JDU Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री, JDU के दो नेता बने डिप्टी सीएम
Bihar News : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वह बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई है.

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. उनके साथ जदयू के बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.

बता दें कि पिछले कई दिनों से बिहार में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा था. सम्राट चौधरी शुरू से ही सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. मंगलवार (14 अप्रैल) को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया.

सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड की तरफ से दो उपमुख्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है. जेडीयू नेता बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी को भी राज्यपाल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है.

सम्राट चौधरी ने बुधवार (15 अप्रैल 2026) को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. इस दौरान बीजेपी और जेडीयू समेत एनडीए के बड़े नेता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहे. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें पक्ष-विपक्ष की तरफ से बधाई मिलने लगी है.

नई सरकार को समर्थन का आश्वासन

सम्राट चौधरी ने शपथ से पहले पंचरूप हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ किया. इसके बाद वह शपथ ग्रहण करने के लिए लोकभवन रवाना हुए. यहां नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है. हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का निर्णय लिया. इसके बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने कहा कि नई सरकार यहां का काम देखेगी और उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. बिहार विधानसभा में राजग के कुल 202 सदस्य हैं.

ये भी पढ़ें – Zerodha Coin पर नया FD फीचर लॉन्च, अब एक क्लिक में फिक्स्ड डिपॉजिट में होगा निवेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का किया स्वागत
Bihar Politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar)अब अपने पिता की विरासत संभालने के लिए कदम बढ़ा चुके हैं। आज निशांत ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को ज्वाइन कर लिया है। पार्टी में शामिल होने के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का भी स्वागत किया।

मुझे अपने पिता पर गर्व है- निशांत कुमार

बता दें कि पार्टी ज्वाइन करने से पहले निशांत कुमार कभी भी राजनीति में सक्रिय नहीं दिखे हैं। वहीं नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अचानक उनका राजनीति में आना सबको हैरान कर दिया है। हालांकि निशांत कुमार ने पूरे गर्मजोशी के साथ पार्टी में एंट्री लिया है। उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर कहा कि मैं उनके इस निर्णय को स्वीकार करता हूं और मुझे उनपर गर्व है।

‘पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा’

पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा कि, मैं सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। पिताजी (नीतीश कुमार) ने जो 20 साल में काम किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। मुझे अपने पिता पर गर्व है।

निशांत को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि निशांत कुमार के इस कदम से बिहार की सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी के भीतर उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार ने 2777 बेटियों के लिए जारी किए ₹14.16 करोड़, विभाग के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, सदन में कम सक्रियता को बताया निराशा का संकेत
Bihar News : जेडीयू ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सदन में कम सक्रियता को लेकर निशाना साधा है. बृहस्पतिवार (4 दिसंबर, 2025) को जेडीयू विधायक श्याम रजक ने कहा कि तेजस्वी पहले भी गंभीर नहीं थे, आज भी नहीं हैं और आगे भी गंभीर होने की उम्मीद नहीं है, उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी का ध्यान बिहार की जनता पर नहीं, बल्कि केवल अपने परिवार के हितों पर केंद्रित रहता है.

जेडीयू नेता श्याम रजक ने आगे कहा, “परिवार के लिए जितना करना था वह कर चुके हैं. अब वह ऐशो-आराम में गए हैं. कब आएंगे कब नहीं आएंगे यह उनका काम है.” लैंड फॉर जॉब मामले पर श्याम रजक ने कहा कि यह न्यायालय का मामला है. पुराना मामला है. न्यायालय के मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं.

बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का चौथा दिन

बता दें कि बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. बुधवार को राज्यपाल का अभिभाषण हुआ था. जेडीयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और वाद-विवाद होगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष उचित प्रश्न उठाए, तो सरकार उन सवालों के संतोषजनक और सही जवाब देगी.

लैंड फॉर जॉब मामले पर कोई टिप्पणी नहीं

श्रवण कुमार से जब पूछा गया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा में कम सक्रिय क्यों नजर आ रहे हैं. तो उन्होंने जवाब दिया कि तेजस्वी थोड़े हताश और निराश हैं. जनता ने उन्हें जनादेश नहीं दिया. इस लिए स्वाभाविक रूप से वह निराश दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सदन की कार्यवाही में उतनी भागीदारी नहीं ले रहे, जितनी अपेक्षित है. लैंड फॉर जॉब मामले पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया. बता दें कि श्याम रजक और श्रवण कुमार के ये बयान सदन में प्रवेश करने से पहले दिए गए.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 25 नवंबर को पब्लिक हॉलिडे, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री’, बोले निशांत कुमार…2010 वाला होगा आरजेडी का हाल
Bihar Politics: बिहार चुनाव 2025 को लेकर तारीखों को ऐलान होना बाकी है लेकिन उससे पहले गरमाई सियासत के बीच सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने साफ कर दिया है कि उनके पिता नीतिश कुमार ही बिहार में सीएम फेस होंगे। गृह मंत्री अमित शाह और सम्राट चौधरी भी इस बात पर मुहर लगा चुके हैं। उन्होंने लोगों से एनडीए की सरकार बनाने की अपील की।

#WATCH | पटना | बिहार विधानसभा चुनाव पर मुख्मयंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "बिहार की जनता से अपील है कि वे 2010 से ज्यादा बहुमत (JDU को) दें… निसंदेह नीतीश कुमार मुख्मयंत्री बनेंगे…" pic.twitter.com/n0Afq2SVXn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2025

नीतीश कुमार ही सीएम फेस: निशांत कुमार

बिहार चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से बयानबाजी शुरू हो चुकी है। हर दिन दोनों ओर से बयानबाजी जारी है, इस कड़ी में मामला तब बढ़ गया जब विपक्ष ने यह सवाल उठाया कि क्या चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। जिसपर सीएम नीतिश कुमार के बेटे निशांत मीडिया के सामने आए और साफ कर दिया कि पिता नीतिश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

निशांत ने साफ तौर पर कहा कि अमित शाह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी दोनों ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे।

पिता पूरी तरह से फिट : निशांत कुमार

तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार की तबीयत को लेकर किए गए दावों को भी निशांत ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं। निशांत कुमार ने विश्वास जताया कि जनता 2025 के विधानसभा चुनाव में NDA को जिताएगी और 2010 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी।

चुनाव की तारीखों का ऐलान बाकी

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। चुनाव आयोग अक्टूबर या नवंबर 2025 में बिहार में चुनाव करा सकता है। नीतीश कुमार की पार्टी JDU और बीजेपी मिलकर एनडीए का बड़ा चेहरा हैं, वहीं महागठबंधन की ओर से आरजेडी और कांग्रेस जैसे दल फिलहाल एकजुट हैं। नीतीश कुमार बीते दो दशकों से बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा रहे हैं। हालांकि हाल के वर्षों में उनके बार-बार पाला बदलने की रणनीति को लेकर उन पर विपक्ष लगातार हमलावर रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस ने जलियांवाला बाग में अंग्रेजों से कम कुछ नहीं किया…’, फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्क्रीनिंग पर बोले मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जेडीयू में शामिल होंगे RLJP नेता चंदन सिंह, कहा- बिहार के विकास के लिए करेंगे काम
Bihar News : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस को एक और बड़ा झटका लगने की संभावना है। उनकी पार्टी के कई प्रमुख नेता धीरे-धीरे पार्टी छोड़ने लगे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रवक्ता रहे चंदन सिंह अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होने जा रहे हैं। वे मंगलवार (25 फरवरी, 2025) को जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता लेंगे। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उन्हें पार्टी में शामिल करेंगे, जबकि इस मौके पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार भी उपस्थित रहेंगे।

चंदन सिंह ने सोमवार (24 फरवरी) को मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को एक नई दिशा दी है और राज्य को प्रगति के रास्ते पर लाया है। बिहार की जनता उनसे प्रभावित है, और इसी प्रेरणा से उन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी (जेडीयू) में शामिल होने का निर्णय लिया है।

प्रदेश प्रवक्ता के पद का मिला आश्वासन

चंदन सिंह ने कहा कि जेडीयू में अन्य नेता भी बिहार के विकास के प्रति गंभीर हैं, और वह ऐसे नेताओं के साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जेडीयू से उन्हें प्रदेश प्रवक्ता के पद का आश्वासन मिला है, और जो भी जिम्मेदारी पार्टी उन्हें देगी, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

पशुपति पारस अब लालू प्रसाद यादव और आरजेडी के करीब हो गए हैं- चंदन सिंह

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को छोड़ने के सवाल पर चंदन सिंह ने कहा कि वह पहले चिराग पासवान के साथ थे, लेकिन उस समय पशुपति पारस का बिहार और देश के विकास के प्रति स्टैंड अच्छा था, जिस कारण वह उनकी पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि, बीते दिनों में पार्टी और विशेष रूप से पार्टी के सुप्रीमो पशुपति पारस का स्टैंड बदलने लगा है। उन्होंने कहा कि पहले पशुपति पारस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की सराहना करते थे, लेकिन अब वह लालू प्रसाद यादव और आरजेडी के करीब हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में नई सरकार का शपथग्रहण, रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ की घटना पर लालू यादव के बयान पर JDU ने किया पलटवार, कहा- ये समय राजनीति…
New Delhi : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि रेलवे के कुप्रबंध के कारण इतने लोगों की मौत हुई है। रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले पर राजीव रंजन प्रसाद की प्रतिक्रिया आई है। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद खबर है। हमने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय से बेहतर चिकित्सा सुविधा की बात की है। बिहार सरकार इस पूरे घटना क्रम पर नजर रखते हुए अधिकारियों को यह कहा गया है कि वे संपर्क में रहें और वहां जो भी सहायता पहुंचाई जा सकती है वह पहुंचाई जाए।

हम सब शोकाकुल हैं : राजीव रंजन प्रसाद

इस घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान को लेकर जब जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये स्तब्धकारी घटना है। हम सब शोकाकुल हैं ये समय राजनीति का नहीं है। मृतकों के परिजनों और घायलों की हम जो भी सहायता कर सकते हैं वो उनतक जरूरी पहुंचाई जाएगी। इस समय उन लोगों का सहयोग करना और उन्हें मदद पहुंचाना अधिक जरूरी है।

घटना पर उनकी नजर

जब राजीव रंजन प्रसाद से पूछा गया कि चूक कहां हो रही है भीड़ लगातार बढ़ रही है रेल मंत्रालय को इस पर सोचना चाहिए था। इस पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस घटना पर रेल मंत्री का भी बयान आया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपनी संवेदना जाहिर की है। इस पूरी घटना पर उनकी नजर है।

जदयू नेता राजीव रंजन से पूछा गया कि बिहार के रेलवे स्टेशनों पर भी महाकुंभ जाने के लिए भारी भीड़ दिखाई दे रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन की तरफ से क्या तैयारियां की गई हैं। इसपर उन्होंने कहा कि कई बार ऐतहातिक कदम उठाए जाने के बाद भी दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन इनकी पुनरावृति नहीं हो इसे सुनिश्चित किया जाना बेहद आवश्यक है।

यह एक दुखद घटना : संजय कुमार झा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ की घटना पर जदयू सांसद संजय कुमार झा की भी प्रतिक्रिया आई है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है। बिहार सरकार लगातार हालात का जायजा ले रही है। हम रेलवे के साथ भी संपर्क में हैं। किसी भी व्यक्ति की जान जाना एक दुखद बात है। जब सांसद से पूछा गया कि लालू यादव ने घटना को लेकर रेल मंत्री का इस्तीफा मांगा है। रेलवे को फेलियर बताया है इस पर संजय कुमार झा ने कहा कि घटना दुखद है इसपर राजनीति नहीं जांच होनी चाहिए कि यह घटना आखिर किस वजह से हुई है।

यह भी पढ़ें : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नया इनकम टैक्स बिल लोकसभा में किया पेश, 60 साल पुराने टैक्स सिस्टम को बनाएगा पारदर्शी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

शाहनवाज आलम ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बताया, कहा- बिहार में महागठबंधन एकजुट है
Bihar : कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री का चेहरा बताया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिहार में एकजुट है हम मिलकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पटना आगमन पर बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी शाहनवाज आलम ने बुधवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का चेहरा बताया है। शाहनवाज आलम के बयान से उत्साहित आरजेडी ने एनडीए को घेरना शुरू कर दिया है।

तेजस्वी ही महागठबंधन का चेहरा हैं

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने तो स्वीकार कर लिया कि तेजस्वी ही महागठबंधन के नेता हैं, चेहरा हैं। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ना है, वही सीएम बनेंगे। मैं जेडीयू को खुली चुनौती देता हूं कि वह बीजेपी से ऐलान करवाए कि एनडीए की सरकार बनेगी तो नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।

बीजेपी कभी भी नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनाएगी

आरजेडी नेता ने कहा कि बीजेपी कभी भी नीतीश कुमार को अपना नेता नहीं मानेगी ना ही सीएम बनाएगी। जो महाराष्ट्र में शिंदे के साथ हुआ वही नीतीश कुमार के साथ होने वाला है। बीजेपी, नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की बात करती है लेकिन चुनाव के बाद क्या सीएम बनाएगी नेता मानेगी? इस पर बीजेपी चुप्पी साध लेती है क्योंकि बीजेपी अलग रणनीति पर काम कर रही है।

हमारे गठबंधन में नेता नीति और नीयत भी है- मृत्युंजय तिवारी

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन इस साल विधानसभा का चुनाव लड़ेगा और तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन की बिहार में सरकार बनेगी। हमारे गठबंधन में नेता नीति और नीयत भी है।

तेजस्वी ने जनता का विश्वास हासिल कर लिया

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महागठबंधन सरकार में 17 महीने के कार्यकाल में बतौर डिप्टी सीएम तेजस्वी ने जनता का विश्वास हासिल कर लिया। कांग्रेस पार्टी को स्वीकार करना ही था कि तेजस्वी ही चेहरा हैं। बिहार की 14 करोड़ जनता तेजस्वी को अपना सीएम बिहार के विकास उत्थान के लिए मान चुकी है। 2020 में भी तेजस्वी मुख्यमंत्री का चेहरा थे इस बार भी रहेंगे।

महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा

वहीं कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने कहा है कि तेजस्वी महागठबंधन का चेहरा हैं। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। महागठबंधन बिहार में एकजुट है और मजबूती से मिलकर साथ चुनाव लड़ेंगे। यह तय है इस बार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश सरकार जा रही है एनडीए सरकार नहीं बना पाएगी।

यह भी पढ़ें : सरकार बजट के आंकड़े देने से पहले महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े दे : अखिलेश यादव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राज्यपाल के बयान का बीजेपी ने किया समर्थन, तो आरजेडी, जेडीयू ने कहीं ये बात
Bihar: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के बयान का जहां बीजेपी ने समर्थन किया है. वहीं इस पर आरजेडी व जेडीयू नेताओं ने बीजेपी को नसीहत दी है।

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को स्वतंत्रता की लड़ाई पर बड़ा बयान दिया है। राज्यपाल ने कहा कि अंग्रेज सत्याग्रह की वजह से नहीं बल्कि हथियार देखकर भागे थे। ये बयान उन्होंने गोवा में पूर्व सांसदों और भारत की आजादी को लकेर ब्रिटिश पार्लियामेंट में हुई चर्चा का उल्लेख करते हुए दिया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि देश का स्वतंत्रता आंदोलन किसी एक भाग में नहीं था। यह पूरे देश का स्वतंत्रता आंदोलन था। जब कई लोगों ने हथियार उठाए तब जाकर ब्रिटिश को सोचना पड़ा कि यहां रहना है कि नहीं। राज्यपाल के इस बयान पर बिहार के कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राजनैतिक मुद्दा ना बनाएं

राज्यपाल के बयान का जहां बीजेपी ने समर्थन किया है, वहीं आरजेडी और जेडीयू नेताओं ने इसे पूरी तरह से गलत बताया है।वहीं बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि राज्यपाल ने कुछ भी गलत नहीं बोला है। सौ फीसदी सही बात राज्यपाल ने कही है. इस पर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि हजारों लोगों ने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति दी। जंग लड़ी. सबने देखा कि किस तरह महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग अपनाया था। कई बड़े आंदोलन हुए उसके बाद अंग्रेज देश छोड़ने लिए मजबूर हो गए। ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्क बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’. हम सभी महात्मा गांधी का सादर नमन करते हैं. सभी से आग्रह है इसे राजनैतिक मुद्दा ना बनाएं।

राज्यपाल ने किस संदर्भ में बयान दिया?

वहीं आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महामहिम राज्यपाल ने किस संदर्भ में बयान दिया? उनके कहने का तात्पर्य क्या है? यह मुझे नहीं पता लेकिन बीजेपी हथियार के नाम पर बहुत खुश हो जाती है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने बीजेपी को आईना दिखाया. कलम बांटने की बात करते हैं. बीजेपी तो तलवार बांटने का काम करती है। राज्यपाल के कहने का मतलब कुछ और रहा होगा. बीजेपी उसका कुछ और अर्थ निकाल रही है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह गांधी का देश है. यह देश भाईचारा शांति सद्भाव अमन चाहता है।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, इन बातों का रखें खास ध्यान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

झारखंड में CM नीतीश को लेकर बोले तेजस्वी यादव… ‘बीजेपी ने हमारे चाचा को हाईजैक कर लिया’
Tejashwi to BJP : झारखंड में आयोजित एक चुनावी रैली में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारे नीतीश चाचा को हाईजैक कर लिया है. वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी की जहां सरकार नहीं बनती वहां ये लोग साजिश करते हैं. विधायकों को खरीदने की कोशिश करते हैं.

‘बीजेपी के लोग बड़े बेईमान’

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में दोनों जगह साजिश चलती रही. बीजेपी के लोग बड़े बईमान है. जनता इनकी सरकार नहीं लाती तो सोचते हैं कि विधायक खरीद लें. झारखंड में भी यही कोशिश की. हमारे भाई सीएम हेमंत सोरेन को जेल भेजा.

‘बिहार में भी साजिश की’

बिहार में भी साजिश की. हमारे ऊपर ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स सबको पीछे लगाया. लेकिन बीजेपी  में हमारे चाचा सीएम को ही बीजेपी ने हाईजैक कर लिया. बीजेपी के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं. हमारी गंगा-जमुनी तहजीब और जो भाईचारा है उसको खत्म करना चाहती है. शांति और अमन चैन को खत्म करना चाहती है. केवल हिंसा और नकारात्मक बातें करती है.

बीजेपी वालों से बचकर रहें सीएम नीतीश : पप्पू यादव

चतरा में तेजस्वी यादव ने बिहार में बीजेपी वालों ने मुख्यमंत्री चाचा नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया बयान पर बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी वालों से बच के रहना चाहिए क्योंकि बीजेपी वाले नीतीश कुमार के पीठ में खंजर घोंपने का काम करेंगे।

रिपोर्टः चंदन देव, संवाददाता, रांची, झारखंड

यह भी पढ़ें : Delhi : पहले पत्थर और हथौड़े से वार फिर पेचकस से गोदा, जुर्म करने के बाद खुद थाने पहुंची महिला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बिहार के CM नीतीश कुमार और राज्यपाल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि
CM Nitish pay tribute :  लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.आज यानि शुक्रवार को आयकर गोलम्बर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अन्य मंत्रियों ने भी अर्पित किए श्रद्धा सुमन

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

चरखा समिति पहुंचे सीएम नीतीश

इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, बिहार गीत एवं भजन कीर्तन का गायन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने चरखा समिति (प्रभा-जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय) कदमकुआं जाकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धर्मपत्नी जयप्रभा के चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

किया परिसर का मुआयना

मुख्यमंत्री ने चरखा समिति (प्रभा-जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय) में स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के शयनकक्ष, सभा कक्ष, प्रभावती स्मृति कक्ष सहित पूरे परिसर का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति के चरखा घर में महिलाओं द्वारा चरखा चलाये जाने की गतिविधि को देखा और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, महिला चरखा समिति की सचिव मृदुला प्रकाश सहित प्रभा-जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय के अन्य सहयोगी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Bihar : ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ को लेकर बोले BJP नेता गिरिराज सिंह… ‘हमने तो कभी ताजिया पर पत्थर नहीं फेंका’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप