Jaipur road accident Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

जयपुर में ऑडी कार हादसा : दो की मौत, 16 घायल, वीडियो से सामने आया भयावह मंजर
Jaipur Audi Car Accident : राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क किनारे मौजूद कई लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. वहीं अब हादसे का चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बेकाबू कार किस तरह लोगों को टक्कर मारती हुई आगे बढ़ती है. यह हादसा पत्रकार कॉलोनी के स्थित खरबास सर्कल के पास हुआ, जहां लोगों को टक्कर मारने के बाद एक पेड़ से जा टकराई.

यह घटना तब हुई जब कथित तौर पर दूसरी कार से रेसिंग कर रही ऑडी एक रोड डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद कार 30 मीटर से ज़्यादा दूर तक सड़क किनारे मौजूद खाने के ठेले और स्टॉलों को रौंदती चली गई. सामने आए सीसीटीवी फुटेज को देखने से पता चलता है कि कार पूरी तरह से बेकाबू होकर चल रही थी. वहीं हादसे के दौरान लोग इधर-उधर भागने लगे. हालांकि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. वहीं कार के रुकने से पहले दस से अधिक स्टॉल टूट गए. जारी सीसीटीवी फुटेज में हादसे से मची तबाही का पूरा भयावह मंजर देखा जा सकता है.

रमेश बैरवा समेत दो की मौत

इस हादसे में भीलवाड़ा के रहने वाले और फूड स्टॉल पर काम करने वाले रमेश बैरवा समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए. इनमे से चार गंभीर रूप से घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं, बाकी घायलों का इलाज जयपुरिया अस्पताल में किया जा रहा है. तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑडी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं.

वीडियो से लोगों में आक्रोश

बताया जा रहा है कि यह तीन महीने पुरानी ऑडी कार राजस्थान के चूरू निवासी व्यवसायी दिनेश रिनवा की थी. आरोप है कि हादसे के बाद वह अपने दो साथियों के साथ नशे की हालत में मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि पुलिस ने कार को जब्त कर उसके अंदर से मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है. सामने आए वीडियो को देखकर लोगों में भारी आक्रोश है.

ये भी पढ़ें- गुरु साहिब के अपमान पर ‘‘AAP’’ का गुस्सा, कपिल मिश्रा से मांगा इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जयपुर-दौसा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Jaipur Road Accidents : जयपुर के मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वे लोग खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

राजस्थान के जयपुर से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। रविवार की सुबह जयपुर जिले के मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा NH 148 पर हुआ। इस भीषण सड़क हादसे में कार और ट्रेलर की आमने-सामने से हुई टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन गई

मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में एक 12 महीने का मासूम बच्चा दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। परिवार के सभी सदस्य खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन गई।

तब तक उनकी भी मौत हो चुकी थी

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई। राहत बचाव के दौरान दो लोग बुरी तरह कार में फंसे हुए थे जिन्हें भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया। लेकिन तब तक उनकी भी मौत हो चुकी थी।

हाईवे पर लंबा जाम लग गया

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कई किलोमीटर तक गाड़ियो की लम्बी कतारें लग गईं और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ओवरटेक की कोशिश हो सकती है

पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक की कोशिश हो सकती है हालांकि सही कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: आगरा में करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली शुरू, शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप