JDU to RJD Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Bihar: आरजेडी के दीपक यादव के खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग
JDU to RJD: शनिवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह दांगी एवं प्रदेश प्रवक्ता धीरज कुशवाहा ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. वाल्मीकिनगर लोकसभा से राजद प्रत्याशी दीपक यादव द्वारा जदयू के दिवंगत नेता स्व बैद्यनाथ महतो पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की घोर निंदा की. कहा कि केन्द्रीय चुनाव आयोग से राजद प्रत्याशी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की।

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजद प्रत्याशी दीपक यादव द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे बैद्यनाथ महतो की तुलना बैल से करना घोर अपमानजनक है। बैद्यनाथ महतो कुशवाहा समाज के सर्वमान्य नेता रहें हैं. उन पर की गई इस अभद्र टिप्पणी से पूरा कुशवाहा समाज आहत है। दीपक यादव राजद के प्रत्याशी हैं लिहाजा उन्होंने तेजस्वी यादव के इशारे पर बैद्यनाथ महतो के विषय में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है. इसलिए तेजस्वी यादव को सर्वजनिक रूप से माफी मंगनी चाहिए।

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजद प्रत्याशी दीपक यादव का बयान राजद के वास्तविक चरित्र और मानसिकता को दर्शाता है। जो व्यक्ति विधायक, मंत्री और सांसद के रूप में जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहे। उन्होंने जनकल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और ऐसे महान व्यक्तित्व के खिलाफ ओछी भाषा का प्रयोग करना यह बताता है कि राजद पूरी तरह से अपना आपा खो चुकी है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: ‘आपके दर्शन पाकर हम धन्य हो गए महाप्रभु जी, लेकिन वोट नहीं दिया जाएगा’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Bihar: टिकट बंटवारे में अति पिछड़ा समुदाय की अनदेखी कर रही आरजेडी- जेडीयू प्रवक्ता
JDU to RJD: पटना में जेडीयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा और प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी की मीडिया पैनलिस्ट पल्लवी पटेल और अजित पटेल भी उपस्थित रहे। मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश प्रवक्ताओं ने आरजेडी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत रत्न ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर को लेकर बड़ी- बड़ी बातें करने वाले लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव में अति पिछड़ा समुदाय को कम सीटें देकर उनका अपमान किया है। खुद को अति पिछड़ा समुदाय का झूठा हितैषी बताने वाले लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के दिल में इस समुदाय के लिए कितना सम्मान है इसकी सारी सच्चाई लोगों के सामने आ गई है।

इस दौरान पार्टी प्रवक्ताओं ने आरजेडी से सवाल पूछे:

. ‘इंडी’ अलायंस में आरजेडी को मिली 23 सीटों में से पार्टी ने अति पिछड़ा समुदाय को महज दो सीटें देकर उनके साथ ये कैसा सामाजिक न्याय किया है?
. आरजेडी ने अपने घोषित 23 उम्मीदवारों में से करीब 11 फीसदी अति पिछड़ा समुदाय के लोगों को ही टिकट दिया है क्या . . . ऐसा कर उन्होंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान नहीं किया है?
. आरजेडी ने टिकट बंटवारे में अति पिछड़ा समुदाय की भागीदारी की अनदेखी कर क्या उनका राजनीतिक संहार करने का काम नहीं किया है?
. क्या ये सही नहीं है कि जब वोट लेने की जब बात हो तो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को अति पिछड़ों के प्रति प्रेम छलकने लगता है और जब उन्हें राजनीति में भागीदारी देने की बात आती है तो आरजेडी नेता इस समुदाय को हाशिए पर धकेलने का काम करते हैं?
. हम पूछना चाहते हैं कि क्या आरजेडी का अति पिछड़ों के प्रति प्रेम महज दिखावा नहीं है?

पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि आज हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिशों के चलते राज्य में जाति आधारित गणना कराई जा सकी और हमारी पार्टी ने अति पिछड़ा समुदायों के लोगों को उनका वाजिब हक दिया। पार्टी प्रवक्ताओं ने इस मसले पर आरजेडी को जवाब देने की चुनौती भी दी और कहा कि उन्हें हमारे सवालों का तर्कों के साथ उत्तर देना चाहिए।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें:  Bihar: कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ में समाहित देश के करोड़ों लोगों के विचार- मोहन प्रकाश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Bihar: लालू के समय कानून का नहीं बंदूक का राज चलता था, खौफ में जीते थे लोग: जेडीयू प्रवक्ता
JDU to RJD: पटना में जनता दल यूनाइटेड ने राजा सुप्रीमो लालू प्रसाद के शासनकाल को लेकर सीधा हमला किया है। पार्टी के प्रवक्ताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज भी लालू राज की याद आने पर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक्सप्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से मुखातिब होते हुए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता डॉ निहोरा प्रसाद यादव, हिमराज, प्रतिभा सिंह ने इस मुद्दे पर आरजेडी को निशाने पर लिया।प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि जिस तरह बिहार में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भ्रम फैला रहे हैं उस पर एक कहावत मुझे याद आ रही है। यह ऊपर से छवि बनाने की कोशिश की जा रही है। आरजेडी कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन दिनों को देखा होगा। हम लोगों ने नजदीकी से देखा है कि 15 वर्ष का राज कैसा था। तब कानून का राज नहीं चलता था बल्कि बंदूक का राज चलता था। किस प्रकार बिहार में भय पैदा किया जाता था।

उन्होंने कहा, आज भी लालू राज याद आता है तो मेरे जैसे लाखों लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कैसे आग्नेय अस्त्र लेकर इनके शागिर्द सड़क पर भय पैदा करने के लिए घूमा करते थे। यह कोई छुपी हुई बात नहीं है। ऐसे हालात राज्य के हर हिस्से में होते थे। शाम 5:00 बजे के बाद गांव में रहना मुश्किल हो गया था। मेहनत मजदूरी करनी भी मुश्किल हो गई थी।

निहोरा प्रसाद यादव ने कहा, आज उनके बेटे कहते हैं कि बिहार में रामराज लाऊंगा। आप कैसे रामराज लेकर आएंगे? आप अपने पिता के कदम पर चल रहे हैं। आप पिता के कहने पर चल रहे हैं। फिर वही होगा। आपके हाथ में अगर सत्ता दे दी जाए तो आपका इतना बड़ा परिवार है और परिवार के लोग किस प्रकार से योजना शुरू करेंगे यह हम जानते हैं।

लालू प्रसाद के राज में किस तरीके से लोगों ने पलायन करना शुरू किया था। व्यापारी भाग रहे थे, रंगदारी मांगी जा रही थी। अपहरण किया जा रहा था। बिहार की राजधानी पटना में भी लोग सुरक्षित नहीं थे। जगह-जगह गोलियां-बम चलते थे। हत्याएं होती थीं. पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना रहता था। अगर कोई पकड़ा भी जाता था तो मुख्यमंत्री आवास से टेलीफोन चला आता था कि हमारा आदमी है, छोड़ दो। ऐसे हालात थे। आज बिहार के किसी भी व्यक्ति को तेजस्वी यादव पर विश्वास नहीं है और कोई भी व्यक्ति यकीन नहीं कर रहा है।

प्रवक्ता हिमराज़ ने कहा कि 2005 से पहले की सरकार थी। बिहार के क्या हालात थे और बिहार में क्या हो रहा था? मैं अपनी तरफ से यह कहना चाहता हूं कि जो पहले का बिहार था और आज का जो बिहार है. कानून व्यवस्था में कितना फर्क है, यह सब जानते हैं. 2005 से पहले जो बिहार था. शाम के 5:00 बजाने के बाद लोग घर से बाहर निकालना उचित नहीं समझते थे. लोग घर से बाहर बहुत ही मुश्किल से निकलते थे. पटना जंक्शन से डाक बंगला चौराहा तक जाना रात में मुश्किल था। लेकिन आज की हालत क्या है? एक शहर से दूसरे शहर रात हो या दिन लोग बेखौफ होकर जा रहे हैं। रात में स्टेशन पर उतरते हैं तो रुकने की जरूरत नहीं समझते हैं। यह बेखौफ बिहार हैं। रात में ही लोग अपने घर की तरफ चले जाते हैं। यह वही बिहार है। जिस बिहार को बीमारू बिहार कहा जाता था, आज यह विकसित बिहार के रूप में दिखाई पड़ रहा है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Patna: चलती स्कूल बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी और फिर…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप