Maharani season 3 Teaser Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Maharani 3 Teaser: हुमा कुरैशी की महारानी 3 का टीजर आउट, जानें किस दिन होगी रिलीज
Maharani 3 Teaser: हुमा कुरैशी की वेब सीरीज़ ‘महारानी’ का तीसरी सीजन आने वाला है. पहले दो सीज़न में हुमा कुरैशी ने एक कम पढ़ी लिखी गांव की महिला से राजनेता बनी महिला का किरदार निभाकर काफी तारीफें बटोरी थीं. अब इस सीरीज़ के तीसरे सीजन का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है. टीज़र शेयर करते हुए बताया गया है कि परीक्षा की तैयारी जारी है, फिर महारानी आ रही है. टीज़र से साफ है कि इस बार रानी भारती यानी ‘महारानी’ के तेवर पिछले दो सीजनों से और ज्यादा सख्त होने वाले हैं.

टीज़र एक मिनट सात सेकंड का है. इसकी शुरुआत नवीन कुमार का रोल अदा कर रहे अमिता सियाल के सीन से हो रही है, जो जेल के दौरे पर हैं और गांधी जी को याद कर रहे हैं. वो कहते हैं, “गांधी जी कहते थे, पाप से घृणा करो, पापियों से नहीं.” हालांकि जेल में हलवा मिलने पर उनके चेहरे का रंग तब बदल जाता है जब उन्हें बताया जाता है कि ये हलवा रानी बटवा रही हैं.

इस बार पढ़ी-लिखी होंगी रानी

टीज़र में दिखाया गया है कि जेल से ही रानी भारती ने इंटरमीडियट की परीक्षा पास कर ली है और परीक्षा पास करने की खुशी में वो जेल में हलवा बटवा रही हैं. हालांकि रानी का हलवा नवीन कुमार के गले नहीं उतरता और वो उसे वापस रख देते हैं. यानी इस बार दोनों के बीच राजनीतिक लड़ाई और भी बढ़ने वाली है.

Maharani 3 Teaser

हुमा की दमदार एंट्री

टीज़र में हुमा कुरैशी की एंट्री ज़ोरदार दिखी है. पुलिसवैन से उतरते हुए उनकी तस्वीरें सीरीज़ में दिखाए गए उनके कद को बयान करने के लिए काफी हैं. टीज़र में हुमा कुरैशी का एक डायलॉग है. वो अपनी शिक्षा को लेकर कहता हैं, “हम चौथी फेल थे, तो आप सब की नाक में दम कर दिए थे. ग्रैजुएट हो जाएंगे, का होगा आप सब का.” यानी इस सीजन हुमा कुरैशी का रोल और भी दमदार होने वाला है. पहले दो सीजन में गांव की सीधी सादी महिला से बिहार की मुख्यमंत्री बनने तक और फिर राजनीतिक लड़ाई को लड़ने के बाद अब तीसरे सीजन में हुमा कुरैशी पढ़ाई-लिखाई कर दुश्मनों को चुनौती देती नज़र आने वाली हैं.

निर्देशन किसने किया?

महारानी सीज़न 3 को नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी सौरभ भवे ने निभाई है. तीसरे सीजन में लेखन का काम सुभाष कपूर, नंदन सिंह और उमाषंकर सिंह ने किया है. हुमा कुरैशी और अमित सियाल के अलावा इस सीजन में विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कनि कस्तूरी, अनूजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्या और सोहम शाह जैसे कलाकार नज़र आने वाले हैं.

इस सीरीज़ की शूटिंग पिछले साल पूरी हो गई थी. 26 अक्टूबर को हुमा कुरैशी ने पूरे क्रू के साथ एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि सीरीज़ के तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी हो गई है. बता दें कि महारानी का ये नया सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी रिलीज़ की तारीख का एलान नहीं किया है.

यह भी पढ़े: Anand sharma quit congrerss: MP से कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा, बोले… ‘जो कांग्रेस राम की नहीं है, वो किसी की नहीं’

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar