Jamshedpur Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Jamshedpur: पत्रकार अन्नी अमृता ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, बदलाव की बहार, बेटी है इस बार-नारा
Jamshedpur: जमशेदपुर के जेके रेसीडेंसी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि किसी पार्टी से उनकी बातचीत नहीं हुई है और फिलहाल वे बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी समर में कूदने की तैयारी कर रही हैं। विधानसभा चुनाव आने में अभी कई महीने बाकी हैं और उससे पहले लोकसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में अन्नी अमृता के इस ऐलान से जमशेदपुर की राजनीति न सिर्फ दिलचस्प बन गई है बल्कि एक अर्से से कुछ नामों के इर्द गिर्द घूमते राजनीतिक परिदृश्य में कुछ नया अध्याय जुड़ रहा है।

अन्नी अमृता का नारा

बकौल अन्नी अमृता-“मुझे अंजाम की परवाह नहीं है बस अपना प्रयास करना है, बाकी ईश्वर की मर्जी। राजनीति गंदी है, नेता गंदे हैं ये सब कहना बंद करके बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को राजनीति में आना होगा। सिर्फ आलोचना से बात नहीं बनेगी। बड़ी लकीर खींचनी होगी। बेहतर विकल्प होंगे तो जनता भी अपने वोट के चोट से बदलाव कर सकेगी.’’ राजनीति जन सेवा का माध्यम है न कि लूट खसोट का।

अन्नी अमृता ने क्या कहा

अन्नी ने कहा कि आज हर व्यक्ति परफार्मेंस दे रहा है, घर पर, अपने कार्यालय में एक पति/पिता/भाई के रुप में दिनों दिन बेहतर बनने का प्रयास, एक मां/पत्नी/बहन/प्रोफेशनल के रुप में बेहतर बनने का प्रयास और फिर भी वह खुद को कटघरे में पाता है। जहां सौ प्रतिशत लोग खुश नहीं होते, फिर कैसे राजनीति में कोई परफार्मेंस नहीं जांचा जाता और जाति/धर्म का बोलबाला हो जाता है। कैसे नेता काम में सुधार की जगह अपने स्वार्थ के लिए जनता को बुद्धू बनाने लगते हैं? ऐसा क्यों होता है?

चुनाव के मुद्दों पर चर्चा

चुनाव के मुद्दों के संबंध में कहा कि स्वास्थ्य एक बहुत बड़ा मुद्दा है जो जमशेदपुर पश्चिम की जनता को सीधे तौर पर प्रभावित करता है.इस इलाके में कोई बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं है। टी एम एच जाकर इलाज कराना सबके सामर्थ्य से बाहर है। एकमात्र सहारा जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में स्थित एमजीएम है जिसकी हालत किसी से छुपी नहीं है। लोग एक एंबुलेंस के लिए तरसते हैं। आए दिन मीडिया के माध्यम से ठेले पर लादकर मरीजों को लाते हम देखते हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज भी जनता प्राइवेट नर्सिंग होमों के भरोसे है जहां जिंदगी भर की कमाई लगाकर भी बेहतर इलाज कराने में वे असमर्थ है।

लोगों की समस्या

आयुष्मान कार्डधारी भी भटकते रहते हैं, कई तरह की शिकायतें आती हैं जिनको लेकर ट्वीटर(एक्स) पर मामलों की भरमार रहती है। आम जनता के लिए बेहतर शिक्षण संस्थानों का अभाव है। खासकर महिलाओं के लिए यहां जितने कॉलेज होने चाहिए वे नहीं हैं। उदाहरण के लिए सोनारी की एक बस्ती की गरीब छात्रा कहां पढ़ेगी अगर वो सीयूइटी न कंपलीट कर पाए? अब तो जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज यूनिवर्सिटी बन चुका है और सीयूअटी से जुड़ चुका है। जो सामर्थ्यवान हैं वे 12 वीं के बाद अपने बच्चों को बाहर पढ़ने के लिए भेजते हैं।

अभी तक नहींं हुआ सुधार

छात्रों का पलायनजारी है। यहां रोजगार एक बहुत बड़ा मुद्दा है। जाम इस क्षेत्र की एक बडी समस्या है। स्वर्णरेखा नदी पर डोबो पुल बनने के बाद भी मानगो पुल पर महाजाम लगने के पीछे इस्टर्न वेस्टर्न कॉरीडोर का अधूरा रहना है। हैरानी है कि यहां राजनीति और कॉरपोरेट हाउस का कैसा गठजोड रहा कि जाम और दुर्घटनाओं का दंश झेल रहे इस इलाके में एक फ्लाईओवर नहीं बन सका?

बीमारियों  की वजह

एक तरफ जमशेदपुर के टिस्को क्षेत्र में लोग 24घंटे की बिजली की सुविधा पाते हैं वहीं मानगो और सोनारी समेत अन्य इलाकों के गैर टिस्को क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली लोग झेलते हैं। एक तरह से मानगो और जमशेदपुर पश्चिम के गैर टिस्को इलाके(बस्तियां) हाशिए पर हैं.बरसात के दिनों में कई इलाके बाढ और जलजमाव का शिकार बनते हैं। जमशेदपुर पश्चिम के मरीन ड्राइव के इलाके को कचरा घर बना दिया गया है जो इस इलाके को बीमारियों में ढकेल रहा है।

कचरे के पहाड

जगह जगह कचरे के पहाड ये दर्शाते हैं कि कचरा प्रबंधन की योजना धरातल पर नहीं उतारने का खामियाजा यहां के लोग भुगत रहे हैं। यहां के बिष्टुपुर, सोनारी, मानगो और अन्य क्षेत्र के मार्केट की स्थिति भी किसी से छुपी नहीं है। मार्केट एरिया का विकास कभी मुद्दा ही नहीं बना। आज भुवनेश्वर, लखनऊ, इंदौर जैसे अन्य छोटे शहर विकास, स्वच्छता सर्वेक्षण की दौड़ में आगे बढ़ रहे हैं और जमशेदपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हजार करोड से वंचित हो जाता है।

इस चुनाव में होगी आवाज बुलंद

अगर वो प्राप्त होता तो जमशेदपुर पश्चिम में भी विकास की बयार बहती। फिर टिस्को और गैर टिस्को दोनों इलाके विकसित होते। अब तो स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ रहा है। जाहिर है जिस तरह से आबादी बढ़ रही है विकास का रोडमैप नहीं बनाया जा रहा है। अन्नी ने कहा कि मुद्दों की लंबी फेहरिस्त है जिसे कम समय में बयां करना मुश्किल है। उपरोक्त मुद्दों के साथ साथ अन्य मुद्दों को लेकर इस चुनाव में आवाज बुलंद होगी।

रिपोर्ट-वरुण कुमार

ये भी पढ़ें- Jamshedpur: अयोध्या के तर्ज पर लकड़ी और थर्माकोल से बना राम मंदिर

Follow us on- https://twitter.com/home

Facebook- https://www.facebook.com/

Jamshedpur: अयोध्या के तर्ज पर लकड़ी और थर्माकोल से बना राम मंदिर
Jamshedpur: प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में अब सिर्फ 1 दिन का समय बचा है। ऐसे में राम भक्तों में इतनी खुशी है की सभी लोग किसी न किसी तरीके से अपनी भक्ति को जाहिर करना चाहते हैं। कई कलाकारों ने श्री राम के लिए अनोखे उपहार बनाए है जिसने लोगों का मन मोह लिया है। इसी क्रम में अब जमशेदपुर के कलाकार ने अयोध्या के तर्ज पर लकड़ी और थर्माकोल से बना राम मंदिर का निर्माण किया है। जिसने सभी का मन मोह लिया है।

लकड़ी से किया राम मंदिर का निर्माण

बता दें, अयोध्या में श्री राम के आगमन को लेकर पूरा देश राममय हो चुका है, जमशेदपुर में लकड़ी दुकानदार की चाहत है कि जमशेदपुर के हर घर में अयोध्या की तरह मंदिर बने और श्री राम हर घर आएं, जिसको लेकर अयोध्या के तर्ज पर श्री राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, लड़कियों से बने श्री राम का मंदिर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, लोग जमकर इसकी खरीदारी कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लोग 22 जनवरी को ही अपने घर इस मंदिर को ले जाना चाह रहे है।

राम मंदिर के अपने घर लाने की सभी की इच्छा

हालांकि दुकानदार द्वारा इतना ऑर्डर नहीं ले पा रहे हैं, इतना ही नहीं अयोध्या तर्ज पर मंदिर में बना डोर भी जमशेदपुर में बनाया जा रहा है जिससे लोग अपने घरों में लगवाने का काम कर रहे हैं, दुकानदार का कहना है कि अयोध्या के तर्ज पर बने मंदिर और मंदिर में लगा डोर की बेहद मांग बढ़ गई है, जमशेदपुर के लोग हर घर राम मंदिर और श्री राम को लाना चाह रहे हैं।

रिपोर्ट-वरुण कुमार

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट, जानें किराया…

Follow us on- https://twitter.com/home

Facebook- https://www.facebook.com/

Jamshedpur: पुलिस ने की नशे के खिलाफ कार्रवाई, टीम के 6 लोग हुए गिरफ्तार
जमशेदपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बड़े मामलों का खुलासा किया है। जहां शहर में गांजा बेचने वाले गिरोह के छह सदस्यों को उलीडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से 60 kg 100 g गांजा बरामद हुआ है। इस बारे में शुक्रवार, 27 अक्टूबर को एसएसपी किशोर कौशल ने एक प्रेस वार्ता में बताया।

गांजे का व्यापक नेटवर्क

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विनोद कुमार चौरसिया शहर में गांजा बेचता है, एसएसपी किशोर कौशल ने कहा, उसका नेटवर्क व्यापक है। बाद में डीएसपी पटमदा सुमित कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम बनाई गई। उन्होंने विनोद चौरसिया को उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 एकता नगर से गिरफ्तार कर लिया और उसके घर के पूजा रूम में बने तहखाने से 16 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया।

मालिक को किया गया गिरफ्तार

विनोद चौरसिया और उसके दोनों बेटे रोशन और सन्नी कुमार भी गांजा का कारोबार करते थे। इन दोनों को भी पकड़ लिया गया। सन्नी चौरसिया और रोशन चौरसिया ने बताया कि वे दोनों प्रमोद मल्लिक, उर्फ टूटू, से मिलकर गांजा बेचते हैं। इसके परिणामस्वरूप प्रमोद मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से दस किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। प्रमोद मल्लिक ने कहा कि गंगा सिंह गांजा तस्करी का सबसे बड़ा कारोबारी है। गंगा सिंह का भाई अनिल सिंह सिदगोड़ा में रहता है। शहर का गांजा माफिया अनिल सिंह है। वह शहर भर में गांजा बेचता है।

मामले की जांच

इसके बाद, बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग लालटांड़ में गंगा सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाथरूम के तहखाने से 20 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गंगा सिंह ने बताया कि हुरलुंग में रहने वाले गणेश महतो और मोहन जायसवाल भी उसके काम में मदद करते हैं। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर 12 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, आजाद नगर थाना क्षेत्र का दूसरा मामला है। जहां ब्राउन शुगर के साथ दो युवा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

रिपोर्ट-वरुण कुमार

ये भी पढ़ें- Jharkhand: गोल्ड मेडल जीतने की आस में रवाना हुई झारखंड की महिला कबड्डी टीम

Jamshedpur: #NEUJFC से पहले स्कॉट कूपर ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा, आइए जानते हैं यहां विस्तार से
जमशेदपुर एफसी का अगला मुकाबला अवे गेम होने वाला है, जहां टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के साथ एक महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए गुवाहाटी गई है। स्कॉट कूपर ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों के जवाब दिए. यहां विस्तार से पढ़ें।

पिछले मैच के रिजल्ट पर आपकी राय?

जब आप बिना गोल किए ड्रा देखते हैं, आपको कहना पड़ता है कि क्या हम अवसर खोज रहे हैं? और उत्तर यह है कि हमने बहुत सारे अवसर बनाए हैं। इसलिए मैं कहूँगा कि हम प्रदर्शन से संतुष्ट हैं लेकिन परिणाम से निराश हैं क्योंकि हमें जीतना चाहिए था, खासकर आखिरी गेम में क्योंकि कई अवसर बने थे। और आप जानते हैं कि हम एक ऐसे क्लब हैं जो विकसित हो रहा है जैसे उत्तरी ईस्ट। मुझे लगता है कि नॉर्थईस्ट और हमने दिखाया है कि हम एक नई टीम, नई शैली, नया विश्वास, नया खेलने का तरीका और नए कोच हैं, और दोनों टीमें बहुत अच्छी तरह से काम कर रही हैं।

अपने सेटअप में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के मैनेजमेंट पर क्या कहेंगे?

यदि आप एक एशियाई टीम का कोच हैं, तो आप जानते हैं कि उस टीम में कम से कम 70% स्थानीय खिलाड़ी होंगे। यदि आप स्थानीय खिलाड़ियों को प्राथमिकता नहीं देंगे तो बहुत मुसीबत होगी। आप असफल हो जाएंगे अगर आप विदेशी खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर अपनी टीम की योजना बनाते हैं। जब हमारे पास मैदान पर सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ी थे, तो ऐसा हुआ। मैं चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में बुरिराम यूनाइटेड के साथ मैदान पर दो विदेशियों के साथ था।

आप अपने स्थानीय खिलाड़ियों को प्राथमिकता देते हैं। आप भी युवा खिलाड़ियों को विकसित करना है।एक कोच के रूप में आपको खेल जीतना है, लेकिन जिस देश के लिए आप काम करते हैं, उसके लिए युवा खिलाड़ियों को विकसित करने की भी जिम्मेदारी है। स्थानीय खिलाड़ी प्रशंसकों को पसंद करते हैं। भविष्य के खिलाड़ी उन्हें पसंद हैं। यही कारण है कि विदेशी खिलाड़ी कुछ क्षेत्रों में अलग होते हैं, लेकिन घरेलू खिलाड़ियों ने टीम को एकजुट किया है।

मेरा विश्वास और विचार हमेशा से यही रहा है और यह कभी नहीं बदलेगा। यदि आप एशिया की किसी भी लीग में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो आप स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से जानते हैं, उनका बेहतर विश्लेषण और आकलन करना चाहिए। हमने सही काम किया है, मुझे लगता है। मैं यह नॉर्थईस्ट ने बहुत अच्छा किया है। जैसा कि पहले कहा गया था, हम कई मामलों में बहुत मिलते-जुलते हैं। टीम को पुनर्गठित किया गया है। खेलने की एक नई विधि है। दोनों टीमें उत्कृष्ट और पोजेशन फ़ुटबॉल खेलती हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों टीमों पर नजर रखी जाएगी क्योंकि हमारे पास अवसर हैं। हमारे अच्छे प्रदर्शन, मुझे लगता है, दोनों क्लबों के लिए अच्छा है।

अपने सेटअप के लिए युवा भारतीय खिलाड़ियों की खोज पर आपके विचार?

मैंने भारत में बहुत कम समय बिताया है, इसलिए यह कहना मुश्किल है। हमारे फुटबॉल अकादमी, टाटा फुटबॉल अकादमी, परंपरा से ओत-प्रोत और शानदार पृष्ठभूमि के कारण मैं सिर्फ थाईलैंड और फिलीपींस जैसे अन्य देशों को देख सकता हूं।

मैं कहूँगा कि फुटबॉल अकादमियां किसी भी फुटबॉल देश का इतिहास और भविष्य हैं। यदि आपके पास अकादमियां नहीं हैं, तो आपका कोई भविष्य नहीं है। तुम सिर्फ उन खिलाड़ियों को देखते रहेंगे जो एक क्लब से दूसरे में चले गए हैं या किसी अन्य देश में। तुम सिर्फ खिलाड़ियों को निकालते रहोगे। वास्तव में, फ्रेंच, जर्मन और स्पैनिश लोगों की तरह सफल होना असंभव है, इन सभी ने कार्यक्रम चलाए हैं जिनसे युवा खिलाड़ी आगे बढ़े हैं. सफलता के बिना कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता।

टाटा फुटबॉल अकादमी की महान परंपरा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसने कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं बनाया है, और हमें भी ऐसा करना चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि अगर हर क्लब अपनी अकादमी का उच्च स्तर पर ध्यान रखे, तो दस साल की प्रगति स्पष्ट होगी और देश सफल होगा। भारत फुटबॉल को बहुत पसंद करता है। भागीदारी संभवतः दुनिया या एशिया में कहीं अधिक है।

रिपोर्ट-वरुण कुमार

ये भी पढ़ें- UP: NEET की छात्रा ने लिखा आत्महत्या का पत्र, पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश

Jamshedpur: दुर्गा पूजा के तहत SSP और उपायुक्त ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण
Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जिले के उपायुक्त एवं एसएसपी लगातार पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं और श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए पूजा कमेटियों से बातचीत कर रहे हैं। गुरुवार को उपायुक्त और एसएसपी ने शहर में कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पूजा कमेटियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनकी कोशिश यहीं है कि इस बार कोई भी घटना ना घटे जिसके विशेष सुरक्षा बल तैनात  किया गया है।

पूजा पंडाल पर रहेगी पुलिस कर्मियों की नजर

उपायुक्त ने बताया कि दुर्गा पूजा के दिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा करना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उनका कहना था कि पंडाल के उद्घाटन से लेकर विसर्जन तक, जिला प्रशासन और पूजा कमेटियां मिलकर दुर्गोत्सव को संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। भीड़-भाड़ जगहों पर पूलिस कर्मियों को अधिक निगरानी रखने के लिए कहा क्योंकि वहां समानों के चोरी होने की आशंका ज्यादा रहती है। नजदीकी जेलों से छुटे अपराधियों की लिस्ट भी पुलिस कर्मियों को उपलब्ध करा दी गई हैं।

SSP ने दिए दिशा-निर्देश

पंडालों में सुरक्षा, महिला सुरक्षा, बिजली, सीसीटीवी और आग नियंत्रण के बारे में निर्देश दिया गया है। साथ ही एसएसपी ने पार्किंग और ट्रैफिक की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनका कहना था कि हर जगह जरूरत के हिसाब से पुलिस बल लगाए जा रहे हैं। क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा है। उनका कहना था कि अतिरिक्त पुलिस बल के साथ-साथ महिला सुरक्षा दल भी तैनात किए जा रहे हैं। उन्हें शहरवासी से शांतिपूर्वक पूजा करने की अपील की है ताकी किसी भी अप्रिय घटना बचा जा सके। महिलाओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है। विशेष रुप से पुलिस कर्मियों को सर्तक रहने का आदेश दिया गया है।

रिपोर्ट-वरुण कुमार

यो भी पढ़े-

Jamshedpur: रन-ए-थॉन का 5 नवंबर को टाटा स्टील द्वारा होगा आयोजन
Jamshedpur: रन सीजन की शुरुआत करने के लिए टाटा स्टील पूरी तरह से तैयार है, 5 नवंबर को जमशेदपुर रन-ए-थॉन के आठवें संस्करण का आयोजन करेगा। टाटा स्टील अपने सभी रन इवेंट्स में जैव विविधता और फिटनेस को बढ़ावा देता है। इस संस्करण की थीम, पहले की तरह, “फिटनेस इज फन, जस्ट रन!” है।

रन-ए-थॉन,फिटनेस के प्रति उत्सुक लोंगो के लिए विशेष अवसर

हर साल जमशेदपुर रन-ए-थॉन का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस की भावना जगाना है। यह एक मंच है जहां लोग एकजुट होते हैं और फिटनेस, स्वास्थ्य और समग्र कल्याण का जश्न मनाते हैं। रन-ए-थॉन, 2014 में शुरू हुआ, फिटनेस के प्रति उत्सुक लोगों को जुड़ने का अवसर देता है और समुदाय को स्वस्थ जीवन का महत्व समझने के लिए प्रेरित करता है। जमशेदपुर रन हर साल हजारों देशी एथलीटों, शौकिया धावकों और फिटनेस प्रेमियों से भरता है। यह सभी उम्र और क्षमताओं के लोगों के लिए एक साथ आकर स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का आनंद लेने का अवसर है।

रन की श्रेणियाँ और पुरस्कार

2 किमी- सभी के लिए (फन रन)
5 किमी- लड़कों और लड़कियों के लिए
7 किमी- पुरुष और महिलाओं के लिए
10 किमी- पुरुष और महिलाओं के लिए

अन्य जानकारी

10-किमी और 7-किमी के लिए 19 वर्ष से अधिक की आयु की आवश्यकता होती है, लेकिन 5-किमी 12 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए उपलब्ध होगा। इन तीन प्रतिस्पर्धी प्रकृति की श्रेणियों में पुरस्कार राशि मिलेगी। 10 किलोमीटर की दौड़ इंटरनेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन (IAAF) द्वारा प्रमाणित होगी।

सभी श्रेणियों में प्रथम 5 स्थानों के लिए पुरस्कार राशि 5000/- रुपये से 51,000/- रुपये तक होगी।

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दौड़ को हरी झंडी दी जाएगी। यह सड़क सीएच एरिया से होकर मरीन ड्राइव से डोबो ब्रिज तक जाएगी और फिर उसी रास्ते से वापस आ जाएगी। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुकाबला समाप्त होगा।

पंजीकरण प्रारंभ और समाप्त होने की तारीख

ऑनलाइन पंजीकरण: 11 अक्टूबर 2023 – 31 अक्टूबर 2023 (tatasteeljsr-run.com)

ऑफलाइन पंजीकरण: 17 अक्टूबर 2023 – 31 अक्टूबर 2023 जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

रिपोर्ट-वरुण कुमार

ये भी पढ़े- Jamshedpur: समाज के हित में काम करने के लिए एक्सएलआरआइ प्लैटिनम जुबली समारोह में राज्यपाल ने किया आह्वान

Jamshedpur: समाज के हित में काम करने के लिए एक्सएलआरआइ प्लैटिनम जुबली समारोह में राज्यपाल ने किया आह्वान
Jamshedpur: बुधवार को एक्सएलआरआइ स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की स्थापना के 75 साल के अवसर पर प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। मौके पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान सिर्फ उसने कितना पैसा कमाया नहीं है बल्कि इससे भी होता है कि उसने समाज को क्या दिया है और उसका क्या योगदान है।

एक्सएलआरआई पूरे झारखंड और जमशेदपुर का है गौरव

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने टाटा ग्रुप की सामाजिक सेवाओं की प्रशंसा की और सभी संस्थाओं को इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा एक्सएलआरआई की यात्रा प्रेरणादायक है। आज देश की सबसे बड़ी बिज़नेस स्कूल में शामिल होना एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही, एक्सएलआरआई के विद्यार्थियों और उनकी क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक्सएलआरआई पूरे झारखंड और जमशेदपुर का गौरव है।

कार्यक्रम की शुरुआत में हुआ दीप प्रज्वलित

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड संसाधन संपन्न राज्य है, लेकिन पिछड़े राज्यों में है। उन्होंने सभी को इस विचार को साझा करने और सकारात्मक प्रयत्न करने का आह्वान किया। टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टीवी नरेंद्रन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। अपने भाषण में, उन्होंने समाज को पुनर्गठित करने और एथिक्स से कभी समझौता नहीं करने का आह्वान किया।

टाटा स्टील के सीईओ व एमडी सह एक्सएलआरआइ के चेयरमैन टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा और डीन एडमिन प्रोफेसर संजय पात्रो, सहित पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए दीप प्रज्वलित किए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में देखने को मिली भारतीय संस्कृति

समारोह में संस्थान के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय संगीत से लेकर हिंदी फिल्मी गाने पर अपनी प्रस्तुति दी। गुजरात के गरवा से लेकर पंजाब के भांगड़ा और राजस्थानी नृत्य शैली से छात्रों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ये भी पढ़े- Bihar: बक्सर जिले में हुई भयानक दुर्घटना, 4 लोगों की मौत 100 लोग हुए घायल

Jamshedpur: घाटशिला से टाटानगर तक थर्ड लाइन का किया जीएम ने निरीक्षण, अगले साल जून तक पूरा हो जायेगा काम
Jamshedpur: साउथ ईस्टर्न रेलवे के सीईओ अमित मिश्रा ने घाटशिला से टाटानगर तक थर्ड लाइन का निरीक्षण किया। अगले साल जून तक खड़गपुर से आदित्यपुर तक थर्ड लाइन पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।

2024 जून तक पूरा हो जायेगा काम

साउथ ईस्टर्न रेलवे के जीएम अमित मिश्रा ने घाटशिला से टाटानगर तक चलने वाली थर्ड लाइन का निरीक्षण किया। थर्ड लाइन खड़गपुर से आदित्यपुर तक अगले साल जून तक पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। घाटशिला से टाटानगर रेलवे स्टेशन, खासकर आदित्यपुर और टाटानगर के यार्ड सहित थर्ड लाइन का निरीक्षण रेलवे जीएम अमित मिश्रा ने किया। उस वक्त वहां सीकेपी डिवीजन के डीआरएम अरुण जे राठौर भी मौजूद थे।

थर्ड लाइन का  किया  गया निरीक्षण

रेलवे जीएम अमित मिश्रा ने बताया कि खड़गपुर से आदित्यपुर और फिर झारसुगुड़ा तक थर्ड लाइन का काम 2024 जून तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण में भी तेजी लाई जाएगी। कुल 400 से 450 करोड़ रुपये की लागत वाले डीपीआर को नवंबर तक बनाकर बोर्ड को भेजा जाएगा।

उनका कहना था कि वंदे भारत ट्रेन सिर्फ रेल मंत्रालय के दिशा निर्देश पर चल रही है। फिलहाल, घाटशिला से टाटानगर स्टेशन तक थर्ड लाइन का निरीक्षण करके संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। रेलवे किनारे एंक्रोचमेंट के सवाल पर, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से मदद ली जाएगी जब जरूरत होगी।

रिपोर्ट-वरुण कुमार

ये भी पढ़े- Deoghar: देवघर पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कहा आज छोड़ रहे हैं कल कार्यवाही करेंगे

Jamshedpur: इलाज के लिए लोग हैं परेशान, नहीं हो रहा डेंगू का रोकथाम
झारखंड क्रांति सेना और हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। पूर्वी सिंभूम ज़िले ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और खराब स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा की मांग की।

बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप

इस समय हर जगह लोग डेंगू से परेशान हैं वर्तमान में झारखंड के पूर्वी सिंभूम ज़िले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, मरीजों की मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। स्थिति भयावह होती जा रही है और लोग कुछ नहीं कर पा ररहे हैं। मरीजों को सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में इलाज नहीं मिल पा रहा है। इलाज के अभाव में जिले की गरीब जनता दर-दर भटक रही है। कोल्हान के सरकारी अस्पताल या फिर सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी। वार्ड बॉय की कमी, बेड की कमी और जीवन रक्षक दवाओं की भी कमी है। शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा की मांग

इसका नेतृत्व कर रहे संजीव आचार्य ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को सिर्फ अपना स्वार्थ सिद्ध करना आता है। राज्य की जनता मर रही है इलाज के लिए भटक रही है लोंगो की मौत हो रही है और इससे उनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, कोई सामाधान नहीं हो रहा है, लेकिन वे इन समस्याओं से अपने आप को दरकिनार कर रहे हैं। उन्हें केवल अपना स्वार्थ देखना है चाहे लोग भले ही इलाज ना होने की वजह से मर क्यों ना रहे हों। सभी समस्याओं को बताते हुए कहा की राज्यपाल को पत्र लिखकर स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा की मांग की जा रही है।

रिपोर्ट-वरुण कुमार

ये भी पढ़े- Bihar: कानून के साथ खिलवाड़, तस्कर अपना रहे नित नए जुगाड़

Jamshedpur: एसएसपी की ओर से मिला पीसीआर कर्मियों को आदेश, कहा दुर्गा पूजा के दौरान रहें सर्तक
दुर्गा पूजा को लेकर, एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को ब्रीफिंग में पीसीआर और टाइगर मोबाइल के जवानों को कई आदेश दिए। उन्होंने पीसीआर में मौजूद कर्मियों से कहा कि वे छुट्टियों में पीसीआर को इलाके में घूमते रहें, न कि एक जगह पर खड़े कर दें। उन्होंने इसके अलावा पूजा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

PCR कर्मियों को मिली चेतावनी

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि दुर्गा पूजा पर भीड़भाड़ वाले इलाके, खासकर बाजार, बैंक और ज्वेलरी शॉप, अपराधियों के निशाने पर होते हैं। ऐसे में पीसीआर सहित टैंगो एवं बाइक पेट्रोलिंग को पूरी तरह से तैयार रहना होगा। उन्होंने पीसीआर कर्मियों को बताया कि आए दिन कई शिकायतें आ रही हैं कि कर्मचारी पीसीआर में ही सो रहे हैं और अपराधी खुलेआम घुम रहे हैं। इसके बाद जवानों को चेतावनी दी गई है कि PCR कर्मी पीसीआर से बाहर निकलकर बैठ जाएं, न कि पीसीआर में ही बैठे रहें।

फिर चालू किया जाएगा सरकारी मोबाइल

किशोर कौशल ने कहा कि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यह तैयारियां की जा रही हैं। जिला पुलिस को छोटी-मोटी घटनाओं से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। क्यूआर नियंत्रण प्रणाली में कमी अक्सर देखने में आई है, इसके लिए भी सभी को चेतावनी दी गई है। उनका कहना था कि पहले पीसीआर और टाइगर मोबाइल के सभी कर्मचारियों के पास सरकारी मोबाइल थे, जो फिर से शुरू होंगे।

दुर्गा पूजा के दौरान शांति की अपील

टाइगर मोबाइल और पीसीआर छोटे क्षेत्रों में घूमते हैं, इसलिए बहुत से लोग उनसे परिचित हैं। उनसे ही लोग संपर्क करते हैं। उनका कहना था कि पुलिस कंट्रोल रूम को अधिक अधिकार मिल रहे हैं। दुर्गा पूजा के दौरान शहरवासियों से शांति बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। वहीं, रफ ड्राइविंग या किसी भी संवेदनशील स्थान पर पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात भी कही है।

ये भी पढ़े- Jamshedpur: DLC द्वारा अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का दिया गया टाटा मोटर्स को आदेश