madhya pradesh news Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

जहर खाने वाले मरीज को चढ़ाई गई मिनरल वाटर की ड्रिप, डिंडौरी के CMHO ने मानी चूक
MP News : मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला अस्पताल से एक वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. वायरल वीडियो में जहर खाने वाले एक नाबालिग मरीज के इलाज के दौरान गैस्ट्रिक ट्यूब के जरिए मिनरल वाटर की बोतल का इस्तेमाल होता दिखाई दे रहा है. मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, डिंडोरी के सिविल लाइन क्षेत्र निवासी नाबालिग सत्यम ने अज्ञात कारणों से चूहा मारने वाली जहरीली दवा खा ली थी. उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था.

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

इलाज के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें मरीज के पेट की सफाई के लिए गैस्ट्रिक ट्यूब के साथ सामान्य मिनरल वाटर की बोतल का इस्तेमाल होता दिखाई दे रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.

हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद मरीज की हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.

CMHO ने क्या कहा?

डिंडोरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि मरीज का पेट साफ करने के लिए सामान्य पानी का इस्तेमाल किया गया था, जबकि मेडिकल नियमों के अनुसार ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था, उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि यदि इलाज मेडिकल मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी विवादों में रहा है जिला अस्पताल

बता दें कि डिंडोरी जिला अस्पताल पहले भी अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की अनुपस्थिति और लापरवाही के आरोपों को लेकर चर्चा में रहा है. आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण यहां दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में वायरल वीडियो ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

फिलहाल, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है. अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर, पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 10 की मौतें, 150 से अधिक गाड़ियां बहीं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दतिया में समर्थकों के बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान आया सामने, जानें क्या कहा
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद उनके समर्थकों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया. प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी हुई, पुलिस की एक गाड़ी पलट दी गई और भाजपा कार्यालय पर भी समर्थकों ने कब्जा कर लिया. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

दतिया में हुए घटनाक्रम के बाद पहली बार नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया, उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन से बचने की अपील की.

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो मैंने देखे, जिनमें कार्यकर्ता पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालते नजर आ रहे हैं, ऐसा कोई काम न करें. जैसा मैंने पहले भी कहा था, रास्ता ब्लॉक नहीं करना है. पार्टी के फोरम पर अपनी बात रखने का तरीका यही नहीं है.”

टिकट कटने के बाद भड़के समर्थक

आपको बता दें कि बीजेपी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. इस फैसले के बाद उनके समर्थक नाराज हो गए और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई.

विरोध प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने NH-44 झांसी-दिल्ली हाईवे भी जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. दतिया में हुए इस घटनाक्रम के बाद पूरे प्रदेश की राजनीति में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें- राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मां ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया जहर, चारों की मौत से इलाके में पसरा मातम
MP News : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही आस-पास के इलाके में फैली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, और हर कोई इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह जानने की कोशिश में जुटा रहा।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और चारों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि “एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड किया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किन परिस्थितियों के चलते मां को ऐसा आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।”

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक और सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें – पंजाब की नंबर-1 शिक्षा रैंकिंग का जश्न, 19 हजार सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘जाति के आगे पार्टी कुछ नहीं…’, गोपाल भार्गव के बयान पर सियासी हलचल तेज
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के सागर जिले में आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने जातिगत समीकरणों को लेकर एक टिप्पणी की, जिस पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज और राजनीति में जातीय पहचान की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उनके अनुसार, स्वतंत्रता से पहले ब्राह्मण समाज की जो सामाजिक स्थिति और प्रभाव था, वह अब पहले जैसा नहीं रह गया है और समय के साथ इसमें बदलाव आया है.

लोकतंत्र और मतदान से जुड़ी प्रगति

भार्गव ने आगे कहा कि राजनीति में भले ही दलगत निष्ठा की बात की जाती हो, लेकिन व्यवहारिक रूप से लोग अपने समाज और समुदाय के लोगों को प्राथमिकता देते हैं, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब किसी व्यक्ति का अपने ही समाज का उम्मीदवार चुनाव मैदान में होता है, तो कई बार समर्थन का रुझान उसी तरफ चला जाता है, भले ही सार्वजनिक रूप से कुछ और कहा जाए.

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में आर्थिक और सामाजिक प्रगति काफी हद तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान से जुड़ी हुई है. नौकरी, रोजगार और जीवन स्तर में सुधार जैसे मुद्दे लोगों की राजनीतिक भागीदारी से प्रभावित होते हैं, इसलिए समाज के लोगों का संगठित रहना जरूरी हो जाता है.

समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने पर जोर

अपने बयान में गोपाल भार्गव ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी तरह का वर्ग संघर्ष या टकराव पैदा करना नहीं है, बल्कि यह समझाना है कि समाज को अपनी स्थिति सुधारने के लिए संगठित होकर आगे बढ़ना चाहिए, उन्होंने कहा कि बुनियादी जरूरतें जैसे बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, रोजगार और सम्मानजनक जीवन हर व्यक्ति को मिलना चाहिए, और इन्हीं मुद्दों पर समाज के भीतर चर्चा होना स्वाभाविक है.

ये भी पढ़ें- Toilet में मोबाइल चलाने की आदत बन सकती है खतरनाक, बढ़ रहा बड़ा खतरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

परीक्षा के दौरान स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, एक छात्र की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल
MP Bee Attack : मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई. परीक्षा देने आए स्कूल के बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में चौथी कक्षा का एक छात्र रमन सिंह कराड़ा की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बच्चे घायल हो गए.

घटना स्वामी विवेकानंद प्राइवेट स्कूल, सोयतकला की है. स्कूल में प्राइमरी स्तर की परीक्षा चल रही थी. सुबह के समय अचानक स्कूल परिसर में लगे 20 साल पुराने मधुमक्खी के छत्ते से हजारों मधुमक्खियां निकल पड़ीं और बच्चों पर टूट पड़ीं. परीक्षा हॉल के आसपास बैठे बच्चे घबरा गए. अफरा-तफरी मच गई.

5 अन्य छात्र भी मधुमक्खियों के हमले में घायल

रमन सिंह कराड़ा खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मधुमक्खियों के झुंड ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. मधुमक्खियों ने उसके शरीर पर पांच जगह डंक मारे. रमन बुरी तरह घायल हो गया. अन्य पांच छात्रों को भी मधुमक्खियों ने काटा. स्कूल स्टाफ और अन्य छात्रों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें सोयतकला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.

डॉक्टरों ने रमन की हालत गंभीर देखते हुए उसे राजस्थान के झालावाड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान दोपहर में रमन की मौत हो गई. शेष पांच घायल बच्चों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया और बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया

पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार

मृतक रमन शाजापुर जिले के बेरछा गांव का रहने वाला था. उसके पिता सज्जन सिंह कराड़ा किसान हैं और मां सोयतकला सरकारी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत हैं. परिवार का दुख देखते ही बनता है. शाम को रमन का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव बेरछा में किया गया. वहीं, स्कूल प्रशासन का कहना है कि पिछले 20 साल से स्कूल की दीवार और पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था. कभी कोई समस्या नहीं हुई थी, लेकिन शुक्रवार को अचानक यह हमला हो गया.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन को समय-समय पर छत्ते हटवाने चाहिए थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्कूल प्रशासन को मधुमक्खी के छत्ते तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही अन्य स्कूलों में भी ऐसे छत्तों की जांच करने को कहा गया है. यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है. अभिभावक अब स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

ये भी पढ़ें – पंजाब के लिए बड़ी राहत: अनाज लिफ्टिंग बढ़ाने, फंड और किसानों के मुद्दों पर केंद्र से बनी सहमति

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुरैना में अवैध रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रॉली से कुचला, आरोपी की तलाश जारी
MP News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की रोकथाम के लिए गई वन विभाग की टीम पर बुधवार सुबह रेत माफिया ने हमला कर दिया। इस दौरान वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार

पुलिस के अनुसार, वन विभाग की छह सदस्यीय टीम अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर कार्रवाई करने गई थी। आरोपी ड्राइवर विनोद कोरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने का प्रयास किया। हरकेश गुर्जर ने उसे रोकने की कोशिश की, तभी विनोद कोरी ने उन्हें कुचल दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।

CCTV में कैद हुई आरोपी की तस्वीर

पास के पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे में आरोपी विनोद कोरी की तस्वीरें रिकॉर्ड हुई हैं। घटना स्थल पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शियों से बात की।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का शव मुरैना जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है और रेत माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों से अपील

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अवैध रेत परिवहन के किसी भी प्रयास की सूचना तुरंत पुलिस या वन विभाग को दें। वन विभाग और पुलिस टीम मिलकर आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग पर जताई नाराजगी, बैठक से भगाने का लगाया आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बजरंगगढ़ मेले में बड़ा हादसा, तेज हवा से उखड़ा झूला, मासूम गंभीर रूप से घायल
Madhya Pradesh News :  मध्य प्रदेश के गुना जिले के बजरंगगढ़ कस्बे में स्थित माता 20 भुजा मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर लगे मेले में रविवार को अचानक एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज हवा के झोंके के कारण मेले में लगा ‘मिकी माउस झूला’ उखड़कर दूर जा गिरा, जिसकी चपेट में एक वर्षीय बच्चा आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल बच्चे की हालत नाजुक

घायल बच्चे की पहचान आशुतोष शर्मा के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उसे गुना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। बेहतर इलाज के लिए उसे भोपाल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

दर्शन के लिए आया था परिवार

जानकारी के अनुसार, आशुतोष अपनी मां संगीता शर्मा के साथ अशोकनगर जिले के शाढौरा से ट्रेन के जरिए माता 20 भुजा मंदिर दर्शन के लिए आया था। पूजा-अर्चना के बाद परिवार मेले में घूम रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

झूले की जिद पड़ी भारी

बताया जा रहा है कि मेले में घूमते समय बच्चे ने झूले पर बैठने की जिद की। झूले में उस समय एक अन्य बच्चा भी मौजूद था, जो इस घटना में सुरक्षित बच गया। अचानक आए तेज हवा के झोंके ने झूले को असंतुलित कर दिया और वह उखड़ गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

इस हादसे ने मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आयोजकों को ऐसे झूलों की मजबूती और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बेहतर इंतजाम करने चाहिए थे, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें – जल्द जारी हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड दसवीं के नतीजे, कॉपी जांच प्रक्रिया पूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

इंदौर अग्निकांड: पीड़ितों से मिले सीएम मोहन यादव, अधिकारियों को दिए जांच के आदेश
MP News : मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में दो परिवारों के आठ लोगों की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे और घटना पर गहरा दुख जताया।

पीड़ितों से मुलाकात, हर संभव मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री ओल्ड पलासिया स्थित 13 पंथी जैन समाज धर्मशाला पहुंचे, जहां प्रभावित परिवार ठहरे हुए हैं। उन्होंने करीब 20 मिनट तक परिजनों से बातचीत की और घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद दी जाएगी।

जांच के आदेश, भोपाल से टीम रवाना

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल से अधिकारियों की टीम इंदौर भेजी गई है, जो पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार करने की भी बात कही गई है।

फायर ब्रिगेड पर लापरवाही के आरोप

मृतक मनोज पुगलिया के बेटे सौरभ ने राहत कार्य में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आग लगने के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ टैंकर खाली थे और एक वाहन गलत गली में चला गया, जिससे आग पर समय पर काबू नहीं पाया जा सका।

सुबह 4 बजे लगी आग, बचाव में देरी बनी वजह

परिजनों के मुताबिक, आग सुबह करीब 4 बजे लगी थी। परिवार के कुछ सदस्य किसी तरह ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर बच गए, लेकिन आठ लोगों को नहीं बचाया जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर राहत पहुंचती, तो कई जानें बचाई जा सकती थीं।

ये भी पढ़ें – ‘सरके चुनर’ गाने पर NCW ने अपनाया सख्त रुख, कलाकारों और मेकर्स को समन जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

रायसेन में रमजान के दौरान ईरान के समर्थन में नारेबाजी, वीडियो वायरल होने के बाद चार युवक गिरफ्तार
MP News : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विवादित वीडियो ने हलचल मचा दी। वीडियो में कुछ युवकों को रायसेन किले की प्राचीर पर चढ़कर ईरान के समर्थन में नारे लगाते हुए देखा गया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। घटना रमजान के दौरान रोजा खोलने की सूचना देने के समय की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

गिरफ्तार युवकों की पहचना

कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान शादाब कुरैशी, यूसुफ शेख, बसीम खान और सलमान खान के रूप में हुई है जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारियों के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, और उसके बाद न्यायालय तक पैदल जुलूस में पेश किया गया। पुलिस बल उनके साथ मौजूद रहा और इस दौरान आरोपियों के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी।

वीडियो बनाने में शामिल लोगों की खोज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो बनाने और वायरल करने में और कौन लोग शामिल थे। पुलिस ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और विवादास्पद या भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचें।

एनएसए के तहत सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय हिंदू संगठनों ने प्रशासन से इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने रायसेन किले से तोप चलाने की परंपरा पर फिलहाल रोक लगाने या इसे प्रशासनिक निगरानी में करवाने का सुझाव भी दिया।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, कुल 27 प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा विचार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

इंदौर तेजाजी नगर बायपास हादसा : कार-ट्रक टक्कर में तीन की मौत, एक घायल
Indore Accident : मध्य प्रदेश के इंदौर में तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. तेज रफ्तार कार एक खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसमें कार सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. इस हादसे में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े नाम सामने आने के बाद घटना और भी संवेदनशील हो गई है.

इंदौर में यह दर्दनाक हादसा तेजाजी नगर बाईपास पर रालामंडल के पास देर रात हुआ. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से जा रही एक नेक्सन कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें तीन युवतियां और एक युवक शामिल थे. इस हादसे में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल और मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार में सवार चौथी युवती अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने शव और घायल को अस्पताल भेजा

जानकारी के मुताबिक, सभी दोस्त प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन मनाकर देर रात घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी, जिससे यह भीषण हादसा हो गया. टक्कर इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही तेजाजी नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया. वहीं गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- I-PAC Raid पर ममता बनर्जी का गुस्सा, शाह को कहा शरारती और घटिया होम मिनिस्टर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप