maharshtra Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Maharashtra: चुनावी हार सामूहिक जिम्मेदारी, देवेंद्र जी से बात करूंगा- एकनाथ शिंदे
Eknath Shinde on Devendra:  देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर अब महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे का बयान आया है. उन्होंने फडणवीस से बात कर उन्हें समझाने की बात कही है. बता दें कि महाराष्ट्र में राजग के ख़राब प्रदर्शन पर जिम्मेदारी लेते हुए देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश की थी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा उन्हें राज्य सरकार से मुक्त करने के प्रस्ताव पर कहा, चुनावी हार सामूहिक जिम्मेदारी है। तीनों पार्टियों ने चुनाव में मिलकर काम किया था। वोट शेयर देखें तो मुंबई में महायुति को दो लाख से ज्यादा वोट मिले। हार के कारणों की ईमानदारी से समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा, पिछले दो सालों में सरकार ने राज्य में कई अच्छे फैसले लिए हैं। मैं जल्द ही देवेंद्र जी से बात करूंगा। हमने पहले भी साथ मिलकर काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। हम विपक्ष के झूठे दावों का मुकाबला करने में सामूहिक रूप से विफल रहे हैं।

मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैं महाराष्ट्र में ऐसे नतीजों की जिम्मेदारी लेता हूं। मैं पार्टी का नेतृत्व कर रहा था। मैं भाजपा आलाकमान से अनुरोध करता हूं कि मुझे सरकार की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए ताकि मैं आगामी चुनावों में पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर सकूं।

वहीं देवेंद्र फडणवीस ने देश की जनता का धन्यवाद दिया और कहा कि जनता ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना है. महाराष्ट्र में नतीजे हमारे अपेक्षित नहीं रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संविधान बदलने का नेरेटिव सेट किया जिसे हम काउंटर करने में असफल रहे. एमवीए को ज्यादा सीटें मिली हैं. लेकिन वोट शेयर में खास अंतर नहीं है. कई सीटों पर जीत हार का मार्जिन काफी कम रहा है.

यह भी पढ़ें: Delhi: सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त नजर आए NDA नेता, CM नीतीश के लिए जयंत ने कही यह बात…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Maharashtra: टीसी ने मांगा टिकट तो परिवार ने की जमकर पिटाई…
महाराष्ट्र के पालघर से एक अजिब मामला सामने आ रहा है। जहां ट्रेन में टिकट चेकर के टिकट मांगने पर उसकी जम कर पिटाई कर दी गई। यह मामला नालासोपाला रेलवे स्टेशन का है। जहां टीसी प्रदीपकुमार राज सिंह ने ट्रेन के अंदर टिकट चेक करते हुए देखा कि एक परिवार बिना टिकट के यात्रा कर रहा है। जब उन्होंने परिवार से टिकट दिखाने को कहा, तो पूरे परिवार ने मिलकर टीसी को पीट दिया।

टिकट मांगने पर परिवार ने टीसी को ही पीट दिया

बता दें, पूरे मामले में टीसी ने वसई रेलवे पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। टीसी से कहा कि 4 जनवरी को वह हर दिन ट्रेन में टिकट चेक कर रहे थे। टिकट चेक करते वक्त टीसी ने एक शक्स (अमान मोहम्मदली कुरैशी) को बिना टिकट यात्रा करते हुआ पाया। जिसके बाद टीसी ने कहा कि टिकट नहीं दिखाने पर 270 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। यह सुनते ही अमान गुस्सा हो गया और टीसी से भिड़ गया। फिर उसने अपनी मां और बहन को फोन कर बुलाया। उन तीनों ने फिर टीसी को बुरी तरह पीटा।

सरकारी कामों में बाधा डालना गैरकानूनी

इस दौरान टीसी को बचाने का कोई प्रयास नहीं हुआ। टीसी प्रदीपकुमार राज सिंह ने वसई रेलवे स्टेशन पर उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। आरोपी अमान, उसकी मां 47 वर्षीय रुबीना और 24 वर्षीय बहन आएशा पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, तीनों से पूछताछ की जाएगी। क्योंकि इस तरह सरकारी कार्यों को बाधित करना गैरकानूनी है। मामले की जांच अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: लखनऊ में भी ठहरेंगे प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले मेहमान…