MadhyaPrades Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

निष्काम सेवा ही दुनिया की सबसे बड़ी सेवा है, आनंदपुर धाम इसी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहा : पीएम नरेन्द्र मोदी
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि गरीबों की सेवा ही परमार्थ है, यही सच्ची मानव सेवा है। मध्य प्रदेश के आनंदपुर क्षेत्र के समग्र विकास के प्रयास होंगे। राम वन गमन पथ के विकास के लिए सरकार पूरी तरह से संकल्पबद्ध है।

मध्य प्रदेश अजब और गजब है, विरासत के संरक्षण के साथ विकास के लिए मध्य प्रदेश में कार्य हो रहा सिंहस्थ 2028 की तैयारियां भी प्रारंभ है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सेवा ऐसी गंगा है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति डुबकी लगाए तो उसका जीवन सार्थक हो सकता है। आनंदपुर धाम आकर मन अभिभूत है जिस भूमि का कण-कण संतों की तपस्या से सींचा गया है। जहां सेवा के संकल्प मानवता का पथ प्रशस्त करते हों, वो धरती साधारण नहीं है।

प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यहां मंदिर में दर्शन किए और सेवा कार्यों की जानकारी ली तो हृदय आनंदित हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा कृषि पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में श्री आनंदपुर ट्रस्ट के प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय है।

केन्द्र सरकार भी सेवा की भावना को केन्द्र में रखकर निर्धन वर्ग के लिए नि:शुल्क अनाज पेयजल आवास और स्वास्थ्य से जुड़ी जनकल्याण की योजनाओं का संचालन कर रही है। देश में नए-नए एम्स आईआईटी आईआईएम संस्थान प्रारंभ किए जा रहे हैं।

एक पेड़ मां के नाम

हमारा पर्यावरण संरक्षित हो इसके लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान जारी है। गरीब और वंचित व्यक्तियों के उत्थान के लिए सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास का मंत्र सरकार की नीति और निष्ठा है।

विकास की अपार संभावनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सेवा की भावना हमारे व्यक्तित्व को निखारती है और व्यक्ति को बड़े उद्देश्यों से जोड़ती है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अशोकनगर के आनंदपुर क्षेत्र का विकास हमारा दायित्व है। क्षेत्र में कला संस्कृति अर्थात् विरासत से विकास की अपार संभावनाएं हैं।

ये धरती सामान्य नहीं

मध्य प्रदेश में विरासत के संरक्षण के साथ विकास के प्रयास हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंहस्थ  2028 की तैयारियां भी प्रारंभ करवा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस धरती पर परमार्थ और सेवा के संकल्प जारी हैं ये धरती सामान्य नहीं है।

उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की

अशोकनगर की धरती पर शोक भी आने से डरता है। गुरु महाराज जी के अवतरण दिवस पर यहां आने का सुअवसर मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी अद्वैत जी महाराज एवं संस्थान की सभी पादशाही महाराज को प्रणाम करते हुए द्वितीय और तृतीय पादशाही के समाधि दिवस पर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्तव्यों के बारे में बताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आनंद धाम के नियम और कर्तव्यों के बारे में बताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सेवाभाव यहां का प्रमुख कार्य है। ट्रस्ट की ओर से मनोयोगपूर्वक संचालित सेवा कार्यों में अस्पताल गौ-शाला नई पीढ़ी के निर्माण के लिए अच्छी शिक्षा देने वाले स्कूल और पर्यावरण संरक्षण के प्रकल्प शामिल है।

सेवा एक साधना है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कठिनाइयों से लड़ना और जीतना हम सेवा से सीखते हैं। सेवा एक साधना है। देश में राम वन गमन पथ का विकास किया जा रहा है। राम वन गमन पथ का बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश से गुजरता है।

अजब और गजब है

मध्य प्रदेश पहले से अजब और गजब है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया है। हमें अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए आगे बढ़ना है। संस्कृति ही हमें सामर्थ्य देती है।

ये भी पढ़ें : कुलभूषण जाधव, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को कब लाएंगे, संजय राउत का केंद्र सरकार पर तंज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप