Just Like a miracle Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

रील बनाने के चक्कर मे छठी मंजिल से गिरी लड़की, जाते-जाते बची जान… जानिए कैसे?
Just Like a miracle :   वो कहते हैं न कि जब जिंदगी बाकी हो तो मौत भी कुछ बिगाड़ नहीं सकती. ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम में देखने को मिला है. यहां इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर में बिल्डिंग की छठी मंजिल से एक लड़की गिर गई. इस दौरान एक ऐसा कुछ हुआ कि लड़की की जान बच गई.

गाजियाबाद के इंदिरापुरम का मामला

मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अहिंसा खंड स्थित सोसाइटी ऋषभ क्लाउड-9 का है. इसी सोसाइटी के सी ब्लॉक की छठी मंजिल एक लड़की अपने अपार्टमेंट की बालकनी में खड़ी होकर इंस्टाग्राम पर रील बना रही थी. इसी दौरान अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा. इसके बाद लड़की छठी मंजिल से नीचे जा गिरी. लेकिन उसकी किस्मत ही कहिए कि वो ऐसी जगह गिरी कि उसकी जान बच गई. अगर लड़की जरा भी इधर या उधर गिरती तो उसकी जान पर बन सकती थी. आखिर ऐसा क्या हुआ?… हम आपको विस्तार से बताते हैं.

हो सकता था गंभीर हादसा

दरअसल लड़की जब छठी मंजिल से नीचे गिरी तो वो सीधे सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर रखे एक गमले पर गिरी. गमले में मिट्टी भरी हुई थी. घटना में लड़की का पैर टूट गया लेकिन फिर भी गनीमत रही, क्योंकि ऐसी स्थिति में किसी और गंभीर हादसे की स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता था. अगर लड़की जरा भी इधर या उधर गिरती तो स्थिति और खतरनाक हो सकती थी.

फौरन अस्पताल में कराया भर्ती

लड़की के गिरते ही सोसाइटी में मौजूद गार्ड ने एक तेज आवाज और लड़की की चीख सुनी. तुरंत ही गार्ड और वहां मौजूद अन्य लोग आवाज आने की दिशा में दौड़े. देखा तो लड़की लहूलुहान अवस्था में कराहती हुई वहां पड़ी थी. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकीय परीक्षण के बाद बताया गया कि लड़की के पैर में फ्रैक्चर है. डॉक्टर ने पैर पर प्लास्टर किया. सूचना पर लड़की के माता पिता भी अस्पताल पहुंचे.

माता-पिता ने नहीं की पुलिस में शिकायत

मामले में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस भी वहां पहुंच गई. माता पिता ने पुलिस को किसी भी प्रकार की शिकायत देने से इनकार कर दिया. सोसाइटी में इस घटना की चर्चा होती रही. आखिर ‘जाको राखे साईंया मार सके न कोय…’.

यह भी पढ़ें : UP : जेल में बंद पति के लिए प्राइवेट पार्ट में चरस छिपा कर ले जा रही थी पत्नी, अब पहुंची सलाखों के पीछे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप