Lalu Yadav Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

लालू-राबड़ी की सुरक्षा बदलाव के बाद तेजस्वी ने लौटाई सुरक्षा, बिहार में सियासी घमासान तेज
Bihar politics : बिहार में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटाए जाने के बाद अब उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है. इस फैसले से विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है.

आरजेडी ने राज्य सरकार पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि यह कदम राजनीतिक बदले की भावना से उठाया गया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी परिवार की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया.

सुरक्षा समीक्षा के बाद Z+ श्रेणी हटाई गई

शुक्रवार को हुई सुरक्षा समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को दी जाने वाली Z+ श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई थी. अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार पुलिस को सौंप दी गई है. वहीं, आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बयान जारी कर कहा कि लालू यादव राष्ट्रीय स्तर के नेता रहे हैं. उनके साथ अचानक यह व्यवहार उचित नहीं है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रही है.

फैसले पर तेजस्वी यादव की नाराजगी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में अभी कोई कटौती नहीं हुई है, उन्हें पहले की तरह Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी. सुरक्षा समिति का मानना है कि नेता प्रतिपक्ष का पद कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है. तेजस्वी लगातार जनसभाओं, जिलों के दौरे और राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं. इसलिए उनकी सुरक्षा जरूरी मानी गई है. फिर भी तेजस्वी ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए अपनी सुरक्षा वापस कर दी.

आरजेडी का कहना है कि जब माता-पिता की सुरक्षा में कटौती हो रही है तो बेटे के रूप में वे भी इसका विरोध करते हैं. पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया.

सरकार ने आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर राज्य सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. सरकार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किसी राजनीतिक फैसले से नहीं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा और तय मानकों के आधार पर किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि खतरे के आकलन के बाद ही सुरक्षा श्रेणी तय की जाती है.

ये भी पढ़ें- लोनधारकों के लिए बड़ी खबर, RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई बढ़ने की जताई आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केजरीवाल के बरी होने के बाद बोले तेजस्वी यादव का बीजेपी पर हमला, दिल्ली में दोबारा चुनाव की मांग की
Bihar News : शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों को बरी कर दिया है। केजरीवाल के बरी होने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav)ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर चुनाव कर पाए।

जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं – तेजस्वी यादव

बीजेपी पर आक्रोशित तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों पर राजनीतिक प्रतिशोध में जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं। संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है। जो तथाकथित शराब घोटाला था उसमें कोर्ट ने सभी आरोपिरयों को बरी किया है। भाजपा का चाल, चरित्र सामने आ गया। हम चाहेंगे कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर चुनाव कर पाए।

#WATCH | पटना: RJD नेता तेजस्वी यादव ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, "लगातार विपक्षी दलों पर राजनीतिक वेंडेट्टा के हिसाब से जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं, संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है। जो तथाकथित शराब घोटाला था उसमें कोर्ट ने सभी आरोपिरयों… pic.twitter.com/taToztPC9x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2026

तेजस्वी यादव ने कहा कि, “सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही नहीं, चाहे राहुल गांधी हों, लालू यादव हों या हमारा पूरा परिवार शुरू से ही भाजापा के राजनीतिक वेंडेट्टा का शिकार होता रहा है। चाहे IRCTC का घोटाला हो या जमीन के बदले नौकरी देने का घोटाला हो, आज तक रेलवे ने माना ही नहीं कि कोई घोटाला हुआ है और इसकी पहले ही CBI तीन बार जांच कर चुकी है। हमें हर जगह से क्लीन चीट मिली लेकिन यह चौथी बार मुकदमा कराया गया। हमें न्यायालय पर विश्वास है कि हमारे साथ भी न्याय होगा।”

ये भी पढ़ें – पटना हाईकोर्ट में ऐतिहासिक न्यायिक बदलाव, अब 46 न्यायाधीशों के साथ कार्य करेगा हाईकोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

तेज प्रताप यादव ने शिव भक्ति वीडियो शेयर कर जताई नई शुरुआत की भावना
Tej Pratap Yadav : आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव अपनी अलग शैली के लिए काफी मशहूर हैं. छोटे भाई तेजस्वी यादव से बिल्कुल अलग रास्ता अपनाने वाले तेज प्रताप इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं. राजनीति से अलग उनका एक और रूप सामने आया है, जो उनके भक्ति भाव को दर्शाता है. महाशिवरात्रि से पहले तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर इसका एक वीडियो साझा किया है.

तेज प्रताप यादव ने बृहस्पतिवार को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वे पीली टी-शर्ट और जींस में भगवान शिव के सामने श्रद्धापूर्वक बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में भगवान शिव का भजन बज रहा है, जो माहौल को और भी भक्तिमय बना रहा है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह वाक्य जीवन में नए अध्याय, नई शुरुआत या किसी नए लक्ष्य की ओर बढ़ने का प्रतीक है.

यह भक्ति कोई नई बात नहीं

तेज प्रताप यादव का यह भक्ति कोई नई बात नहीं है. वे अक्सर वृंदावन का दौरा करते रहते हैं और भगवान कृष्ण के भक्त माने जाते हैं. उनकी भक्ति इतनी प्रगाढ़ है कि कई बार उन्होंने बताया है कि उन्हें सपनों में भगवान के दर्शन भी हो चुके हैं. शिरडी के साईं बाबा से लेकर अयोध्या के भगवान राम तक की यात्रा कर चुके तेज प्रताप अपने ऐसे अनुभवों और दावों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं.

आरजेडी से छह साल के लिए निष्कासित

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव को बिहार विधानसभा चुनाव (2025) से पहले पिता लालू यादव ने आरजेडी से छह साल के लिए निष्कासित कर परिवार से भी अलग कर दिया था. यह तब हुआ जब उनके साथ अनुष्का यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी. इसके अलावा चर्चा है कि अनुष्का ने जिस बच्ची को जन्म दिया, उसके पिता तेज प्रताप हैं, लेकिन उन्होंने इसे खारिज किया है और कहा कि उनका अनुष्का से कोई संबंध नहीं है.

ये भी पढ़ें – भारत की ताकत बढ़ाएंगे 114 राफेल और P-8I विमान, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

लालू पहुंचे सात महीने पहले निकाले गए बेटे के घर, पिता की सेवा में लीन दिखे तेज प्रताप
फटाफट पढ़ें:

लालू पहुंचे तेज प्रताप के घर

पटना में चूड़ा दही भोज हुआ

लालू को धूप से बचाया गया

बड़े नेताओं को आमंत्रित किया

तेज प्रताप करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Tej Pratap Yadav : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे, तेज प्रताप यादव ने आज पटना में अपने सरकारी आवास पर चूड़ा दही भोज कार्यक्रम का आयोजन किया है. बिहार में मकर संक्रांति पर चूड़ा दही भोज की शुरुआत लालू यादव ने ही 90 के दशक में की थी. लालू यादव का चूड़ा दही भोज कार्यक्रम हमेशा सुर्खियों में रहा है. लालू के यहां इस बार आयोजन नहीं हो रहा है.

तेज प्रताप यादव अपने पिता की विरासत को अपने अंदाज में जीवित रखने की कोशिश में दिखे. न केवल विरासत, बल्कि वह पिता की सेवा में लगे हुए दिखे. दरअसल, जब लालू पहुंचे तो उनकी आंख पर सीधी धूप पड़ रही थी. इसे देखकर तेज प्रताप ने अपने सहयोगियों में से किसी एक को गमछे जैसा कपड़ा लाने के लिए कहा, जिसे लालू यादव के सिर पर रखा गया ताकि उन्हें धूप सीधे न लगे.

NDA के साथ बढ़ रही हैं नजदीकियां

बता दें कि पिता लालू, भाई तेजस्वी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया है. NDA, महागठबंधन के तमाम बड़े नेताओं को आमंत्रित किया है. तेज प्रताप एक तरह से शक्ति प्रदर्शन करेंगे. मकर संक्रांति के बाद बड़ा सियासी फैसला भी ले सकते हैं. NDA से नजदीकियां बढ़ रही हैं. बिहार में मकर संक्रांति पर राजनीति के उलटफेर पर सबकी नजरें टिकी हैं. इस बार कौन सा सियासी खेला होगा, यह देखने वाली बात है.

ये भी पढ़ें – ट्रंप की पोस्ट से बवाल : वेनेजुएला की सत्ता और तेल पर अमेरिका का दावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

तारीखों के ऐलान से सियासी हलचल तेज, लालू के तंज ने गरमाया माहौल
फटाफट पढ़ें

बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान

कुल 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे संपन्न

लालू का तंज – NDA नौ दो ग्यारह होगा

चुनावी बयान से सियासी माहौल में आई गर्मी

चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान की तैयारी पूरी की

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने बीते सोमवार को मतदान की तारिखों का ऐलान कर दिया है. इस बार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी. चुनाव तिथियों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है.

छह और ग्यारह
NDA
नौ दो ग्यारह!
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 7, 2025

वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इस मौके का फायदा उठाते हुए एनडीए पर तंज कसा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘छह और ग्यारह NDA नौ दो ग्यारह’. लालू के इस बयान को राजनीतिक हलकों में ध्यान देने योग्य और व्यंग्यपूर्ण करार दिया जा रहा है. उनका तंज साफ तौर पर यह दिखाता है कि वे एनडीए गठबंधन की संभावनाओं और चुनावी रणनीतियों को लेकर निराशा व्यक्त कर रहे हैं.

एनडीए नई राह दिखाने में नाकाम

लालू प्रसाद यादव ने अपने पोस्ट में बिहार की राजनीतिक स्थिति पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार और उसके नेता बिहारवासियों को कोई नई राह नहीं दिखा पाए हैं. उनका तंज इस बात की ओर इशारा करता है कि राजद इस चुनाव में तीसरे मोर्चे के तौर पर खुद को मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लालू का यह बयान सिर्फ मजाक या तंज नहीं है, बल्कि इसके पीछे उनका चुनावी संदेश भी छिपा है. लालू यादव ने संकेत दिया है कि एनडीए का सत्ता में बने रहना आसान नहीं होगा और विपक्षी दलों से गठबंधन कर जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी.

लालू के तंज से गरमाया सियासी माहौल

राजद सुप्रीमो की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक पार्टियों में हलचल बढ़ गई है. विपक्षी दल इसे चुनावी रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं, वहीं एनडीए समर्थक इसे केवल मजाक या बयानबाजी की तरह देख रहे हैं. चुनाव तिथियों की घोषणा के बाद अब सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 243 सीटों पर मतदान होना है, और इस बार जनता जाति और धर्म से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार है. ऐसे में लालू प्रसाद यादव का तंज और उनका संदेश विपक्षी दलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.

चुनाव आयोग ने पूरी की तैयारियां

इस बीच, चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतदाताओं को जागरूक करने और सुरक्षित मतदान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाए जा रहे हैं. वहीं लालू प्रसाद यादव के बयान ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है, और अब हर राजनीतिक दलों की नजर बिहार के मतदाताओं पर टिक गई है.

यह भी पढ़ें : भारत-चीन संबंधों को मिलेगी नई उड़ान: अक्टूबर से फिर शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

“लालू यादव के जन्मदिन पर तेजप्रताप का वीडियो कॉल वायरल – क्या हो गई पिता-पुत्र में सुलह? RJD में वापसी तय!”
Bihar Politics : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिन है. इस मौके पर उनके बेटे तेजप्रताप यादव ने वीडियो कॉल के जरिए उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो कॉल पर बात करते हुए दिखा पिता-पुत्र का प्यार

जैसे ही तेजप्रताप यादव वीडियो कॉल करते हैं, तो लालू यादव उन्हें देखते ही कहते हैं – “हां बाबू” इस पर तेजप्रताप तुरंत कहते हैं – “पापा हैप्पी बर्थडे” तेजप्रताप ने बताया कि वह बरसाना में हैं. लालू ने कहा, “बाबा के यहां चले जाना” तेजप्रताप बोले, “हां, रमेश बाबा के यहां, बर्थडे का केक वहीं कटेगा” इस बातचीत के दौरान दोनों के बीच का प्यार और अपनापन साफ दिखाई दे रहा था.

क्या हो गई है सुलह? लोगों ने लगाए कयास

अब जैसे ही यह वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो बिहार की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई. लोग कयास लगाने लगे कि पिता और पुत्र के बीच अब सब ठीक हो गया है. सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या तेजप्रताप अब फिर से राजद (RJD) में पूरी तरह लौटेंगे और आगामी चुनावों में तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करेंगे?

यह भी पढ़ें : लालू यादव के जन्मदिन पर सीएम एमके स्टालिन और रोहिणी आचार्य ने दी बधाई

तेजप्रताप की भावुक पोस्ट भी चर्चा में

इतना ही नहीं वीडियो कॉल से पहले तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी की थी, जिसमें वे दीवार पर बनी लालू यादव की तस्वीर को गले लगाते साफ दिखाई दे रहे थे. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी नजदीक होगी” हालांकि यह पोस्ट और वीडियो कॉल दोनों ने ही यह साफ कर दिया है कि राजनीतिक समीकरण फिर से बदल सकते हैं.

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

लालू यादव के जन्मदिन पर सीएम एमके स्टालिन और रोहिणी आचार्य ने दी बधाई
Lalu Prasad Yadav Birthday : लालू यादव के जन्मदिन पर आरजेडी के विधान पार्षद कारी सोहैब ने कहा कि आपने राजनीति को सिर्फ सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का नाम दिया.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिन है. आरजेडी की तरफ से इस अवसर पर एक तरफ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बधाई का तांता लगा है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है. एक्स पर लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ तस्वीर साझा करते हुए मु्ख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की.

पापा को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं

रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को सुपरमैन बताया है. एक्स पर रोहिणी आचार्य ने लिखा “हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा, हमारी ताकत, हमारे कवच, हमारे आदर्श, हमारे गौरव, हमारे मार्गदर्शक, हमारे सुपरमैन, हमारे पापा को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. हैप्पी बर्थडे पापा.”

आरजेडी विधायक इसराइल मंसूरी ने भी बधाई दी

वहीं दूसरी तरफ आरजेडी विधायक इसराइल मंसूरी ने भी बधाई दी है. इसराइल मंसूरी ने एक्स पर लालू यादव की तस्वीर लगाते हुए लिखा है, “गरीबों वंचितों शोषितों के मसीहा सामाजिक न्याय के पुरोधा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

विधान पार्षद कारी सोहैब ने अपने एक पोस्ट में लिखा

आरजेडी के विधान पार्षद कारी सोहैब ने पोस्ट में लिखा “जन जन के नेता गरीबों की आवाज सामाजिक न्याय के प्रतीक और राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक, माननीय श्री लालू यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपका संघर्ष आपका साहस और आपकी विचारधारा आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा देती है. आपने राजनीति को सिर्फ सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का नाम दिया. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें और समाज के लिए यूं ही मार्गदर्शन करते रहें. जिनके नाम से सियासत में एक पहचान बनती है, वो शख्सियत हैं लालू प्रसाद यादव जी! जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें : जनरल आसिम मुनीर ने एक बार फिर अलापा कश्मीर का राग, LOC पर सैनिकों से ये कहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जातिगत जनगणना पर विपक्ष में श्रेय लेने की होड़, दिल्ली से बिहार तक पोस्टरबाजी तेज
Caste Census : मोदी सरकार द्वारा देशभर मे जातिगत जनगणना कराने के फैसले के बाद अब विपक्ष में इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई है। दिल्ली से लेकर बिहार तक पोस्टरबाजी और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बीते बुधवार को बड़ा फैसला किया गया है। मोदी कैबिनेट देश भर में जातिगत जनगणना कराने का फैसला किया है। भारत में 94 साल बाद जातिगत जनगणना कराई जाएगी। वर्ष 2011 की जनगणना में जातियां गिनी गई थीं लेकिन उसके आंकड़े कभी तक सामने नहीं आए। अब मोदी सरकार के इस फैसले को लेकर विपक्षी पार्टियों के बीच क्रेडिट वॉर शुरू हो गया है। जहां कांग्रेस जातिगत जनगणना के फैसले को राहुल गांधी की जीत बता रही है तो वहीं राजद ने पटना में पोस्टर लगाकर इस फैसले का क्रेडिट लालू यादव और तेजस्वी यादव को दिया है।

राजधानी पटना में कांग्रेस और राजद ने पोस्टर लगाया

देश में जाति जनगणना करने के केंद्र सरकार के फैसले पर बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस और राजद ने पोस्टर लगाया है। कांग्रेस के पोस्टर में राहुल गांधी को और राजद के पोस्टर में लालू-तेजस्वी को धन्यवाद दिया गया है। कांग्रेस के पोस्टर पर लिखा है- सरकार किसी की हो सिस्टम गांधी का ही चलेगा। वहीं दिल्ली की सड़कों पर पोस्टर लगे हैं। जनगणना के मामले पर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर के साथ लिखा- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।

बीजेपी के ही सुझाव पर मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू की गई

वहीं विपक्षी दलों के बीच जाति जनगणना को लेकर मचे क्रेडिट वॉर पर धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- कल जब यह फैसला हुआ तो कुछ लोग भड़क गए। वे कह रहे थे कि सरकार उनकी है सिस्टम हमारा है। 1951 में सरकार और सिस्टम पर किसका नियंत्रण था? अगर देश में बाबा साहब और महात्मा गांधी नहीं होते, अगर नेहरू के मन में सामाजिक संवेदनशीलता का मुद्दा नहीं होता अगर संविधान सभा से सलाह लेने की जरूरत नहीं होती तो आज देश में आरक्षण नहीं होता। नेहरू जाति आधारित आरक्षण के कट्टर विरोधी थे। मंडल आयोग की रिपोर्ट को दस साल तक किसने बंद रखा? वीपी सिंह की सरकार में बीजेपी के ही सुझाव पर मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू की गई। राजीव गांधी भी ओबीसी आरक्षण के खिलाफ भाषण देते थे। कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश के वंचित आदिवासी दलित और पिछड़े वर्गों के खिलाफ रही है। इसीलिए आज उनका पाखंड दिख रहा है।

मोदी सरकार पूरे देश में जाति जनगणना कराएगी

वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि मोदी सरकार पूरे देश में जाति जनगणना कराएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी जनगणना के दौरान जातियों की भी गिनती होगी। आजाद भारत में पहली बार केंद्र सरकार जातिगत जनगणना करवाएगी। अश्विनी वैष्णव ने जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना को कांग्रेस ने अपने लाभ के लिए इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें : मुख्तार अंसारी के परिवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जेल में जहर खिलाकर मारने की जांच की मांग खारिज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री’, बोले निशांत कुमार…2010 वाला होगा आरजेडी का हाल
Bihar Politics: बिहार चुनाव 2025 को लेकर तारीखों को ऐलान होना बाकी है लेकिन उससे पहले गरमाई सियासत के बीच सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने साफ कर दिया है कि उनके पिता नीतिश कुमार ही बिहार में सीएम फेस होंगे। गृह मंत्री अमित शाह और सम्राट चौधरी भी इस बात पर मुहर लगा चुके हैं। उन्होंने लोगों से एनडीए की सरकार बनाने की अपील की।

#WATCH | पटना | बिहार विधानसभा चुनाव पर मुख्मयंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "बिहार की जनता से अपील है कि वे 2010 से ज्यादा बहुमत (JDU को) दें… निसंदेह नीतीश कुमार मुख्मयंत्री बनेंगे…" pic.twitter.com/n0Afq2SVXn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2025

नीतीश कुमार ही सीएम फेस: निशांत कुमार

बिहार चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से बयानबाजी शुरू हो चुकी है। हर दिन दोनों ओर से बयानबाजी जारी है, इस कड़ी में मामला तब बढ़ गया जब विपक्ष ने यह सवाल उठाया कि क्या चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। जिसपर सीएम नीतिश कुमार के बेटे निशांत मीडिया के सामने आए और साफ कर दिया कि पिता नीतिश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

निशांत ने साफ तौर पर कहा कि अमित शाह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी दोनों ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे।

पिता पूरी तरह से फिट : निशांत कुमार

तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार की तबीयत को लेकर किए गए दावों को भी निशांत ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं। निशांत कुमार ने विश्वास जताया कि जनता 2025 के विधानसभा चुनाव में NDA को जिताएगी और 2010 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी।

चुनाव की तारीखों का ऐलान बाकी

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। चुनाव आयोग अक्टूबर या नवंबर 2025 में बिहार में चुनाव करा सकता है। नीतीश कुमार की पार्टी JDU और बीजेपी मिलकर एनडीए का बड़ा चेहरा हैं, वहीं महागठबंधन की ओर से आरजेडी और कांग्रेस जैसे दल फिलहाल एकजुट हैं। नीतीश कुमार बीते दो दशकों से बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा रहे हैं। हालांकि हाल के वर्षों में उनके बार-बार पाला बदलने की रणनीति को लेकर उन पर विपक्ष लगातार हमलावर रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस ने जलियांवाला बाग में अंग्रेजों से कम कुछ नहीं किया…’, फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्क्रीनिंग पर बोले मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ की घटना पर लालू यादव के बयान पर JDU ने किया पलटवार, कहा- ये समय राजनीति…
New Delhi : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि रेलवे के कुप्रबंध के कारण इतने लोगों की मौत हुई है। रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले पर राजीव रंजन प्रसाद की प्रतिक्रिया आई है। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद खबर है। हमने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय से बेहतर चिकित्सा सुविधा की बात की है। बिहार सरकार इस पूरे घटना क्रम पर नजर रखते हुए अधिकारियों को यह कहा गया है कि वे संपर्क में रहें और वहां जो भी सहायता पहुंचाई जा सकती है वह पहुंचाई जाए।

हम सब शोकाकुल हैं : राजीव रंजन प्रसाद

इस घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान को लेकर जब जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये स्तब्धकारी घटना है। हम सब शोकाकुल हैं ये समय राजनीति का नहीं है। मृतकों के परिजनों और घायलों की हम जो भी सहायता कर सकते हैं वो उनतक जरूरी पहुंचाई जाएगी। इस समय उन लोगों का सहयोग करना और उन्हें मदद पहुंचाना अधिक जरूरी है।

घटना पर उनकी नजर

जब राजीव रंजन प्रसाद से पूछा गया कि चूक कहां हो रही है भीड़ लगातार बढ़ रही है रेल मंत्रालय को इस पर सोचना चाहिए था। इस पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस घटना पर रेल मंत्री का भी बयान आया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपनी संवेदना जाहिर की है। इस पूरी घटना पर उनकी नजर है।

जदयू नेता राजीव रंजन से पूछा गया कि बिहार के रेलवे स्टेशनों पर भी महाकुंभ जाने के लिए भारी भीड़ दिखाई दे रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन की तरफ से क्या तैयारियां की गई हैं। इसपर उन्होंने कहा कि कई बार ऐतहातिक कदम उठाए जाने के बाद भी दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन इनकी पुनरावृति नहीं हो इसे सुनिश्चित किया जाना बेहद आवश्यक है।

यह एक दुखद घटना : संजय कुमार झा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ की घटना पर जदयू सांसद संजय कुमार झा की भी प्रतिक्रिया आई है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है। बिहार सरकार लगातार हालात का जायजा ले रही है। हम रेलवे के साथ भी संपर्क में हैं। किसी भी व्यक्ति की जान जाना एक दुखद बात है। जब सांसद से पूछा गया कि लालू यादव ने घटना को लेकर रेल मंत्री का इस्तीफा मांगा है। रेलवे को फेलियर बताया है इस पर संजय कुमार झा ने कहा कि घटना दुखद है इसपर राजनीति नहीं जांच होनी चाहिए कि यह घटना आखिर किस वजह से हुई है।

यह भी पढ़ें : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नया इनकम टैक्स बिल लोकसभा में किया पेश, 60 साल पुराने टैक्स सिस्टम को बनाएगा पारदर्शी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप