत ने मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करते हुए उन्हें तबाह कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया। ये एक टारगेटिड, नपी-तुली और गैर-उकसावे वाली कार्रवाई थी।

आतंकी ढांचे को निशाना बनाया

सरकार ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना का एक संयुक्त प्रयास है, जिसमें भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ढांचे को निशाना बनाया। इन ठिकोनो से भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें निर्देशित किया गया।

भारतीय हमले में आठ लोग मारे गए

वहीं पाकिस्तान ने दावा किया कि छह जगहों पर हमला किया गया है और भारतीय हमले में आठ लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले को युद्ध की कार्रवाई करार दिया और कहा कि हमें इसका करारा जवाब देने का पूरा अधिकार है।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत, कई घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक में शामिल न होने पर खरगे ने की पीएम मोदी की आलोचना, जानें क्या कहा?
Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल न होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की। मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि सरकार ने दिल्ली में हुई बैठक में सुरक्षा चूक की बात स्वीकार की है। पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करने के संबंध में मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से पूछा कि वह पानी कहां संग्रहित करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टी के नेता मौजूद थे। मैंने कहा था कि जब सरकार बैठक बुलाती है तो प्रधानमंत्री को मौजूद रहना चाहिए। लेकिन वह मौजूद नहीं थे इसलिए मैंने कहा कि यह सही नहीं है।

इसका मतलब है कि वह इसे लेकर गंभीर नहीं हैं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बजाय बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा यदि प्रधानमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं तो इसका मतलब है कि वह इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी और अंग्रेजी में बोलने की जगह आपको यह बताना चाहिए था कि यह आतंकी हमला कैसे हुआ।

सरकार लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अफसोस जताते हुए कहा कि तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद सरकार लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकी। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि फिर भी राष्ट्र और उसकी एकता के दृष्टिकोण से हमने उनसे कहा कि हम सब एक साथ आएं और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करें। हमने यह भी बताया कि हम इस मामले में सरकार के फैसले का समर्थन करने के लिए एकजुट हैं।

उन बातों को रेखांकित करने का समय नहीं है

जब मीडिया ने मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा कि क्या वह सरकार द्वारा लिए गए फैसले से खुश हैं तो खरगे ने कहा कि अभी उन बातों को रेखांकित करने का समय नहीं है। जब परिस्थिति आएगी तो हम बता देंगे लेकिन अभी उन बातों को बताना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार के साथ एकजुट होकर खड़ा हुआ जाए और उसके द्वारा लिए गए फैसले में गलती न निकाली जाए।

लेकिन ये सवाल बाद में उठेंगे अभी नहीं

बता दें कि पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर आप (सरकार) पानी रोकने का फैसला करते हैं तो आप इसका भंडार कहां करेंगे? क्या हमारे पास ऐसे बांध हैं? लेकिन ये सवाल बाद में उठेंगे अभी नहीं।

यह भी पढ़ें : सुरक्षा बलों की हिट लिस्ट में जम्मू-कश्मीर के ये 14 आतंकी, जुड़े हैं पाकिस्तान से तार, तलाश में जांच एजेंसियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘गांधी परिवार किसी के सामने झुकने वाला नहीं है’, बिहार में मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर जेडीयू को घेरा
Bihar Politics : बिहार के बक्सर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि आज गंगा जी के तट पर बसे इस क्षेत्र में आने का अवसर मिला, जो संविधान सभा के प्रोटेम अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा जी की भूमि भी है। बिहार की धरती पर महात्मा बुद्ध जी ने तपस्या कर ज्ञान पाया और आज सारी दुनिया बुद्ध जी के शांति संदेश को मानती है। गुरु गोविंद सिंह जी भी इसी धरती पर जन्मे और कई अन्य महापुरुष, समाज सुधारक भी बिहार की धरती से निकले। यहां से कई राजनेता भी आए, जिन्होंने देश के लिए अपना योगदान दिया।

पीएम मोदी और बीजेपी हमें दुश्मन की तरह देखते हैं

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा “पीएम मोदी और बीजेपी हमें दुश्मन की तरह देखते हैं। जिस तरह से उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी को परेशान करने और पार्टी को खत्म करने के लिए है… गांधी परिवार किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। वे देश के लिए लड़ते रहेंगे…”

मोदी और नीतीश की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहानरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है। ये दोनों लोग बिहार और देश की भलाई के लिए नहीं, बल्कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और किसानों को बर्बाद करने के लिए एक साथ आए हैं।

हम न डरने वाले हैं, न ही झुकने वाले हैं

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने नेशनल हेराल्ड की शुरुआत की थी। इसके अलावा, नवजीवन अख़बार और कौमी आवाज़ भी शुरू किया गया था। इन अख़बारों को शुरू करने का मकसद देश को आजाद कराना, देश की जनता को जागरुक करने और लोगों की आवाज अंग्रेजी हुकूमत तक पहुंचाने का था। नरेंद्र मोदी और अमित शाह इसी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी को डराना चाहते हैं, लेकिन हम न डरने वाले हैं, न ही झुकने वाले हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा देश की एकता के लिए इंदिरा जी और राजीव गांधी जी शहीद हो गए। जवाहरलाल नेहरू जी खुद कई साल जेल में रहे और ऐसे परिवार को नरेंद्र मोदी डराना चाहते हैं। RSS-BJP के लोग कांग्रेस के लोगों को डराना चाहते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, अपनी जान देने से भी नहीं कतराए।

ये भी पढ़ें: धर्म, जाति के नाम पर समाज में विभाजन पैदा करना भाजपा का काम, अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप