LG Vinay Saxena Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Delhi: LG और केजरीवाल सरकार में रार, एल्डरमैन की नियुक्ति के खिलाफ SC में गुहार
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) और केजरीवाल सरकार में एक बार फिर खींचतान शुरू हो गई है। एक बार फिर एमसीडी में एल्डरमैन कि नियुक्ति को लेकर घमासान शुरू हुआ है। दरअसल दिल्ली सरकार ने एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल सरकार ने एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर उपराज्यपाल के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 24 मार्च को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि दिल्ली में पहली बार LG ने MCD में एल्डरमैन अपनी मर्जी से नियुक्त किए हैं. इससे पहले अब तक दिल्ली सरकार ही एल्डरमैन का चयन करती आई है।

AAP का LG पर आरोप

आम आदमी पार्टी ने संविधान के आर्टिकल 243R का हवाला देते हुए कहा है कि एल्डरमैन वो लोग होंगे जिन्हें निगम प्रशासन का ख़ास अनुभव हो और वो विशेषज्ञ हों। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने संविधान के आर्टिकल 243R को धता बताकर 10 के 10 एल्डरमैन भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों को बना दिया जो पूरी तरह से गैर कानूनी है।

AAP  के आरोप पर BJP का पलटवार

आम आदमी पार्टी के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जवाबी हमाला बोला है और कहा है कि एल्डरमैन के सदन की सदस्यता की शपथ लेने के एक महीने के बाद अचानक से दिल्ली सरकार को नियमों के उल्लंघन की याद क्यों आ गई। बीजपी ने कहा है कि मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने के पीछे आम आदमी पार्टी की राजनीतिक हताशा साफ दिखाई दे रही है। बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी निगमों के एकीकरण और दिल्ली नगर निगम के एक्ट में हुए बदलावों को पचा नहीं पा रही है। दिल्ली सरकार ये बर्दाश्त नहीं कर पा रही कि नगर निगम एकीकरण के बाद दिल्ली नगर निगम एक्ट में बदलाव हो गए हैं और अब एक्ट में सरकार का मतलब दिल्ली सरकार नहीं बल्कि केन्द्र सरकार है

स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर AAP बेचैन हैः BJP

BJP कह रही है कि स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में बहुमत न होने से आम आदमी पार्टी बेचैन हो गई है क्योंकि नगर निगम के 12 जोनों में ज्यादातर में आम आदमी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। एल्डरमैन स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में वोट डालने के हकदार हैं जिससे आम आदमी पार्टी का सियासी गणित बिगड़ गया है। आम आदमी पार्टी ने मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव तो आसानी से जीत लिया लेकिन 6 सदस्यों में से अपने 4 उम्मीदवार को जिताने में उसे खासी मुश्किल पेश आने वाली है इसलिए आम आदमी पार्टी परेशान है और इसीलिए अब उसने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।

ये भी पढ़े:Delhi Breaking: AAP ने 6 महीनों के लिए पुरानी आबकारी नीति को बढ़ाया

दिल्ली में छठ पूजा के मद्देनजर 30 अक्टूबर को ड्राई डे घोषित
दिल्ली एलजी विजय कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को इस साल राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा को ड्राई डे घोषित किया है। छठ पूजा 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

पहली बार, एलजी ने दिल्ली आबकारी अधिनियम, 2009 की धारा 2 (35) के अनुसार सरकार के रूप में अपनी हैसियत से आदेश जारी किया है।

यह फेसकला भाजपा दिल्ली प्रमुख और दिल्ली की कांग्रेस विंग सहित राजनीतिक दलों द्वारा उपराज्यपाल से छठ पूजा को एक ड्राई डे के साथ-साथ सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग के बाद हुआ है।

दिल्ली कांग्रेस ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश और शुष्क दिन की घोषणा की मांग करते हुए दावा किया कि जब पार्टी नेता दिवंगत शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं, तब त्योहार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

इस बीच, दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठ पूजा पर शुष्क दिन घोषित करने के लिए एक पत्र लिखा। उनके मुताबिक इससे दिल्ली और त्योहार की पवित्रता बनी रहेगी।

इससे पहले आज दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने भी छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा के लिए आईटीओ के पास यमुना तट पर हाथी घाट का दौरा किया।

स्वाति मालीवाल के आवास पर हमला, कारों में तोड़फोड, सीएम केजरीवाल ने एलजी पर साधा निशाना
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित आवास पर सोमवार को हमला किया गया और वहां खड़ी दो कारों में तोड़फोड़ की गई। मालीवाल ने कहा कि कारों में से एक उसकी मां की थी और हमला तब हुआ जब वे घर पर नहीं थे।

मालीवाल ने क्षतिग्रस्त कारों की तस्वीरें और हमले का विवरण ट्विटर पर साझा किया। उप पुलिस आयुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि उन्हें हमलावर मिल गया, जिसकी पहचान सचिन के रूप में हुई।

एक वीडियो बयान में, मालीवाल ने कहा कि हमलावर उनके आवास में घुस गया और कारों में पूरी तरह से तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा, “सौभाग्य से, मैं और मेरी माँ घर पर नहीं थे, अन्यथा हम नहीं जानते कि क्या होता”

“मेरे कार्यकाल के पिछले सात वर्षों में [DCW अध्यक्ष के रूप में], मैंने … अधिक शक्ति वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। वे सोचते हैं कि वे मुझे डरा देंगे, लेकिन…मैं कोई ऐसी व्यक्ति नहीं हूं जो डर्टी है। मैं बिल्कुल भी नहीं डरूंगी और महिलाओं के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगी।”

अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया। मेरी और मेरी माँ की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की। शुक्र है मैं और मेरी माँ दोनो घर पे नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता! कुछ भी करलो, मैं डरूँगी नहीं। @DelhiPolice को कम्प्लेन कर रही हूँ। pic.twitter.com/yQZSoMJl8s

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) October 17, 2022

इस मामले के कुछ घंटों बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। वह डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के एल-जी वीके सक्सेना को लिखे पत्र का हवाले देते दिखे, जिसमें आप नेता ने उनसे सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के अपने संवैधानिक कर्तव्य का संज्ञान लेने का आग्रह किया था।

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, “दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पिछले कुछ महीनों में बहुत खराब हो गई है। यहां तक कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं हैं… मुझे उम्मीद है कि एलजी साहब भी कानून-व्यवस्था की स्थिति को ठीक करने के लिए कुछ समय देंगे।”

दुर्गेश पाठक ने LG विनय सक्सेना पर 1400 करोड़ रुपये के घोटाले का लगाया आरोप, AAP ने मांगा इस्तीफा
दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना पर 1400 करोड़ रुपये घोटाला करने का आरोप लगा है। बता दें आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक का आरोप है कि एलजी विनय सक्सेना ने खादी ग्रामोद्योग का अध्यक्ष रहते हुए भ्रष्टाचार किया है। इस मामले को लेकर दिल्ली विधानसभा में AAP विधायकों ने हंगामा किया और एलजी का इस्तीफा मांगा है। वहीं दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा कि एलजी के खिलाफ CBI जांच की जाए। यह मनी लांड्रिंग का केस है इसलिए ईडी को विनय सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज करे। उन्होंने कहा कि इनके पुराने सभी दफ्तर और आवास पर छापेमारी की जाए और इसके साथ ही एलजी को तुरंत पद से हटाया जाए।

आप विधायक दुर्गेश पाठक का कहना है कि विनय कुमार सक्सेना जब खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष थे तब नोटबंदी के दौरान ब्लैक मनी को व्हाइट किया गया।  विधायकों ने कहा कि दो केशियर संजीव कुमार और प्रदीप यादव का धन्यवाद जिन्होंने सारी बातें सामने रखी। संजीव कुमार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के हेड कैशियर थे। आप का कहना है कि उन्होंने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट भवन प्रबंधक के कहने पर स्वीकार किया। प्रबंधक ने कहा कि अगर बैंक नोट ले रहा है तो आप जमा करें।

जांच में क्या पाया गया

वहीं जांच के दौरान प्रदीप कुमार यादव ने बयान दिया कि नोटबंदी 8 नवंबर को हो गई। 9 नवंबर 2016 के बाद हमने ग्राहक से पुराने नोट स्वीकार नहीं किए। जो भी नोट जमा हुए हैं वह काउंटर कैशियर के द्वारा जमा किए गए। नए नोट हेड कैशियर के पास जाते थे। इसके बाद वह नोट एके गर्ग के आदेश अनुसार अजय कुमार गुप्ता के द्वारा हेड कैश केबिन में बदले जाते थे। इसके बाद उन नोट को कैशियर बैंक में जमा करते थे। एके गर्ग ने हेड कैश पर काम करने के एक दिन पहले शाम को अपने केबिन में बुला कर हमें नोट बदलने के लिए कहा था। हमने कहा सर कोई परेशानी ना हो, तो उन्होंने कहा कि यह चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना का है। चिंता की बात नहीं है, हम हैं। यह कार्य कैशियर से प्रेशर देकर कराया गया।

बता दें, इससे पहले सदन के समक्ष मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस पर सदन में चर्चा हो रही थी, पहले बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया तो उन्हें मार्शल से पूरे दिन के लिए बाहर करने के आदेश दिए गए। इसके बाद आप के विधायक इस पर चर्चा कर रहे थे। तभी विधायक दुर्गेश पाठक ने इस बात का जिक्र किया, जिसके बाद सभी आप विधायक एलजी के खिलाफ सदन में खड़े हो गए।