Kurukshetra News Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मां भद्रकाली दर्शन को पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति, घोड़े चढ़ाने की 5 हजार साल पुरानी परंपरा निभाई
बावन शक्तिपीठों में एक धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और हिमाचल के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला परिवार सहित मां भगवती के चरणों में नतमस्तक हुए। सर्वप्रथम शक्तिपीठ के पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा, अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, स्नेहिल शर्मा एवं सदस्यों ने पूर्व राष्ट्रपति एवं हिमाचल के राज्यपाल सहित परिवार के सदस्यों का शक्तिस्थल श्रीदेवीकूप पहुंचने पर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने शक्तिपीठ के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराते हुए मंत्रोचारण के साथ पूजा कराई एवं पूर्व राष्ट्रपति को चांदी का मुकुट, माता की लाल शक्ति चुनरी व पुष्प माला से आशीर्वाद दिया। पीठाध्यक्ष ने पूर्व राष्ट्रपति को घर में स्थापित करने के लिए मां भद्रकाली की अष्टभुजाधारी अष्टधातु की मूर्ति भी भेंट की। पूर्व राष्ट्रपति ने शक्तिपीठ में प्रदान किए गए चांदी के मुकुट को मां भगवती के चरणों में अप्रित कर दिया।

इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने अपनी धर्मपत्नी सविता कोविंद व पुत्री स्वाति कोविंद, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, धर्मपत्नी जानकी शुक्ला सहित मुख्य दरबार में गर्भगृह में मां भद्रकाली जी का आहवान कर षोडशोपचार मन्त्रों के साथ मां का भाव-भक्तिपूर्ण पूजन किया। इन्होंने पान, सुपारी, ध्वजा व पंचामृत अर्पित किया व विशेष लाल पुष्पों की माला भी मां भद्रकाली जी को भेंट की।

पीठाध्यक्ष ने उन्हें प्रसाद व मां भद्रकाली का चित्र भेंट किया और उन्हें मंदिर में चल रहे निर्माण जैसे शनि मंदिर इत्यादि के बारे में भी बताया। प्रत्येक वर्ष होने वाले भव्य नवरात्रि महोत्सव की भी जानकारी दी गयी, जिसके लिए रामनाथ कोविंद ने पीठाध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि उन्होंने भी मंदिर के विशाल व व्यवस्थित कार्यक्रमों की बहुत प्रशंसा सुनी है। उन्होंने विजिटर बुक में भी मंदिर के वातावरण को मनमोहक व पूजा को श्रेष्ठ बताया। अंत में उनके साथ आए सभी ने दी लैंडमार्क आई लव कुरुक्षेत्र के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया।

ये भी पढ़ें:  नूंह हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर, हरियाणा पुलिस के एक्शन में पैर में लगी गोली

कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में बाप-बेटे गिरफ्तार
हरियाणा में गोली मारकर कुत्ते की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला हरियाणा के कुरूक्षेत्र के सलारपुर रोड का है। बता दें कि कुत्ते ने आरोपी सतीश की टांग पर काट लिया था, उसके बाद उसने बेटे के साथ मिलकर कुत्ते को गोली मार दी। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई बाइक और लाइसेंसी बंदूक बरामद की है। साथ ही दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में प्रिंस निवासी एनआईटी ने शिकायत में बताया था कि सलारपुर रोड पर अग्रवाल नर्सिंग होम के सामने एक कुत्ते को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। यह वारदात समाज और इंसानियत दोनों के खिलाफ है। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक का भी दुरुपयोग किया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बता दें इस मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें एक व्यक्ति अपने हाथ में बंदूक लेकर घूमता दिखाई दिया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति कॉलोनी में एक खाली प्लॉट की ओर जाता है। इसी दौरान दो कुत्ते भागने लगे, जिसमें व्यक्ति ने एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें: हरियाणा के पूर्व CM की कार का हुआ ऐक्सिडेंट, बाल-बाल बची जान

Haryana: गीता जयंती महोत्सव में पहुंचे ओम बिरला, कहा- क्रांतिकारियों को गीता ने राह दिखाई
गीता जयंती महोत्सव में पहुंचे सीएम

गीता ने क्रांतिकारियों को राह दिखाई- बिरला

कुरुक्षेत्र: शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कुरूक्षेत्र गीता जयंती महोत्सव में पहुंचे और अपने संबोधन में कहा कि मैं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को धन्यवाद देता हूँ, जिसने अध्यात्म, संस्कृति और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ इस कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया है. ओम बिरला का कहना है कि भारत आज भी पूरे विश्व को जीवन जीने के आदर्श मूल्य बताता है. हमारा लोकतंत्र सबसे बड़ा, सबसे सशक्त और सबसे मजबूत है.

बता दे कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 75 स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया है. धर्मनगरी में गीता जयंती का महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की विश्व में लोकतंत्र, अध्यात्म, संस्कृति के प्रणेता की पहचान है. आजादी की लड़ाई में भी क्रांतिकारियों को गीता ने राह दिखाई है. कर्म मेरा दायित्व है मेरा कर्तव्य है यही गीता का ज्ञान है. संसद की हर दीवार पर गीता के श्लोक, राम और कृष्ण के संदेश लिखे है.

ओम बिरला दोपहर को दो बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में शामिल हुए. इसके बाद शाम को ज्योतिसर और हरियाणा पवेलियन गए. वह यहां महाआरती में भाग लेंगे और फिर पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में भी शामिल होंगे. वे देर सायं अंबाला के लिए रवाना होंगे.

CM Manohar Lal: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बोले सीएम, गीता के श्लोक पाठ्यक्रम में होंगे शामिल
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बोले सीएम

गीता के श्लोक पाठ्यक्रम में होंगे शामिल

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सीएम मनोहर लाल ने संबोधित करते हुए कहा कि साल 2014 में जब पीएम मोदी कुरुक्षेत्र आए थे, तब उन्होंने कहा था कि कुरुक्षेत्र को विकास का मॉडल बनाया जाएगा. 5 जिलों के 134 तीर्थों को चिन्हित किया गया है और उनका विकास कराने का लक्ष्य रखा गया है. इनमें से 75 तीर्थ स्थानों पर काम चल रहा है बाकि स्थलों की डिमांड मंगवा ली गई है. बीजेपी सरकार ने 134 तीर्थ स्थलों में आज 30 तीर्थ स्थल और जोड़े हैं.

75 स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

बता दे कि सीएम मनोहर लाल आज यहां 75 स्वतन्त्रता सेनानियों या उनके परिवार वालों को सम्मानित कर रहे हैं. इस दौरान ने उन्होंने कई महत्यपूर्ण घोषणाएं भी की है. उन्होने कहा कि अब गीता के श्लोक को शिक्षा विभाग पाठ्यक्रम में शामिल करेगा. जिससे लोगों को गीता के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल हो सके.

ज्योतिसर में बनाया जाएगा म्यूजियम

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि धर्मनगरी में चल हे गीता जयंती में यहां देश विदेश के करीब 200 शोध पत्र इकठ्ठे किए गए हैं. पर्यटन विभाग को जोड़कर इन 164 तीर्थों के लिए आने जाने की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही 200 करोड़ की लागत का ज्योतिसर में महाभारत के थीम पर म्यूजियम बनाया जा रहा है. अगले साल से कृष्ण उत्सव भी यहां मनाया जाएगा.