Maharashtra Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

नासिक कंपनी में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोप, 7 गिरफ्तार, SIT कर रही जांच
Maharashtra News : नासिक स्थित एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी के कार्यालय में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोप सामने आए हैं. मामले में एक गवाह ने दावा किया है कि आरोपियों में से एक ने सहकर्मियों को “हिंदू महिलाओं से संबंध बनाने और उनसे शादी करने” के लिए उकसाया था. पुलिस का कहना है कि फिलहाल कंपनी की शाखा में सामने आए कथित मामलों से जुड़ी नौ शिकायतों की जांच की जा रही है.

पुलिस ने अब तक सात कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें छह पुरुष और एक महिला शामिल हैं. वहीं एक अन्य महिला कर्मचारी फरार बताई जा रही है. “हिंदू लड़कियों से शादी करने” के लिए उकसाने का आरोप एक संविदा कर्मचारी ने बयान में कहा कि कुछ वरिष्ठ कर्मचारी उन्हें धार्मिक बातें करते हुए प्रभावित करने की कोशिश करते थे. आरोप है कि उनसे कहा जाता था, “हिंदू लड़कियों को अपनी प्रेमिका बनाओ और उनसे शादी करो” तथा धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया जाता था. गवाह ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में एचआर विभाग की संलिप्तता थी और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई.

कमजोर कर्मचारियों को बनाया निशाना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने विशेष रूप से नए और कमजोर कर्मचारियों को निशाना बनाया. प्रशिक्षण टीम के सदस्य और एचआर से जुड़े कुछ लोग कथित रूप से नए कर्मचारियों की जानकारी का उपयोग करके उन्हें मानसिक और यौन उत्पीड़न का शिकार बनाते थे. यह घटनाएं 2021 से 2026 के बीच होने का दावा किया गया है.

शादी का झूठा वादा और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप

कुछ शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक आरोपी ने शादी का झूठा वादा करके महिला कर्मचारी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. इसके अलावा अनुचित व्यवहार, निजी जीवन पर टिप्पणी और मानसिक प्रताड़ना के भी आरोप लगाए गए हैं.

जांच जारी, SIT गठित

वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने एक पुरुष कर्मचारी को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने और उसके धर्म का अपमान करने जैसी घटनाएं भी कीं. जब कर्मचारियों ने एचआर विभाग में शिकायत की, तो उन्हें कथित तौर पर नौकरी से निकालने की धमकी दी गई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो सभी शिकायतों और सबूतों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें – Zerodha Coin पर नया FD फीचर लॉन्च, अब एक क्लिक में फिक्स्ड डिपॉजिट में होगा निवेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पड़ोले का सड़क हादसा, संसद सत्र के लिए दिल्ली जा रहे थे
Maharashtra News : महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पड़ोले सोमवार (30 मार्च) की सुबह एक सड़क हादसे का शिकार हो गए. यह दुर्घटना नागपुर के पास उस समय हुई, जब वे दिल्ली जाने के लिए नागपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार को भारी नुकसान हुआ.

इस हादसे में प्रशांत पड़ोले और उनके ड्राइवर को हल्की चोटें आईं. हालांकि, गनीमत रही कि कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई. कार में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

दिल्ली रवाना होते समय हुआ हादसा

दरअसल, सांसद दिल्ली में संसद सत्र में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे. वे भंडारा से कार के जरिए नागपुर एयरपोर्ट पहुंचने वाले थे, जहां से उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी. इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई. हादसे में उनके पैर में हल्की चोट आई, लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा और सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

सोशल मीडिया पर दी घटना की जानकारी

इस घटना के बाद प्रशांत पड़ोले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए सवाल भी उठाए.

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब एक सांसद ही सड़क पर सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजिमी है. उन्होंने बताया कि नागपुर के पास ट्रक की टक्कर से उनकी कार को नुकसान पहुंचा, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई.

ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नासिक में गॉडमैन अशोक खरात के घर SIT ने की छापेमारी, हथियार और संदिग्ध कारतूस बरामद
Maharashtra News : महाराष्ट्र के नासिक जिले में खुद को गॉडमैन बताने वाले अशोक खरात के घर पर पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने छापेमारी की है. जांच के दौरान आरोपी के पास से एक रिवॉल्वर और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं, जिनमें से कुछ पहले ही इस्तेमाल किए गए प्रतीत होते हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन कारतूसों का प्रयोग किसी हत्या, तंत्र-मंत्र या जानवरों के शिकार में तो नहीं किया गया.

खरात के घर, दफ्तर और फार्म हाउस से कई प्रतिबंधित जानवरों और पक्षियों की खाल, नाखून, पंख और तांत्रिक सामग्री भी मिली है. इसके अलावा आरोपी के पास करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज पाए गए हैं, जो आर्थिक धोखाधड़ी और बड़े घोटाले की संभावना को बढ़ा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने पर निगरानी

पीड़ित महिला के वकील मधुकर यशवंत काले ने अदालत में कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की हिरासत बढ़ाना जरूरी है, उन्होंने बताया कि आरोपी के पास हथियार का लाइसेंस है, लेकिन खाली कारतूसों का हिसाब नहीं मिला है और जानवरों के अंग कैसे उनके पास आए, इसकी जांच भी जरूरी है.

कोर्ट ने आरोपी की पुलिस हिरासत 5 दिनों के लिए बढ़ा दी है. पुलिस इस दौरान यह भी देख रही है कि पीड़ितों से जुड़े संवेदनशील वीडियो सोशल मीडिया पर न फैलें. जांच अधिकारी ने 6 दिन की मोहलत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल 5 दिन ही मंजूर किया.

ये भी पढ़ें – जयपुर में सड़क हादसे में एक्टर हर्षिक कालिया की मौत, काम से लौटते वक्त हुआ हादसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

महाराष्ट्र के सोलापुर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित, किसानों में चिंता बढ़ी
Weather Warning : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. अक्कलकोट तालुका में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है. मौसम विभाग ने जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

अक्कलकोट शहर और आसपास के गांवों में भारी बारिश दर्ज की गई. सांगवी बुद्रुक और खवास गांवों में फसलो को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. गेहूँ, ज्वार और अंगूर की फसलें इस बारिश और ओलों से खतरे में हैं.

तीन दिनों तक सतर्क रहने की चेतावनी

वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सतर्क रहने की चेतावनी दी है. लगातार बदलते मौसम की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की घटनाएं हो रही हैं. इस प्राकृतिक घटना से किसानों को सीधे नुकसान हो रहा है.

फसलों को भारी नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार सोलापुर में बारिश और ओलों से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. सबसे ज्यादा खतरा अंगूर की फसल को है. वहीं, किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं. इस बार खाद और बीज की कीमतें बढ़ने से उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं.

मंगलवार का दिन किसानों के लिए बड़ी परेशानी भरा रहा. किसान इस स्थिति से काफी चिंतित हैं और उनका कहना है कि अंगूर की फसल पूरी तरह खराब हो गई है. इस नुकसान ने किसानों की चिंता और निराशा बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भिवंडी-निजामपुर मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी को झटका और कांग्रेस की जीत पक्की!
Maharashtra Politics News : महाराष्ट्र की भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका में मेयर चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के 22 पार्षदों में से 9 पार्षद अलग गुट बनाकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन दे दिया है. इसके बाद कांग्रेस के मेयर बनने का रास्ता साफ माना जा रहा है. इस महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को सबसे अधिक 30 सीटें मिली थीं. भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका में कुल 90 सीटें हैं.

51 वोटों के साथ मेयर की राह साफ

चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-एनसीपी को लग रहा था कि समाजवादी पार्टी के समर्थन से वो आसानी से अपना मेयर बना लेंगे लेकिन सपा ने समर्थन देने से मना कर दिया. सपा ने शिवसेना के साथ देने का ऐलान कर दिया. इसके बाद कांग्रेस-एनसीपी ने “सेक्युलर फ्रंट” गठबंधन बनाया ताकि मेयर पद के लिए बहुमत हासिल किया जा सके. वहीं, बीजेपी के 9 पार्षदों ने अलग गुट बनाकर कांग्रेस-एनसीपी के सेक्युलर फ्रंट को समर्थन देने का ऐलान किया है. सेक्युलर फ्रंट के पास अब 51 वोट हो गए हैं जो बहुमत से ऊपर है. बीजेपी से बगावत करने वाले नारायण चौधरी को सेक्युलर फ्रंट ने अपना मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी की ओर से स्नेहा पाटिल मेयर पद की उम्मीदवार है.

मेयर टिकट विवाद से भड़की कलह

चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी की भिवंडी इकाई में अंदरूनी कलह बढ़ गई. मेयर टिकट में बदलाव से नाराज पार्षद नारायण चौधरी से सुरेश म्हात्रे ने संपर्क किया, जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन ने उन्हें मेयर उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया. चौधरी बीजेपी के 22 में से 9 पार्षदों को अपने साथ लाने में सफल रहे.

ये भी पढ़ें- Bengaluru Murder Case : बेंगलुरु में 70 साल की महिला की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर
Naxal Encounter News : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ जिले की भामरागढ़ तहसील के फोदेवाडा जंगल परिसर में, गडचिरोली-नारायणपुर सीमा के पास हुई. सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया, जबकि दो पुलिस जवान भी घायल हो गए हैं.

आज सुबह इन इलाकों की गहन तलाशी ली गई तो इस इलाके से दो और नक्सलियों के शव, 1 पुरुष और 1 महिला की मिली है, अब तक कुल 3 नक्सलवादियों का शव बरामद किए जा चुके है. साथ ही 1 एके-47 और 2 एसएलआर भी मिला है.

अभी तक मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है. घायल C60 के जवानों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है.

फोडेवाड़ा में नक्सली अभियान

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को खुफिया जानकारी मिलने के बाद प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की कंपनी नंबर 10 के उग्रवादी फोड़ेवाड़ा गांव के पास मौजूद हैं, भामराग के एसडीपीओ के नेतृत्व में 14 C-60 यूनिटों के साथ गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर यह अभियान शुरू किया गया.

नक्सलियों का सामान बरामद किया गया

उन्होंने कहा कि बुधवार को हुई मुठभेड़ के दौरान दो नक्सली शिविरों का भंडाफोड़ किया गया और नक्सलियों का सामान बरामद किया गया. मारे गए नक्सली की अभी पहचान नहीं हो पाई है, जबकि अन्य माओवादियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अजित पवार की मौत पर CM फडणवीस और डिप्टी CM शिंदे भड़के, कहा- ‘राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण’
Ajit Pawar Death : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की अचानक मौत ने सभी को चौका दिया है. बुधवार सुबह उनका विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अजित पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी सहित देशभर के नेता और हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

हालांकि, अजित पवार के निधन के बाद राजनीति भी तेज हो गई है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर साजिश की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है. वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इस हादसे पर राजनीति करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

पूरे देश में शोक की लहर

अजित पवार के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है, लेकिन ऐसे समय में कुछ नेताओं ने उनकी मौत को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश भी की. ममता बनर्जी ने अजित पवार के विमान हादसे में साजिश की आशंका जताई, उन्होंने कहा कि अजित पवार शरद पवार के पास लौट रहे थे और बीजेपी का साथ छोड़ने वाले थे, इसलिए उनका प्लेन क्रैश किसी साजिश का नतीजा भी हो सकता है.

ममता ने यह भी कहा कि इस हादसे की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए, क्योंकि वह जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं करतीं.

प्लेन क्रैश को लेकर सवाल उठाए

कांग्रेस ने भी अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर सवाल उठाए हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस कंपनी की फ्लाइट से पवार जा रहे थे, उसका एक प्लेन 2023 में क्रैश हो चुका था और उसकी जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई.

वही, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इतने बड़े नेता की मौत पर सवाल उठना स्वाभाविक है और निष्पक्ष जांच से सच सामने आएगा.

देवेंद्र फडणवीस ने नाराजगी व्यक्त की

अजित पवार के निधन को लेकर उठी राजनीति पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाराजगी व्यक्त की और ममता बनर्जी को करारा जवाब दिया. फडणवीस ने कहा, “किसी की मौत पर राजनीति करना उचित नहीं है. इस तरह के आरोप लगाने से पहले ममता दीदी को कम से कम शरद पवार की बात सुन लेनी चाहिए. “

बुधवार शाम को शरद पवार ने इस मामले पर सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है और इसे राजनीति का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए.

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी

अजित पवार के निधन पर सीएम ममता बनर्जी के बयान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाओं पर राजनीति करना बिल्कुल सही नहीं है. इसे साजिश बताना दुर्भाग्यपूर्ण है. शरद पवार ने साफ किया कि यह सिर्फ एक दुर्घटना थी. महाराष्ट्र इस क्षति से गहरा दुखी है. आज हजारों लोग ‘अजित दादा’ कहकर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं.

ऐसे समय में आरोप लगाना और संदेह फैलाना परिवार और जनता के लिए दुखद है. राजनीति करने के लिए हमेशा अवसर रहेगा, लेकिन इस दुखद घड़ी में किसी को इसका राजनीतिक लाभ नहीं उठाना चाहिए.”

ये भी पढ़ें- Ajit Pawar Plane Crash : महिला कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द Oh… जानें प्लेन क्रैश से पहले क्या हुआ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

महाराष्ट्र में डिप्टी CM अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, राजकीय सम्मान और कड़े सुरक्षा इंतजाम
Ajit Pawar farewell : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की अंतिम यात्रा आज सुबह 9 बजे निकाली जाएगी. उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की स्थिति बनी हुई है. राज्य सरकार ने इस अवसर पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है.

अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय सम्मान के साथ संपन्न किया जाएगा. अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और आम नागरिक उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहेंगे.

अंतिम संस्कार के लिए विशेष इंतजाम

विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अजित पवार के अंतिम संस्कार को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मैदान के अंदर एक विशेष चबूतरे का निर्माण किया गया है, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न होगी. लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर में बैरिकेडिंग की गई है, ताकि श्रद्धालु व्यवस्थित रूप से दर्शन कर सकें.

इसके अलावा, विभिन्न स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं, जिससे दूर-दराज से पहुंचे लोग भी अंतिम श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होकर उनके अंतिम संस्कार को देख सकें.

पंडालों और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अंतिम संस्कार स्थल पर पांच विशाल पंडाल बनाए गए हैं, जहां देशभर से आने वाले वरिष्ठ नेता और अजित पवार के पारिवारिक सदस्य बैठेंगे. इन सभी पंडालों में अजित पवार की बड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं.

अजित पवार के अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई प्रमुख नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है.

अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत

बता दें कि अजित पवार 28 जनवरी की सुबह बारामती में होने वाली चुनावी सभाओं में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे. इसी दौरान उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरते समय हादसे का शिकार हो गया. इस दर्दनाक दुर्घटना में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- Ajit Pawar Plane Crash : महिला कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द Oh… जानें प्लेन क्रैश से पहले क्या हुआ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अजित पवार के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान, हादसे की होगी हाई लेवल जांच
Ajit Pawar Plane Crash : महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार (Ajit Pawar) का बारामती (Baramati) प्लेन हादसे में निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती में उनका प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे में युवा पायलट शांभवी पाठक का भी निधन हो गया है।

प्लेन हादसे की हाई लेवल जांच

अजित पवार के प्लेन क्रैश हादसे में हाई लेवल जांच शुरू हो गई है। एविएशन मिनिस्ट्री के चार अधिकारी VSR वेंचर्स के दिल्ली ऑफिस पहुंचे हैं। ये सभी अधिकारी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के हैं।

आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम अजीत पवार के विमान हादसे में हुए आकस्मिक और दुखद निधन के सम्मान में पूरे राज्य में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। यह शोक आज बुधवार से शुरू होकर शुक्रवार तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान राज्य की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकार द्वारा आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।

4 सभाओं को करने जा रहे थे संबोधित

जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के दौरान अचानक प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे। पवार बारामती से विधायक रहे हैं और जनता हमेशा उन्हें जिताती आई है। बारामती के लोगों को अजित पवार से खासा लगाव रहा है।

DGCA ने हादसे पर दिया बयान

DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह जांच विमान के परिचालन, तकनीकी रखरखाव और पायलट के निर्णयों पर केंद्रित होगी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विमान (Learjet 45, VT-SSK) बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ‘तकनीकी खराबी’ का शिकार हुआ था, जिसके कारण पायलट ने नियंत्रण खो दिया और विमान रनवे से फिसलकर पास के खेत में जा गिरा।

ये भी पढ़ें- पंजाब विजिलेंस ने वन विभाग के गार्ड समेत मजदूर को रिश्वत लेते किया काबू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Ajit Pawar Plane Crash : महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का निधन, प्लेन क्रैश में 5 की मौत, PM Modi ने दुख जताया
Ajit Pawar Plane Crash : महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार (Ajit Pawar) का बारामती (Baramati) प्लेन हादसे में निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती में उनका प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान चली गई।

Shri Ajit Pawar Ji was a leader of the people, having a strong grassroots level connect. He was widely respected as a hardworking personality at the forefront of serving the people of Maharashtra. His understanding of administrative matters and passion for empowering the poor and… pic.twitter.com/mdgwwGzw4R
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2026

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पोस्ट कर लिखा कि अजित पवार लोगों के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। एडमिनिस्ट्रेटिव मामलों की उनकी समझ और गरीबों और दबे-कुचले लोगों को मज़बूत बनाने का उनका जुनून भी देखने लायक था। उनका अचानक निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति-

4 सभाओं को करने जा रहे थे संबोधित

पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। जहां लैंडिंग के दौरान अचानक प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे। अजित पवार बारामती से विधायक रहे हैं और जनता हमेशा उन्हें जिताती आई है। बारामती के लोगों को अजित पवार से खासा लगाव रहा है।

महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 28, 2026

सीएम योगी ने जताया दुख

महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

Deeply shocked and stunned by the suddden demise of Ajit Pawar! The Deputy Chief Minister of Maharashtra and his co-passengers have died in a disastrous plane crash at Baramati today morning, and I am feeling a deep sense of loss.

My condolences to his family including his uncle…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 28, 2026

ममता बनर्जी ने उठाई जांच की मांग

अजित पवार के निधन की खबर पाते ही ममता बनर्जी ने मामले की गहन जांच की मांग की है। बनर्जी ने पोस्ट करते हुए कहा कि ‘अजित पवार के अचानक निधन से बहुत सदमे में हूं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग आज सुबह बारामती में एक भयानक विमान दुर्घटना में मारे गए हैं, और मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके परिवार, जिसमें उनके चाचा शरद पवार जी भी शामिल हैं, और स्वर्गीय अजित जी के सभी दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। इस घटना की ठीक से जांच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- SYL Dispute : जल विवाद पर पंजाब के हितों की मजबूती से रक्षा कर रही है पंजाब सरकार- सीएम भगवंत मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप