Kisan Andolan Delhi Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Kisan Andolan : सरकार और किसानों के बीच आज शाम मीटिंग, ये मंत्री होंगे शामिल
Kisan Andolan : किसानों का प्रदर्शन आज भी जारी है। दिल्ली कूच के लिए निकले पंजाब के किसानों और सुरक्षाबलों के बीच टकराव होना भी जारी है। शंभू और दातासिंह वाली सीमा पर तनाव बना हुआ है। बीते दिन बुधवार को दूसरे दिन भी किसानों व सुरक्षाबलों में कई बार झड़पें हुईं। किसानों ने जैसे ही हरियाणा में घुसने की कोशिश की, तो सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले व रबर की गोलियां दागी। और उन्हें रोक दिया गया। दातासिंह वाला सीमा पर रबर की गोलियां से पांच किसान घायल हैं। सरकार व किसानों में चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तीसरे दौर की वार्ता होगी। किसानों ने बैठक तक दिल्ली मार्च रोक दिया है, लेकिन हरियाणा की सीमाओं पर 25 हजार से अधिक किसान जमे हुए हैं।

Kisan Andolan :सरकार से मिला वार्ता का न्योता

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की बैठक के लिए उन्हें सरकार की तरफ से पत्र के जरिये न्योता मिला है। किसान सरकार से टकराव नहीं चाहते और वार्ता के लिए तैयार हैं। बैठक में किसानों की तरफ से ये दोनों नेता शामिल होंगे, जबकि केंद्र की तरफ से मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल होंगे। सोमवार को चंडीगढ़ में ही किसानों के साथ हुई दूसरे दौर की वार्ता में गोयल और मुंडा शामिल थे।

वहीं, किसानों के साथ तीसरे दौर की वार्ता से पहले नई दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें मुंडा के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कुछ अन्य मंत्री शामिल थे। राजनाथ सिंह पहले कृषि मंत्री रह चुके हैं। बैठक में किसानों के मुद्दे पर समाधान निकालने पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:-Viral Video: विदेश के बाद भारत भी आई यह बीमारी, पट्टा बांध कर सड़कों पर घूम रही महिला, लोगों ने किया ट्रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Farmers Protest: दिल्ली में धारा 144, 3 राज्यों के बॉर्डर सील
Farmers Protest: किसान यूनियनों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर हरियाणा और दिल्ली में पुलिस हाई अलर्ट पर है। बता दें, कि पुलिस ने मंगलवार को होने वाली इस मार्च को रोकने के मकसद से सिंघु और गाजीपुर सहित दिल्ली की सारी सीमाओं को सील कर दिया है।

वहीं इन सीमाओं को कंक्रीट के अवरोधक, सड़क पर बिछने वाले नुकीले अवरोधक और कंटीले तार लगाकर सीमाओं को किले में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने कानून  Farmers Protest व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से जगह-जगह धारा 144 लागू कर दी है और हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

2 स्टेडियम बनाए गए अस्थायी जेल

बताया जा रहा है कि मार्च को रोकने के लिए जींद और फतेहाबाद जिलों की सीमाओं पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बता दें, कि  प्रशासन ने सरकार सिरसा स्थित चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम सिरसा और डबवाली के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम को अस्थायी जेल बना दिया है।

जहां पर उपद्रव करने वाले किसानों को गिरफ्तार करके इन जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही, घग्गर नदी के तल की भी खुदाई की गई है ताकि पैदल इसे पार न किया जा सके। हालांकि कुछ लोगों को पैदल नदी पार करते हुए देखा गया।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/trinamool-congress-announced-four-candidates-name-for-rajya-sabha-election-2024-news-in-hindi/

किसानों को मनाने में जुटी है केंद्र सरकार

गौरतलब है कि इस बीच किसान यूनियनों की मांगों पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने 12 फरवरी को उन्हें एक और बैठक के लिए आमंत्रित किया है। तो दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए सीमाओं को अवरुद्ध करने के कदम की रविवार को विपक्षी दलों और किसान समूहों ने आलोचना की।

जानें किसानों की क्या है मांग

कहा जा रहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर किसानो संघों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के सिलसिले में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर