Maha Ashtami Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Maha Ashtami Ke Upay: अष्टमी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय, मां दुर्गा की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट
Maha Ashtami Ke Upay: चैत्र नवरात्रि अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मां भगवती के विभिन्न रूपों की पूजा करने के बाद कन्या पूजा की जाती है। नवरात्रि की पूजा में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है और कन्या पूजन के बिना नवरात्रि की पूजा पूर्ण नहीं होती है। दरअसल नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन कर मां को विदा किया जाता है। इसमें दो साल से लेकर 10 वर्ष तक की कन्याओं को आमंत्रित किया जाता है और उनकी पूजा सत्कार के साथ भोग लगाया जाता है।

इसके अलावा कन्याओं के साथ एक बालक को बटुक भैरव और लांगूरा के रूप में पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि कन्या पूजन में आने वाली कन्याएं अपने साथ सौभाग्य और सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। इस समय मां आदिशक्ति की आराधना का पावन पर्व चल रहा है। नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि में अष्टमी (Maha Ashtami) तिथि को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। माना जाता है कि शुभ फल पाने के लिए यह तिथि बहुत ही लाभकारी होती है।

मालूम हो कि मां महागौरी को माता पार्वती का ही एक रूप माना जाता है। इस बार अष्टमी तिथि 09 अप्रैल को पड़ रही है। अष्टमी के मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही मां महागौरी की चालीसा को पढ़ने या सुनने से रिश्ते में खुशियां आने लगती हैं। इतना ही नहीं, जीवन में तरक्की के लिए इस दिन कुछ विशेष उपाय (Maha Ashtami Ke Upay) भी करने करने चाहिए तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

महा अष्टमी के कुछ विशेष उपाय

ऐसा माना जाता है कि महा अष्टमी के शुभ दिन मां दुर्गा को सिक्कों और बटाशों के साथ लाल रंग की चुनरी अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से मां आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

इसके साथ ही इस दिन शुभ दिन पर कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को उनके पसंद का भोजन कराकर अपनी जरूरत की कोई भी लाल रंग की वस्तु अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करने से माता रानी की आशीर्वाद बना रहता है।

महा अष्टमी के दिन किसी सुहागिन स्त्री को लाल रंग की साड़ी और कोई श्रृगांर का समान भेंट करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और साल भर घर में धन का आगमन होता रहता है। साथ ही मां दुर्गा की भी कृपा होती है।

शास्त्रों के मुताबिक महा अष्टमी के पावन दिन तुलसी के पौधे के पास नौ दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही उनकी परिक्रमा भी करनी चाहिए। जिससे घर के सारे रोग और दोष नष्ट हो जाते हैं।

इसके साथ ही महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग की माला अर्पित करनी चाहिए। इसके अलावा लाल गुलाब के फूल से पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा आपके सभी कष्ट दूर कर देंगी।

मान्यता है ये भी है कि महा अष्टमी के दिन बिना हवन के पूजा का फल नहीं मिलता है। इसलिए इस दिन हवन जरूर करना चाहिए, लेकिन बात का ध्यान रहे कि हवन कुंड के बाहर भेंट सामग्री इधर-उधर नहीं गिरनी चाहिए।