Libya Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

लीबिया में बाढ़ ने मचाई तबाही, 5300 से ज्यादा मौत,10000 लोग लापता
उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया इन दिनों अपने सबसे बूरे दौर से गुजर रहा, जंहा बीते शनिवार से शुरु हुई भारी तबाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही, इस तबाही ने अबतक 5300 से ज्यादा लोगों कि जान ले ली है, साथ ही इस मौत के मंजर में बहने वाले लोगों कि संख्या 10 हजार के पार जा पहुंची है। ऐसे में मृतकों की संख्या में अभी बढ़ोतरी हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ का कहर लीबिया के पूर्वी इलाके में देखने को मिला है, जिसमें डर्ना शहर पूरी तरह तबाह हो गया है. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अबू-लामोशा के मुताबिक, डर्ना में मरने वालों की संख्या 5300 से अधिक हो गई है.

लीबिया में आए तूफान और फिर अचानक आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है. लीबिया के डर्ना शहर का लगभग एक चौथाई हिस्सा बाढ़ की वजह से पूरी तरह तबाह हो गया है. अधिकारियों के मुताबिक, तूफान के बाद डर्ना शहर के ऊपरी हिस्सों में बने बांध टूटने की वजह से ये विनाशकारी बाढ़ आई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि मौत का आंकड़ा 10,000 के पार जा सकता है. आपदा मामलों के मंत्री हिचेम चिकीओत ने कहा कि वो डर्ना की विनाशकारी बाढ़ को देखकर लौटे हैं. चारों तरफ शव बिखरे पड़े हैं. समुद्र में, घाटियों में, इमारतों के नीचे हर जगह शव पड़े हैं. उनके मुताबिक, शहर का लगभग 25 फीसदी हिस्सा गायब हो गया है. कई इमारतें ढह गई हैं और अस्पतालों में शव रखने की जगह कम पड़ रही है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि लापता लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

तबाही को देखते हुए लीबिया के प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने 11 सितंबर को तीन दिन के शोक की घोषणा की है. साथ ही देश भर में झंडे को आधे झुकाने का आदेश दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, 10 सितंबर की रात भूमध्य सागर से उठे तूफान ‘डेनियल’ के कारण भारी बारिश हुई. जिसके चलते अचानक आई बाढ़ ने पूर्वी लीबिया के कई शहरों में भारी तबाही मचाई. इसमें डर्ना शहर में सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है. रिपोर्ट के अनुसार, आपदा आने के 36 घंटे बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है. मौजूदा हालत को देखते हुए देश के अन्य हिस्सों से राहत और बचाव कर्मियों को बुलाया गया है. बता दें कि  89,000 की आबादी वाले शहर की सड़कें बाढ़ के कारण बह गईं हैं, ऐसे में रेस्क्यू अभियान में दिक्क्तें आ रहीं हैं. वहीं डर्ना के डिप्टी मेयर अहमद मद्रौद ने अल जज़ीरा को बताया कि मंगलवार को सैनिकों, सरकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवकों सहित अन्य स्थानीय आपातकालीन अधिकारियों ने मृतकों की तलाश के लिए मलबे में खुदाई की. उन्होंने पानी में मौजूद परिवारों के शव को निकालने के लिए नावों का भी इस्तेमाल कर रही है। वहीं शवों को सामूहिक कब्रों में दफनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी में आज गिरावट, साढ़े 59 हजार के नीचे आया सोना

लीबिया में भारी बारिश के बाद बाढ़, 2000 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों लापता
लीबिया की प्रतिद्वंद्वी सरकारों में से एक के नेता ने सोमवार को कहा कि पूर्वी उत्तरी अफ्रीका में बाढ़ से 2,000 लोगों की मौत की आशंका है। ‘अल-मसर’ टेलीविजन स्टेशन को फोन पर दिये साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने कहा कि पूर्वी शहर डर्ना में दो हजार लोगों के मरने की आशंका है और हजारों अन्य लापता बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सोमवार को तीन दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की और देशभर में झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया।

उन्होंने बताया कि विनाशकारी तूफान डेनियल के बाद आई बाढ़ ने डर्ना में भारी तबाही मचाई है। इसके बाद इस शहर को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। पूर्वी लीबिया सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ओथमान अब्दुलजलील ने सऊदी के स्वामित्व वाले समाचार चैनल ‘अल-अरबिया’ को टेलीफोन पर दिये साक्षात्कार में सोमवार दोपहर को मरने वालों की संख्या की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कम से कम 50 लोग लापता हो गए हैं. अब्दुलजलील ने बताया कि मृतकों की इस संख्या में आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किये गए डर्ना शहर की संख्या शामिल नहीं है। यहां सोमवार दोपहर तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। शहर के मुख्य चिकित्सा केंद्र ने कहा कि मृतकों में पूर्वी शहर बायदा के 12 लोग शामिल हैं।

एम्बुलेंस और आपातकालीन प्राधिकरण के अनुसार, पूर्वोत्तर लीबिया के तटीय शहर सुसा में सात अन्य लोगों की मौत होने की सूचना है। मंत्री ने कहा कि शाहट्ट और उमर अल-मुख्तार कस्बों में सात अन्य लोगों के मारे जाने की खबर है।

रविवार को एक और मौत की पुष्टि हुई. पूर्वी लीबिया में सरकार द्वारा संचालित आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी के प्रवक्ता वालिद अल-अरफी के मुताबिक, वह व्यक्ति अपनी कार में था और पूर्वी शहर मार्ज में बाढ़ में फंस गया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बाढ़ में दर्जनों अन्य लोगों के लापता होने की सूचना है तथा अधिकारियों को बाढ़ में उनके मारे जाने की आशंका है।

बाढ़ की वजह से पूर्वी लीबिया के कई शहरों में घर और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गयी हैं। सरकार ने शनिवार को आपात स्थिति की घोषणा की थी और रात में आए तूफान से पहले एहतियातन शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया। पश्चिम मिस्र के कुछ हिस्सों में सोमवार को तूफान आने की आशंका है और देश के मौसम अधिकारियों ने संभावित बारिश और खराब मौसम की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें- JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन की तबीयत खराब, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती