KarniSena Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

आगरा में करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली शुरू, शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Karni Sena Swabhiman Rally : उत्तर प्रदेश के आगरा में करणी सेना की रैली की शुरुआत हो गई है। रैली स्थल को रात की आंधी बारिश के बाद एक बार फिर तैयार किया गया। करीब एक लाख लोगों के इस रैली में पहुंचने का संभावना है। वहीं राजा भैया ने भी इस रैली को अपना समर्थन दिया है।

यूपी के आगरा में करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली शुरू हो गई है। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार रात से ही शुरू हो गई थी। इस रैली में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। करणी सेना की स्वाभिमान रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती शहर के महत्वपूर्ण जगहों पर की गई है। वहीं सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आगरा शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। वहीं बारिश और आंधी के कारण कार्यक्रम मंच के बर्बाद होने का दृश्य रात को सामने आया था। हालांकि अब कार्यक्रम के आयोजकों की तरफ से मंच को तैयार करा दिया गया है। रैली की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हुई है। यह रैली शाम पांच बजे तक चलने का समय निर्धारित है।

लाठी-डंडों के साथ रैली में पहुंचे हैं

बता दें कि करणी सेना की तरफ से स्वाभिमान रैली में लाठी-डंडा लेकर आने की अपील की गई थी। हजारों की संख्या में लोग लाठी-डंडों के साथ रैली में पहुंचे हैं। स्वाभिमान रैली के दौरान 26 मार्च के प्रदर्शन में घायल युवाओं को मंच पर बुलाया गया। रैली में पहुंचा एक युवा गाड़ी से बंदूक लहराता भी दिखाई दिया। स्वाभिमान रैली में क्षत्रिय समाज से जुड़े करीब दस संगठनों के लोगों की मौजूदगी देखी जा रही है।

आवास पर हमले का आरोप

स्वाभिमान रैली में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आकेंद्र राणा भी पहुंचा। आकेंद्र राणा पर 26 मार्च को आगरा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हमले का आरोप है। इस घटना का वह मुख्य आरोपी बनाया गया है। वहीं इस रैली में एक युवती तलवार लेकर पहुंची।

संवैधानिक तरीके का प्रयोग करना चाहिए

करणी सेना के आगरा में प्रदर्शन के ऐलान पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन का बयान सामने आया है। रामजी लाल सुमन ने मीडिया से बातचीत में कई करणी सेना के घूमते रहने की बात कही है। सपा सांसद ने कहा कि कई करणी सेना यहां घूम रही हैं। मैंने संसद में जो कहा लोगों की राय उस पर अलग हो सकती है लेकिन असहमति जताने के दूसरे भी तरीके हैं। अगर किसी को मेरे बयान से ठेस पहुंची है, तो लोगों को संवैधानिक तरीके का प्रयोग करना चाहिए।

यहां हिंसा स्वीकार नहीं

सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि यहां हिंसा स्वीकार नहीं है। लेकिन जिस तरह के अराजक तत्व हिंसक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं यह देश के लिए अच्छा नहीं है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने सवाल किया कि जब मुझे धमकियां मिल रही हैं तो मैं क्या करूं? उन्होंने मेरे परिवार को खत्म करने की कोशिश की। मेरे घर पर बुलडोजर लेकर आए। मेरे पास क्या विकल्प बचे हैं? मुझे कोर्ट जाना पड़ा और मैंने वही किया।

ये भी पढ़ें : कुलभूषण जाधव, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को कब लाएंगे, संजय राउत का केंद्र सरकार पर तंज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सपा सांसद रामजी लाल सुमन को सबक सिखाने वाले को मिलेगा इनाम : बिट्टू बजरंगी
Ramji LalSuman : सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में बिट्टू बजरंगी ने ऐलान किया है कि जो भी सपा सांसद को सबक सिखाएगा, उसे उचित इनाम दिया जाएगा।

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के विवादित बयान पर बिट्टू बजरंगी ने सांसद को सबक सिखाने की धमकी दी है। बिट्टू बजरंगी ने ऐलान किया है कि रामजी लाल सुमन को सबक सिखाने वाले को इनाम दिया जाएगा। वहीं करणी सेना ने इस मामले में और अधिक प्रदर्शन करने की धमकी दी है। बता दें कि महाराणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने विवादित बयान दिया था। इस बयान पर अब बिट्टू बजरंगी ने दावा किया है कि जो भी रामजी लाल सुमन को सबक सिखाएगा उसे इनाम दिया जाएगा। उन्होंने एक वीडियो जारी कर सबक सिखाने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।

राज्यसभा से बर्खास्तगी की मांग की

बता दें कि करणी सेना ने रामजी लाल सुमन की राज्यसभा से बर्खास्तगी की मांग की है। करणी सेना ने आगरा में रामजी लाल सुमन के आवास में हुई तोड़फोड़ को ट्रेलर बताया है। गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने कहा वीर राणा और सांगा के ऊपर जो विवादित बोल सपा नेता रामजी लाल ने बोले हैं। मुझे लगता है कि रामजी लाल का उनके पिता ने गलत नाम रख दिया है। मैं सभी हिंदू भाईयों से अपील करता हूं जो भी रामजीलाल को सबक सिखाएगा उसको उचित इनाम गौरक्षा बजरंग फोर्स की तरफ से दिया जाएगा। विवादित बयान दिए जाने के बाद से ही सपा सांसद रामजी लाल करणी सेना और अन्य दलों के निशाने पर हैं।

करणी सेना ने हमला किया था

इससे पहले बुधवार को रामजी लाल सुमन के घर पर करणी सेना ने हमला किया था। इस दौरान करणी सेना ने रामजी लाल सुमन के घर के बाहर तोड़फोड़ की। करणी सेना ने इस तोड़फोड़ को ट्रेलर मात्र बताया है। करणी सेना का कहना है कि अगर सुमन की राज्यसभा सदस्यता रद्द नहीं की गई तो करणी सेना पूरे देश में उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। वहीं राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना ने एसपी सांसद के घर पर हुए तोड़फोड़ को केवल झांकी बताया है। महिपाल मकराना ने कहा कि हम पूर्वजों का अपमान नहीं सहेंगे। आगरा में सांसद के घर के बाहर हुई तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। अब पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने रामजी लाल सुमन के घर पर लोगों को जमा किया था। पुलिस ने उस बुल्डोजर को भी सीज कर दिया है जिसे रामजी लाल सुमन के घर लाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें : नाबालिग के साथ यौन हिंसा के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप